मैगज़ीन

धनतेरस 2025 दोस्तों और परिवार वालों के लिए धनतेरस की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

त्यौहार है मतलब घर में खुशियां, हर तरफ अच्छा माहौल, बहुत सारी खरीददारी और ढेरों तैयारियां, है ना? त्यौहार का मौसम है, तो आप हर घर में ऐसे ही रौनक जमी हुई देखेंगे। लेकिन जैसे की कहा जाता है कि हर त्यौहार के पीछे कोई मतलब जुड़ा हुआ होता है, वैसे ही धनतेरस का पर्व पौराणिक कथाओं से संबंधित है।

धनतेरस का त्यौहार स्वास्थ्य, कल्याण और विपुलता प्रदान करता है। धनतेरस का पर्व हमारी लंबी उम्र, सफलता, धन और विलासिता से भरा हुआ माना जाता है। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि के अवतार लेने के साथ ही यह त्यौहार अपने अस्तित्व में आया। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस वाले दिन माँ लक्ष्‍मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इस दिन बर्तन, सोना, चाँदी या फिर कोई भी नई चीज खरीदना शुभ माना जाता है।

इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। धनतेरस की तिथि दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसलिए धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम को 7 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। वहीं खरीदारी के लिए मुहूर्त तिथि शुरू होने से लेकर पूरे दिन तक है। 

ADVERTISEMENTS

धनतेरस के अवसर पर अच्छे विशेस और मैसेज

यदि आप चाहते हैं कि धनतेरस के अवसर पर आप अपने घर वालों, रिश्तेदारों और दोस्तों को त्यौहार की ग्रीटिंग विशेस या गुड विशेस दें, तो आपको नीचे दिए गए कोट्स और मैसेज पढ़ना चाहिए, त्यौहार तब और भी खास बन जाता है जब आप उसे अच्छे शब्दों में पिरोह कर अपने करीबियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन बेहतरीन धनतेरस की विशेस पर जो बच्चों व बड़ों सबके लिए है।

  • जिस घर में लक्ष्मी का वास को उस घर की प्रगति हमेशा बनी रहती है, देवी माँ के आशीर्वाद से आपके घर धन की वर्षा और सुख का माहौल सदैव बना रहे। आप और आपके परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • इस धनतेरस आप और आपका परिवार सुख, शांति और समृद्धि से संपन्न रहे। आपके द्वार पर ढ़ेरों खुशियां दस्तक दें। आपके जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धनत्रयोदशी की शुभकामनाएं!
  • अपने घरों को दीये और रंगोली से सजाएं, माँ लक्ष्मी बस आपके घर आने को हैं। शुभ धनतेरस!
  • भले ही दीये की लौ जले कुछ समय के लिए, सूर्य चमके एक दिन के लिए, मगर मेरी यह शुभकामनाएं आपकी खातिर रहेगी सदा के लिए! आपके घर में सदैव समृद्धि का वास रहे, धनतेरस की बधाई!
  • देवी लक्ष्मी आप पर अपनी असीम कृपा बरसाएं, इस धनतेरस पर वो आपके जीवन को समृद्धि, खुशी और आनंद से भर करें। धनतेरस 2025की शुभकामनाएं!
  • आपका जीवन खुशियों और शांति से भरपूर हो, आपने जिस सुखसमृद्धि की कामना की हो, वो सभी आज पूरे हों। धनतेरस की शुभकामनाएं!
  • इस धनतेरस आप नए सपनों, नई उम्मीदों को रौशन करें, नए दृष्टिकोण के साथ जीवन उज्ज्वल और सुंदर हो जाता है। आपको और आपके परिवार को धनतेरस की शुभकामनाएं।
  • देवी लक्ष्मी आपके व्यापार और कारोबार में अपनी कृपा बनाएं रखें, धनतेरस के उपलक्ष में आप और कामयाबी प्राप्त करें और खूब धन कमाएं। शुभ धनतेरस!
  • हे माँ देवी लक्ष्मी! इस धनतेरस पर तेरह गुना धन के साथ इस संदेश प्राप्त करने वाले को अपना आशीर्वाद देना। धनतेरस की बधाई!
  • देवी लक्ष्मी और धन कुबेर महाराज आपके व्यवसाय पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें और आप अपने जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों से ऊपर उठ कर बुलंदी प्राप्त करें, हैप्पी धनतेरस 2025!
  • इस धनतेरस आपको अच्छा स्वास्थ्य, धन और अकल्पनीय समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ। धनतेरस 2025 की शुभकामनाएं!
  • आप और आपके परिवार के भाग्य पर ईश्वर की कृपा रहे और आपको देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो। शुभ धनतेरस!
  • भगवान का आशीर्वाद बड़ा दिल रखने वालों पर हमेशा बना रहता है। इसलिए खुले दिल के साथ उनका स्वागत करें, आपने जो भी चाहा हो उससे कहें ज्यादा आपको मिले। शुभ धनतेरस!
  • धनतेरस आयुर्वेद के भगवान की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन, मृत्यु के देवता के लिए एक दीपक घर के बाहर जलाया जाता है ताकि परिवार के सदस्यों को किसी भी असामयिक मृत्यु से बचाया जा सके। हमारी ओर से आपको धनत्रयोदशी की शुभकामनाएं।
  • धनतेरस के शुभ अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कुबेर आपको एक अच्छा जीवन दें और आप पर समृद्धि की वर्षा करें।

  • धनतेरस के अवसर पर, भगवान धन्वंतरि आपके जीवन के प्रत्येक दिन को उज्ज्वल और धन्य करें। आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • प्रभु की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे, आप धनतेरस के उपलक्ष्य में सोने और चाँदी की खरीदारी करें और अपने प्रियजनों के साथ इस शुभ अवसर का जश्न मनाएं!
  • सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे!
  • भगवान का आशीर्वाद अनपेक्षित रूप में आता है, आपका भगवान में विश्वास यह तय करता है कि वो आपको क्या और कितना देते हैं। ईश्वर आपको अपने आशीर्वाद से धनवान बनाएं। शुभ धनतेरस!
  • त्योहार की यादों से भरा आसमान, मिठाइयों की मिठास से भरा मुँह, दीयों से भरा घर और खुशियों से भरा यह दिल आपको मुबारक हो। हप्पी धनतेरस!
  • हर शिखर पर आपका नाम चमके आपके जीवन में संकट का नाश हो और शांति का वास हो! इस धनतेरस अपने परिवारजनों के साथ जश्न मनाएं।
  • प्रेम, विश्वास, धन की बौछार आप पर हमेशा होती रहे और आपके सिर पर उन्नति का ताज हमेशा रहे। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • मेरी कामना है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर आपके भाग्य भी सोने की तरह चमक उठें, सफलता आपके कदम चूमें।
  • आपके राह में आने वाले हर संकट मिट जाएं, प्रभु की कृपा से आप दिन दुगनी और चार चौगनी तरक्की करें। शुभ धनत्रयोदशी!
  • यह पर्व आपके घर खुशियों की सौगात लेकर आए, माँ की महिमा आप पर आपके परिवार पर और आपके चाहने वालों पर बनी रहे। हैप्पी धनतेरस!
  • सूर्य से भी ज्यादा रौशन हो भाग्य आपका कि धनधान्य से भरा रहे घर आपका। शुभ धनतेरस!
  • ज्ञान और विवेक से बड़ी पूँजी कुछ भी नहीं होती है, जहाँ विवेक वही समृद्धि का वास है, ईश्वर आपको जीवन में कामयाब करें और आप घर परिवार का नाम रौशन करें। हैप्पी धनतेरस!
  • आपकी किस्मत का हर सितारा रौशन हो, धन और वैभव से आपका परिवार भरपूर रहे। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • सारे जग की खुशियां आपके दमन में भर दें माँ, प्रेम और फूलों से ऐसे ही हमेशा सजा रहे घर आपका। शुभ धनत्रयोदशी!
  • समृद्धि के रूप में इस धनतेरस पर आप पर धन की वर्षा हो, आप अधिक से अधिक सफलता प्राप्ति की ओर यात्रा तय करें, शुभ धनतेरस!
  • आपको और आपके परिवार को बहुतबहुत शुभकामनाएं। मैं कामना करती हूँ कि भगवान धन्वंतरि आपको स्वस्थ और सुखी जीवन जीना का आशीर्वाद दें। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • पूरे मन से आप खुद पर और भगवान पर भरोसा रखें जो आपको सुख, समृद्धि और शांति का उपहार देते हैं, शुभ धनतेरस!
  • दिन दोगुना बढ़े आपका कारोबार, परिवार के बीच बना रहे प्यार, धनतेरस के शुभ अवसर पर माँ का हो आशीर्वाद। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • सौगात लाए ये धनतेरस आपके लिए, माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आपके लिए। आप और परिवार को धनतेरस की बहुत बहुत बधाई!
  • सदा बनी रहे सुख की साया, जीवन का आनंद बना रहे, हर घर धन की बरसात रहे।
  • भगवान गणेश पधारे आपके घर, धनतेरस का त्यौहार फिर आ गया है खुशियों का मौसम छाया है। शुभ धनत्रयोदशी!
  • धनतेरस का दिन हो खास, लक्ष्मी और कुबेर का हो आपके घर में वास, प्रियजन रहें सदा आपके पास, धनतेरस की अनेक शुभकामनाएं।
  • नतेरस का यह पवित्र दिन आप और आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य, समृद्धि और समाधान लाए यही हैं हमारी शुभकामनाएं!
  • दिन दूनी रात चौगुनी हो प्रगति आपके कारोबार की,परिवार पर सदा कृपा रहे भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की।
    वर्षा होती रहे सुख, समृद्धि, धन और आरोग्य की, यही हैं हमारी शुभकामना धनतेरस के त्यौहार की।।
  • धनतेरस पर बरसे माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद,कृपा रहे कुबेर और धन्वंतरि की।
    बना रहे परिवार में प्रेम और सौहार्द,शुभकामनाएं हैं आपको हमारे परिवार की।।
  • खुशियां आएं जो आए धनतेरस का त्योहार।
    सुखसमृद्धि और धनधान्य भरे आपके द्वार।।

उम्मीद है ऊपर दिए गए कोट्स और मैसज आपको आपके प्रियजनों को विश करने व अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे। इन प्यारेप्यारे संदेश के साथ वो आपका प्यार हमेशा याद रखेंगे और उन्हें मालूम पड़ेगा कि आपके जीवन में वो कितना महत्व रखते हैं! हमारी ओर से आप सभी को हैप्पी धनतेरस!

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

दीपावली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स
धनतेरस 2025– मुहूर्त, महत्व और क्या खरीदें
प्रियजनों के लिए छोटी दिवाली पर सबसे अच्छे विशेस और मैसेज

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 month ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago