शिशु

शिशु को सोने से पहले कैसे कपड़े पहनाएं

वैसे तो बच्चों और बड़ों को सोते समय एक पैजामे से ज्यादा की जरूरत नहीं होती है पर बेड टाइम के लिए छोटे बच्चों को कपड़े पहनना उतना सीधा नहीं है जितना दिखता है। अच्छी व लगातार नींद में स्लीपवियर से लेकर उसमें उपयोग किया हुआ मटेरियल, मौसम और कुछ कारक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

छोटे बच्चों के लिए स्लीप वियर कैसे चुनें?

सर्दी, गर्मी या किसी भी मौसम में नींद के दौरान बच्चे को कैसे कपड़े पहनाएं यह समझना बहुत जरूरी है। ज्यादातर पेरेंट्स उसे ठंड से बचाने के लिए बहुत सारे कपड़े पहना देते हैं। हालांकि इससे इरिटेशन होती है और एसआईडीएस का खतरा बढ़ जाता है। 

ADVERTISEMENTS

सर्दियों के कपड़ों में आप शुरुआत में बच्चे के लिए फुल साइज के कपड़े खरीद सकती हैं। ठंड होने पर आप ऐसे ही विभिन्न प्रकार की लाइट शर्ट और पैजामा के साथ पेयरिंग कर सकती हैं क्योंकि बच्चे के शरीर में हवा जाना भी जरूरी है। बारिश और सर्दियों के बाद के दिनों में बच्चे की त्वचा बहुत ज्यादा प्रभावित होती है इसलिए इन दिनों में भी उसके लिए सही कपड़े चुनना बहुत जरूरी है। 

छोटे बच्चे के लिए आप किसी भी प्रकार का सिंथेटिक मटेरियल न खरीदें। उसके लिए सिर्फ नेचुरल फाइबर या प्योर कॉटन के कपड़े ही लें। ये कपड़े सिर्फ त्वचा के लिए ही बेहतर नहीं हैं बल्कि इनमें पसीना आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है, शरीर में हवा का आदान प्रदान होता है और यहाँ तक कि इससे शरीर की हीट भी नियंत्रित रहती है। बच्चों के लिए नेचुरल ऊन, लिनेन और सिल्क भी बेहतरीन विकल्प हैं। 

ADVERTISEMENTS

शिशु की त्वचा और शरीर को समझना बहुत जरूरी है। यदि उसके हाथ-पैर सामान्य से ज्यादा ठंडे रहते हैं तो आप सर्दियों में उसके लिए दस्ताने और बूटीज खरीदें। कभी-कभी बच्चों को बहुत ज्यादा पसीना आता है जिससे उनके गले और पीठ में रैशेस हो जाते हैं। बच्चे को कम कपड़े पहनाएं और उसके लिए कॉटन के कपड़े ही खरीदें ताकि उसका पसीना अब्सॉर्ब होता रहे। 

मौसम या तापमान के अनुसार छोटे बच्चे को किस तरह के कपड़े पहनाएं?

पेरेंट्स के लिए बच्चे को सर्दियों में या किसी भी तापमान में सुलाना थोड़ा सा कन्फ्यूजिंग होता है। बहुत सारे कपड़े पहनाने से बच्चे को रात में पसीना आ सकता है। बहुत कम कपड़े पहनाने से उसे ठंड लग सकती है और वह बीमार भी पड़ सकता है। आप टेम्प्रेचर के अनुसार बच्चे को कैसे कपड़े पहनाएं, इस बारे में जानने के लिए निम्नलिखित गाइडलाइन्स को फॉलो करें, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

तापमान (सेल्सियस में) क्या पहनें
16 डिग्री से कम तापमान दस्ताने
मोजे
टोपी
पैजामा
फुल बॉडीसूट
16 से 17 डिग्री तापमान मोजे
पैजामा
फुल बॉडीसूट
18 से 19 डिग्री तापमान पैजामा
फुल बॉडीसूट
20 से 21 डिग्री तापमान पैजामा
छोटी स्लीव्स वाला बॉडीसूट
22 से 23 डिग्री तापमान फुल बॉडी पैजामा
24 से 25 डिग्री तापमान छोटी स्लीव्स वाला बॉडीसूट
26 डिग्री तापमान छोटी स्लीव्स वाला हल्का बॉडीसूट
27 डिग्री और उससे ज्यादा तापमान सिर्फ डायपर

छोटे बच्चों की अच्छी नींद के लिए कमरे का तापमान कितना होना चाहिए?

एक बार जब आप जान जाएंगी कि बच्चे को 27 डिग्री या इससे ज्यादा गर्मी में कैसे कपड़े पहना कर सुलाना चाहिए तो आपके लिए यह जानना भी बहुत जरूरी हो जाएगा कि नींद के दौरान बच्चे के कमरे का तापमान कितना होना चाहिए। गर्मियों में अक्सर बच्चे का कमरा बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है जिसकी वजह से उसे सोने में कठिनाई होती है। सर्दियों में भी ज्यादा राहत नहीं मिलती है क्योंकि इन दिनों में भी घर में कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा ठंडक होती है। 

बेबी को सुलाते समय एक हल्का ब्लैंकेट उढ़ा दें। यहाँ तक कि गर्मियों में भी आप उसे एक हल्का कपड़ा उढ़ा दें ताकि उसे कोई परेशानी न हो। यदि नींद में बच्चा बहुत ज्यादा हिलता डुलता है तो उसे ब्लैंकेट न उढ़ाएं और बेबी स्लीपिंग बैग या सैक का उपयोग करें। इससे बच्चा शांत रहेगा और उसे सुरक्षित महसूस होगा। 

ADVERTISEMENTS

छोटे और न्यूबॉर्न बच्चे तभी अच्छी तरह से सो पाते हैं जब उन्हें ठीक से स्वैडल किया गया हो। स्वैडलिंग कई तरीकों से बच्चे की देखभाल करती है। सबसे पहले इससे बच्चे को आराम महसूस होता है क्योंकि स्वैडलिंग से उसे गर्भ में होने का एहसास  होता है। दूसरा इससे टेम्प्रेचर को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने में मदद मिलती है और ब्लैंकेट मूव होने या अन्य किसी भी चीज का खतरा नहीं होता है। 

छोटे बच्चों में ओवरहीटिंग की वजह से एसआईडीएस के कारण अचानक मृत्यु हो जाती है। अक्सर बच्चे की अच्छी नींद के लिए कमरे का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक का होना चाहिए। ठंडी जगहों पर हीटर का उपयोग किया जा सकता है या तापमान को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने के लिए स्पेशल एयर कंडीशनर का उपयोग किया जाता है। 

ADVERTISEMENTS

बाजार में छोटे बच्चों के कपड़ों के लिए स्लीपिंग क्लोथ्स से संबंधित कोई भी गाइडलाइन्स नहीं दी जाती हैं। यदि आप बच्चे की नींद को हमेशा सुविधाजनक व बेहतर रखना चाहती हैं तो शुरूआती दिनों में ऊपर बताए हुए टिप्स को ध्यान में जरूर रखें। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

क्या छोटे बच्चे को करवट से सुलाना चाहिए?
शिशु को कितनी नींद की आवश्यकता होती है
शिशुओं को स्लीप ट्रेनिंग कैसे दें: तरीका और टिप्स

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago