शिशु

न्यूबॉर्न बच्चों में होने वाले 8 रिफ्लेक्स

ADVERTISEMENTS

नवजात शिशुओं का खुद के शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं होता है। इसलिए, प्रकृति की ओर से उनमें कुछ सर्वाइवल स्किल पैदाइश के समय से ही मौजूद होती है। इनमें से एक है रिफ्लेक्सेस। जन्म के समय बेबी रिफ्लेक्स को इन्वॉलन्टरी एक्शन और मोमेंट के तौर पर देखा जाता है, जो शिशुओं में या तो आम एक्टिविटी का हिस्सा हो सकता है या फिर बाहरी उत्तेजनाओं के कारण उनका रिस्पांस हो सकता है। इन अहम रिफ्लेक्स के चलते बच्चा चिकोटी, किक और झटका दे सकता है, बिना किसी वार्निंग या कारण के और कुछ को यह एब्नार्मल लग सकता है। हालांकि, ये चिंता का कोई कारण नहीं हैं, क्योंकि ये इस बात का संकेत देते हैं कि बच्चे का दिमाग और नर्वस सिस्टम नॉर्मल तरीके से डेवलप कर रहा है। ज्यादातर रिफ्लेक्सेस टेम्परेरी होते हैं और जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, यह खुद ही ठीक हो जाता है।

आपके न्यूबॉर्न बच्चे में कौन से रिफ्लेक्सेस मौजूद होने चाहिए?

नीचे आपको नवजात बच्चों में पाए जाने वाले रिफ्लेक्सेस की नाम समेत लिस्ट और उसकी डिटेल दी गई है, तो आइए जानते हैं।

1. रूट रिफ्लेक्स

रूट रिफ्लेक्स एक बेसिक सर्वाइवल इंस्टिंक्ट है जो बच्चे को माँ का दूध पीने के लिए लैचिंग में मदद करता है। यह रिफ्लेक्स नर्सिंग कराने वाली माओं के लिए बहुत मददगार है।

ADVERTISEMENTS

किस प्रकार जांच करें

बच्चे के गाल को किनारे से छूने पर, वह अपने सिर को टच के डायरेक्शन में मोड़ देगा और फीडिंग के लिए अपना मुँह खोल देगा।

ADVERTISEMENTS

यह कब जाता है?

यह रिफ्लेक्स केवल पहले चार महीनों के लिए रहता है।

ADVERTISEMENTS

2. मोरो रिफ्लेक्स

मोरो रिफ्लेक्स को स्टार्टल रिफ्लेक्स के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह तब होता है जब बच्चा चौंक जाता है।

किस प्रकार जांच करें

ADVERTISEMENTS

तेज आवाज या डिस्टर्बेंस के रिस्पांस में, बच्चा अपना सिर पीछे की ओर उलट देता है, अपने हाथों और पैरों को फैला कर, रोता है और फिर अपनी बाहों और पैरों को वापस समेट लेता है।

यह कब जाता है?

ADVERTISEMENTS

यह रिफ्लेक्स केवल पहले दो महीनों के लिए रहता है।

3. टॉनिक नेक रिफ्लेक्स

टॉनिक नेक रिफ्लेक्स वह होता है जब बच्चे की गर्दन एक डायरेक्शन में मुड़ जाती है और वो अपने हाथों को स्ट्रेच करके रिस्पांस देता है, इस रिफ्लेक्स के लिए कोई ज्ञात स्पष्टीकरण नहीं मौजूद है।

ADVERTISEMENTS

किस प्रकार जांच करें

धीरे से बच्चे के सिर को एक तरफ कर दें और देखें कि वे अपने हाथों को उसी तरफ स्ट्रेच करेगा और विपरीत दिशा वाले हाथ को कोहनी से मोड़ेगा।

ADVERTISEMENTS

यह कब जाता है?

यह रिफ्लेक्स केवल पहले चार से पाँच महीनों तक रहता है।

ADVERTISEMENTS

4. राइटिंग रिफ्लेक्स

राइटिंग रिफ्लेक्स एक सावधानी बरतने वाला रिफ्लेक्स है और यह एक नेचुरल तरीका है जिससे बच्चा खुद को ही प्रोटेक्ट करता है।

किस प्रकार जांच करें

ADVERTISEMENTS

सोते समय बच्चे के सिर पर एक कंबल ढक दें। आप देखेंगे कि बच्चा अपने सिर, हाथों और पैरों को हिला कर अपने ऊपर से कंबल हटा देगा।

यह कब जाता है?

ADVERTISEMENTS

यह रिफ्लेक्स केवल पहले एक वर्ष तक रहता है जब तक उसकी मांसपेशियां इतनी स्ट्रॉंग नहीं हुई होती हैं कि वो अपने शरीर पर खुद का कोई कंट्रोल रख सके।

5. विड्रॉल रिफ्लेक्स

विड्रॉल रिफ्लेक्स एक अन्य सावधानी बरतने वाला रिफ्लेक्स है जो बच्चे के लिए किसी भी वस्तु से टकराने से बचने का एक नेचुरल तरीका है।

ADVERTISEMENTS

 

किस प्रकार जांच करें

जब आपका बच्चा बैठा हो और अचानक आप अपना चेहरा उसके करीब ले जाएं, तो आप देखेंगे कि बच्चा अपना सिर पीछे कर लेता है। यदि कोई चीज अचानक उसके करीब जाती है तो वह ऐसा ही रिएक्ट करता है।

ADVERTISEMENTS

यह कब जाता है?

यह रिफ्लेक्स जीवन भर रहेगा।

ADVERTISEMENTS

6. टंग थ्रस्ट रिफ्लेक्स

यह भी सावधानी बरतने वाला रिफ्लेक्स है, यह बच्चे में खाने से होने वाली चोकिंग या किसी छोटी चीज को निगलने से नेचुरली बचाता है।

किस प्रकार जांच करें

ADVERTISEMENTS

धीरे से एक छोटा चम्मच बच्चे की जीभ की नोक से स्पर्श करें। आप देखेंगे कि बच्चा इसे वापस बाहर धकेल देगा।

यह कब जाता है?

ADVERTISEMENTS

यह रिफ्लेक्स पहले चार से छह महीने तक रहेगा।

7. ग्रास्प रिफ्लेक्स

ग्रास्प रिफ्लेक्स एक ऐसा तरीका है जिससे बच्चा अपनी माँ को पकड़कर रखता है।

ADVERTISEMENTS

किस प्रकार जांच करें

धीरे से अपनी अंगुली से बच्चे की खुली हथेली को रगड़ें, आप देखेंगे कि बच्चा तुरंत आपकी अंगुली को पकड़ लेगा।

ADVERTISEMENTS

यह कब जाता है?

यह रिफ्लेक्स धीरे-धीरे तीसरे महीने के बाद खत्म होने लगता है।

ADVERTISEMENTS

8. स्टेपिंग रिफ्लेक्स

बच्चे जब खुद चलने का प्रयास करते हैं उसे स्टेपिंग रिफ्लेक्स के रूप में जाना जाता है।

किस प्रकार जांच करें

ADVERTISEMENTS

बच्चे को हवा में उठाएं और उसके पैरों को लटकने दें, फिर धीरे से उसके पैरों को जमीन से टच करें, आप देखेंगी की वो अपना पैर आगे बढ़ा कर चलने की कोशिश करेगा।

यह कब जाता है?

यह रिफ्लेक्स पहले दो महीने तक रहेगा।

जैसा कि इस लेख में पहले भी बताया किया गया है, नवजात शिशुओं में होने वाले ये रिफ्लेक्सेस नॉर्मल हैं और इस बात का संकेत हैं कि बच्चा सही दिशा में विकास कर रहा है, बच्चे में देखे जाने वाले ये रिफ्लेक्सेस कुछ समय बाद खुद ही गायब हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

शिशुओं के शरीर से बाल निकालने के घरेलू उपचार
बच्चो में रूसी की समस्या से कैसे निजात पाएं
शिशुओं और बच्चों में त्वचा संबंधी एलर्जी

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

6 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

6 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

6 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

6 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

6 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 months ago