In this Article
सभी पालतू जानवरों में हमें सबसे प्रिय कुत्ते होते हैं। यहां तक की कुत्तों को इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त भी माना जाता है। लगभग हर सोसाइटी या मोहल्ले में आपको पालतू जानवर के रूप में कुत्ते जरूर मिलेंगे। आज के मॉडर्न जमाने में कुत्तों और इंसानों का एक अनोखा ही रिश्ता बन गया है। कुत्तों को लोग इसलिए भी इतना प्यार करते हैं क्योंकि वह काफी वफादार होते हैं। कुत्तों के चार पैर होते और एक पूंछ होती है। यह एक बार में कई सारे बच्चों को जन्म दे सकते हैं। कुत्तों के बच्चों को पिल्ला या पप्पी कहा जाता है। वैसे तो इस जानवर के बारें में हर कोई वाकिफ है लेकिन इस एस्से के जरिए बच्चे यह जानेंगे आखिर कुत्ते इंसानों के लिए इतने खास क्यों होते हैं और उन्हें इतना प्यार क्यों किया जाता है।
जब बच्चे कुत्ते पर निबंध लिखते हैं, तो उन्हें कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
एक बड़े निबंध की शुरुआत कुत्तों के बारे में आसान परिचय देकर करें और अपने निष्कर्ष में लिखें कि वे हम सबके लिए कितने मददगार और प्यारे होते हैं।अगर आपके पास अपना पालतू कुत्ता है, तो उसके बारे में लिखने से आपका निबंध और दिलचस्प और दूसरों के लिए समझने में आसान हो जाएगा।
कुत्ते भेड़ियों के वंशज हैं, जिन्हें बहुत समय पहले शिकारी-संग्रहकर्ता मानव समूहों ने पालतू बनाया था। कुत्ते चार पैरों वाले जानवर होते हैं और एक बार में कई बच्चों को जन्म देते हैं। दुनिया में सैकड़ों तरह की नस्लों के कुत्ते पाए जाते हैं, जिनकी विशेषताएं अलग-अलग होती हैं और वे विभिन्न वातावरणों के अनुसार ढले हुए होते हैं।
कुत्ते बहुत बुद्धिमान होते हैं। उनकी सूंघने की शक्ति बेहतरीन होती है। वे सर्वाहारी होते हैं और पौधे और मांस दोनों खा सकते हैं इसलिए जंगल में भी रह सकते हैं और इंसानों के साथ भी अच्छी तरह रहते हैं। कुत्तों को सरल आदेशों का पालन करना सिखाया जा सकता है और कुछ कुत्ते तो मुश्किल काम भी जैसे बीमार और विशेष जरूरतमंद वाले लोगों की मदद करना आसानी से कर लेते हैं। कुत्ते अपने मालिकों के प्रति बहुत वफादार होते हैं। कई नस्लों के कुत्ते अपने मालिक की रक्षा के लिए हर तरह के खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।
मेरे कुत्ते पर 5 आसान व छोटी पक्तियां इस प्रकार लिख सकते हैं।
ज्यादातर लोग पालतू जानवर के तौर पर घर में कुत्ते रखते हैं क्योंकि यह वो जानवर है जो सदियों से इंसानों का वफादार रहा है। आइए नीचे दी गई 10 आसान पंक्तियों से पालतू जानवर कुत्ता के बारे में जानते हैं।
कुत्ता एक बहुत ही वफादार और प्यारा पालतू जानवर है, जो बहुत समय से इंसानों का साथी रहा है। कुत्ते असल में भेड़ियों के वंशज हैं, लेकिन धीरे-धीरे वे इंसानों के साथ रहने के लिए ढल गए हैं। कुत्ते तेज दौड़ते हैं और उनकी कुछ नस्लें शिकार में बहुत माहिर होती हैं। उनकी सूंघने और सुनने की शक्ति कमाल की होती है। पहले के समय में लोग कुत्तों को शिकार और सुरक्षा के लिए पालते थे। आज के समय में कुत्ते घरों में पालतू जानवर के रूप में और कई जगह काम करने वाले सहायता-कारी कुत्तों के रूप में रखे जाते हैं। दुनिया में कुत्तों की सैकड़ों नस्लें पाई जाती हैं और हर नस्ल की अपनी खासियत होती है। कुत्ते आमतौर पर 10 से 15 साल तक जीते हैं और पालतू जानवरों में सबसे लोकप्रिय माने जाते हैं।
कुत्ता एक बहुत ही प्यारा जानवर है। उसके बारे में तो हम सब अच्छे से जानते हैं पर कुत्ता के बारे में लिखना क्या आप बच्चों को आता है? यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं जो कुत्ते में बारे में वाक्य बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको नीचे शॉर्ट पैराग्राफ या शॉर्ट एस्से के रूप में बताया गया है:
कुत्ता एक बहुत प्यारा पालतू जानवर होता है। कुत्ते के चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, एक मुंह और एक नाक होती है। कुत्तों के दांत बेहद नुकीले और मजबूत होते हैं, ताकि वह आसानी से मांस खा सके। इन्हें सर्वहारी जानवर कहा जाता है क्योंकि यह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं। कुत्तों का दिमाग काफी तेज होता है और इसलिए लोग इन्हें अपने घर की सुरक्षा के लिए भी रखते हैं। इनकी रफ्तार और सूंघने की क्षमता भी काफी तेज होती है, इसलिए चोरों या अपराधियों को पकड़ने में इनकी मदद ली जाती है और इस कार्य के लिए इन्हें पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाता है। किसी प्रकार का खतरा महसूस होने पर यह जोर से भौंकना शुरू कर दते हैं ताकि इनका मालिक खतरे से सावधान हो जाएं। कुत्ते अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने मालिक की रक्षा करते हैं और किसी अनजान को उनके करीब तब तक नहीं आने देते जब उन्हें यह लगने लगे की उस अनजान व्यक्ति से उनके मालिक को कोई खतरा नहीं है। कुत्ते की कई नस्ले होती हैं, जिसके आधार पर इनका जीवनकाल तय होता है। वैसे औसतन कुत्तों का जीवन काल 10 से 15 तक का माना जाता है। जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर, पोमेरेनियन आदि अधिक जाने जाने वाली कुत्तों की ब्रीड हैं।
कक्षा 1,2,3,4,5,6,7 में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 400 से 600 शब्दों के बीच कुत्ते पर निबंध इस प्रकार है:
कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो इंसान के प्रति सबसे ज्यादा वफादार होता है। प्राचीनकाल से यह यह दोनों एक दूसरे के दोस्त रहे हैं। कुत्ते के शारीरिक संरचना की बात की जाए तो इनके चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, एक मुंह और एक नाक होती है। इनके दांत काफी नुकीले होते हैं जिसके कारण यह आसानी से मांस को फाड़ सकते हैं। कुत्ते शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं क्योंकि यह दोनों प्रकार के भोजन का सेवन करते हैं। कुत्ते न केवल अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं बल्कि इनके सूंघने और सुनने की क्षमता काफी अच्छी होती है। जिसकी वजह से पुलिस विभाग में भी अपराधियों को पकड़ने के लिए इनकी मदद ली जाती है और इन्हे विशेष इस काम के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
कुत्ते का तेज दिमाग़ और इनके सूंघने की अच्छी क्षमता के कारण यह इंसानों की मदद करते हैं। इन्हे प्यार देने पर यह आपके दोस्त बन जाती है और आपसे कोई खतरा महसूस नहीं करते हैं। लोग अपना अकेलेपन को दूर करने के लिए इन्हे घर में पालते हैं। घर में पाला जाने वाला कुत्ता परिवार के हर सदस्य की रक्षा करता है और कोई भी खतरा होने पर अपनी जान की परवाह नहीं करता। इतना ही नहीं इनके सूंघने की शक्ति अच्छी होने की वजह, सुरक्षा कर्मी और आर्मी में कुत्तों का इस्तेमाल देश की रक्षा के लिए किया जाता है, जैसे अपराधी को पकड़ना या उससे जुड़ा कोई सबूत जो हम नहीं देख पाते वो कुत्ते बहुत आराम से सूंघ कर ढूंढ सकते हैं।
कुत्तों का जीवन काल काफी कम होता है। यह ज्यादा से ज्यादा 12 से 15 साल ही जीवित रह सकते हैं। इनका जीवन काल इस बात पर भी निर्भर करता है कि इनका आकार क्या है। छोटे कुत्ते बड़े कुत्तों की मुकाबले ज्यादा जीवित रहते हैं। कुत्तों की अलग-अलग नस्लें होती हैं, जिसे उनकी खासियत के हिसाब से इनकी श्रेणी अलग की जाती है और उनकी नस्ल के अनुसार उनका जीवन काल तय होता है।
कुत्ते आपस में भौंकर या फिर चीखकर एक दूसरे से बातें करते हैं।
कुत्ते अपनी नाक को साफ रखने के लिए दिन भर में कई बार उसे चाटते हैं, जिसकी वजह से उनकी नाक गीली रहती हैं।
कुत्ते इंसानों के सबसे खास दोस्त इसलिए होते हैं क्योंकि वे उनकी भावनाओं को समझते हैं, दुख-तकलीफ में उनके साथ रहते हैं। मुसीबत आने पर अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने मालिक की रक्षा करते हैं।
इस निबंध से यह पता चलता है कि कुत्ते हमारा हर हाल में साथ निभाते हैं हैं और मुसीबत में कभी साथ छोड़ते है। इनके रहते हुए इंसान कभी भी खुद को अकेला नही समझता है। इस लेख में दिए कुत्ते पर अनुच्छेद से आपके बच्चे को न केवल अच्छा लिखना आएगा बल्कि उसको कुत्ते से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें:
गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)
बाघ पर निबंध (Essay On Tiger In Hindi)
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…