In this Article
आजकल माता-पिता अपने बच्चे का नाम रखने का फैसला बहुत सोच-समझकर करते हैं। वे चाहते हैं कि उनके लाडले या लाडली का नाम कुछ खास और अनोखा हो। ऐसा नाम जो ना सिर्फ सुनने में प्यारा लगे, बल्कि उसका मतलब भी अच्छा और प्रभावी हो। पहले के समय में जहां किसी बड़ी शख्सियत के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखते थे, वहीं अब मॉडर्न पेरेंट्स ऐसे नाम चुनते हैं जो यूनिक हों और उनके बच्चे की पर्सनालिटी से मेल खाएं। इसी तरह एक बहुत ही प्यारा नाम है ‘डॉली’। यह नाम सुनने में जितना मीठा लगता है, उतना ही प्यारा इसका मतलब भी है। यह नाम आपकी प्यारी बेटी के लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि यह न सिर्फ छोटा और सरल है, बल्कि इसमें एक मासूमियत और अपनापन भी छुपा होता है। इस लेख में डॉली नाम से जुड़ी जानकारियां जैसे अर्थ, राशि, नक्षत्र आदि के बारे विस्तार से बताया गया है।
डॉली नाम लड़कियों के लिए बहुत ही प्यारा और आकर्षक माना जाता है। यह नाम सुनते ही एक मासूम सी, गुड़िया जैसी प्यारी बच्ची की छवि दिमाग में आ जाती है। डॉली नाम का अर्थ गुड़िया या प्यारी बच्ची होता है, जो सबको अपनी मुस्कान और मासूमियत से खुश कर दे। यह नाम न सिर्फ बोलने में आसान है, बल्कि हर उम्र में अच्छा लगता है। डॉली नाम की राशि मीन होती है। ऐसे में इस नाम वाली लड़कियां आमतौर पर शांत, समझदार और सबका दिल जीतने वाली होती हैं। कुल मिलाकर, डॉली एक ऐसा नाम है जो बच्ची की मासूमियत को खूबसूरती से दर्शाता है।
| नाम | डॉली |
| अर्थ | गुड़िया जैसी, प्यारी |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 5 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मीन |
| नक्षत्र | रेवती (दे, दो, चा, ची) |
| शुभ दिन | शुक्रवार |
| शुभ रंग | सुनहरा |
| शुभ रत्न | हीरा, माणिक |
डॉली लड़कियों का बहुत ही क्यूट नाम है और कई माता-पिता अपनी बेटी को डॉली जैसे प्यारे नाम से बुलाना पसंद करते हैं। इस नाम को सुनते ही सबसे पहले दिमाग में एक प्यारी गुड़िया की छवि बनती है। लेकिन सिर्फ नाम सुनकर नहीं रखना चाहिए, उसका अर्थ भी पता होना जरूरी है। डॉली नाम का मतलब गुड़िया जैसा, प्यारा बच्चा आदि है। इस नाम वाली लड़कियों का व्यवहार काफी चुलबुला होता है और ये लड़कियां दिखने में बेहद खूबसूरत होती है। यह नाम लोगों को भी काफी पसंद आता है। डॉली नाम की महिलाएं स्वभाव से काफी दयालु और हंसमुख होती है। इन्हें हमेशा से ही सही और अपने मन की चीजें चाहिए होती है जिन्हें ये लोग अपनी मेहनत और बुद्धि के दम पर हासिल भी कर लेती हैं।
डॉली नाम की राशि मीन होती है। इस राशि की महिलाएं काफी चुलबुली और बेधड़क बातें करने वाली होती हैं, लेकिन साथ ही इनमें कुछ नया और बड़ा करने की क्षमता भी होती है। जिस कारण ये हर समय कुछ न कुछ सोचती रहती हैं लेकिन कभी-कभी अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न होने के कारण इन्हें मुश्किलें भी झेलनी पड़ती है। डॉली नाम की महिलाएं किसी भी नए काम की शुरुआत खुद से करती हैं और उसमें थोड़ी मेहनत करके सफलता भी प्राप्त कर लेती हैं।
डॉली नाम का नक्षत्र ‘रेवती’ है और ज्योतिष के अनुसार रेवती नक्षत्र का प्रतीक चिह्न पानी में तैरती एक मछली होती है। इस नक्षत्र से जुड़े अन्य अक्षर इस प्रकार हैं – दे, दो, चा, ची।
डॉली लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है, ये नाम मीन राशि में आता है। यदि आप डॉली के अलावा दूसरा नाम ढूंढ़ रहे हैं, लेकिन मीन राशि में ही चाहिए तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट को जरूर देखें। मीन राशि में आने वाले अक्षर हैं – द, थ, झ, च।
| नाम | नाम |
| देवांगी (Devangi | देविका (Devika) |
| देवांशी (Devanshi) | देवयानी (Devyani) |
| चंदिता (Chandita) | चंचल (Chanchal) |
| चारुलता (Charulata) | चार्वी (Charvi) |
| चारु (Charu) | चांदनी (Chandni) |
| चीनू (Cheenu) | देवर्षा (Devarsha) |
| चेतना (Chetna) | देवी (Devi) |
| चेष्टा (Cheshta) | चारुलेखा (Charulekha) |
डॉली बहुत ही सिंपल और प्यारा लड़कियों का नाम है और लगभग हर माता-पिता की पसंद का नाम होता है। लेकिन आप फिर भी इस नाम मिलते जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे एक नजर जरूर डालें।
| नाम | नाम |
| डेज़ी (Daisy) | मॉली (Mauli) |
| रंगोली (Rangoli) | रूपाली (Rupali) |
| वैशाली (Vaishali) | जॉली (Jolly) |
| डिंपी (Dimpy) | डेलेना (Delena) |
| रोली (Roly) | पॉली (Pauli) |
डॉली नाम की बहुत सी ऐसी विख्यात महिलाएं हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत नाम कमाया है, ऐसी ही कुछ खास महिलाओं के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।
| नाम | पेशा |
| डॉली बिंद्रा | अभिनेत्री |
| डॉली सोही | टीवी अभिनेत्री |
| डॉली शर्मा | राजनीतिज्ञ |
| डॉली मिन्हास | अभिनेत्री और पूर्व मॉडल |
| डॉली आहलूवालिया | अभिनेत्री और कॉस्ट्यूम डिजाइनर |
| डॉली जैन | फैशन डिजाइनर |
| डॉली चावला | अभिनेत्री |
यदि आपकी लाडली आपके लिए बहुत स्पेशल है और आप उसका नाम चुने हुए ‘ड’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए ड अक्षर से शुरू होने वाले कुछ लड़कियों के नाम चुने हैं। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम अपनी पसंद से रख सकते हैं।
| नाम | अर्थ |
| डिंपल (Dimple) | गालों पर पड़ने वाला गड्ढा, आकर्षण का प्रतीक |
| डिव्या (Divya) | दिव्य, पवित्र, उज्जवल |
| डेमी (Demi) | छोटी, नाजुक |
| डेलिशा (Delisha) | सुख और सौंदर्य से भरी हुई |
| डायना (Diana) | दिव्यता, पवित्रता |
| डेरिका (Derika) | लड़की, कन्या |
| डिनेशा (Dinesha) | ज्ञान और बुद्धि की देवी |
| डाना (Dana) | बुद्धिमान |
| डिहाना (Dihana) | ज्ञान और ध्यान में स्थिर रहने वाली |
| डोरोथी (Dorothy) | भगवान का उपहार |
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको डॉली नाम की राशि, मतलब, स्वभाव के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी। ऐसे में आपको डॉली नाम चुनने या अपनी बेटी का नाम रखने से पहले ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:
दक्ष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Daksh Name Meaning in Hindi
दीपक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Deepak Name Meaning in Hindi
दिव्यांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Divyaansh Name Meaning in Hindi
हमारा भारत आजाद देश है। लेकिन हमें यह आजादी बहुत आसानी से नहीं मिली है,…
हर बच्चे की जिंदगी में पार्क की अपनी ही एक खास जगह होती है। पार्क…
हर किसी के जीवन में एक ऐसी जगह होती है जो शांति, खुशी और अपनापन…
परिवार किसी के लिए भी सबसे अनमोल होता है। यही वह पहली जगह है जहाँ…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत मजेदार और सीखने वाला काम है। यह उन्हें अपनी…
ऐसी शख्सियत बहुत कम होती है जिनके होने से देश को उन पर गर्व हो,…