लाल किला पर निबंध (Red Fort Essay in Hindi)

Essay On Red Fort in Hindi

भारत के इतिहास में विभिन्न राजाओं महाराजाओं द्वारा ऐसी कई इमारतों का निर्माण करवाया गया था जिससे उस समय की कला और संस्कृति का पता चलता है। महापुरुषों या ऐतिहासिक इमारतों पर निबंध बच्चों को लिखने के लिए इसलिए दिए जाते हैं कि वे अपने देश की म्हणता, संपन्नता और धरोहर पर गर्व कर सकें। लाल किला भारत की प्राचीन धरोहर है जो राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस इमारत का निर्माण मुगल शासन काल में हुआ था जिसमें उस समय का भारत कैसा था पता चलता है। इस लेख के जरिए आपके बच्चे को लाल किला पर निबंध अलग-अलग तरीके से कैसे लिखा जा सकता है, इसके बारे में जानकारी मिलेगी।

लाल किला पर 10 लाइन (10 lines on Red Fort)

आए दिन बच्चों को स्कूल में निबंध लिखने को मिलता रहता है और ऐसे में यदि आपके बच्चे को भी निबंध लिखने को मिला है जो लाल किला के विषय में है तो आगे हमने लाल किला पर 10 लाइन बताया है, इसे पढ़कर आप मदद ले सकते हैं। 

  1. लाल किला भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
  2. इस भव्य इमारत का निर्माण मुगल शासक शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था।
  3. इसकी नींव सन् 1638 में रखी गई जिसे बनने में 10 वर्ष का समय लगा।
  4. लाल किला यमुना नदी के किनारे स्थित है। 
  5. पहले इसे किला-ए-मुबारक नाम से भी जाना जाता था।
  6. इसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया था जिस वजह से इसे लाल किला कहा जाने लगा। 
  7. इसके अंदर प्रवेश करने के लिए दो दरवाजे हैं, एक लाहौर गेट और दूसरा दिल्ली दरबार। 
  8. किले में एक संग्रहालय, रंग महल, मोती महल, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास जैसी खूबसूरत संरचनाएं हैं।
  9. यह किला भारत के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में शामिल है।
  10. स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले की प्राचीर से ही भारत के प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।

लाल किला पर निबंध 200-300 शब्दों में (Short Essay on Red Fort in Hindi 200-300 Words)

यदि आपका बच्चा क्लास 2 या 3 क्लास में पढ़ता है और आप उसके लिए लाल किला पर एक छोटा निबंध कैसे लिखा जाए जानना चाहते हैं तो यहां पर 200-300 शब्दों में बेहद सरल भाषा में इसके बारे में बताया गया है, निबंध लिखने में आप इसे मदद ले सकते हैं।

लाल किला हमारे भारत की प्राचीन स्मारक है जिसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था। यह नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित हैं। इस स्मारक का निर्माण लाल पत्थर से कराया गया था इसलिए इसी वजह से इसका इमारत का नाम लाल किला है। 

ऐसा कहा जाता है कि जब भारत में मुगलों का शासन शुरू हुआ तो उन्होंने अपनी वास्तुकला का प्रचार करने के लिए कई इमारतों का निर्माण करवाया। जिनमे से एक लाल किला भी है। शाहजहां ने इसका निर्माण 1648 में अपनी पांचवी राजधानी के रूप में बनवाया था। जिसमे संग्रहालय, दीवान-ए आम आदि का निर्माण कराया गया था। इस इमारत को बनाने में उन्होंने बहुमूल्य पत्थर, कई तरह की नवीन कारीगरी की गई थी और इन कारीगरों को बाहर से बुलाया गया था। इस इमारत में महारानियों के लिए एक खास कक्ष का निर्माण कराया गया था जिसे मोती महल के नाम से जाना जाता था। इस किले का वास्तविक नाम किला-ए-मुबारक था जिसे अंग्रेजों ने बदल कर लाल किला कर दिया। इसकी कारीगरी को देखकर वर्ष 2007 में इसे विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। इस किला को ‘रेड फोर्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। 

आज इस इमारत को भारत के लिए बहुत खास माना जाता है क्योंकि यहीं से हमारे भारत का स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जाता है और देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। ऐसी जगहों का भ्रमण हम अपने बच्चों को जरूर कराना चाहिए ताकि वे भी अपने इतिहास के बारे में जान सके 

लाल किला पर निबंध 400-500 शब्दों में (Essay on Red Fort in Hindi 400-500 Words)

यदि आपके बच्चे को लाल किला पर निबंध लिखने को कहा गया है और आप इसलिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि 400-500 शब्दों में एक प्रभावी निबंध कैसे लिखा जाए तो आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पढ़ना चाहिए। जिसमे हमने लाल किला के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की है। 

भूमिका (Introduction)

मुगल बादशाह शाहजहां के शासन काल में भारत में कई इमारतों का निर्माण करवाया गया था जिनमें से एक दिल्ली का लाल किला भी है। लाल किला जिसे हम ‘रेड फोर्ट’ के नाम से भी जानते हैं भारत के कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। इसका निर्माण शाहजहां ने 1638 में शुरू करवाया था और इसे बनने में लगभग 10 साल लगे थे। यह इमारत वास्तुकला का नायाब नमूना है। इस इमारत में फारसी, हिंदी और तैमूर इन तीनों वास्तुकलाओं का संयोजन है। 

लाल किले का इतिहास (History of Red Fort)

लाल किला का निर्माण शाहजहां ने अपने बेटे के लिए करवाया था। यह शाहजहां की पांचवी राजधानी के रूप में बनाया गया था। जिसका उत्तराधिकारी शाहजहां के पुत्र दारा शिकोह को बनाया गया था। यह दिल्ली के एक बड़े भू भाग में बनाया गया था जिसमें प्रवेश के लिए दो द्वार, बड़े बागान, महल, मस्जिद आदि का निर्माण करवाया गया था। 

लाल किले की संरचना (Structure of Red Fort)

मुगल शासकों इमारतों की खास बात यह थी कि वे सभी में मस्जिद का निर्माण जरूर करवाते थे। लाल किला को लाल बलुआ पत्थरों से बनवाया गया था। साथ ही इसके निर्माण में बहुमूल्य पत्थरों का उपयोग हुआ था जिसे अंग्रेजों ने लूट लिया। इस किले का वास्तविक नाम किला-ए-मुबारक था जो बदलकर लाल किला रख दिया गया था। इसकी संरचना उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा की गई थी। लाल किला की दीवारों पर विशेष तरह की नक्काशी भी गई थी। इन सभी तथ्यों को देखकर ही इसे 2007 में विश्व धरोहर में शामिल किया गया था।

लाल किले की विशेषता (Speciality of Red Fort)

लाल किला में ऐसी सरचनाएं हैं जो इस किले की विशेषता को बयां करती है। लाल किले के अंदर एक संग्रहालय, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आलम, मोती मस्जिद, रंग महल आदि का निर्माण करवाया गया था। इसके साथ ही इसमें प्रवेश के लिए दो खास दरवाजे थे। एक नाम ‘लाहौरी दरवाजा’ जो किले का मुख्य दरवाजा था और एक ‘दिल्ली दरवाजा’ जिसकी संरचना मुख्य दरवाजे की ही तरह थी। यहां पर रानियों के रहने के लिए भी दो अलग कक्ष थे जिसे मुमताज महल और रंग महल कहा जाता था। 

भारत में लाल किले की स्थिति (Position of Red Fort in India)

आज लाल किला भारत का मुख्य दर्शन स्थल है। जिसे हर वर्ष पर्यटक देश हो या विदेश सभी जगह से देखने के लिए आते हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी यह इमारत हमारे लिए खास है क्योंकि भारत की आजादी का पहला तिरंगा हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा यहीं से फहराया गया था और यह प्रथा आज भी चली आ रही है। लाल किले से हर वर्ष हमारे प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं और भाषण देते हैं। इसके साथ ही इस दिन भव्य जुलूस का भी आयोजन होता है। आज यह इमारत लोगों के लिए बहुत खास है। यहां पर लोगों के मनोरंजन के लिए लाइट शो का आयोजन किया जाता है। 

लाल किले के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Red Fort in Hindi)

  1. लाल किला का वास्तविक नाम किला-ए-मुबारक था जिसे बाद में अंग्रेजों ने लाल किला का नाम दिया। 
  2. लाल किला बनाने में पूरे 10 साल का समय लगा था। 
  3. भारत की आजादी के समय यानी 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने यहीं से पूरे देश को सम्बोधित किया था। 
  4. लाल किला में प्रवेश करने के लिए दो मुख्य दरवाजे हैं एक दिल्ली गेट और दूसरा लाहौर गेट। 

लाल किले के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. लाल किला का निर्माण किसने और कब करवाया?

शाहजहां ने 1638 से 1648 के दौरान करवाया था।

2. लाल किला कहाँ स्थित है?

दिल्ली में

3. लाल किला का वास्तविक नाम क्या है?

किला-ए-मुबारक

4. भारत के किस नोट पर लाल किला की तस्वीर छपी हुई है ?

500 रुपए के नोट पर

5. लाल किला को विश्व धरोहर में कब शामिल किया गया ?

वर्ष 2007 में

इस निबंध से बच्चों को क्या सीख मिलती है? (What Will Your Child Learn from the Essay?)

लाल किला हमारे इतिहास की वास्तुकला का एक भव्य उदाहरण है जिससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस निबंध से बच्चे यह सीख सकते हैं की हमें अपने इतिहास के बारे में जानना चाहिए कि इतिहास में राजाओं ने किन परिस्थितियों में इन इमारतों का निर्माण करवाया था। साथ ही पेरेंट्स को भी चाहिए कि वो अपने बच्चों को ऐसी जगहों का भ्रमण जरूर कराएं ताकि बच्चे अपने इतिहास के बारे में जानें और इस क्षेत्र में अपना ज्ञान और बढ़ा सकें।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट पर निबंध (Essay On Cricket In Hindi)
प्रदूषण पर निबंध (Essay on Pollution in Hindi)
स्वच्छता पर निबंध (Essay On Cleanliness In Hindi)