बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए क्रिसमस से जुड़े 25 फैक्ट्स और जानकारी

क्रिसमस का त्यौहार खास होता है और बच्चों को इसका सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। ऐसा हो भी क्यों ना! आखिर उन्हें सैंटा क्लॉज से तोहफे जो मिलते हैं। लेकिन क्रिसमस में उपहार पाने और घर सजाने के अलावा भी बहुत कुछ होता है। आपके बच्चों को क्रिसमस के समय स्कूल की छुट्टियां होती होंगी और वे पूरा समय खेलने में निकालते होंगे। तो क्यों न इस बार आप उन्हें क्रिसमस के बारे में कुछ आश्चर्यजनक और मजेदार बातें बताएं? इस आर्टिकल में बताए गए क्रिसमस फैक्ट्स अपने बच्चों को सुनाएं और उन्हें इस त्यौहार के बारे में ढेर सारी बातें जानने में मदद करें। आपके बच्चे क्रिसमस के बारे में इस रोचक जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं! 

इन क्रिसमस के मजेदार तथ्यों को पढ़ें और जाने कि कैसे क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत हुई ताकि आप त्योहार का आनंद उठाने के साथ इसके बारे में सीखें और शेयर करें।

क्रिसमस क्या है और इसे कब मनाया जाता है?

क्रिसमस साल का वह जादुई समय होता जब हर तरफ बस खुशियां ही खुशियां छाई होती है। कोई घर सजाता है, कोई क्रिसमस ट्री, कोई लाइट की सजावट करता है तो कोई गाना गाता है, तो कोई इस शुभ मौके पर चर्च जाता है। लेकिन वास्तव में क्रिसमस क्या है और हम इसे कब मनाते हैं? इसके बारे में आपको हम यहां इस लेख में जरूर बताएंगे।

क्रिसमस के दिन ज्यादातर स्कूल कॉलेज और ऑफिस में छुट्टी रहती है, जो यीशु मसीह के जन्म के जश्न के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें ईसाई, भगवान का पुत्र मानते हैं। यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है, हालांकि यीशु के जन्म की सही तारीख ज्ञात नहीं है।

यह बच्चों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

क्रिसमस साल का वह अद्भुत और यादगार समय होता है जब सर्दियों का मौसम करीब आ रहा होता है और कुछ ही दिन बाद नया साल मानों जादुई सा अहसास हवा में घुल गया हो। लेकिन एक दूसरे को तोहफे और दावत देने के अलावा, क्रिसमस बच्चों के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है, आइए जानते हैं।

यह एक साथ खुशियों को मनाने का समय है। बच्चों को अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने, पेड़ को सजाने या कुकीज़ बनाने जैसे काम में अपनी माँ की मदद करने में उन्हें मजा आता है जिससे उन्हें ऐसी यादें बनाने का मौका मिलता है जो उन्हें जीवन भर याद रहेंगी।

लेकिन क्रिसमस का त्योहार हमें देना भी सिखाता है, खासतौर पर जब आप बच्चे के हाथों से लोगों को उपहार देने को कहते हैं तो उनके देने की भावना पैदा होती है जिसे उन्हें जरूर सीखना चाहिए। उन्हें दूसरों को कुछ देने में जो खुशी मिलती है उसका अनुभव होता है, चाहे वह घर पर बने उपहार बनाना हो, जरूरतमंद बच्चों को खिलौने दान करना हो, या बस दूसरों के प्रति उदारता दिखाना हो। साथ ही, जब उन्हें कोई उपहार देता है है, तो उन्हें अच्छा लगता है जो सभी उम्र के बच्चों के लिए बड़ी ही मजेदार प्रक्रिया है।

संक्षेप में, क्रिसमस बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्यार, खुशी और उपहार देने का त्योहार है। यह परिवारों के लिए एक साथ आने और ऐसी यादें बनाने का मौका देता है जो जीवन भर बनी रहेंगी। तो आइए क्रिसमस के इस जादू का हम सब आनंद लें!

इसे कैसे मनाया जाता है?

क्रिसमस संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ी छुट्टियों में से एक है, जिसे सभी लोग बहुत प्यार से मनाते हैं। हालांकि हर कोई इसे अपने अलगअलग परंपराओं के अनुसार मनाता है और इस मौके पर लोग क्रिसमस ट्री को सजाना, मोजे में गिफ्ट्स डालकर उसको लटकाना और प्रियजनों के साथ उपहारों का आदानप्रदान करते है।

इन परिचित रीतिरिवाजों के अलावा, कई लोग क्रिसमस दिवस पर चर्च सेवाओं में भी शामिल होते हैं, हॉलिडे परेड और फेस्टिवल में भाग लेते हैं साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्पेशल मील का आनंद लेते हैं। कैरोलिंग और कुकीज़ पकाने से लेकर क्लासिक हॉलिडे फिल्में देखने तक लोग एक दूसरे के साथ क्रिसमस की खुशी बांटते हैं।

बच्चों के लिए अद्भुत क्रिसमस फैक्ट्स

अपने बच्चों को क्रिसमस के बारे में ये मजेदार तथ्य बताएं। हमें विश्वास है कि वे क्रिसमस को खास बनाने वाली हर बात के पीछे के इतिहास के बारे में जानना जरूर पसंद करेंगे।

1. क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने के लिए है

क्रिसमस ईसाई धर्म का एक सालाना त्यौहार है जिसमें जीसस यानी ईसा मसीह, जिन्हें यीशु भी कहा जाता है, के जन्म का जश्न मनाया जाता है। यीशु की मृत्यु के कई वर्षों बाद रोमन कैथोलिक चर्च ने उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए 25 दिसंबर का दिन चुना था। आज इसे पूरी दुनिया में बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

2. सबसे पहले प्राचीन मिस्र और रोमन लोगों ने क्रिसमस ट्री का इस्तेमाल किया था

क्रिसमस के पेड़ों की उत्पत्ति या उपयोग प्राचीन मिस्र और रोम के निवासियों से जुड़ा हुआ है। वे फर (देवदार) या पाइन (चीड़) जैसे सदाबहार पेड़ों, रीथ (फूलों का गोल गुच्छा) और हार आदि का प्रयोग करते थे। आधुनिक क्रिसमस ट्री का उपयोग जर्मनी में 16वीं सदी में शुरू हुआ। आजकल क्रिसमस ट्री पर जो चमकदार सजावट होती है, उसके बजाय तब उसे फलों और ड्राई फ्रूट्स से सजाया जाता था। हम पक्के तौर पर कह सकते हैं कि आज तक आपको क्रिसमस ट्री के बारे में यह रोचक तथ्य पता नहीं था!

3. ‘एक्समस’ शब्द का मतलब है क्रिसमस

आपने अक्सर ‘Xmas’ यानी ‘एक्समस’ शब्द पढ़ा होगा। इसका प्रयोग 16वीं सदी में शुरू हुआ था। इस शब्द में ‘एक्स’ प्राचीन ग्रीक भाषा से आया है। ग्रीक में, क्राइस्ट ‘X’ अक्षर से शुरू होता है। इसलिए, ‘एक्समस’ का सीधा अर्थ है ‘क्रिसमस’।

4. सैंटा क्लॉज को डच भाषा में सिंटरक्लास के नाम से जाना जाता था

बच्चों के लिए, क्रिसमस का मतलब होता है सैंटा क्लॉज से गिफ्ट्स मिलना। लेकिन सैंटा क्लॉज अस्तित्व में कब और कैसे आया? सैंटा क्लॉज का चरित्र संत निकोलस पर आधारित है। एक किंवदंती के अनुसार, संत निकोलस एक ईसाई बिशप थे, जो गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता किया करते थे। वे बच्चों से भी बहुत प्यार करते थे और उन्हें सीक्रेट तरीके से उपहार देना पसंद था। धीरे-धीरे उनकी कहानी लोगों को पता चलती गई। उन्हें डच भाषा में सिंटरक्लास कहा जाने लगा, जो बाद में सैंटा क्लॉज बन गया। हम फिर जानते हैं कि आपको इस तथ्य के बारे में भी नहीं जानते थे!

5. सैंटा क्लॉज हमेशा से लाल रंग के कपड़े नहीं पहनते थे

सैंटा क्लॉज के कपड़ों का रंग शुरू में हरा, बैंगनी या नीला हुआ करता था। कई सालों तक, बर्फीले नॉर्थ पोल यानी उत्तरी ध्रुव पर रहने वालों के लिए इस हमेशा मुस्कुराने वाले बूढ़े व्यक्ति का ड्रेस ऐसा ही था। हालांकि, कोका कोला ने उन्हें उनके ब्रांड के रंग से से मेल खाने वाले रंगों में तैयार करने का फैसला किया और तभी से वह अब हमेशा लाल रंग के कपड़ों में ही रहते हैं!

6. लाल नाक वाला रेनडियर रुडोल्फ अकेला नहीं है

आप और आपके बच्चे शायद रुडोल्फ के बारे में जानते होंगे, हाँ वही लाल नाक वाला रेनडियर या जंगली हिरन, जो क्रिसमस से पहले की रात सैंटा की स्लेज यानी बर्फ पर पर चलने वाली गाडी को खींचता है। लेकिन आपको अन्य रेनडियर के बारे में कुछ पता है क्या? आपको नहीं लगता कि रुडोल्फ के लिए अकेले सैंटा की स्लेज खींचना असंभव होगा? इसमें तो दुनिया भर के प्यारे बच्चों के लिए गिफ्ट्स भरे होते हैं, तो रुडोल्फ इसे अकेले कैसे खींच सकता है। दरअसल लाल नाक वाला रुडोल्फ सैंटा का नौवां रेनडियर है। इसके अलावा आठ और रेनडियर हैं जो उसकी मदद करते हैं। ये आठ रेनडियर हैं – क्यूपिड, डांसर, विक्सेन, डंडर, कॉमेट, डैशर, प्रांसर और ब्लिक्सम।

7. जीसस को जन्म के समय कुछ अद्भुत उपहार मिले थे

जब यीशु का जन्म हुआ, तो आकाश में एक चमकीला तारा जगमगा उठा। तीन बुद्धिमान राजाओं ने इस तारे का अनुसरण किया और यीशु के जन्म स्थान तक की लंबी यात्रा की। उन्होंने यीशु को उपहार के तौर पर सोना, लोबान (सुगंधित राल जो धूप और अगरबत्ती में इस्तेमाल होती है) और तेल भेंट दिए थे।

8. क्रिसमस रीथ प्रेम और अनन्त जीवन का प्रतीक है

क्रिसमस रीथ यानी फूलों का गोलाकार गुच्छा उस कांटों के ताज का प्रतीक है जिसे यीशु ने पहना था। बाद में, इसमें क्रिसमस के रंग – लाल, हरा और गोल्डन जोड़े गए। लाल को यीशु के रक्त, हरे रंग को जीवन का प्रतीक, और गोल्डन को रॉयल्टी और प्रकाश का रूप माना जाता है। वहीं क्रिसमस रीथ बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सदाबहार पत्ते सर्दियों के अंधेरे दिनों में भी जीवन और प्रकृति की निरंतरता का प्रतीक हैं।

9. कैरोलिंग वासिलिंग की परंपरा पर आधारित है

क्या आपने कभी सोचा है कि लोग कैरोल गाते हुए घर-घर क्यों जाते हैं? यह परंपरा वासिलिंग के अंग्रेजी रीति-रिवाज पर आधारित है, जो दूसरों की अच्छी हेल्थ और किस्मत के लिए शुभकामना देने का तरीका था। असीसी के संत फ्रांसिस ने इस परंपरा को अपनाया और इसे आजकल के कैरोलिंग के आधुनिक रूप में बदला।

10. सैंटा क्लॉज को भी मिलते हैं गिफ्ट

सैंटा उनके लिए गिफ्ट्स लेकर आता है जो पूरे साल अच्छे बच्चों की तरह रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैंटा को भी उपहार मिलते हैं। सैंटा को तोहफा कौन देता है? ये हम हैं! हाँ, आप भी सैंटा को गिफ्ट दे सकते हैं! लेकिन हाँ, यह हँसता-मुस्कुराता बूढ़ा आदमी ट्रेडिशनल गिफ्ट्स नहीं लेता, बल्कि दुनिया भर में घूमने के दौरान उसका पेट भरा हुआ रखने के लिए उसे कुकीज जरूरत होती है। तो इस क्रिसमस पर, अपने बच्चों से कहें कि सैंटा के लिए कुकीज बनाते समय वो आपकी मदद करें। सैंटा को प्यार से बनी कुकीज खाना बहुत अच्छा लगेगा!

11. क्रिसमस केक वास्तव में प्लम केक नहीं हैं

क्रिसमस से जुड़ी सबसे लाजवाब चीजों में से एक है क्रिसमस केक, और हम सबको यह खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आपका बच्चा जानता है कि क्रिसमस के दौरान कौन से केक खाए जाते हैं? ये प्लम केक हैं! क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान हमें जो केक खाने को मिलते हैं, उन्हें प्लम केक के रूप में जाना जाता है, लेकिन वास्तव में, केक में प्लम नहीं होते हैं! मध्ययुगीन काल में किशमिश को प्लम के रूप में जाना जाता था, और जिस तरह तीन बुद्धिमान पुरुषों ने यात्रा की थी वैसे ही केक के इंग्रेडिएंट्स को पूर्व से पश्चिम की ओर हिलाया जाता था।

12. सैंटा की मदद के लिए एल्व्स होते हैं

सैंटा के पूरे दिन इधर-उधर दौड़भाग करने और दुनिया भर के बच्चों को उपहार देने में एल्व्स की मदद बहुत होती है। क्रिसमस की खुशियां इन खुशमिजाज काम करने वालों और दुनिया के बच्चों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण होती हैं।

13. मिसिलटो प्यार और खुशी का प्रतीक है

मिसिलटो को प्यार, हंसी और करुणा का प्रतीक माना जाता है। और मिसिलटो के नीचे किस करने की परंपरा को मिसिलटो के माध्यम से क्रिसमस की आत्माओं का आशीर्वाद मांगने का एक तरीका माना जाता है।

14. प्यारे, गर्म और मुलायम क्रिसमस स्टॉकिंग्स

चिमनी के पास क्रिसमस स्टॉकिंग्स को कील से ठोंकने की परंपरा इसलिए आई ताकि सैंटा को दुनिया के उज्ज्वल और खुशमिजाज बच्चों के लिए कैंडी और उपहार रखने की जगह मिल सके। इससे सैंटा को भी ढेर सारे स्टॉकिंग्स मिल जाते हैं। 

15. क्यूट और स्टाइलिश क्रिसमस स्वेटर पहनने का कॉम्पिटिशन

यदि आप और आपके बच्चे प्यारे-प्यारे क्रिसमस स्वेटर नहीं पहनते तो कोई भी क्रिसमस पूरा नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के एक बड़े हिस्से में ‘बेस्ट क्रिसमस स्वेटर कॉम्पिटिशन’ जैसी प्रतियोगिताएं होती हैं? जब बच्चे प्यारे क्रिसमस स्वेटर पहनते हैं, तो वे बहुत सुंदर लगते हैं और ढेर सारी यादगार खुशियां देते हैं।

16. कोयले के ढेले भी उपहार हैं

क्या आप जानते हैं कि सैंटा केवल उन बच्चों को नजरअंदाज नहीं करता जो पूरे साल खराब रहे हैं? बल्कि वह उपहार के बदले बच्चे के स्टॉकिंग में कोयले के टुकड़े डाल देता है! यह परंपरा इटली में शुरू हुई थी। यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है कि बच्चे पूरे साल अच्छा बर्ताव करें और जितना हो सके उतने अच्छे काम करें!

17. प्रियजनों तक भावनाएं पहुंचाने के लिए क्रिसमस कार्ड देना

क्रिसमस की सबसे मजेदार रस्मों में से एक है क्रिसमस कार्ड्स का आदान-प्रदान। आप अपने बच्चे को खुद से पसंदीदा सजावट वाला कार्ड बनाने के लिए कह सकते हैं। क्रिसमस कार्ड देकर, वे अपनी भावनाओं को उस व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं जिसे वे पसंद करते हैं और उनके अच्छे रहने की कामना करते हैं।

18. सबसे पहली क्रिसमस की छुट्टी अमेरिकी राज्य अलाबामा ने दी थी

हाँ, आपने उसे सही पढ़ा है! अमेरिका का अलाबामा पहला राज्य था जिसने वर्ष 1836 में क्रिसमस को छुट्टी के रूप में मान्यता दी थी। हम जानते हैं कि आपको यह भी पता नहीं था। 

19. ‘क्रिसमस के 12 दिन’ के पीछे एक कहानी है

क्या आपने या आपके बच्चों ने कभी सोचा है कि क्रिसमस की छुट्टियों को ‘क्रिसमस के 12 दिन’ क्यों कहा जाता है? ऐसा कहा जाता है कि तीनों बुद्धिमान राजाओं को बेबी यीशु के जन्म स्थान की यात्रा करने में बारह दिन लगे, इसलिए क्रिसमस की छुट्टियों को क्रिसमस के 12 दिनों के रूप में जाना जाता है।

20. क्रिसमस का सबसे बड़ा तोहफा फ्रांस की तरफ से अमेरिका को मिला था

क्रिसमस उपहारों के आदान-प्रदान का समय होता है। लोग या तो अपने दोस्तों और परिवार के लिए उपहार खरीदने के लिए साल भर बचत करते हैं या खुद उपहार बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक दिया गया सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट कौन सा है? यह स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है! साल 1886 में फ्रांस ने अमेरिका को क्रिसमस पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी उपहार के तौर भेजा था।

21. पारंपरिक क्रिसमस भोजन वह नहीं है जो आप सोचते हैं

त्यौहार की छुट्टियों में खाने के तौर पर इंग्लैंड में पारंपरिक क्रिसमस भोजन टर्की होने से काफी पहले कुछ और हुआ करता था। यह था सुअर का सिर जिसे मस्टर्ड से ढका जाता था। 

22. पोलैंड में मकड़ी के जाले को सम्मान दिया जाता है

क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस के दौरान मकड़ी के जाले या मकड़ियों को अच्छी भावना का संकेत माना जाता है? जी हाँ, यूरोपीय देश पोलैंड में लोगों का मानना ​​है कि एक मकड़ी ने बेबी जीसस के लिए कंबल बुना था। तब से, लोग जब भी अपने घरों में मकड़ी देखते हैं तो इसे लकी मानते हैं। है ना अजीब और मजेदार!

23. सैंटा क्लॉज के रेनडियर के लिए दावत

क्रिसमस की रात, कई बच्चे सैंटा क्लॉज के लिए स्टॉकिंग्स में उपहार छोड़ते हैं। हालांकि, नीदरलैंड और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों में कई परिवार पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। वहाँ बच्चे रेनडियर के खाने के लिए अपने जूतों में घास और गाजर भरकर दरवाजे के बाहर रख देते हैं। यदि बच्चे अच्छे बने रहें और शरारती न हों, तो सेंट निकोलस उनके लिए कैंडी और सेब जैसी चीजें छोड़ जाते हैं।

24. आतिशबाजी

क्रिसमस पर आतिशबाजी सबसे पहले टॉम स्मिथ ने लंदन में शुरू की थी जब उन्होंने फ्रांस का दौरा किया था और सुंदर कागज में बादाम लपेटकर ‘बॉन बॉन’ कहा था। उन्होंने इंग्लैंड में इसे मिठाई और प्यार भरे शब्द जोड़कर दोहराने की कोशिश की लेकिन, कुछ हो न सका। फिर, उन्हें पटाखों और खिलौने व नमकीन बनाने का विचार आया। इस विचार ने उड़ान भरी, और तब से, यह हर घर में क्रिसमस पार्टी के लिए इस्तेमाल होने वाली एक लोकप्रिय चीज है।

ऐसी कई परंपराएं और रीति-रिवाज हैं जो आपके बच्चे साल के इस बेहद रौनक भरे त्यौहार को मनाने के लिए अपना सकते हैं। ध्यान रखें कि आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा बातों में शामिल करें, चाहे वह क्रिसमस ट्री सजाना हो, घर को सजाना हो या प्लम केक बनाना हो। त्यौहार की शुरुआत घर और परिवार से होती है और आने वाले वर्षों में आपके बच्चे इससे ही सीखते जाने वाले हैं। 

25. पहला रिकॉर्डेड क्रिसमस उत्सव

25 दिसंबर को क्रिसमस का पहला रिकॉर्ड उत्सव रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन के शासनकाल के दौरान वर्ष 336 में हुआ था।

क्रिसमस ट्री के बारे में बेहतरीन फैक्ट्स

क्या आप क्रिसमस ट्री से जुड़े मजेदार फैक्ट्स जानना चाहते हैं यदि हाँ तो आप नीचे गए क्रिसमस ट्री के बारे यह अनोखे रोचक तथ्य जरूर जाने!

1. सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री

अब तक दर्ज किया गया सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री 221 फीट ऊंचा था और 1950 में सिएटल, वाशिंगटन में प्रदर्शित किया गया था। यह 20 मंजिला इमारत से भी ऊंचा है!

2. यूरोपीय ट्रेडिशन

यूरोप के कुछ हिस्सों में, बेथलहम के सितारे के प्रतीक के रूप में क्रिसमस ट्री पर मोमबत्ती जलाने की परंपरा है। हालांकि, आग के खतरे के कारण अमेरिका में इस ट्रेडिशन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता है।

3. आइसलैंड ट्रेडिशन

आइसलैंड में, क्रिसमस ट्री को कैंडी, जिंजरब्रेड और चॉकलेट सहित विभिन्न प्रकार के खाने की चीजों से सजाया जाता है।

4. लातवियाई लोगों की तरह सरल

लातविया में, एक ट्रडिशनल है जिसमें क्रिसमस ट्री को स्ट्रॉ से सजाया जाता है, जो क्रिसमस की सादगी और पवित्रता का प्रतीक दर्शाती है।

5. रत्नों से जड़ा क्रिसमस ट्री

यह अब तक का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री है जिसे 11,000 से अधिक हीरे, नीलमणि और अन्य कीमती रत्नों से सजाया गया था और इसकी कीमत 11 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी जिसे 2010 में अबू धाबी के ग्लिट्ज़ी होटल में सजाया गया था।

6. क्रिसमस ट्री का उत्पादन, लागत और बिक्री

अनुमान है कि अमेरिका में हर साल लगभग 25-30 मिलियन क्रिसमस पेड़ बेचे जाते हैं। आज, क्रिसमस के पेड़ सभी 50 राज्यों में उगाए जाते हैं, जिनमें ओरेगॉन सबसे बड़ा उत्पादक है और इसकी बिक्री बड़ी संख्या में होती है।

7. पर्यावरणअनुकूल क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री बायोडिग्रेडेबल होते हैं और इन्हें क्रिसमस ट्री के बाद गीली घास या खाद में बदला जा सकता है। हालांकि असली क्रिसमस ट्री का उपयोग करने के बजाय आप आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री का भी उपयोग कर सकते हैं, जिसे पहली बार 19वीं शताब्दी में जर्मनी में हंस के पंखों से बनाया गया था और इसे हरे रंग में रंगा गया था।

8. फ्लोटिंग ट्री

दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ क्रिसमस ट्री ब्राजील के रियो डी जनेरियो में स्थित है और इसकी ऊंचाई 280 फीट से अधिक है।

9. एक पेड़ के बदले एक और पेड़!

कुछ देशों में यह ट्रेडिशन है कि जितनी भी क्रिसमस ट्री काटी जाएंगी उसके बदले एक क्रिसमस ट्री लगाना होगा।

बच्चों के लिए सांता क्लॉज़ से जुड़े फैक्ट्स

हो हो हो! क्रिसमस बस आने ही वाला है और सांता के बिना क्रिसमस क्रिसमस नहीं होता है सबको सांता का बेसब्री से इंतजार रहता है। तो आइए बच्चों के पसंदीदा सांता बारे में कुछ मजेदार फैक्ट्स जानते हैं।

1. सांता क्लॉज और उनका रेनडियर

क्रिसमस की रात, कई बच्चे सांता क्लॉज के लिए मोजे में उपहार छोड़ते हैं। हालांकि, नीदरलैंड और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों में कई परिवार पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। बच्चे रेनडियर के खाने के लिए घास और गाजर से भरे अपने जूते बाहर दरवाजे के सामने के छोड़ देते हैं। अगर बच्चे अच्छे से रहें और शरारत न करें, तो सेंट निकोलस उनके लिए कैंडी और सेब जैसी स्वादिष्ट चीजें छोड़ जाते हैं।

2. सांता अपने एल्फ की मदद से बहुत सारे काम करवाता है!

सांता एल्फ की मदद से दुनिया भर के बच्चों को उनका गिफ्ट पहुंचाते हैं। इनकी मदद से बच्चों के लिए हर साल क्रिसमस इतना खूबसरत और आनंदमय बनता है।

3. सांता क्लॉज़ को भी उपहार मिलते हैं!

सांता उन बच्चों के लिए उपहार लेकर आता है जो साल भर अच्छा बर्ताव करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांता को भी उपहार मिलते हैं? सांता को उपहार कौन देता है? हाँ, यह सच है आप सांता को उपहार भी दे सकते हैं! वैसे सांता को आपसे उपहार नहीं चाहिए होते हैं, लेकिन अगर उन्हें दूध और कुकीज दें तो वो मना नहीं कर पाते हैं। तो इस क्रिसमस पर, बच्चे जब सांता के लिए कुकीज़ बनाएं तो आप उनकी मदद करें। सांता को प्यार से बनी कुकीज़ खाना बहुत पसंद आएगा!

4. सांता क्लॉज़ को डच में सिंटरक्लास के नाम से जाना जाता था

बच्चों के लिए, क्रिसमस का अर्थ सांता क्लॉज़ से गिफ्ट प्राप्त करना है। लेकिन सांता क्लॉज़ अस्तित्व में कैसे आए? सांता क्लॉज़ का चरित्र सेंट निकोलस पर आधारित है। सेंट निकोलस एक ईसाई पादरी थे जो गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करते थे। वह बच्चों से भी बहुत प्यार करते थे और उन्हें गुप्त रूप से उपहार देना पसंद करते थे। जैसेजैसे उनकी कहानी फैलती गई, उन्हें डच में सिंटरक्लास कहा जाने लगा, जो बाद में सांता क्लॉज़ बन गया। हम जानते हैं यह बात आपको पहले किसी ने नहीं बताई होगी!

5. सांता क्लॉज़ हमेशा लाल कपड़े नहीं पहनते थे

सांता क्लॉज़ शुरू में हरे, बैंगनी या नीले रंग के कपड़े पहनते थे। कई वर्षों तक, यह सांता की कॉमन ड्रेस थीम थी। हालांकि, कोका कोला ने उन्हें अपने ब्रांड से मेल खाने वाले रंगों में तैयार करने का फैसला किया और तब से यही चलन हो गया और यही कारण है कि वह अब हमेशा लाल कपड़ों में रहते हैं!

6. सांता क्लॉज़ नार्थ पोल पर रहते हैं

सांता क्लॉज़ का उत्तरी ध्रुव यानि नार्थ पोल पर अपना घर और ऑफिस है, जहाँ वह दुनिया भर के बच्चों के लिए खिलौने बनाते हैं और उन्हें बच्चों में बांटते हैं।

7. सांता क्लॉज़ जादुई स्लेज में यात्रा करते हैं

सांता क्लॉज़ जादुई स्लेज यानि बिना पहियों के रथ का उपयोग करते हैं, जिसे डैशर, डांसर, प्रांसर, विक्सेन, कॉमेट, क्यूपिड, डोनर, ब्लिटज़ेन और रूडोल्फ नामक उड़ने वाले रेनडियर द्वारा खींचा जाता है।

8. सांता क्लॉज़ सब जानते हैं

सांता क्लॉज़ हमेशा यह देखते हैं कौन अच्छा बन रहा है और कौन शरारती, जो अच्छी आदतों का पालन करता है सांता उन्हीं को गिफ्ट्स देते हैं।

9. सांता क्लॉज़ काफी समय से मौजूद हैं

सांता क्लॉज़ सदियों से मौजूद हैं और संत निकोलस जो वास्तिविक जीवन में एक उदार व्यक्ति थे उन्हीं पर आधारित है, जो चौथी शताब्दी के दयालु और महान पादरी थे जिन्हें बच्चों से बहुत प्यार था।

10. सांता क्लॉज़ को कई अलगअलग नामों से जाना जाता है

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में, सांता क्लॉज़ को अलगअलग नामों से जाना जाता है जैसे सेंट निकोलस, फादर क्रिसमस, क्रिस क्रिंगल और पेरे नोएल।

क्रिसमस फूड के बारे में फैक्ट्स

फेस्टिवल हॉलिडे मतलब खूब सारे अच्छेअच्छे भोजन और दावतों का मौसम है। यहाँ क्रिसमस भोजन के बारे में कुछ मज़ेदार और दिलचस्प तथ्य हैं जो आप नहीं जानते होंगे!

1. कैंडी कैन

जर्मनी में 1600 के दशक में पहली बार क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए कैंडी केन का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन 20वीं शताब्दी तक यह ट्रीट बहुत लोकप्रिय नहीं थी।

2. एगनॉग

एगनॉग, अंडे, क्रीम और चीनी से बना एक लोकप्रिय क्रिसमस ड्रिंक है, जिसे पहली बार मध्ययुगीन इंग्लैंड में बनाया गया था। इसे मूल रूप से पॉसेटकहा जाता था और इसे गर्म दूध, मसालों और वाइन से बनाया जाता था।

3. फ्रूटकेक

फ्रूटकेक, कैंडी वाले फलों और मेवों से बनी एक ट्रेडिशनल क्रिसमस मिठाई है, जो सदियों से चली आ रही है। फ्रूटकेक की सबसे पुरानी रेसिपी प्राचीन रोम की है।

4. जिंजरब्रेड

जिंजरब्रेड का उपयोग मध्यकाल से ही अस्तित्व में हैं। इन्हें सबसे पहले जर्मन बेकर्स द्वारा बनाया गया था जो जिंजरब्रेड का उपयोग विस्तृत डिजाइन और डेकोरेशन के लिए करते थे।

5. मिस्टलेटो

मिस्टलेटो एक प्रसिद्ध क्रिसमस डेकोरेशन है जिसे भोजन उपयोग में उपयोग किया जाता है। कुछ कल्चर में, यह माना जाता है कि इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसका उपयोग हर्बल उपचार में किया जाता है।

दुनिया भर से क्रिसमस से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

यह हॉलिडे सीजन हर किसी के लिए उत्साह, जोश और खूब सारे मजेदार पल लेकर आता है और क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जो शायद हर देश में बहुत अच्छे से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस दुनिया भर के अलगअलग देशों में कैसे मनाया जाता है? तो आइए जानते कैसे अलगअलग देशों में क्रिसमस अनोखे तरीके से मनाया जाता है। हम यकीन से कह सकते हैं आपको इसे जानने में बहुत मजा आने वाला है तो आइए पढ़ते हैं और कुछ नया जानते हैं।

1. क्रिसमस पिकलजर्मनअमेरिकी ट्रेडिशन

संयुक्त राज्य अमेरिका में, एक विचित्र क्रिसमस परंपरा है जिसकी जड़ें जर्मनी जुड़ी हैं। इसे क्रिसमस पिकल कहा जाता है, और इसमें क्रिसमस ट्री पर कहींकहीं पर पिकल शेप के आभूषण छिपा दिए जाते हैं। क्रिसमस की सुबह पिकल ढूंढने वाले पहले बच्चे को उपहार या आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दी जाती है।

2. ब्राज़ील में क्रिसमस: बीच पर सेलिब्रेट करना

ब्राज़ील में, क्रिसमस गर्मी के मौसम में आता है, जिसका मतलब है कि बहुत सारे लोग क्रिसमस मनाने के लिए बीच पर जाते हैं। लोगों को बीच पर वॉलीबॉल खेलते और ट्रेडिशनल ब्राजीलियन डिश का सेवन करते हैं।

3. जापान में क्रिसमस: केएफसी सेलिब्रेशन!

जापान में, क्रिसमस नेशनल हॉलिडे के तौर पर नहीं मनाया जाता है, लेकिन फिर भी इसे वहां के लोग अनोखे तरीके से मनाते हैं। बहुत जापानी लोग क्रिसमस में स्पेशल केएफसी में डिनर करते हैं। यह ट्रेडिशन 1970 के दशक में शुरू हुई जब केएफसी ने क्रिसमस हॉलिडे मील के तौर पर अपने फ्राइड चिकन की मार्केटिंग की जो लोगों को बहुत पसंद आया और ट्रेडिशन बन गया।

4. ला बेफ़ाना इटालियन क्रिसमस विच

इटली में, ला बेफ़ाना नाम का एक मशहूर करैक्टर है जो 5 जनवरी की रात को बच्चों को उपहार देता है। पुरानी कथाओं के अनुसार, वह झाड़ू की छड़ी पर उड़ती है और चिमनी के माध्यम से घरों में प्रवेश करती है। सांता क्लॉज़ के बजाय, इटालियन बच्चे इस प्रिय चुड़ैल से उपहार प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहते हैं।

5. ऑस्ट्रिया में क्रैम्पुस्नाच्ट या क्रैम्पस नाइट

सांता क्लॉज़ बच्चों के लिए उपहार लाने के लिए जाना जाता है। 5 दिसंबर को, लोग तैयार होते हैं डरावनी क्रैम्पस वेशभूषा में और सड़कों पर घूमते हैं और बच्चों को डराते हैं ताकि उन्हें यह पता चले की सांता कितने अच्छे होते हैं। इस परंपरा को क्रैम्पसनाचट, या क्रैम्पस नाइट कहा जाता है।

क्रिसमस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्रिसमस पर बच्चों को कितने उपहार मिलने चाहिए?

ऐसा कोई नियम नहीं है कि बच्चों को क्रिसमस के लिए कितने उपहार मिलने चाहिए। यह आपके परिवार की परंपराओं और बजट पर निर्भर करता है। कुछ परिवार फोर गिफ्ट्स रूलका पालन करना पसंद करते हैं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को वो चीजें गिफ्ट की जाती है जो उन्हें चाहिए हो। वही दूसरे परिवारों में यह नियम अलग हो सकता है। इसलिए आप अपने अनुसार बच्चों को उपहार दें सकते हैं।

2. सांता क्लॉज़ का जन्म और मृत्यु कब हुई?

लाल सूट वाले हंसमुख सांता सदियों से मौजूद है, लेकिन सांता क्लॉज़ का अस्तित्व समय के साथ विकसित हुआ है। सांता क्लॉज़ का चलन सेंट निकोलस ने शुरू किया था जो कि चौथी शताब्दी के ग्रीक पादरी थे। वह अपनी दयालुता और उदारता के लिए जाने जाते थे, खासकर बच्चों के प्रति वो बहुत प्रेम रखते थे। समय के साथ, महान संत निकोलस सांता क्लॉज़ के रूप में विकसित हुए जिसे आज हम जानते हैं और प्यार करते हैं। हालांकि उनके जन्मतिथि या मृत्यु का कोई प्रमाण नहीं मिलता है, सांता क्लॉज़ को सभी पसंद करते हैं फिर चाहे बच्चे हो या बड़े सभी के दिलों में वो बास्ते हैं, जो हमें दयालु, उदार होने और बिना किसी वजह के लोगों को खुशियां बांटना सिखाते हैं।

ऐसी कई परंपराएं और रीतिरिवाज हैं जो आपके बच्चे साल के इस बेहद रौनक भरे त्यौहार को मनाने के लिए अपना सकते हैं। बच्चों को त्योहार से जुड़े हर छोटेबड़े काम में फिर चाहे वो क्रिसमस ट्री को सजाना हो या घर को या फिर प्लम केक बनाना हो उन्हें इसमें शामिल करें। उत्सव घर से शुरू होते हैं और आने वाले सालों में आपके बच्चे अपने बच्चों को तक और वो अपने बच्चों तक यह परंपराएं लेने जाने वाले हैं। हम पूरी उम्मीद करते हैं आपको क्रिसमस के बारे में इस लेख द्वारा बताए गए दिलचस्प तथ्यों को पढ़कर अच्छा लगा होगा।

यह भी पढ़ें:

क्रिसमस ट्री ड्रॉ करने का आसान तरीका बच्चों के लिए
क्रिसमस पर निबंध (Essay On Christmas In Hindi)

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

6 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

6 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

2 weeks ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

2 weeks ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

2 weeks ago