आपने अक्सर सुना या देखा होगा कि लोग जंगल में रहने वाले जानवरों को भी पालतू जानवरों के रूप में रखते हैं। इसका चलन ज्यादातर विदेशों में हैं। वहां पर मगरमच्छ, शेर, आदि को लोग अपने घरों में पालते हैं। उन्हीं में से एक हाथी भी है। अच्छे परिवेश और सुरक्षित वातावरण में सही सुख सुविधा के साथ हाथियों का पालन पोषण किया जाता है। इसलिए यह जंगली जानवर होते हुए पालें जा सकते हैं। हाथी हमेशा झुंड में पाए जाते हैं। हाथी जानवरों में एक विचित्र प्राणी है क्योंकि इसकी बनावट अन्य जानवरों से बिल्कुल अलग है। इसका शरीर तो भारी भरकम होता है लेकिन इसकी आंखें बिल्कुल छोटी सी होती हैं। साथ ही इसकी एक सुंढ़ भी होती है जो उसके हाथ और नाक दोनों के रूप में काम आता है। आज का विषय हाथी से ही संबंधित है जिसमें हम हाथियों के बारे में विस्तार से जानेंगे ताकि बच्चों को इसके बारे में जानकारी मिल सके और यदि स्कूलों में इनके बारे में लिखने को कहा जाए तो इसके बारे में लिख सकें।

हाथी पर 10 लाइन (10 Lines on Elephant)

हाथी पशुओं में सबसे विशाल और शक्तिशाली जानवर है। जिसे भगवान का रूप माना जाता है और कई जगहों पर तो इनकी पूजा भी की जाती है। आप हाथी पर 10 लाइन कुछ इस प्रकार लिख सकते हैं।

  1. हाथी स्थल में रहने वाला एक विशालकाय जानवर है।
  2. इसके चार पैर, दो आंख, दो बड़े बड़े कान और एक लंबी सुंढ़ होती है।
  3. हाथी के दो दांत बाहर होते हैं जो काफी बड़े होते हैं।
  4. इसके खाने के दांत अलग और दिखाने के दांत अलग होते हैं।
  5. हाथी एक शाकाहारी जानवर है जो सिर्फ पेड़ पौधे खाते हैं।
  6. हाथियों को खाने में केले और गन्ने बहुत प्रिय लगते हैं।
  7. इनकी जीवन अवधि लगभग 50 से 70 वर्षों तक होती है।
  8. ये अपने बच्चे को 22 महीने गर्भ में रखने के बाद जन्म देती हैं।
  9. भारत में पाए जाने वाले हाथियों का रंग भूरा होता है।
  10. बच्चों को हाथी की सैर करना पसंद होता है।

हाथी पर छोटा निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay on Elephant in Hindi 200-300 Words)

हाथी पर निबंध लिखना बच्चों के लिए एक आसान विषय हो सकता है। यदि आप आसान भाषा में हाथी पर छोटा निबंध हिंदी में कैसे तैयार कर सकते हैं जानना चाहते हैं तो आगे के लेख को अवश्य पढ़ें।

धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं जिसमें कुछ काफी छोटे तो कुछ काफी बड़े होते हैं। हाथी एक विशाल संरचना वाला जंगली जानवर है। इसके चार पैर, दो आंख, दो बड़े बड़े कान और एक लंबी सुंढ़ होती है। हाथी के दो दांत बाहर निकले हुए होते हैं जिससे इनको कई तरह की मदद मिलती है। ये अपने सुंढ़ में लगभग 8 लीटर तक पानी भर सकते हैं। हाथी एक शाकाहारी जानवर है जो जंगल के पेड़ पौधे, कंद मूल फल, इत्यादि खाते हैं। एक व्यस्क हाथी को दिनभर में लगभग 150 किलो भोजन की जरूरत होती है जिसके कारण दिन का तीन चौथाई हिस्सा केवल खाने में गुजार देते हैं। इनका सबसे प्रिय भोजन गन्ना और केला होता है। हाथी तीन रंग के होते हैं – भूरा, ग्रे और सफेद। अफ्रीकन हाथी और एशियन हाथी हाथियों के दो प्रजाति हैं। ये ज्यादातर उष्णकटिबंधीय वनों में पाए जाते जाते हैं। एशियन हाथी का वजन लगभग 4000 किलो तक हो सकता है। जबकि अफ्रीकन हाथी के कान पंखे के समान बड़े और वजन में एशियन हाथी से भी ज्यादा लगभग 6000 किलो तक हो सकते हैं।

लेकिन कई जगह लोग अपने फायदे के लिए इसका शिकार करने लगें हैं जिसकी वजह से हाथियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। लेकिन सरकार द्वारा बनाए कुछ नियम और कानून द्वारा इसकी संख्या में वृद्धि हुई है।

हाथी पर निबंध 400-500 शब्दों में (Essay on Elephant in Hindi 400-500 Words)

अक्सर हाथी पर निबंध निचली कक्षाओं में दिया जाता है। लेकिन अगर यही निबंध बड़े बच्चे को दिया जाए तो इस निबंध को आकर्षक बनाना थोड़ा कठिन लगता है। आगे हमने हाथी पर निबंध या हाथी पर पैराग्राफ 400-500 शब्दों में लिखना बताया है इससे आपको जरूर मदद मिलेगी।

भूमिका (Introduction)

हाथी शरीर से भारी एवं बुद्धिमान पशु है और बच्चों का प्रिय जानवर है जो दुनिया में पाए जाने वाले जीवों में से सबसे अलग और अनोखा है, वो ऐसे की उसकी संरचना बेहद खास है। इसके आगे वाले हिस्से में एक सुंढ़ है जो उसकी नाक कहलाती है। लेकिन इसके आंख बेहद छोटे होते हैं। ऐसे तो हाथी एक जंगली पशु है लेकिन कई जगहों पर इसे पालतू जानवर के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है। यह वजनी चीजों को अपनी सुंढ़ से पकड़कर अपनी पीठ पर रख लेते हैं। प्राचीन समय में राजा हाथी का उपयोग युद्ध में किया करते थे। 

हाथी की विशेषता (Features of Elephant)

हाथी दिमाग का धनी प्राणी होता है। इसके चार पैर, पंखे की तरह कान, दो छोटी आंखें और एक लंबी सुंढ़ होती है। इसकी दो दांत बाहर की और होती हैं जिसे अंग्रेजी में टस्क भी कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल हाथी कई रूपों में करते हैं। हाथी का रंग भूरा, ग्रे और सफेद हो सकता है। खाने के लिए अलग दांत होते हैं। हाथी ज्यादातर काम अपने सुंढ़ से ही करते हैं। इसलिए इसे हाथी के हाथ की भी उपाधि दी गई है। हाथी अपनी सुंढ़ से लगभग 350 किलो भारी समान को एक बार में उठा सकते हैं। इनका औसतन वजन 4000 से 6000 किलो तक हो सकता है। यह शाकाहारी पशु है जो पेड़-पौधे और टहनी खाकर जीवित रहते हैं। इनका प्रिय भोजन गन्ना और केला होता है। प्रतिदिन इन्हें 150 किलो तक का भोजन करना आवश्यक होता है। इनकी स्मरणशक्ति अच्छी होती है।

हाथी का महत्व (Importance of Elephant)

ऐतिहासिक काल से ही हाथियों का उपयोग राजा महाराजाओं द्वारा किया जाता था। युद्ध में इसे सवारी के रूप में और हथियार ढोने में किया जाता था। राजा के रथ खींचने के लिए भी हाथियों का इस्तेमाल किया जाता था। आज के समय में भी कई लोग इनका इस्तेमाल रोजगार के रूप में भी करते हैं। इसकी सेवा करने वाले को महावत कहते हैं जो जगह जगह ले जाकर लोगों को सवारी करवाते हैं और बदले में पैसे लेते हैं। हाथी के दांत काफी उपयोगी होते हैं। इससे कई तरह के आभूषण बनाए जाते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

निष्कर्ष के तौर पर कहा जाए तो हाथी एक समझदार प्राणी है जो अन्य जानवरों से थोड़ा अलग है। यह हमारे लिए कई तरह से उपयोगी होता है। इसके बड़े दांत जिसे टस्क कहते हैं बाजारों में इनकी कीमत बहुत ज्यादा हैं इसलिए कुछ लोग अपने लालच के कारण इसका शिकार कर रहें हैं जो सही नहीं है। सरकार इसके लिए कई विशेष कदम उठा रही है ताकि उन लोगों पर लगाम लगाया जा सके। हमें भी चाहिए कि हम इस तरह के कामों पर रोक लगाएं और उनको एक सुरक्षित माहौल देने का प्रयास करें।

हाथी के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Elephant in Hindi)

हाथियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य ऐसे हैं जिसके बारे में आप सभी को पता होना चाहिए। इसी से संबंधित विषय के बारे में आगे चर्चा की गई है –

  1. आवास के आधार पर हाथी दो प्रकार के होते हैं। अफ्रीकन हाथी और एशियन हाथी।
  2. एशियन हाथी अफ्रीकन हाथी की तुलना में छोटे और समझदार होते हैं।
  3. हाथी एक भारी जीव होने के बावजूद बहुत अच्छे तैराक होते हैं।
  4. इनके बाहर के दांत आइवरी के बने होते हैं।
  5. एक नवजात हाथी का औसतन वजन 200 से 300 किलो तक हो सकता है।
  6. भारत सरकार ने साल 1992 में हाथियों की सुरक्षा के लिए “प्रोजेक्ट एलिफेंट” लॉन्च किया।

हाथी के इस निबंध से बच्चों को क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn from This Elephant Essay)

हाथी के इस निबंध से बच्चे यह सीख सकते हैं कि अगर किसी भी जीव को प्यार दिया जाए तो वो आपके इस स्नेह को कभी नहीं भूलते हैं। हाथी इसी तरह का जानवर हैं जिनकी स्मरणशक्ति काफी तेज होती हैं। साथ ही इस लेख से हम यह सीख सकते हैं कि हमें उनके प्राकृतिक आवास में छेड़ छाड़ नहीं करनी चाहिए ताकि उनको सुरक्षित माहौल मिल सकें और वो भटके नहीं। साथ ही बच्चे इसके बारे में विस्तार से पढ़ने के बाद एक अच्छा निबंध तो जरूर तैयार कर पाएंगे।

हाथी पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हाथी के बारे में कुछ ऐसे प्रश्न होते हैं जिसके बारे में अक्सर बच्चों से पूछा जाता है। तो चलिए आपको इससे संबंधित कुछ प्रश्न और उसके उत्तर की जानकारी देते हैं –

1. एक व्यस्क हाथी का वजन कितना हो सकता है?

2000 हजार से 6500 किलों तक हो सकता है।

2. हाथी किन जगहों पर पाए जाते हैं?

ज्यादातर हाथी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाएं जाते हैं।

3. हमारे देश में हाथियों की संख्या कितनी है?

2023 की जनगणना के मुताबिक भारत में लगभग 6395 हाथी हैं।

4. सफेद हाथी कहां पाए जाते हैं?

थाईलैंड में।

5. हाथी के किस हिस्से का इस्तेमाल आभूषण बनाने में किया जाता है?

हाथी के बड़े दांतों का इस्तेमाल आभूषण बनाने में किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi)
गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)
बाघ पर निबंध (Essay On Tiger In Hindi)

जया कुमारी

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

6 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

6 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago