बच्चे के इस दुनिया में कदम रखते ही उससे जुड़ी हर जिम्मेदारी माता-पिता के कंधों पर आ जाती है। उसे कैसे पालना है, उसका खयाल कैसे रखना है आदि सभी बातें दिमाग में बस जाती हैं। इन सभी में सबसे जरूरी होता है बच्चे के लिए एक अच्छा नाम चुनना, क्योंकि वो उसका जिंदगी भर साथ देने वाला है। कई ऐसे लोग भी होते हैं जो बच्चे का नाम रखने के लिए अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर लेते हैं, खासकर दादा-दादी और नाना-नानी की राय इनके लिए बहुत मायने रखती है। इनके द्वारा बताए गए नामों के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यह पहले से ही काफी चर्चित नाम होता है। गीता इन्हीं नामों में से एक है। तो चलिए इस नाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
गीता नाम का मतलब और राशि
गीता शब्द से ही इस नाम का अर्थ लोगों को आसानी से समझ आ जाएगा कि आखिर ये नाम हमें क्या दर्शाता है। गीता एक बहुत ही आम नाम है लेकिन इसको पसंद करने वाले लोग आज भी इसे अपनाने से पीछे नहीं हटते हैं। हमने अक्सर इस नाम को अपने करीबियों और आसपास पड़ोसियों के बीच जरूर सुना होगा, लेकिन कभी आपने इस नाम की खासियत जानने की कोशिश की है। अगर नहीं तो हम आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देंगे। इस नाम का अर्थ गीत, कविता, भगवद गीता आदि से जुड़ा हुआ है। वहीं इसकी राशि मकर है। आइए जानते हैं आखिर गीता नाम का अर्थ और राशि इस नाम के व्यक्ति पर कितना असर डालते हैं।
| नाम | गीता |
| अर्थ | गीत, कविता, भगवद गीता |
| जेंडर | लड़की |
| अंक ज्योतिष | 2 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मकर |
| नक्षत्र | धनिष्ठा (ग, गा, गी, गू, गे) |
| शुभ दिन | रविवार, सोमवार |
| शुभ रंग | काला, बैंगनी, हरा, खाकी, भूरा |
| शुभ रत्न | नीलम |
गीता नाम का अर्थ क्या है?
गीता उन नामों में से एक है, जिसे घर के बड़े लोगों की रजामंदी आसानी से मिल जाती है। इसका अर्थ जानकर माता-पिता बड़े ही शौक से अपनी बेटी को यह नाम देते हैं। गीता का मतलब गीत, कविता, भगवद गीता होता है। क्या आप भी अपनी लाड़ली बेटी का नाम गीता रखना चाहते हैं, तो ऐसे में उसके व्यक्तित्व के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। गीता नाम की लड़कियों को अक्सर संगीत और कला में रूचि रहती है। ये लड़कियां संस्कारों की धनि होती हैं और अपने से बड़ो को कभी भी निराश नहीं करती है। ये लड़कियां न सिर्फ लोगों के बीच जल्दी घुल-मिल जाती हैं बल्कि इनकी दोस्ती भी जल्दी होती है। ये बेहद ही ईमानदार स्वभाव की होती हैं और साथ ही साथ इन्हें बोलने से ज्यादा लोगों की बातें सुनना ज्यादा पसंद होता है।
गीता नाम का राशिफल
गीता नाम की राशि मकर है। इस राशि की लड़कियों और महिलाओं की बात करें तो ये बेहद सुलझे स्वभाव की होती हैं। इन्हें अपनी जिंदगी शांति से जीना पसंद होता है और अगर किसी भी तरह की समस्या या परेशानी आती है, तो ये उसे भी शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करती हैं। इन महिलाओं में अभिमान में बिलकुल नहीं रहता है और हमेशा बड़ों का सम्मान दिल से करती हैं। इनके अंदर दूसरे व्यक्तियों को परखने की अधिक क्षमता होती है। इस राशि के व्यक्तियों की अगर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो ये अच्छी डांसर, सिंगर आदि सफलता पूर्ण बन सकती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर भ, ज, ख, ग को माना जाता है।
गीता नाम का नक्षत्र क्या है?
गीता नाम का नक्षत्र धनिष्ठा है। धनिष्ठा नक्षत्र का चिन्ह मृदंग या ढोल है और धनिष्ठा नक्षत्र से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – ग, गा, गी, गू, गे।
गीता जैसे मकर राशि के हिसाब से अन्य नाम
गीता लड़कियों को दिया जाने वाला बेहद ही सम्मानित नाम है, क्योंकि इसका मतलब इसे खास बनाता है। जैसे कि हमने ऊपर लेख में बताया है। यह नाम ग अक्षर से शुरू होने के कारण मकर राशि में आता है। अगर आपको मकर राशि के हिसाब से और भी अन्य नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| भव्या (Bhavya) | भार्गवी (Bhargavi) |
| खुशी (Khushi) | गायत्री (Gaytri) |
| जिया (Jiya) | जीविका (Jivika) |
| खयाली (Khayali) | जाह्नवी (Jahnavi) |
| भूमिका (Bhumika) | ज्योतिका (Jyotika) |
| गार्गी (Gargi) | गीतिका (Geetika) |
गीता नाम से मिलते-जुलते और भी नाम
गीता लड़कियों का बहुत ही सिंपल लेकिन मनमोहक नाम है, अगर आप भी ऐसा ही नाम अपनी बेटी का रखना चाहते हैं तो हमने इससे मिलते-जुलते कुछ और यूनीक नामों की लिस्ट तैयार की है उसे एक बार जरूर देखें।
| नाम | नाम |
| रिशिता (Rishita) | मिशिता (Mishita) |
| वनिता (Vanita) | मन्विता (Manvita) |
| अद्विता (Advita) | इशिता (Ishita) |
| अन्विता (Anvita) | निकिता (Nikita) |
| सुनीता (Sunita) | कविता (Kavita) |
| दिविता (Divita) | विनीता (Vinita) |
गीता नाम के प्रसिद्ध लोग
गीता नाम आपने बहुत बार सुना होगा। पुराने समय से ही प्रचलित इस नाम की कई महिलाएं देश-दुनिया में अपना नाम रोशन कर चुकी हैं। उनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे दिया है।
| नाम | पेशा |
| गीता गोपीनाथ | आईएमएफ की उप प्रबंध निदेशक |
| गीता चंद्रन | भरतनाट्यम डांसर |
| गीता बसरा | अभिनेत्री |
| गीता दत्त | गायिका |
| गीता बाली | अभिनेत्री |
| गीता कपूर | कोरियोग्राफर |
| गीता मेहता | लेखक |
| गीता फोगट | पहलवान |
| गीता रानी | वेटलिफ्टर |
| गीता जैन | राजनीतिज्ञ |
‘ग’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
कुछ अक्षर ऐसे होते हैं जो कि हमेशा से ही माता-पिता के लिए बच्चे का नाम चुनते समय पहली पसंद होते हैं, उनमें से एक है ग। यदि आप अपनी बेटी का नाम गीता के अलावा लेकिन ‘ग’ अक्षर से ही रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई अच्छा यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को ध्यान से देखें।
| नाम | अर्थ |
| गौतमी (Gautami) | दुर्गा जी का एक और नाम |
| गीतिका (Gitika) | छोटा गीत |
| गिरिजा (Girija) | हिमालय की बेटी, देवी पार्वती |
| गोपिका (Gopika) | राधा जी का एक नाम, गोपी |
| गुणिता (Gunita) | गुणों वाली, प्रतिभाशाली |
| गुंजन (Gunjan) | गुनगुनाना, गूंजना |
| गुरनूर (Gurnoor) | भगवान का सुखद चेहरा |
| गोमती (Gomati) | एक नदी |
| गंधाली (Gandhali) | फूलों की खुशबू |
| ग्रहिता (Grahita) | स्वीकार किया जाना |
इस आर्टिकल के जरिए हमने गीता नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी जरूरी बातें और इस नाम की लड़कियों के स्वभाव और व्यवहार के बारे बहुत ही विस्तार में बताने की पूरी कोशिश की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां फायदेमंद लगी हैं और आपको लगता है कि यह नाम आपकी बेटी के लिए बेस्ट होगा तो इसे जरूर अपनाएं। हमें बेहद खुशी होगी यह जानकर कि हम आपकी बेटी का नाम चुनने में आपकी सहायता कर पाए है।
यह भी पढ़ें:
ईशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Isha Name Meaning in Hindi
कनक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kanak Name Meaning in Hindi
गरिमा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Garima Name Meaning in Hindi

















