बच्चे के जन्म के बाद पेरेंट्स का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है और अब उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां निभानी होती हैं जिनमें से एक जिम्मेदारी उसका एक नवीनतम और परंपराओं के आधार पर नाम सोचना है। जी हाँ पेरेंट्स के लिए यह भी एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि इसके कई पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नाम रखने से पहले इस बात पर जरूर विचार करें कि बच्चों के व्यवहार, विचारों, आचरण व व्यक्तित्व पर उनके नाम का भी असर पड़ता है इसलिए आप उनका ऐसा ही नाम रखें जो राशि के अनुसार उनके व्यक्तित्व से मिलता-जुलता हो। बच्चों के व्यवहार व आचरण में राशि भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए हिन्दू धर्म में बच्चों के नाम अक्सर परंपराओं व राशि के आधार पर ही रखे जाते हैं। यदि आपकी बेटी की राशि धनु है तो आपको उसका नाम ‘भ’, ‘ध’, ‘फ’ या ‘ढ’ अक्षर से रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस राशि के लोग अत्यंत स्वतंत्र विचारों के साथ-साथ ऊर्जावान और जिज्ञासु भी होते हैं। आपकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यहाँ हमने बालिकाओं के लिए धनु राशि के अन्तर्गत आने वाले ‘भ’, ‘ध’, ‘फ’ या ‘ढ’ अक्षर से कई प्रभावशाली और बेहतरीन नाम की लिस्ट अर्थ के साथ दी हुई है जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।
धनु राशि के अनुसार लड़कियों के नाम
धनु राशि यानी ‘भ’ नाम राशि, ‘ध’ नाम राशि, ‘फ’ नाम राशि या ‘ढ’ नाम राशि! अगर पेरेंट्स अपने हिन्दू बच्चे का नाम रखने के लिए इन अक्षरों से एक अनूठा, अच्छे अर्थ वाला और नवीनतम नाम खोज रहे हैं तो यहाँ पर राशि के अनुसार इन अक्षरों से हिन्दू लड़कियों के लिए कई प्रभावी नाम अलग-अलग लिस्ट में दिए गए हैं, आइए जानें।
‘भ’ से लड़कियों के नाम
यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘भ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए ‘भ’ से कई धनु राशि नवीनतम नामों की लिस्ट दी हुई है, आइए जानें;
| नाम | अर्थ |
| भुविका | स्वर्ग, देवताओं का स्थान |
| भुवि | पवित्र स्थान, दिव्य जगह |
| भूमिका | धरती, योगदान |
| भूमिजा | धरती से जन्मी, देवी |
| भावुकता | विचार, एहसास |
| भविता | भविष्य जानने वाली, दिव्य |
| भविषा | आने वाला समय, भविष्य |
| भाविनी | सुंदर, महान |
| भाविका | हँसमुख, योग्य |
| भवति | रागिनी, संगीत |
| भौमि | धरती से जन्म लिया हो जिसने, देवी के सीता के समान |
| भारवि | तुलसी, पवित्, सूर्य की किरणें |
| भार्गवी | दूर्व घास, पवित्र, पावन |
| भार्घवी | देवी, शक्ति स्वरूप |
| भानवी | सूर्य की चमक, प्रकाश, तेज |
| भानुनी | आकर्षण, सुंदरता |
| भानुजा | सूर्य का अंश, नदी |
| भामिनी | बुद्धि, सुंदर |
| भद्रिका | महान, सुंदरता |
| भाग्यवि | भाग्य की देवी, शारीरिक ऊर्जा |
| भैरवी | देवी, राग |
| भाविग्ना | देवी दुर्गा, शक्ति |
| भव्याश्री | समृद्धि, संपन्नता |
| भाविकी | प्राकृतिक, वास्तविक |
| भास्वती | सुंदरता, आकर्षक |
| भूषनी | शोभा, सौंदर्य |
| भाविज्ञा | देवी पराशक्ति का स्वरूप, सर्वशक्ति |
| भाग्यश्री | भाग्य की देवी, देवी लक्ष्मी |
| भुवनिका | स्वर्ग जैसी सुंदर, पवित्र स्थान |
| भूमा | धरती, पृथ्वी |
| भक्ति | प्रार्थना, निष्ठा |
| भारती | माता सरस्वती, ज्ञान की देवी |
| भव्या | सुंदर, प्रतिभाशाली |
| भावना | एहसास, विचार |
| भुवनेश्वरी | धरती की देवी, स्वामिनी |
| भूवा | अग्नि, संसार, भूमि |
‘ध’ अक्षर से लड़कियों के नाम
यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘ध’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए ऐसी धनु राशि नाम लिस्ट दी हुई है, जिसमें कई बेहतरीन नाम हैं;
| नाम | अर्थ |
| धुति | उजाला, प्रकाश |
| धूरिगा | तेज, चमक |
| धुन | आवाज, संगीत, मधुर वाणी |
| ध्रुवी | दृंढ़ता, स्थिर |
| ध्रुमी | पेड़, प्रकृति |
| ध्रिया | धैर्य, गरीबी मिटाने वाली |
| ध्रिति | साहस, खुशी |
| धीमही | ज्ञान, भक्ति |
| धेयांशी | ध्यान की देवी, तपस्या करने वाली |
| धेष्ठा | खुशहाल, सुख |
| धेनुका | सब कुछ प्रदान करने वाली, कामधेनु |
| धीशाना | ज्ञान, देवी |
| धीरवी | साहसी, मजबूत |
| ध्याना | ध्यान करने वाली, विचारशील |
| ध्वनि | स्वर, आवाज |
| धत्री | भूमि, विशाल |
| धरुनि | देवी, शक्ति का रूप |
| धरनिता | पृथ्वी, पूजनीय |
| धर्मिष्ठा | धार्मिक, धर्म को मानने वाली |
| धार्मिका | भक्ति, संपूर्णता |
| धरित्री | सृष्टि, धरा |
| धारिणी | रक्षा करने वाली, संरक्षण |
| धारा | वर्षा, लगातार बहने वाली |
| धन्यता | आशीर्वाद, सफलता |
| धन्यवी | संपन्नता, अमीर |
| धन्विका | देवी अन्नपूर्णा, प्रदान करने वाली |
| धन्वी | समृद्धि, धन की देवी |
| धनुष्का | धन, संपत्ति |
| धवियाश्री | कमल के पत्ते, कोमलता |
| ध्रुविका | जिसमें दृंढ़ता हो, जो संकल्प को पूरा करे |
| धनुषा | धनुष, वास्तविक |
| धनशिखा | रानी, साम्राज्ञी |
| धनस्वी | भाग्य, संपत्ति |
| धनिष्का | देवी लक्ष्मी, संपन्नता की देवी |
| धनश्री | धन की देवी, संपूर्णता |
| ध्रुविता | ढृंढ़ता से परिपूर्ण, संकल्प शक्ति के साथ |
‘फ’ अक्षर से लड़कियों के नाम
यदि आप बेटी का नाम धनु राशि के अनुसार ‘फ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए ‘फ’’ से कुछ अनूठे और प्रभावशाली नामों की लिस्ट दी हुई है, आइए जानें;
| नाम | अर्थ |
| फाल्गुनी | माह, पूर्णिमा |
| फागुनी | सुंदर, आकर्षित करने वाली |
| फलोनी | प्रभारी, कार्यभार |
| फ्लाविना | सुगंध, खुशबू |
| फूलांजलि | अर्पित करना, ईशवर को फूल चढ़ाना |
| फलीशा | फल की इच्छा, मनोकामना |
| फनीशा | नागों की साम्राज्ञी, देवी |
| फुलारा | नयापन, नवीन पुष्प, खिलना |
| फूलप्रिया | जिसे फूल प्रिय हों, मोहक |
| फैरा | प्रसन्नता, खुशियां |
| फूलवंतिका | आकर्षण, मोहने वाली |
| फूलवंशिका | फूलों की वंशज, प्रकृति |
| फिलौरी | मेहनती, निष्ठावान |
| फोरम | महक, सुगंधित |
| फलाया | कोमलता, सौम्यता, फूलों की कली |
| फलप्रीत | फल स्वीकार करने वाली, आत्मविश्वासी |
| फूलमाला | फूलों की माला, सौम्यता |
| फलाशा | विश्वास, फल की आशा |
| फिला | सुंदर, प्रिय |
| फ्रिथा | जिससे सभी प्यार करते हैं, प्यारी |
| फिराकी | खुशबू, सुगंध |
| फलिनी | फल देने वाली, जो प्रदान करती है |
| फाल्वी | निष्ठावान, सुख लाने वाली |
‘ढ’ अक्षर से लड़कियों के नाम
यदि आप बेटी का नाम धनु राशि के अनुसार ‘ढ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो यहाँ पर बालिकाओं के लिए ‘ढ’ से कुछ अनूठे और नवीनतम नामों की लिस्ट दी हुई है, आइए जानें;
| नाम | अर्थ |
| ढसकंठिनी | स्वतंत्र, समझदार |
| ढवल्या | शुद्ध, धवल |
| ढीही | भावनात्मक, एहसास |
| ढिल्लिपा | ज्ञान अर्जित करने वाली, बुद्धिमान |
| ढुका | ऊर्जावान, शक्ति |
हिन्दू धर्म में धनु राशि नाम के आरंभ के अक्षर ‘भ’, ‘ध’, ‘फ’ या ‘ढ’ अक्षर से अपनी बेटी का एक यूनिक व प्रभावशाली नाम रखने हेतु आप लड़कियों के लिए ऊपर दी हुई नाम राशि लिस्ट से एक नाम चुनें और उसके व्यक्तित्व को अलग पहचान दें।

















