शिशु

छोटे बच्चे स्टैकिंग ब्लॉक्स से कब तक खेलना शुरू कर सकते हैं?

बच्चे शुरू से ही खेलना पसंद करते हैं। जाहिर है कि हर उम्र में वे अलग-अलग खेल खेलना पसंद करते हैं। बच्चों के लिए ब्लॉक गेम बहुत जरूरी होता है और उन्हें इससे खेलने देना चाहिए। ये बच्चे के जीवन में डेवलपमेंटल माइलस्टोन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।  

क्या स्टैकिंग और सॉर्टिंग करना जरूरी है?

चाहे एक ब्लॉक को दूसरे के ऊपर रख कर स्टैकिंग करना हो या विभिन्न शेप्स को अलग-अलग रखना हो, इन सभी गेम्स से बच्चा अपनी उंगलियों का उपयोग सही ढंग से करना सीखेगा। इसमें बच्चे का ध्यान केंद्रित होना बहुत जरूरी है जिससे वह सोचना सीखेगा। ब्लॉक्स से टॉवर बनाना और बिगाड़ना हर बच्चे को पसंद आता है। 

ADVERTISEMENTS

बच्चा ब्लॉक्स से खेलना और स्टैकिंग करना कब शुरू कर सकता है?

रिसर्च के अनुसार 12 से 15 महीने के बच्चे को स्टैकिंग का कॉन्सेप्ट समझ में आता है और इस समय तक उसकी आँखें, हाथ और दिमाग इतना डेवलप हो चुके होते हैं कि वह इस प्रकार के गेम्स खेल सके। जाहिर है शुरुआत में जब आप अपने बच्चे को सिखाती हैं तो वह एक ब्लॉक को दूसरे पर स्टैक कर पाएगा और यह पूरी तरह से सही है। समय के साथ 18 महीने तक बच्चा 3 – 4 ब्लॉक को एक के ऊपर एक रखने में सक्षम होगा। 

ब्लॉक्स से खेलने की उम्र का चार्ट

6 महीने की उम्र में

आप बच्चे के सामने ब्लॉक का उपयोग करके टॉवर बनाएं। बच्चे को ऑब्जर्व करें कि क्या वह भी ब्लॉक को पकड़ने का प्रयास कर रहा है और उस पर ध्यान दें। बच्चे को रंग बताने का भी यह समय बिलकुल सही है। इस दौरान आपको बच्चे से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी पर इस समय यह सारी जानकारी उसके दिमाग में स्टोर जरूर होगी जो उसके दिमाग को डेवलप करने में मदद करेगी। 

ADVERTISEMENTS

12 महीने की उम्र में

12 महीने का बच्चा एक ब्लॉक के ऊपर दूसरे ब्लॉक को रख कर स्टैक बना सकेगा। वह एक ब्लॉक को दूसरे ब्लॉक से टकराने की कोशिश करेगा और उसकी आवाज को सुनकर एन्जॉय करेगा। 

18 महीने की उम्र में

इस समय तक बच्चा एक के ऊपर एक चार ब्लॉक्स तक रखना शुरू कर देगा और उसका टॉवर बना सकेगा। वह एक के ऊपर एक ब्लॉक को बैलेंस करना भी सीखेगा ताकि उसका बनाया हुआ टॉवर गिरे नहीं। इसमें कॉग्निटिव क्षमता का उपयोग शामिल है और बच्चे में कॉग्निटिव डेवलपमेंट होना बहुत उपयोगी है। 

ADVERTISEMENTS

2 साल की उम्र में

अब तक बच्चा टॉवर बनाना सीख चुका होगा और वह एक लंबा व स्थिर स्ट्रक्चर बना चुका होगा। अब बच्चा 7 से 10 ब्लॉक्स का टॉवर बनाएगा। बच्चे को विभिन्न रंगों के बारे में और रंगों के अनुसार ब्लॉक्स को स्टैक करने के बारे में बताने का यह बिलकुल सही समय है। 

ऊपर बताए हुए डेवलपमेंटल माइलस्टोन का नेचर यही दर्शाने का है। यदि बच्चा उम्र के अनुसार कोई एक एक्टिविटी नहीं कर पाता है तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस बात का ध्यान रखें कि हर बच्चा अलग होता है और वह अलग अलग समय पर चीजों को सीखेगा। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बच्चे खुद बोतल पकड़ना कब सीखते हैं
बच्चे अपना नाम पहचानना कब और कैसे शुरू करते हैं?
बच्चा अपने माता-पिता को कब पहचानना शुरू करता है?

ADVERTISEMENTS

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 months ago