गार्गी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Gargi Name Meaning in Hindi

गार्गी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Gargi Name Meaning in Hindi

इस दुनिया में बच्चे के कदम रखते ही उससे जुड़ी हर जिम्मेदारी माता-पिता पूरी तरह से निभाने के लिए तैयार रहते हैं। पालन पोषण से लेकर उसका ध्यान रखने तक हर बात की चिंता उन्हें रहती है। इन सभी में एक बेहद जरूरी काम होता है बच्चे के लिए एक अच्छा नाम चुनना,क्योंकि वो नाम उसका जिंदगी भर साथ देने वाला है। परिवार में कई ऐसे लोग भी होते हैं जो बच्चे का नाम रखने के लिए अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर लेते हैं, खासकर दादा-दादी और नाना-नानी की राय इनके लिए बहुत मायने रखती है। इनके द्वारा बताए गए नामों के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यह पहले से ही काफी चर्चित नाम होता है। गार्गी भी इन्हीं खास नामों में से एक है। तो चलिए इस नाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को विस्तार में पढ़ें।

गार्गी नाम का मतलब और राशि

गार्गी, सालों से चले आ रहे लोकप्रिय नामों में से एक है। यह नाम आज के समय में भले ही साधारण नाम है लेकिन इसको पसंद करने वाले लोग इसे खुशी मन से अपनाते हैं। हमने अक्सर इस नाम को अपने करीबियों और आसपास पड़ोसियों के बीच जरूर सुना होगा, लेकिन कभी आपने इस नाम की खासियत जानने की कोशिश की है। अगर नहीं तो हम आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देंगे। इस नाम का अर्थ एक प्राचीन विद्वान, सोचने के लिए प्रेरित करने वाली आदि से जुड़ा हुआ है। वही इसकी राशि मकर है। आइए जानते हैं आखिर गार्गी नाम का अर्थ और राशि इस नाम के व्यक्ति पर कितना असर डालते हैं।

नाम  गार्गी
अर्थ  एक प्राचीन विद्वान, सोचने के लिए प्रेरित करने वाली
जेंडर  लड़की
अंक ज्योतिष  6
धर्म  हिन्दू
राशि  मकर
नक्षत्र  धनिष्ठा (ग, गा, गी, गू, गे)
शुभ दिन  शनिवार
शुभ रंग  बैंगनी, लाल और हल्का नीला
शुभ रत्न  नीलम

गार्गी नाम का अर्थ क्या है?

गार्गी उन नामों में से एक है, जिसे घर के बड़े लोगों की पसंद माना जाता है। इसका अर्थ जानकर माता-पिता बड़े ही शौकीन से अपनी बेटी को ये नाम देते हैं। प्राचीन काल में एक गार्गी नाम की एक विद्वान और दार्शनिक महिला थीं। क्या आप भी अपनी लाड़ली बेटी का नाम गार्गी रखने का सोच रहे हैं, तो ऐसे में उसके व्यक्तित्व के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस नाम की लड़कियों को अक्सर संगीत और कला में रूचि रहती है। यह लड़कियां संस्कारों की धनि होती हैं और अपने से बड़ो को कभी भी निराश नहीं करती है। यह लड़कियां न सिर्फ लोगों के बीच जल्दी घुल-मिल जाती हैं बल्कि इनकी दोस्ती भी जल्दी होती है। यह बेहद ही ईमानदार स्वभाव की होती हैं और साथ ही साथ इन्हें बोलने से ज्यादा लोगों की बातें सुनना ज्यादा पसंद होता है।

गार्गी नाम का राशिफल

गार्गी नाम की राशि मकर है। इस राशि की लड़कियों और महिलाओं की बात करें तो यह बेहद सुलझे स्वभाव की होती है। इन्हें अपनी जिंदगी शांति से जीना पसंद है और अगर किसी भी तरह की समस्या या परेशानी आती है, तो यह उसे भी शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करती हैं। ये महिलाएं अभिमान में बिलकुल नहीं रहती है और हमेशा बड़ों का सम्मान दिल से करती हैं। इनके अंदर दूसरे व्यक्तियों को परखने की अधिक क्षमता होती है। इस राशि के व्यक्तियों के करियर के बारे में बात की जाए तो ये अच्छी कलाकार, खिलाड़ी आदि सफलतापूर्वक बन सकती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर भ, ज, ख, ग को माना जाता है।

गार्गी नाम का नक्षत्र क्या है?

गार्गी नाम का नक्षत्र धनिष्ठा है। धनिष्ठा नक्षत्र का चिन्ह मृदंग या ढोल है और धनिष्ठा नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार है- ग, गा, गी, गू, गे।

गार्गी जैसे मकर राशि के हिसाब से अन्य नाम

गार्गी लड़कियों को दिया जाने लोकप्रिय और पसंदीदा नाम है, क्योंकि इसका मतलब इसे खास बनाता है जैसे कि हमने ऊपर लेख में बताया है। यह नाम ग अक्षर से शुरू होने के कारण मकर राशि में आता है। अगर आपको मकर राशि के हिसाब से और भी अन्य नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
भव्या (Bhavya) भार्गवी (Bhargavi)
जिया (Jiya) जीविका (Jivika)
गहना (Gehna) गणिका (Ganika)
खयाली (Khayali) खुशी (Khushi)
गीतिका (Geetika) भूमिका (Bhumika)
जाह्नवी (Jahnavi) ज्योतिका (Jyotika)

गार्गी नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

गार्गी लड़कियों का बहुत ही सिंपल लेकिन मनमोहक नाम है, अगर आप भी ऐसा ही नाम अपनी बेटी का रखना चाहते हैं तो हमने इससे मिलते-जुलते कुछ और यूनीक नामों की लिस्ट तैयार की है उसे एक बार जरूर देखें।

नाम   नाम
गौरांगी (Gaurangi) शिवांगी (Shivangi)
हिमांगी (Himangi) गारवी (Garvi)
गर्विता (Garvita) गार्विका (Garvika)
गायत्री (Gayatri) सावित्री (Savitri)
गृशा (Grusha) ग्रहीता (Grahita)
गिरिशा (Girisha) ग्रीष्मा (Grishma)

गार्गी नाम के प्रसिद्ध लोग

गार्गी नाम वैसे तो बहुत लोगों ने सुना होगा और इस नाम की कई हस्तियों के बारे में सभी लोग बेहतर तरीके जानते होंगे, लेकिन उनमें से कुछ नाम हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने काम से देश भर में अपना और अपने परिवार का नाम रौशन किया है।

नाम  पेशा 
गार्गी बनर्जी क्रिकेटर
गार्गी पटेल अभिनेत्री
गार्गी रॉयचौधरी अभिनेत्री
गार्गी कुलकर्णी फिल्म निर्माता
गार्गी रैना पेंटर

‘ग’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

कुछ नाम होते हैं लड़कियों के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद होते हैं, उनमे से एक नाम है गीता। यदि आप भी अपनी बेटी का नाम ‘ग’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई अच्छा यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को ध्यान से देखें।

नाम अर्थ 
गौतमी (Gautami) दुर्गा जी का एक और नाम
गीतिका (Gitika) छोटा गीत
गिरिजा (Girija) हिमालय की बेटी, देवी पार्वती
गोपिका (Gopika) राधा जी का एक नाम, गोपी
गुणिता (Gunita) गुणों वाली, प्रतिभशाली
गुंजन (Gunjan) गुनगुनाना, गूंजना
गुरनूर (Gurnoor) भगवान का सुखद चेहरा
गोमती (Gomati) एक नदी
ग्रीवा (Greeva) गर्दन, सुंदर गायन
ग्रहिता (Grahita) स्वीकार किया जाना

इस आर्टिकल के जरिए हमने गार्गी नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी जरूरी बातें और इस नाम की लड़कियों के स्वभाव और व्यवहार के बारे में विस्तार में बताने की पूरी कोशिश की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां फायदेमंद लगी हैं और आपको लगता है कि यह नाम आपकी बेटी के लिए फायदेमंद साबित होगा तो इसे जरूर अपनाएं। हमे बेहद खुशी होगी यह जानकर कि हम आपकी बेटी का नाम चुनने में आपकी मदद कर पाए है।

यह भी पढ़ें:

‘ग’ अक्षर से लड़कियों के नाम अर्थ सहित
गीता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Gita Name Meaning in Hindi
गरिमा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Garima Name Meaning in Hindi