In this Article
हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन एक महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और यह वचन लेती है कि भाई हमेशा उसकी रक्षा करेगा। साथ ही वह अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना करती है। भाई और बहन के प्यार के प्रतीक इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। त्यौहार हो और घरों में पकवान न बने, ऐसा हो नहीं सकता। तरह-तरह की मिठाई और तोहफों के साथ यह त्यौहार पूरा होता है। ये सारी बातें आप और हम तो जानते ही हैं लेकिन अगर आपके बच्चे को स्कूल में रक्षाबंधन का निबंध लिखने को कहा जाए तो क्या उसे इसके बारे में पूरी जानकारी है? इस आर्टिकल में प्री प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को रक्षाबंधन या राखी पर निबंध लिखने के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं।
छोटे बच्चों को अक्सर निबंध के रूप में किसी विषय पर बस कुछ पंक्तियाँ लिखनी होती हैं। सबसे पहले जानते हैं कि हिंदी में रक्षाबंधन पर 5 लाइन का निबंध कैसे लिखा जाए। जिन्हें क्लास 2 के लिए एस्से का फॉर्मेट जानना है, वे नीचे दिए गए पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:
छोटी उम्र के बच्चों के लिए रक्षाबंधन पर निबंध दो तरीके से लिखा जा सकता है। कई स्कूल एग्जाम में निबंध कुछ पक्तियों या वाक्यों में लिखने को कहते हैं। अगर रक्षाबंधन का निबंध 100 शब्दों में या 10 लाइन में लिखना है नीचे दिए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें। यह क्लास 3 के लिए हिंदी में रक्षाबंधन एस्से हो सकता है। अगर बच्चे को रक्षाबंधन पर अनुच्छेद लिखने को कहा जाए तो इन्हीं पॉइंट्स को पैराग्राफ के रूप में लिखकर भी प्रस्तुत किया जा सकता है।
क्लास 4 और कभी-कभी क्लास 3 में पढ़ने वाले बच्चों को निबंध लेखन छोटे पैराग्राफ के रूप में सिखाया जाता है। रक्षाबंधन पर कुछ लाइन हिंदी में लिखनी हों या छोटा निबंध लिखना हो, महत्वपूर्ण बातें और तथ्य लिखना हमेशा जरूरी होता है। नीचे 200 से 300 शब्दों में रक्षाबंधन पर निबंध कैसे लिखा जा सकता है, इसका एक सैंपल दिया गया है। आइए देखते हैं:
हमारे देश में कई पर्व और त्यौहार मनाए जाते हैं। इनमें राखी या रक्षाबंधन का त्यौहार भी काफी खास होता है। रक्षाबंधन एक ऐसा विशेष दिन है जब भाइयों और बहनों के बीच के प्यार के बंधन का उत्सव होता है। इस शुभ दिन पर, बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, बेहतर भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हैं। वे उन्हें माथे पर तिलक लगाकर और उनकी कलाई पर सुंदर रेशमी धागा यानी राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाती हैं। बदले में भाई अपनी प्यारी बहनों को प्यार और दुलार के साथ जीवन भर उनकी रक्षा करने देते हैं और किसी भी स्थिति में उनकी अच्छी देखभाल करने का वादा करते हैं। रक्षाबंधन के दिन पूरा घर खुशियों और उत्साह से भर जाता है। हर कोई सुबह जल्दी उठता है, नए कपड़े पहनता है और दिन भर अच्छे-अच्छे पकवान का आनंद लेता है। इस त्यौहार को ‘राखी’ के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से ज्यादातर जुलाई या अगस्त के महीने में आती है। ‘रक्षाबंधन’ दो शब्दों से मिलाकर बना है। ‘रक्षा’ का अर्थ है सुरक्षा, और ‘बंधन’ का अर्थ है अटूट रिश्ता। इसलिए रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जिसमें भाई और बहन के आपसी रिश्ते को प्यार और खुशियों के साथ मनाया जाता है।
किसी भी भाषा में निबंध लेखन का अपना स्थान होता है। बच्चों को स्कूल के शुरुआती सालों में ही कुछ मुख्य विषयों पर एस्से लिखने को कहा जाता है ताकि आगे चलकर वे उस भाषा पर अपनी पकड़ अच्छी कर सकें और यह सीख सकें कि किसी भी विषय को तथ्यों के साथ कैसे प्रभावित तरीके से पेश करना है। रक्षाबंधन के बारे में हिंदी में निबंध को विस्तृत तरीके से कैसे लिखें इसके लिए आगे पढ़िए।
भारत एक ऐसा देश है जहाँ लोग साल भर में कई तरह के त्यौहार मनाते हैं। उनमें से राखी का त्यौहार लोगों के दिलों में बहुत खास जगह रखता है। बाकी सभी पर्व और त्यौहारों के मुकाबले रक्षाबंधन एक अलग रिश्ते के महत्व को जताने और दिखाने का उत्सव होता है। बच्चे हों या बुजुर्ग, अपने भाई या बहन के साथ के खास रिश्ते के लिए सभी साल दर साल इसे यादगार तरीके से मनाते रहते हैं।
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम का धागा बांधती हैं प्रार्थना करती है कि उनका भाई सलामत रहे और खूब सफलता हासिल करे। रक्षाबंधन के बारे में यह कहा जाता है कि इसे मनाने के पीछे का उद्देश्य यह दर्शाना है कि भाई-बहन में कितना नि:स्वार्थ प्रेम होता है और वो एक-दूसरे की हर तरह की मुश्किलों में रक्षा करने का वादा भी करते हैं।
रक्षाबंधन को मनाने के पीछे का इतिहास काफी पुराना यानी महाभारत के समय का है। एक बार श्रीकृष्ण के फुफेरे भाई शिशुपाल भरी सभा में उनका घोर अपमान करने लगे। जब शिशुपाल ने इसकी सीमा पार कर दी तो परिणामस्वरूप कृष्ण जी ने अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध कर दिया, जिससे श्रीकृष्ण की अंगुली चोटिल हो गई और रक्त निकलने लगा। यह देखकर वहां उपस्थित द्रौपदी ने जल्दी से अपनी साड़ी के पल्लू को फाड़कर कृष्ण जी की अंगुली पर बांध दिया जिससे रक्त का प्रवाह रुक गया। ऐसा देख श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को हमेशा उसकी रक्षा करने का वचन दिया।
रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर, नहाकर, नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। साथ ही घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। फिर बहन अपने भाई की कलाई पर सुंदर राखी बांधती है और बदले में भाई उसको उपहार के तौर पर चॉकलेट, कपड़े, पैसे आदि देता है। दोनों इस दिन एक दूसरे की रक्षा करने का वचन देते हैं।
स्कूल में रक्षाबंधन इस तरह से मनाया जा सकता है-
रक्षाबंधन से जुड़े ऐसे बहुत से सवाल होते हैं जो बच्चों के मन में आते हैं। तो आइए उन्हीं सवालों के जवाब नीचे जानते हैं।
2023 में रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन को ज्यादा जगहों पर राखी और सलूनो, राकरी, सिलोनो भी कहा जाता है।
आपका बच्चा रक्षाबंधन पर निबंध लिखने से अपने देश के इस महत्वपूर्ण त्यौहार और संस्कृति के बारे में सीखेगा। साथ ही, जब राखी का त्यौहार आएगा तब वो बेहतर रूप से इसका अर्थ समझेगा कि हम रक्षाबंधन क्यों मानते हैं और अपने साथ के दूसरे बच्चों को भी बता सकेगा।
यह भी पढ़ें:
गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)
क्रिकेट पर निबंध (Essay On Cricket In Hindi)
इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…
हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…
ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…
यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…
गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…
दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…