In this Article
आज के नए ट्रेंड के अनुसार माता पिता अपने बच्चे का नाम अपने नाम के कुछ अक्षर को जोड़कर जो नाम होता है उसे रखना पसंद करते हैं। जो कई लोगों को अवश्य लगता होगा कि दो नामों को जोड़कर एक नाम बनाया होगा तो इसका क्या ही मतलब होगा लेकिन ऐसी बात नहीं है। कुछ नाम ऐसे भी होते हैं जिनका मतलब बेहद खास होता है। आज के लेख में ऐसे ही एक नाम की बात करने वाले हैं। हिया लड़कियों का काफी आकर्षक नाम है जिसका संधि विच्छेद करें तो मालूम होता है की ये ऊपर में जैसा बताया गया है उसी से मेल खाता है। अब आपको इतनी तो संतुष्टि हो गई होगी कि नाम अर्थ वाला है जिसके बारे हमने आगे विस्तार से बताया है तो हमारे लेख को अंत जरूर पढ़ें। साथ ही अगर आप यह हिया नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो उसकी भी जानकारी इसमें दी गई है
हिया नाम का मतलब और राशि
हिया लड़कियों का बेहद यूनिक नाम है जो अभी अभी ट्रेंड में आया है। इस नाम की लड़कियां आपको ज्यादा देखने को नहीं मिलेंगी। यदि आपको लड़कियों का यह नाम पसंद है तो इसे अपनाने से पहले इसके अर्थ के बारे में जानना भी उतना ही जरूरी है। आपकी उत्सुकता को ज्यादा न बढ़ाते हुए बता ही देते हैं कि हिया नाम का मतलब क्या होता है। हिया नाम का मतलब दिल या दिमाग होता है जो बेहद खास है। हीया नाम की राशि की बात करें तो इनकी राशि कर्क होती है। यदि आप इस नाम के बारे में और करीब से जानना चाहते हैं तो आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | हिया | 
| अर्थ | दिल, मन | 
| लिंग | लड़की | 
| धर्म | हिंदू | 
| अंकज्योतिष | 7 | 
| राशि | कर्क | 
| नक्षत्र | पुनर्वसु (के, को, ह, हा, हि, ही) | 
| शुभ दिन | सोमवार | 
| शुभ रंग | सफेद, हल्का नीला, क्रीम | 
| शुभ रत्न | मोती | 
हिया नाम का अर्थ क्या है?
हिया एक बहुत सुंदर नाम है जिसका अर्थ इसे और आकर्षक बनाने में मदद करता है। हिया नाम का अर्थ दिल या दिमाग होता है जिसका प्रभाव आप हिया नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व में देखने को मिल सकता है। हिया नाम की लड़कियों की सोचने समझने की शक्ति काफी प्रबल होती है। लोगों की कही गई बातें ये कभी नहीं भूलती हैं। ये लड़कियां संवेदनशील और दयालु होती हैं। हिया नाम की लड़कियां दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन लड़कियों को गलत बात बिलकुल बर्दाश्त नहीं होती है। ये लड़कियां दोस्ती करती हैं तो इसे पूरी शिद्दत से निभाती हैं। ये दृढ़ निश्चयी होती हैं, जो करने की ठानती है उसे पूरा कर के ही दूसरे काम की जिम्मेदारी लेती हैं।
हिया नाम का राशिफल
‘ह’ अक्षर से शुरु होने के कारण यह नाम कर्क राशि के अंतर्गत आता है। कर्क राशि की हिया नाम की लड़कियां कभी किसी की बात सुनने से थकती नहीं है बल्कि दूसरों की बात बड़ी दिलचस्पी से सुनना पसंद करते हैं और उनकी समस्याओं को काफी अच्छे से समझती हैं। कर्क राशि से होने के कारण हिया नाम की लड़कियों में एक खास गुण होता है कि वे किसी से जुड़ती हैं तो उसे पूरे दिलों जान से जुड़ जाती हैं और लाख मुश्किलें आने के बावजूद भी इनका ये रिश्ता अटूट बना रहता है। इस कारण ये लड़कियां काफी भावुक भी हो सकती हैं।
हिया नाम का नक्षत्र क्या है?
ज्योतिष के अनुसार हिया नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र पुनर्वसु होता है जिसका प्रतीक चिन्ह तीर होता है। नाम के पहले अक्षर से भी नक्षत्र के बारे में पता लगाया जा सकता है। पुनर्वसु नक्षत्र में आने वाले अक्षर के, को, ह, ही हैं।
हिया जैसे कर्क राशि के हिसाब से अन्य नाम
कर्क राशि के मुख्य अक्षर ह और ड हैं। इन अक्षरों से लड़कियों के काफी अच्छे और सुंदर नाम होते हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम कर्क राशि से रखना चाहते हैं तो इसकी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका को अवश्य पढ़ें।
| नाम | नाम | 
| हेमा (Hema) | डिंपी (Dimpi) | 
| हर्षाली (Harshali) | डिंपल (Dimpal) | 
| हिना (Hina) | डेजी (Dezy) | 
| हिति (Hiti) | डिंकी (Dinki) | 
| हविशा (Havisha) | डॉली (Dolly) | 
| हरिका (Harika) | हृदया (Hridaya) | 
हिया नाम से मिलते जुलते और भी नाम
हिया से मिलते जुलते नाम भी काफी अच्छे होते हैं। यदि आप अपनी बेटी का नाम हिया न रखकर इससे कुछ मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए आगे की सारणी को जरूर पढ़ें।
| नाम | नाम | 
| पिया (Piya) | मिया (Mia) | 
| जिया (Jiya) | रिया (Riya) | 
| टिया (Tia) | निया (Niya) | 
| दिया (Diya) | सिया (Siya) | 
| किया (Kiya) | प्रिया (Priya) | 
| सत्या (Satya) | दिव्या (Divya) | 
‘ह’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम
कई बार आप देखते होंगे कि माता पिता अपने बच्चे का नाम कोई खास अक्षर से रखना पसंद करते हैं क्योंकि अक्षर के भी कुछ खास महत्व होते हैं। इसलिए यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘ह’ अक्षर से रखने की सोच रहें हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई टेबल को जरूर पढ़ना चाहिए।
| नाम | अर्थ | 
| हिमांशी (Himanshi) | शांत स्वभाव वाली, शीतलता | 
| हिताक्षी (Hitakshi) | दोस्त, प्रिय | 
| हर्षा (Harsha) | उत्सुकता, खुशी | 
| हर्षदा (Harshda) | सुखमयी, आनंदित करने वाली | 
| हंसा (Hansa) | सुंदरता, पक्षी | 
| हिमानी (Himani) | देवी, स्वर्ण से बनी | 
| हेतल (Hetal) | दोस्त, प्रिय | 
| हिमाद्री (Himadri) | बर्फीले पर्वत, उच्च | 
| हिरण्या (Hiranya) | संपन्नता, सुख | 
| हेजल (Hejal) | फल, परिणाम | 
हिया लड़कियों का काफी नवीनतम नाम है इसलिए आपने इस नाम के बारे में ज्यादा नहीं सुना होगा जिसकी वजह से आपको ये जरूर लगता होगा कि यूनिक नाम के चक्कर में पड़कर माता पिता कैसे कैसे नाम रख देते हैं। अब जब आपने लेख पढ़ा तो जाना हमेशा आप सही नहीं हो सकते हैं कुछ नाम ऐसे भी होते हैं जो सुंदर, यूनिक, आकर्षक इतना सब होने के बाद भी अर्थपूर्ण हो सकते हैं। यदि आपको आज का हमारा आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा हो और आपके परिवार में किसी को ऐसे ही नाम की तलाश है तो उनके साथ हमारा आर्टिकल जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें:
दिव्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Divya Name Meaning in Hindi
चंचल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Chanchal Name Meaning in Hindi
आराध्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaradhya Name Meaning in Hindi
 
                 
		
