शिशु

क्या शिशु सांस ले रहा है?

बच्चे के जन्म के बाद उसकी देखभाल और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर पेरेंट्स की चिंताएं बढ़ जाती हैं। ज्यादातर पेरेंट्स की यही आम चिंता होती है कि क्या उनका बच्चा ठीक से सांस ले पा रहा है? मांएं अक्सर बच्चे की सांस चेक करने के लिए रात को बार-बार जागती हैं। पहली बार बने पेरेंट्स के लिए यह आम है। हालांकि इससे आपकी नींद का रूटीन खराब होता है और बच्चा भी डिस्टर्ब हो जाता है। वैसे वास्तव में अचानक से बच्चे की मृत्यु होना जिसे एसआईडीएस (सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम) कहते हैं और कॉट डेथ के डर की वजह से ऐसा होता है क्योंकि यह समस्याएं बहुत आम हैं। कुछ आसान सावधानियां बरतने से आप रात को आराम से सो सकती हैं, जैसे रात में बच्चे को पीठ के बल सुलाना आदि। 

सबसे पहले आइए इसे समझते हैं – नॉर्मल तरीके से सांस लेना क्या है। सोते समय बच्चे के सांस लेने के प्रोसेस का एक चक्र होता है। सांस तेज और गहरी होते-होते धीमी होने के बाद नॉर्मल हो जाती है। बच्चा सांस लेने के बीच में थोड़ा सा रुक सकता है और फिर से गहरी सांस लेना शुरू कर सकता है। इसमें पांच सेकंड का विराम नॉर्मल है। 

बच्चे सांस लेते समय कई प्रकार की आवाजें निकालते हैं। मुंह में पीछे की ओर सलाइवा होने की वजह से बच्चा सोते समय घरघराने की आवाज निकालता है, खर्राटे मारता है और उसे हिचकी भी आ सकती है। सीटी की थोड़ी-बहुत आवाज आना नॉर्मल है और यह बच्चे के नाक की नली पतली होने की वजह से होता है। बच्चे की छाती ऊपर-नीचे होने के प्रोसेस से, सांस में सीटी की आवाज सुनकर और उसके पास अपने गाल रखते हुए महसूस करके आप उसकी सांस चेक कर सकती हैं।

आप क्या कर सकती हैं

अपने बच्चे के साथ समय बिताएं। उसे दिन के दौरान ऑब्जर्व करें। इससे आपको उसके सांस लेने के नॉर्मल पैटर्न का पता चलेगा। बच्चे की आवाजों को सुनें। बच्चा एक मिनट में कितनी बार सांस ले पाता है यह आप जान सकती हैं। इससे आपको रात में किसी परेशानी को समझने में मदद मिलेगी। 

छोटे बच्चे की सांस चेक करने का मॉनिटर

मॉनिटर उपलब्ध है पर नॉर्मल बच्चों के लिए इसकी जरूरत नहीं पड़ती है। फाल्स अलार्म से इसकी असल जरूरत फीकी पड़ जाती है। हालांकि यदि बच्चा प्रीमैच्योर है तो आप इसका उपयोग कर सकती हैं। 

आपको कब चिंता करनी चाहिए

हल्की-फुल्की जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यदि बच्चा सोते समय कुछ आवाजें निकालता है तो इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। यद्यपि यह लगातार होता है तो आप मदद ले सकती हैं, जैसे;

  • यदि बच्चे की सांसें बहुत तेज चल रही हैं – एक सेकंड में 60 सांसों से अधिक।
  • यदि हर बार सांस लेने के बाद घुरघुराने की आवाज आती है।
  • यदि ऐसा लग रहा है कि बच्चे को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। वह नाक से ज्यादा सांस लेने की कोशिश कर सकता है।
  • यदि बच्चा रैस्पिंग ध्वनि या अजीब सी कुकुर खांसी की आवाज निकालता है।
  • यदि बच्चा घरघराहट या सीटी की आवाज निकालता है।
  • यदि बच्चे की छाती बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे होती है और ऐसा लगता है कि वह सांस लेने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास कर रहा है। इसे रिट्रैक्शन कहते हैं।
  • यदि बच्चा 10 सेकंड के लिए सांस लेना बंद कर देता है। यदि बच्चे की सांस दोबारा से नॉर्मल हो जाती है तो भी डॉक्टर से इस बारे में चर्चा करना ठीक होगा।
  • यदि बच्चे के लंग्स में ऑक्सीजन की कमी होती है तो उसके माथे, नाक या होंठों पर नीले रंग का ट्राइएंगल दिखाई देगा।

रात में बच्चे को पीठ के बल सुलाएं और उसके पास ही रहें। ऑब्जर्व करने और सतर्क रहने का अभ्यास करने से आप यह जानेंगी कि बच्चा नॉर्मल तरीके से सांस ले रहा है और इससे आपका स्ट्रेस कम होगा। 

यह भी पढ़ें:

छोटे बच्चों में सांस की समस्या
बच्चों में अस्थमा (दमा) – कारण, लक्षण और उपचार
बच्चे की सांस में घरघराहट की आवाज – क्या यह सामान्य है?

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago