बुनियादी शारीरिक तापमान (बी.बी.टी.): निगरानी रखना, तालिका बनाना इत्यादि

शरीर के बुनियादी तापमान पर नजर रखना और उसकी व्याख्या करना उन महिलाओं द्वारा प्रयोग किए जाने वाले तरीकों में से एक है जो प्राकृतिक गर्भनिरोधक विधियों का उपयोग करना चाहती हैं। यह गर्भधारण करने का लक्ष्य रखने वाली महिलाओं के लिए सर्वाधिक प्रजनन सक्षम अवधि का भी संकेतक है। यह लेख आपको इस प्रक्रिया के कारण और प्रयोग विधि को समझने में सहायता करता है, और अपने लिए एक बुनियादी शारीरिक तापमान तालिका बनाने में आपका मार्गदर्शन करता है।

बुनियादी शारीरिक तापमान (बी.बी.टी.) क्या है?

शरीर का बुनियादी तापमान (बी.बी.टी.) 24 घंटे की अवधि में प्राप्त होने वाला शरीर का न्यूनतम तापमान है। यह स्वाभाविक रूप से तब होगा जब आप आराम करती हैं। आपके बी.बी.टी. का कुछ महीनों का अध्ययन से प्राप्त एक विस्तृत पैटर्न आपको अपनी डिंबोत्सर्जन अवधि और समय का एक बेहतर चित्र प्रदान करेगा।

कोई भी शारीरिक गतिविधि, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है, उसे करने से पहले आपको अपना बी.बी.टी. मापना चाहिए। डिंबोत्सर्जन आपके बी.बी.टी. के स्तर को थोड़ा बढ़ा सकता है। तो समय के साथ अपना बी.बी.टी. नोट करने से संबंधित भिन्नताओं का पता चल सकता है और यही बी.बी.टी. को आपके मासिक धर्म के चक्र पर नजर रखने के लिए एक प्राकृतिक विधि बनाता है, विशेष रूप से तब जब आप आप गर्भवती होने का प्रयास कर रही हों। यदि आप कुछ शारीरिक गतिविधि करने के बाद अपने तापमान को मापती हैं, तो बी.बी.टी. का गलत और कुछ हद तक अधिक मूल्यांकन मासिक धर्म के चक्र के चरण की गलत पहचान कर सकता है।

डिंबोत्सर्जन के समय बी.बी.टी. का स्तर थोड़ा बढ़ जाता है। इसलिए, समय के साथ अपने तापमान की नोंदरखना आपको एक पैटर्न और समय-समय पर होने वाले परिवर्तन प्रदर्शित करेगा । इस प्रकार, आप अपने मासिक धर्म के चक्र पर नजर रखने में सक्षम होंगी जो विशेष रूप से उस समय बहुत उपयोगी है जब आप गर्भधारण करने का प्रयास कर रही हों।

बी.बी.टी. पर निगरानी पर कैसे रखें

तो, आप अपने शरीर के बुनियादी तापमान को कैसे मापती हैं? आइए पहले मूल बातों से शुरू करें, इसे मापने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण के बारे में सीखकर, जो एक बी.बी.टी. थर्मोमीटर होता है।

बी.बी.टी. को मापने के लिए डिजिटल थर्मोमीटर की जगह बुनियादी थर्मोमीटर या बी.बी.टी. थर्मोमीटर की अनुशंसा की जाती है क्योंकि वे आपके शरीर में होने वाले सर्वाधिक सूक्ष्म परिवर्तनों को रिकॉर्ड करने के लिए नियमित थर्मोमीटर की तुलना में अधिक सूक्ष्मता से काम करते हैं। सुबह जागते ही भूमि पर अपना पैर रखने से पहले अपना तापमान लेने के लिए इसका प्रयोग करें। चूंकि बी.बी.टी. सामान्यतः 24 घंटे की अवधि के लिए दर्ज किया जाता है, इसलिए सटीक रिकॉर्ड रखने के लिए प्रति दिन लगभग एक ही समय पर जागने का प्रयास करें। एक अतिरिक्त लाभ के रूप में यह आपकी नींद को नियमित करने में भी मदद कर सकता है!

बी.बी.टी. की सामान्य माप 97.2 से 97.7 डिग्री फारेनहाइट तक होती है। डिंबोत्सर्जन आपके तापमान की सामान्य रिकॉर्डिंग में 0.5 से 1 डिग्री की वृद्धि कर सकता है। यह तब तक चलेगा जब तक कि आपका मासिक धर्म आरंभ नहीं हो जाता है और वास्तव में यही आपके डिंबोत्सर्जन की पुष्टि करने में मदद करेगा। यह आपके डिंबोत्सर्जन के दिनों के अलावा अन्य दिनों में कुछ अचानक हुई बढ़ोत्तरी प्रदर्शित कर सकता है। तथापि, यह केवल एक या दो दिन के लिए होगा। एक बार जब आप डिंबोत्सर्जन करती हैं, तो आपके बी.बी.टी. की प्रवृति उस दिन से मासिक धर्म आरंभ होने तक सभी रीडिंग के लिए एक उच्च अवलोकन मूल्य प्रदर्शित करने की होती है।

यदि आप डिंबोत्सर्जन के बाद गर्भवती हो जाती हैं, तो बी.बी.टी. आपकी गर्भावस्था के दौरान उच्च बना रहेगा और इस प्रकार यह तब तक उच्च रहेगा जब तक आपका गर्भाशय दोबारा डिंबोत्सर्जन नहीं करता।

बी.बी.टी. तालिका कैसे मदद कर सकती है?

तालिका बनाना एक उबाऊ काम को रुचिकर बना सकता है। यह आपको उच्चांकों को स्पष्ट रूप से देखने के लिए बिंदुओं को जोड़कर एक ग्राफ देता है। इस प्रकार की तालिका आपके प्रसूति विशेषज्ञ को आपके मासिक धर्म से संबंधित प्रजनन या अन्य किसी भी मुद्दों का निदान करने में भी मदद कर सकती है। इसके अलावा, यदि आप दैनिक आधार पर अपने मासिक चक्र से संबंधित कुछ कारकों पर नजर रखती हैं, तो आप गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ा सकती हैं।

गर्भाशय ग्रीवा श्लेष्म (सी.एम.) क्या है?

गर्भाशय ग्रीवा श्लेष्म योनि से होनेवाला स्राव है जो गर्भाशय ग्रीवा द्वारा स्रावित होता है और इसका उत्पादन एस्ट्रोजेन हार्मोन द्वारा उद्दीप्त होता है। गर्भाशय ग्रीवा श्लेष्म का रूप और मात्रा आपके मासिक धर्म के चक्र और आपके मूड या यौन क्रिया के आधार पर बदलता रहता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, यह संक्रमण और जलन से बचाता है।

योनि स्राव का गाढ़ापन, रंग और गंध हर स्त्री में भिन्न-भिन्न होते हैं। हालांकि, हलके सफ़ेद और उससे थोड़ा अधिक धूमिल सफेद जैसा अलग हो सकता है और गंध हल्की या अनुपस्थित भी हो सकती है। मासिक धर्म चक्र के चरणों पर आधारित पैटर्न भी देखे जाते हैं:

  • आपके मासिक धर्म के तुरंत बाद, योनि स्राव बहुत कम या बिल्कुल नहीं होता है (इन्हें शुष्क दिनों के रूप में जाना जाता है) एस्ट्रोजेन गतिविधि के गंभीर रूप से कम होने के कारण
  • इसके बाद, आपको एक गाढ़ा स्राव हो सकता है (धुँधला के रूप में भी वर्णित किया जाता है)
  • जैसे ही आप डिंबोत्सर्जन के दिनों के निकट आती हैंहैं, स्राव शुक्राणु के बेहतरीन तरीक़े से बहने के लिए और अधिक तरल हो जाता हैडिंबोत्सर्जन के पश्चात, प्रोजेस्टेरोन के प्रभाव में स्राव अधिक गाढ़ा पर प्रमाण में कम हो जाता है
  • इसके बाद आपका मासिक धर्म होता है, और चक्र चलता रहता है

बी.बी.टी. और सी.एम. का उपयोग कर डिंबोत्सर्जन की भविष्यवाणी

सी.एम. के साथ बी.बी.टी. डिंबोत्सर्जन पर नज़र रखने और तदनुसार यौन क्रिया की तैयारी करने के लिए एक प्रभावी और प्राकृतिक तरीका हो सकता है। यदि आप गर्भधारण को रोकने के लिए प्राकृतिक तरीकों की तलाश कर रही हैं तो यह आपको गर्भाधान की कोशिश करने या इससे बचने के सही समय को जानने में मदद कर सकता है।

प्रजनन क्षमता के अनुसार आप कब अपने चरम पर हैं यह जानने का संकेत एक नरम, तरल अंडे की सफेदी जैसा स्राव होता है जो आपके डिंबोत्सर्जन से ठीक पहले शुक्राणु के बहने के लिए एक अनुकूलतम स्थिति को दर्शाता है, इसके बाद आपके बी.बी.टी. में वृद्धि होती है, जो डिंबोत्सर्जन का संकेत देती है।

अपने बी.बी.टी. के साथ अपने सी.एम. को नोट करना हालात को संभालने के लिए एक अच्छा विचार होगा। ध्यान दें कि आदत विकसित करने और पैटर्न को समझने में आपको समय लगेगा।

बी.बी.टी. और सी.एम. की तालिका कैसे बनाएं ?

यदि आपका चक्र अपेक्षाकृत नियमित है, तो आपको जब सी.एम. अंडे की सफेदी जैसा और लचीला लगता है तब से आपको यौन गतिविधियों की तैयारी करने में सक्षम होना चाहिए। यदि आप गर्भधारण करना चाहती हैं, तो आपको बी.बी.टी. में वृद्धि से पहले प्रयास करना चाहिए।

सुबह अपने स्राव के प्रकार पर ध्यान देना बेहतर है। कभी-कभी आपको अपने स्राव की प्रकृति को स्पष्ट रूप से जांचने के लिए अपनी योनि में उंगली डालनी पड़ सकती है।

अपने सी.एम. और बी.बी.टी. की रिकॉर्डिंग को अपने मासिक धर्म के पहले दिन से सुबह जगाते ही तालिका में दर्ज करें।

अपनी बी.बी.टी. तालिका बनाना

आपके बी.बी.टी. और सी.एम. को तालिकाबद्ध करने के लिए इंटरनेट पर कई नमूने उपलब्ध हैं। हमने इस लेख के अंत में कुछ को शामिल किया है। अपने बी.बी.टी. और सी.एम. को दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का उपयोग करें:

  • अपने मासिक धर्म के पहले दिन से नोंदना शुरू करें।
  • हर दिन एक ही समय पर जागने की योजना बनाएं।
  • सुबह जैसे ही आप उठें, बैठने से पहले ही अपने बी.बी.टी. की रीडिंग लें और दिन के तापमान की रीडिंग के सामने एक बिंदु को चिह्नित करें।
  • तारीख और समय नोट करें।
  • अपने स्राव की गुणवत्ता की जांच करने के लिए, गुसलखाने में जाएं। ऐसा आप सुबह पेशाब करने से पहले कर सकती हैं। यदि आप जांच कर रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसे पूरी तरह से न धोएं। आप पोंछने के बाद टॉयलेट पेपर पर भी सी.एम. को देख सकती हैं।
  • आपकी तालिका में दी गई कुंजी के आधार पर सी.एम. को नोट करें। उदाहरण के लिए, व्हाइट लोटस क्लिनिक की तालिका (नीचे देखें) में सी.एम. के प्रकार पी = पीरियड (मासिक धर्म); डी = ड्राई (सूखा); एस = स्टिकी (चिपचिपा) चावल; ई = एग्ग व्हाइट्स (अंडे) की सफेदी के रूप में हैं।
  • जब आप रिकॉर्डिंग करती हैं, तो ध्यान दें कि बी.बी.टी. में वृद्धि आमतौर पर सी.एम. द्वारा अंडे की सफेदी जैसा होने से पहले होती है। सी.एम. अंडे की सफेदी जैसा होता है, जब आप सबसे अधिक प्रजननक्षम होती हैं, और एक उच्च बी.बी.टी. डिंबोत्सर्जन की पुष्टि करने में मदद करेगा।

बी.बी.टी. तालिका के चरण

यदि आप सोच रही थीं कि शरीर के मौलिक तापमान को कैसे मापें, पूरी प्रक्रिया नीचे स्पष्ट रूप से बताई गई है। अलग-अलग चरणों को पढ़ें और तालिका को तदनुसार चिह्नित करने का तरीका जानें।

अच्छे नियमित मासिक धर्म चक्र वाली महिलाओं की बी.बी.टी. तालिका में दो अलग-अलग चरण होते हैं:

  • पुटकीय चरण – आप इस अवधि में अपने मासिक धर्म के पहले दिन से डिंबोत्सर्जन तक होती हैं। उच्च एस्ट्रोजन गतिविधि के कारण तापमान 97.2 से 97.7 डिग्री फ़ारेनहाइट के बीच हो जाता है। जैसे-जैसे आप मध्य-चक्र के करीब आती हैं, तापमान में अचानक ध्यान देने योग्य गिरावट हो सकती है जो डिंबोत्सर्जन का संकेत है।
  • लुटियल चरण – तापमान में अचानक गिरावट के बाद, प्रोजेस्टेरोन गतिविधि के कारण बी.बी.टी. अचानक बढ़ता है और बाकी चक्र के लिए उच्च रहता है। यही कारण है कि बी.बी.टी. में तेज़ी, डिंबोत्सर्जन की पुष्टि करती है। बी.बी.टी लुटियल चरण के दौरान 97.7 से 98.3 डिग्री फ़ारेनहाइट तक होता है।

बहुत सारी महिलाओं के लिए, गर्भाधान पर, ग्राफ एक तीसरे चरण को दिखायेगा, शरीर के तापमान में लगभग 0.7 डिग्री फारेनहाइट की दूसरी वृद्धि लुटियल चरण से अधिक होगी; डिंबोत्सर्जन के 7-10 दिन बाद। तीसरे चरण को देखने के लिए इस पूर्ण हुए बी.बी.टी. गर्भावस्था तालिका की जांच करें।

संदर्भ के लिए नमूना बी.बी.टी. तालिका

यहाँ पूर्ण बी.बी.टी.-सी.एम. के कुछ डिंबोत्सर्जन तालिकाबद्ध दिए गए हैं, ताकि आपको इस बात का अनुमान हो कि भरने के बाद वे कैसे दिखती हैं:

स्रोत: व्हाइट लोटस क्लिनिक

स्रोत: fertilityfriend.com

बी.बी.टी. तालिका को कैसे पढ़ें

बी.बी.टी. तालिका को पढ़ने के तरीके के प्रश्न का उत्तर काफी सरल है और कुछ आसान चरणों में समझाया जा सकता है। इस तालिका को बी.एम.टी. तालिका भी कहा जाता है। (यह एक 28 दिनों के नियमित मासिक धर्म के लिए है)

  • दिन 1 से दिन 13 तक तापमान कम रहता है।
  • 14 वें दिन, जब डिंबोत्सर्जन होता है, ज्यादातर महिलाओं के तापमान में अचानक गिरावट आती है (फॉलिक्युलर चरण के अंत को चिह्नित करता है)।
  • 15वें दिन को एक चिह्नित तेज़ी आती है (लुटियल चरण की शुरुआत)।
  • 16वें दिन से अगले पहले दिन तक के दिनों में सामान्य से काफी अधिक तापमान रहता है। तो, आपको प्रत्येक चक्र के अंत में एक बी.बी.टी ग्राफ मिलता है।

गर्भावस्था को दिखाने वाला नमूना बी.बी.टी. तालिका 25वें दिन से तापमान में दूसरी वृद्धि दर्शाता है:

स्रोत: www.verywellhealth.com

प्रिंटिंग के लिए रिक्त बी.बी.टी. तालिका

यहां एक नमूना है जिसका आप अपनी बी.बी.टी.-सी.एम. तालिका बनाने के लिए प्रिंट आउट ले सकती हैं:

स्रोत: www.freeprintablemedicalforms.com

मासिक धर्म के प्रत्येक दिन के लिए ली की गई तारीखों से लेकर चक्र संख्या तक और बारीकियों के लिए हर छोटे विवरण को दर्ज करने हेतु निश्चित स्थान हैं। आप तारीख, सप्ताह का दिन और उस समय को दर्ज कर सकती हैं जब आप बी.बी.टी. नोट करते हैं। देखे गए तापमान के सामने एक बिंदु चिह्नित करें। दी गई कुंजी के अनुसार सी.एम. के प्रकार की जांच करें और संबंधित अक्षर दर्ज करें। उन दिनों को चिह्नित करें, जिनमें आपने सेक्स किया था।

महिलाएं अपने मासिक धर्म पर निगरानी रखने में अक्सर गलतियां करती हैं और स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा मासिक धर्म की सामान्य लंबाई के बारे में पूछे जाने पर गड़बड़ कर देती हैं।

ठंड और पाचन संवेदनशीलता से प्रभावित होने सहित बहुत सारे लक्षण अक्सर आपके मासिक धर्म चक्र के आधार पर स्पष्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, आपकी गर्भावस्था की योजना बनाने के लिए किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से प्राकृतिक तरीके बेहतर हैं।

अपनी बी.बी.टी. तालिका को समझने से आपको परिस्थिति को अपने नियंत्रण में करने और उन संकेतों को समझने में मदद मिलेगी जो आपका प्रजनन तंत्र आपको देता है। अपने बी.बी.टी. और सी.एम. पर निगरानी रखने से आपको अंत में बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है। चाहे आप परिवार शुरू करने की योजना बना रही हों या नहीं, ये संकेत निश्चित रूप से उसका निर्णय लेने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।