कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi)

कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi)

सभी पालतू जानवरों में हमें सबसे प्रिय कुत्ते होते हैं। यहां तक की कुत्तों को इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त भी माना जाता है। लगभग हर सोसाइटी या मोहल्ले में आपको पालतू जानवर के रूप में कुत्ते जरूर मिलेंगे। आज के मॉडर्न जमाने में कुत्तों और इंसानों का एक अनोखा ही रिश्ता बन गया है। कुत्तों को लोग इसलिए भी इतना प्यार करते हैं क्योंकि वह काफी वफादार होते हैं। कुत्तों के चार पैर होते और एक पूंछ होती है। यह एक बार में कई सारे बच्चों को जन्म दे सकते हैं। कुत्तों के बच्चों को पिल्ला या पप्पी कहा जाता है। वैसे तो इस जानवर के बारें में हर कोई वाकिफ है लेकिन इस एस्से के जरिए बच्चे यह जानेंगे आखिर कुत्ते इंसानों के लिए इतने खास क्यों होते हैं और उन्हें इतना प्यार क्यों किया जाता है।

कुत्ता पर 5 लाइन (5 Lines On Dog In Hindi)

मेरे कुत्ते पर 5 आसान व छोटी पक्तियां इस प्रकार लिख सकते हैं।

  1. कुत्ता एक पालतू जानवर है।
  2. इसके चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, मुंह और नाक होती है।
  3. कुत्ते ज्यादातर भूरे, सफेद व काले रंग के पाए जाते हैं।
  4. कुत्ते के बच्चे को पिल्ला कहते हैं।
  5. यह एक वफादार जानवर होता है।

कुत्ता पर 10 लाइन (10 Lines On Dog In Hindi)

ज्यादातर लोग पालतू जानवर के तौर पर घर में कुत्ते रखते हैं क्योंकि यह वो जानवर है जो सदियों से इंसानों का वफादार रहा है। आइए नीचे दी गई 10 आसान पंक्तियों से पालतू जानवर कुत्ता के बारे में जानते हैं।

  1. कुत्ता पालतू और वफादार जानवर होता है।
  2. यह मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं।
  3. कुत्ता एक सर्वाहारी जानवर हैं।
  4. कुत्तों के दांत बेहद नुकीले होते हैं।
  5. इनकी देखने और सूंघने की शक्ति तेज होती है।
  6. इनका जीवन काल लगभग 10-15 साल तक का होता है।
  7. बड़े कुत्तों की तुलना में छोटे कुत्तों का जीवन काल लंबा होता है।
  8. बड़े कुत्तों के 42 दांत और छोटे कुत्तों के 28 दांत होते हैं।
  9. कुत्ते सोते वक्त भी सतर्क रहते हैं।
  10. कुत्ते को लोग घर की चौकीदारी करने के लिए रखते हैं।

कुत्ता पर निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay on Dog in Hindi 200-300 Words)

कुत्ता एक बहुत ही प्यारा जानवर है। उसके बारे में तो हम सब अच्छे से जानते हैं पर कुत्ता के बारे में लिखना क्या आप बच्चों को आता है? यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं जो कुत्ते में बारे में वाक्य बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको नीचे शॉर्ट पैराग्राफ या शॉर्ट एस्से के रूप में बताया गया है:

कुत्ता एक बहुत प्यारा पालतू जानवर होता है। कुत्ते के चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, एक मुंह और एक नाक होती है। कुत्तों के दांत बेहद नुकीले और मजबूत होते हैं, ताकि वह आसानी से मांस खा सके। इन्हें सर्वहारी जानवर कहा जाता है क्योंकि यह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं। कुत्तों का दिमाग काफी तेज होता है और इसलिए लोग इन्हें अपने घर की सुरक्षा के लिए भी रखते हैं। इनकी रफ्तार और सूंघने की क्षमता भी काफी तेज होती है, इसलिए चोरों या अपराधियों को पकड़ने में इनकी मदद ली जाती है और इस कार्य के लिए इन्हें पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाता है। किसी प्रकार का खतरा महसूस होने पर यह जोर से भौंकना शुरू कर दते हैं ताकि इनका मालिक खतरे से सावधान हो जाएं। कुत्ते अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने मालिक की रक्षा करते हैं और किसी अनजान को उनके करीब तब तक नहीं आने देते जब उन्हें यह लगने लगे की उस अनजान व्यक्ति से उनके मालिक को कोई खतरा नहीं है। कुत्ते की कई नस्ले होती हैं, जिसके आधार पर इनका जीवनकाल तय होता है। वैसे औसतन कुत्तों का जीवन काल 10 से 15 तक का माना जाता है। जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर, पोमेरेनियन आदि अधिक जाने जाने वाली कुत्तों की ब्रीड हैं।

पालतू कुत्ता बच्चे के साथ

कुत्ता पर निबंध 400-600 शब्दों में (Essay on Dog in Hindi 400-600 Words)

कक्षा 1,2,3,4,5,6,7 में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 400 से 600 शब्दों के बीच कुत्ते पर निबंध इस प्रकार है:

कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो इंसान के प्रति सबसे ज्यादा वफादार होता है। प्राचीनकाल से यह यह दोनों एक दूसरे के दोस्त रहे हैं। कुत्ते के शारीरिक संरचना की बात की जाए तो इनके चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ, एक मुंह और एक नाक होती है। इनके दांत काफी नुकीले होते हैं जिसके कारण यह आसानी से मांस को फाड़ सकते हैं। कुत्ते शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं क्योंकि यह दोनों प्रकार के भोजन का सेवन करते हैं। कुत्ते न केवल अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं बल्कि इनके सूंघने और सुनने की क्षमता काफी अच्छी होती है। जिसकी वजह से पुलिस विभाग में भी अपराधियों को पकड़ने के लिए इनकी मदद ली जाती है और इन्हे विशेष इस काम के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

कुत्ता का महत्व (Importance of Dog)

कुत्ते का तेज दिमाग़ और इनके सूंघने की अच्छी क्षमता के कारण यह इंसानों की मदद करते हैं। इन्हे प्यार देने पर यह आपके दोस्त बन जाती है और आपसे कोई खतरा महसूस नहीं करते हैं। लोग अपना अकेलेपन को दूर करने के लिए इन्हे घर में पालते हैं। घर में पाला जाने वाला कुत्ता परिवार के हर सदस्य की रक्षा करता है और कोई भी खतरा होने पर अपनी जान की परवाह नहीं करता। इतना ही नहीं इनके सूंघने की शक्ति अच्छी होने की वजह, सुरक्षा कर्मी और आर्मी में कुत्तों का इस्तेमाल देश की रक्षा के लिए किया जाता है, जैसे अपराधी को पकड़ना या उससे जुड़ा कोई सबूत जो हम नहीं देख पाते वो कुत्ते बहुत आराम से सूंघ कर ढूंढ सकते हैं।

कुत्तों की लोकप्रिय नस्लें (Popular Breeds Of Dog)

  • लैब्राडोर: कुत्तों की यह नस्ल भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। ये काफी होशियार होते हैं इसलिए इनका उपयोग एक सुरक्षा गार्ड के रूप में भी किया जाता है। ये आकार में बड़े होते हैं और इनके सूंघने की शक्ति काफी तेज होती है। यह इंसानों के साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं।
  • गोल्डन रिट्रीवर: गोल्डन रिट्रीवर भी भारत में काफी पॉपुलर है। अधिकतर घरों में इन्हें पाला जाता है। यह दिखने में बहुत प्यारे और दिमाग से तेज होते हैं। यह अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार होते हैं। इनका स्वभाव बहुत आक्रमक नहीं होता है।
  • जर्मन शेफर्ड: यह कुत्ते दुनिया के सबसे बुद्दिमान कुत्तों की नस्लों में गिने जाते हैं। यह भेड़िया जैसे दिखने में लगते हैं और काफी आक्रमक भी होते हैं। इन कुत्तों का ज्यादातर उपयोग पुलिस, आर्मी या फिर किसी विस्फोटक को खोजने के लिए किया जाता है। बेहतर ट्रेनिंग देने पर इनका स्वभाव एक आज्ञाकारी पालतू जानवर जैसा ही होता है।
  • रॉटवीलर: कुत्तों की यह नस्ल बहुत बुद्धिमान होती है और इन्हें देश की कई सुरक्षा एजेंसी में इस्तेमाल किया जाता है। इन कुत्तों का गुस्सा बेहद खतरनाक होता है, यदि इन्हें गुस्सा आता है तो आप पर झपट सकते हैं।
  • बीगल: ये कुत्ते दिखने में छोटे और बहुत प्यारे होते हैं। इंसानों के साथ अच्छे से दोस्ती कर लेते हैं। यह औरों की तुलना अधिक सोते हैं, लेकिन यह जितना आराम करते हैं उतना ही बाद में सक्रीय भी रहते हैं।
  • पग: पग दुनिया के सबसे छोटे कुत्तों की गिनती में आता है। ये बहुत क्यूट, बहुत प्यारे और बच्चों से बेहद प्रिय होते हैं। ये थोड़े सेंसिटिव भी होते हैं।
  • पोमेरेनियन: यह आकर के छोटा, सफेद रंग का और पूरे फर से भरा हुआ होता है। यह बच्चों के साथ बहुत खेलता है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। यह एक्टिव, फ्रेंडली और बहुत सोशल होता है।

कुत्तों का जीवन काल (Life Span Of Dog)

कुत्तों का जीवन काल काफी कम होता है। यह ज्यादा से ज्यादा 12 से 15 साल ही जीवित रह सकते हैं। इनका जीवन काल इस बात पर भी निर्भर करता है कि इनका आकार क्या है। छोटे कुत्ते बड़े कुत्तों की मुकाबले ज्यादा जीवित रहते हैं। कुत्तों की अलग-अलग नस्लें होती हैं, जिसे उनकी खासियत के हिसाब से इनकी श्रेणी अलग की जाती है और उनकी नस्ल के अनुसार उनका जीवन काल तय होता है।

कुत्ते के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Dog in Hindi)

  • कुत्ते अच्छे तैराक होते हैं।
  • लगभग 400 कुत्ते और उनकी नस्ले दुनिया में मौजूद हैं।
  • मनुष्य की तुलना में कुत्ते 4 गुना दूर की आवाज सुन सकते हैं।
  • अंगूर या किसमिस खाने से कुत्तों की किडनी ख़राब हो सकती है।
  • कुत्तों को भी सपने आते हैं।
  • हर कुत्ते के नाक पर बना निशान एक दूसरे से अलग होता है।
  • कुत्ता मनुष्यों का सबसे पहला पालतू जानवर है।
  • कुत्ते के चेहरे की जगह पैरों में पसीना आता है।
  • 14000 साल से कुत्ते इंसानों के साथ रह रहे हैं।
  • प्राचीन काल में कुत्ते की मौत होने पर लोग अपनी भौं मुंडवा लेते थे।

कुत्ता के इस निबंध से हमें क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn from a Dog Essay?)

इस निबंध से यह पता चलता है कि कुत्ते हमारा हर हाल में साथ निभाते हैं हैं और मुसीबत में कभी साथ  छोड़ते है। इनके रहते हुए इंसान कभी भी खुद को अकेला नही समझता है। इस लेख में दिए कुत्ते पर अनुच्छेद से आपके बच्चे को न केवल अच्छा लिखना आएगा बल्कि उसको कुत्ते से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. कुत्ते एक-दूसरे से आपस में कैसे बात करते हैं?

कुत्ते आपस में भौंकर या फिर चीखकर एक दूसरे से बातें करते हैं।

2. कुत्तों की नाक हमेशा गीली क्यों रहती है?

कुत्ते अपनी नाक को साफ रखने के लिए दिन भर में कई बार उसे चाटते हैं, जिसकी वजह से उनकी नाक गीली रहती हैं।

3. कुत्तों को इंसानों का दोस्त क्यों कहते हैं?

कुत्ते इंसानों के सबसे खास दोस्त इसलिए होते हैं क्योंकि वे उनकी भावनाओं को समझते हैं, दुख-तकलीफ में उनके साथ रहते हैं। मुसीबत आने पर अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने मालिक की रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें:

गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)
मोर पर निबंध (Essay On Peacock In Hindi)