In this Article
घर एक ऐसी जगह है जहां हम अपने परिवार वालों के साथ रहते हैं। सभी इमारत घर नहीं होते हैं। इमारत को घर बनाने में बहुत सी चीजों की आवश्यकता होती है। जैसे कि परिवार में आपसी प्रेम, आपसी सहयोग, सम्मान, इत्यादि। हर किसी का अपने घर से गहरा संबंध होता है। घर की बनावट, विशेषताएं, सजावट और यहाँ तक कि घर में रहने वाले परिवार के सदस्य भी हर घर को अनोखा और खास बनाते हैं। ‘मेरा घर’ जैसे निबंध विषय अक्सर स्कूल में बच्चों को दिए जाते हैं। निबंध लेखन एक महत्वपूर्ण कौशल है जिसे बच्चों को छोटी कक्षा से ही सिखाना जरूरी है। मेरा घर एक अपेक्षाकृत आसान विषय है क्योंकि बच्चे अपने घर के बारे में खुद के विचार आसानी से लिख सकते हैं। हमने यहां मेरा घर पर निबंध लेखन में बच्चों की मदद के लिए 10 लाइन के निबंध से लेकर विस्तृत निबंध तक हर प्रकार के सैंपल दिए हैं।
हिंदी में मेरा घर पर निबंध लिखने के लिए कुछ जरूरी बातें याद रखनी चाहिए। वे क्या हैं, इसके बारे में नीचे दिया गया है।
कक्षा 1 के बच्चों के लिए पांच-पंक्ति का निबंध लिखना, उन्हें लेखन सिखाने का सबसे अच्छा तरीका है।
क्लास 1 में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसीलिए उनके मुश्किल को आसान करने के लिए शिक्षकों को आसान विषय पर निबंध लेखन की प्रैक्टिस करानी चाहिए। मेरा घर पर निबंध लिखना बच्चों के लिए आसान विषय हो सकता है। तो चलिए आपको मेरा घर पर 10 लाइन में क्या लिखा जाए बताते हैं –
यदि आपको आपके स्कूल में मेरे घर के बारे में छोटा निबंध लिखने के लिए कहा गया है। तो यह आपके लिए एक उत्साह वर्धक विषय हो सकता है। मेरा घर पर निबंध लेखन का एक ऐसा विषय है जिसे सभी बच्चे बड़े शौक से लिखना चाहेंगे। इसी विषय में आगे बढ़ते हुए मेरा घर पर छोटा निबंध 200-300 शब्दों में के बारे में बताया गया है, इससे आपको मदद मिल सकती है।
जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर व्यक्ति की तीन मूलभूत आवश्यकता होती है और वो आवश्यकताएं है रोटी, कपड़ा और मकान। इस लाइन के बारे में आपने फिल्मों में भी सुना होगा। घर एक ऐसी जगह होती है जहां परेशान मन भी शांत हो जाता है। खुद का घर लगभग सभी के लिए जरूरी है। इससे जीवन में ठहराव आता है। हर इंसान की घर को लेकर अलग-अलग इच्छाएं होती हैं और वो उसी हिसाब से घर का निर्माण भी करवाता है। जैसे की किसी को बड़े-बड़े घरों में रहना पसंद होता है तो किसी को सामान्य घरों में रहना पसंद होता है।
मेरा घर दिल्ली की एक कॉलोनी में स्थित है जो मेन रोड से थोड़ी दूर है। रोड से दूर होने के कारण हमारे घर में बाहरी शोर शराबा कम रहता है। हमारे यहां का वातावरण रास्ते के किनारे बने घरों से बेहतर है क्योंकि यहां पर प्रदूषण कम है। तीन रूम, एक किचन, एक बाथरूम और एक हॉल का मेरा घर बहुत सुंदर है। मेरे घर में एक मंदिर भी है। हमारे घर में जगह-जगह पर पौधें लगाए गए हैं ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। हमारे घर में दादा-दादी, माता-पिता और दो भाई-बहन मिलाकर कुल छह सदस्य हैं। हमलोग आपस में बड़े प्रेम से रहते हैं। हमारे घर में एक सुंदर सा बगीचा है जिसकी देखभाल दादा जी के द्वारा की जाती है। दिवाली के समय हर साल घर की साफ-सफाई की जाती है।
घर में जो शांति और सुकून मिलता है वो कहीं और नहीं मिलता है। मेरा घर मुझे बहुत प्रिय है। घर के बारे में सोचते ही ऐसा दृश्य प्रतीत होता है जहां पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ हंसते-खेलते नजर आते हैं।
यदि आप मेरा घर पर एक आकर्षक निबंध लिखना चाहते हैं तो नीचे इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसका उपयोग छोटे से लेकर बड़े बच्चे सभी कर सकते हैं। मेरा घर पर निबंध 400-500 शब्दों में ऊंचे क्लास के बच्चों को ध्यान में रखकर लिखा गया है, तो इसे जरूर पढ़ें।
सामान्य तौर पर एक ऐसा स्थान जहां पर हम अपने परिवारजनों के साथ रहते हैं उसे घर कहा जाता है। घर कई तरह के हो सकते हैं, जैसे कि गांव में मिट्टी के घर, बांस के घर, शहर में कंक्रीट के घर, फ्लैट इत्यादि। घर में आवश्यकता के हिसाब से वे सभी वस्तुएं होती हैं जो हमारी दिनचर्या को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी होती हैं।
प्राचीन समय में लोग गुफाओं में निवास करते थे। ताकि जंगली जानवर और मौसम में आए परिवर्तनों से बच सकें। धीरे-धीरे वो गुफाओं से झोपड़ी में रहने लगे और इस तरह से घर की आवश्यकता बढ़ने लगी। आधुनिक समय में अब सभी अपने सपनों का घर तैयार करना चाहते हैं। हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसका एक ऐसा आवास हो जहां पर वो अपने पूरे परिवार के साथ हंसी खुशी रह सके। हर कोई अपने जरूरत के हिसाब से घर बनवाता है। कुछ लोगों के पास रुपए अधिक होते हैं तो अपने लिए बहुत बड़े घर का निर्माण करते हैं। घर का निर्माण बहुत ही सूझबूझ के साथ करना चाहिए। घर ऐसा होना चाहिए जिसमें सभी तरह की आवश्यकता की पूर्ति हो सके। जैसे घर में जरूरत के हिसाब से शयनकक्ष, रसोई, पूजाघर, बरामदा, शौचालय, आदि होने चाहिए।
आपने अगर विभिन्न जगहों का भ्रमण किया होगा तो पाया होगा कि हर जगह घरों की संरचना अलग-अलग प्रकार से होती है। जैसे कि कुछ घरों में छत नहीं होती हैं और कुछ घरों में होती है। इन घरों के नाम अलग-अलग हैं। घरों के कुछ मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं:
हमारा घर तीन कमरों, एक हॉल, एक बाथरूम और एक किचन का एक पक्का घर है। मेरा घर बनारस में स्थित है। मेरे घर का नाम ‘लक्ष्मी आवास’ है। यहां पर हम अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में एक छोटा सा पूजा घर है। जहां हम सब भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। घर के बाहरी हिस्से में फूलों से भरा बगीचा है। जिसकी देखभाल हम सभी के द्वारा की जाती है। हम सभी अपने खाली समय में यहां पर बैठते हैं और इसकी सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं। साल में एक बार घर की लिपाई पोताई जरूर होती है ताकि घर की साफ सफाई भी हो जाए और घर की सुंदरता बरकरार रहे। मेरे घर का वातावरण बहुत अच्छा है। यहां पर मुझे बहुत शांति मिलती है।
घर एक ऐसी जगह है जहां हमें खुशी का एहसास होता है। परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते हैं। सभी एक दूसरे की खुशियों का ख्याल रखते हैं। आशा है मेरा घर इस लेख से आपको निबंध लेखन में बहुत मदद मिलेगी।
घर तो सभी के होते हैं। लेकिन क्या आपने इसके रोचक तथ्यों पर ध्यान दिया है। आगे इस लेख में घर के बारे में कुछ मजेदार जानकारी दी गई है, इसे पढ़ें।
हर निबंध के पीछे कोई न कोई सार तो जरूर छुपा होता है। जिसका अंदाजा आपको लेख पढ़ते पढ़ते समझ आ जाता होगा। इस लेख से हम और हमारे बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं। बच्चे यह सीख सकते हैं कि घर सभी के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है। घर एक ऐसा स्थान होता है जहां पर सभी दुःख, चिंताएं, परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही बच्चे यह सीख ले सकते हैं कि हमें अपने घरों की साफ सफाई करते रहनी चाहिए। घर को सुंदर बरकरार रखने में हमें अपने बड़ों की मदद करनी चाहिए। इस निबंध से एक बात और सीखने को मिलती है कि जिस घर में लोगों को एक दूसरे प्रेम होता है वही घर घर होता है।
मेरा घर पर निबंध को रोचक बनाने के लिए निम्न बातों रखें:
ये कुछ आम गलतियां हैं जिनसे बचना चाहिए:
हमारा घर हमारे दिल में एक खास जगह रखता है। यही वह जगह है जहाँ हम सुरक्षित और आराम महसूस करते हैं। ऊपर दिए गए निबंध के उदाहरणों से बच्चे विचार लेकर अपना खुद का निबंध आसानी से लिख सकते हैं और मेरा घर जैसे विषय पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
मेरी माँ पर निबंध (My Mother Essay in Hindi)
मेरा परिवार पर निबंध (My Family Essay in Hindi)
प्रिय मित्र पर निबंध (Essay on Best Friend in Hindi)
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…