मैगज़ीन

कोरोनावायरस हेल्पलाइन इंडिया: COVID-19 सेंट्रल और स्टेट की तरफ से जारी किया गया फोन नंबर

In this Article

दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ जा रही है, इसकी वजह से लोगों से निवेदन किया गया है कि अपनी सुरक्षा के लिए अपने-अपने घरों के अंदर ही रहें। यदि आपको, आपके परिवार को या आस-पड़ोस के किसी भी व्यक्ति को यह संदेह है कि उसे COVID-19 इन्फेक्शन हो सकता है, तो आप हेल्थ केयर प्रोफेशनल से तुरंत संपर्क करें।

इस लेख में, आपको भारत में कोरोनावायरस हेल्पलाइन नंबरों की एक सूची प्रदान की गई है। आप इनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं (हालांकि हमें पूरी उम्मीद है कि आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी है)!

कोरोनावायरस के लिए WHO व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर

चूंकि, कोरोनावायरस से जुड़ी बहुत सारी गलत जानकरी सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित की गई थी और अभी भी की जा रही है, इसलिए वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) ने दुनिया भर के लोगों के लिए व्हाट्सएप के जरिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से इस महामारी से संबंधित किसी भी जानकारी का लाभ उठाने के लिए, आपको बस अपने व्हाट्सएप के माध्यम से इस नंबर पर (+41 22 5017615) पर बस ‘hi’ लिखकर टेक्स्ट करना होगा। यह हेल्पलाइन नंबर दुनिया भर में व्हाट्सएप के यूजर्स द्वारा एक्सेस किया जा सकता है, आप इसके जरिए कोरोनावायरस से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऊपर बताए गए नंबर पर जब आप एक बार ‘hi’ टेक्स्ट करते हैं, तो आपको COVID-19, से जुड़ी खबर, अफवाह और खुद को कैसे सुरक्षित रखना है आदि जानकारी आपको इस नंबर के जरिए मिलती है।

इस सेवा का उपयोग करने के लिए, व्हाट्सएप पर इस नंबर से (+41 22 5017615) ‘hi’ टेक्स्ट करें या फिर यहाँ क्लिक करें।

भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए व्हाट्सएप नंबर

स्थिति के मद्देनजर रखते हुए, भारत सरकार ने भी एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे भारतीय नागरिकों को COVID-19 कोरोनावायरस से जुड़ी सभी सही जानकारी प्राप्त करने में सक्षम हो सकें है।

यदि आप कोरोनावायरस के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप व्हाट्सएप के माध्यम से इस नंबर (9013151515) पर ‘hi’ टेक्स्ट कर सकते हैं। आपको कोरोनावायरस से संबंधित सभी नई आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

COVID-19 कोरोनावायरस के लिए केंद्रीय (सेंट्रल) हेल्पलाइन नंबर

यदि COVID-19 कोरोनावायरस से संबंधित आपको कोई सवाल पूछना हो तो, आप निम्नलिखित केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं –

भारतीय नागरिकों के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर(+ 91-11-23978046)

टोल फ्री नंबर

आप नीचे दिए गए टोल-फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।

टोल-फ्री नंबर – 1075

भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्य और केंद्र शाषित प्रदेशों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि लोगों को कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी मिल सके। इस समय चल रही महामारी से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, आप जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में रहते हैं, उसके नाम के नीचे बताए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

राज्य के नाम हेल्पलाइन नंबर
आंध्र प्रदेश 0866-2410978
अरुणाचल प्रदेश 9436055743
असम 6913347770
बिहार 104
छत्तीसगढ़ 104
गोवा 104
गुजरात 104
हरियाणा 8558893911
हिमाचल प्रदेश 104
झारखंड 104
कर्नाटक 104
केरल 0471-2552056
मध्य प्रदेश 0755-2527177
महाराष्ट्र 020-26127394
मणिपुर 3852411668
मेघालय 108
मिजोरम 102
नागालैंड 7005539653
ओडिशा 9439994859
पंजाब 104
राजस्थान 0141-2225624
सिक्किम 104
तमिलनाडु 044-29510500
तेलंगाना 104
त्रिपुरा 0381-2315879
उत्तराखंड 104
उत्तर प्रदेश 18001805145
पश्चिम बंगाल 1800313444222, 03323412600,
केंद्र शासित प्रदेश (यूनियन टेरिटरी) हेल्पलाइन नंबर
अंडमान और निकोबार आइलैंड 03192-232102
चंडीगढ़ 9779558282
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 104
दिल्ली 011-22307145
जम्मू और कश्मीर 01912520982, 0194-2440283
लद्दाख 1982256462
लक्षद्वीप 104
पुडुचेरी 104

महाराष्ट्र में लॉन्च किया गया कोरोनावायरस की जानकारी प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉक्स

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने व्हाट्सएप चैट नंबर (912026127394) की घोषणा की है, इससे नागरिकों को कोरोनावायरस से संबंधी जानकारी मिल सकेगी।

मैं भारतीय व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर से कैसे संपर्क कर सकता हूँ?

यदि आप कोरोनावायरस के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इसके बारे में ऐसे जान सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने कॉन्टैक्ट्स में व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – (9013151515) को सेव करें।
  • आप अपने व्हाट्सएप नंबर से दिए गए उपरोक्त नंबर पर ‘hi’ टेक्स्ट करें।
  • एक बार जब आपका मैसेज डिलीवर हो जाता है, तो आपको अपने आप ही ऑटोमेटेड रिस्पांस मिलेगा, इसके नंबर के जरिए आपको इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर (011-23978046) और एक टोल-फ्री नंबर (1075) प्राप्त होगा जो इसके अलावा कोरोनावायरस के लिए इमरजेंसी ईमेल एड्रेस  (ncov2019@gmail.com) भी दिया गया है।
  • ऑटोमेटेड मैसेज के जरिए आपको कई और ऑप्शन भी मिलते हैं जैसे: भारत में कोरोनावायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट; 2. कोरोनावायरस क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?; 3. कोरोनावायरस कैसे फैलता है?; और अन्य जानकारी।
  • आप बताए गए नंबर पर कोरोनावायरस से जुड़ा अपना कोई सवाल भी पूछ सकते हैं।

इसके बारे में अधिक समझने के लिए, आपऑटोमेटेड रिस्पांस में दिए गए लिंक पर जा कर क्लिक कर सकते हैं।

अगर मुझे COVID-19 का टेस्ट करवाना है तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आपको संदेह है कि आपको COVID-19 कोरोनावायरस हो सकता है, तो आपको यह बताने के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर कॉल करें और रिपोर्ट करें की शायद आपको इन्फेक्शन हो सकता है।

डिस्ट्रिक्ट ऑफिस जल्द से जल्द से आपके पास पहुँचने का प्रयास करेगा और अगर आपको इन्फेक्शन होने की संभावना ज्यादा है, तो आपको अपने शहर या राज्य के अच्छे हॉस्पिटल में परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा। याद रखें कि हॉस्पिटल जाने के लिए आप अपना खुद का वाहन या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग नहीं कर सकते हैं, आपको अलग से एक एम्बुलेंस में ले जाया जाएगा जो खासकर कोरोनावायरस रोगियों के लिए उपलब्ध है।

कोरोनावायरस के मामले में खुद को अलग रखना कैसे मदद करता है?

आइसोलेशन का मतलब है कि आप अपने घर में रहते हैं और दूसरे लोगों के साथ संपर्क में आने से बचने का प्रयास करते हैं। कोरोनावायरस के मामले में, ऐसा करने से ये इसे फैलने से रोक सकता है। यदि आपको संदेह है कि आपको COVID-19 इन्फेक्शन है, तो आपको खुद को अलग कर लेना चाहिए।

जैसा कि COVID-19 कोरोनावायरस इन्फेक्शन के दिखने में दो से चौदह दिन का समय लग सकता है, जिन लोगों को इन्फेक्शन हो सकता है (या जिनमें इन्फेक्शन पाया गया है) उन्हें कम से कम 14 दिनों के लिए घर पर अलग रहने के लिए कहा जा रहा है, ताकि COVID-19 को फैलने से रोका जा सके।

आपको निम्नलिखित आपको निम्नलिखित मामलों में खुद  को अलग करना चाहिए:मामलों में खुद  को अलग करना चाहिए:

  • आप में कोरोनावायरस के लक्षण नजर आए।
  • यदि आपको संदेह है कि आपको इन्फेक्शन हो सकता है, तो टेस्ट से पहले ही खुद को दूसरों से अलग करें।
  • तब तक आपके टेस्ट का रिजल्ट नही आ जाता है।
  • यदि आपका  कोरोनावायरस टेस्ट किया जाता है।
  • यदि आप पिछले 14 दिनों या उससे अधिक समय के लिए  किसी देश से रह कर लौटे हैं।
  • यदि आप ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जिसका कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव रहा हो।

उपरोक्त सभी मामलों में खुद को अलग रखना बहुत जरूरी है ताकि आप अपने साथ उनकी भी जान बचा सके जिनसे आप प्यार करते हैं उनके परवाह करते हैं।

आपको कोरोनावायरस इन्फेक्शन हो गया है इसके क्या चांसेस हैं?

COVID-19 कोरोनावायरस इन्फेक्शन इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस देश और किस शहर में रह रहे हैं और वो जगह COVID-19 कोरोनावायरस महामारी का केंद्र है या नहीं (या बन तो नहीं रही है)। जैसा कि कोरोनावायरस दुनिया भर में फैल रहा है, अगर आप किसी ऐसे शहर या क्षेत्र में रहते हैं, जहाँ यह बीमारी तेजी से फैल रही है, तो आपको इकसे होने की संभावना अधिक बढ़ जाएगी।

लेकिन अगर आप घर पर रहते हैं, तो आपको कोरोनावायरस इन्फेक्शन के होने की संभावना कम होगी। इसके अलावा, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप भीड़-भाड़ वाले स्थानों और इससे संक्रमित लोगों से दूर रह कर, अपने घर के अंदर रहकर अपनी रक्षा कर सकते हैं।

इस समय लोगों से घर पर रहने के लिए बार-बार (आग्रह) किया जा रहा है। इसलिए, थोड़े यांयोग के साथ आप कुछ समय के अपने घर में ही रहें, खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं। अगर आपको संदेह है कि कोई व्यक्ति आपके द्वारा संक्रमित हुआ है, तो तुरंत मदद के लिए उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। सुरक्षित रहें! और दूसरों की भी सुरक्षित रखने में मदद करें।

संसाधन और संदर्भ:

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

घर को कोरोना वायरस-फ्री कैसे रखें
सोशल डिस्टैन्सिंग क्या है और कोरोनोवायरस से बचने के लिए यह क्यों जरूरी है

जया कुमारी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

6 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

6 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago