गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान स्पा ट्रीटमेंट कराना सुरक्षित है?

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी के दौरान पीठ में दर्द होना, पैरों में सूजन होना, त्वचा का ड्राई होना व खुजली होना आदि समस्याओं का हल एक स्पा ट्रीटमेंट से भला और क्या हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या आपको प्रेगनेंसी के दौरान स्पा ट्रीटमेंट कराना सुरक्षित है? यह एक ऐसा सवाल है जिसे अक्सर गर्भवती महिलाओं द्वारा पूछा जाता है, प्रेगनेंसी के दौरान कुछ स्पा ट्रीटमेंट किए जा सकते हैं, लेकिन कुछ स्पा ट्रीटमेंट से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

क्या गर्भावस्था के दौरान स्पा ट्रीटमेंट लेना सुरक्षित है?

स्पा ट्रीटमेंट एंजॉय करने का सबसे अच्छा समय दूसरी तिमाही के दौरान होता है। इस दौरान आपको ज्यादा खतरा नहीं होता है और आपको आने वाले समय के लिए एनर्जी की जरूरत होती है, क्योंकि अब आपकी मोर्निंग सिकनेस और थकान लगने की समस्या भी बढ़ने वाली है। कुछ स्पा में महिलाओं को गर्भावस्था के 12 सप्ताह के भीतर कोई भी ट्रीटमेंट न देने की पॉलिसी है और साथ उन महिलाओं के लिए कुछ ट्रीटमेंट पर रोक लगाई गई है जिनकी प्रेगनेंसी 32 सप्ताह से ज्यादा की है।

आपको ऐसे स्पा सेंटर में जाना चाहिए जहाँ के स्टाफ को गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए ट्रेन किया गया हो। जब स्पा के लिए अपॉइंटमेंट बुकिंग करा रही हों तो उन्हें बताएं कि आप कितने महीने की गर्भवती हैं। इससे आपकी जरूरत के हिसाब से आपकी पूरी तरह से देखभाल की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान स्पा की बुकिंग करने से पहले आपको किन बातों का खयाल रखना चाहिए

स्पा ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए:

  • हमेशा एक्सपर्ट द्वारा सर्टिफाइड स्पा का ही चुनाव करें। एक ऐसा स्पा सेंटर जो एक एक्सपर्ट की देखरेख में हो, साथ ही प्रीनेटल स्पा ट्रीटमेंट को सुरक्षित रूप से देने के लिए ट्रेन हों। इस बात का हमेशा खयाल रखें कि आप प्रेगनेंसी की किस स्टेज पर हैं यह जानकरी पहले ही अपने स्टाफ को दे दें।
  • एक स्पा ट्रीटमेंट आपके लिए केवल तभी अच्छा होता है जब आपकी गर्भावस्था सामान्य रूप से आगे बढ़ रही हो। यदि आप अपनी प्रेगनेंसी में किसी भी प्रकार के कॉम्प्लिकेशन का सामना कर रही हैं या आप हाई रिस्क प्रेगनेंसी के दायरे में आती हैं, तो आपको स्पा ट्रीटमेंट लेने की सलाह नहीं दी जाती है।
  • कोई भी नई चीज करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से चर्चा करें। यहाँ तक ​​कि अगर ऊपर बताई कई दोनों कंडीशन में से आप किसी का भी सामना कर रही हैं, तो स्पा ट्रीटमेंट लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से पूछ लें और फिर कोई कदम उठाएं।
  • हॉट टब बाथ लेने से पूरी तरह बचें। हॉट टब जैसे कि सॉना, स्टीम रूम या जकूज़ी जैसे ट्रीटमेंट से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे फीटस को नुकसान पहुँच सकता है।

गर्भावस्था के दौरान आपको कौन से स्पा ट्रीटमेंट लेने से बचना चाहिए

मौजूदा स्पा ट्रीटमेंट में  गर्भवती महिला के अनुसार थोड़े बहुत ही बदलाव करने होते हैं। जैसे अगर पिछले कुछ महीनों से आप स्मेल के प्रति सेंसटिव हैं, तो आप सेंट फ्री लोशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहाँ कुछ स्पा ट्रीटमेंट बताए गए जिनसे आपको प्रेगनेंसी के दौरान बचना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

1. सॉना

सॉना एक गर्म कमरा होता हैं जहाँ आपके शरीर की त्वचा और मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए ड्राई हीट दी जाती है। यह शरीर के तापमान को बढ़ाने का काम करता है जिसके बदले में सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर से ज्यादा गर्मी बाहर निकलती है।

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान सॉना या किसी भी प्रकार का थर्मल ट्रीटमेंट करना असुरक्षित होता है। इस ट्रीटमेंट से आपका शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो सकता है और स्टडी में यह देखा गया है है बहुत ज्यादा गर्मी के कारण फीटस में बर्थ डिफेक्ट देखे जा सकते हैं।

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान सॉना या किसी भी हॉट स्पा ट्रीटमेंट लेने से बचें।

2. बॉडी स्क्रब

बॉडी स्क्रब आपके पूरे शरीर में अच्छी तरह से सर्कुलेशन करने का एक बेहतरीन तरीका है। स्क्रब या मसाज से शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ता है, क्योंकि यह उन सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को कैरी करता है जिनकी गर्भावस्था के दौरान बहुत ज्यादा जरूरत होती है। यह आपके और बच्चे दोनों की ही हेल्थ को सपोर्ट करता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

बॉडी स्क्रब सुरक्षित माना जाता है, इसमें किसी प्रकार का ऑयल नहीं पाया जाता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान असुरक्षित हो। इसमें आपकी त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ाने के भी गुण होते हैं, जो स्ट्रेच मार्क की समस्या को दूर करते हैं और आपकी त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

गर्भावस्था के दौरान आपकी त्वचा सेंसेटिव हो जाती है। इसलिए हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट वाले स्क्रब का ऑप्शन चुनें, जैसे साल्ट बेस्ड इंग्रीडिएंट चुनने के बजाय शुगर बेस्ड इंग्रीडिएंट चुने। ट्रीटमेंट के दौरान एक्स्ट्रा केमिकल से बचने के लिए सेंट फ्री ऑयल लें। कुछ एसेंशियल ऑयल जैसे कि रोज़मेरी, सेज, विंटरग्रीन और मगवॉर्ट में एक डिटोक्स इफेक्ट होता है जिससे मिसकैरज होने का खतरा होता है।

ADVERTISEMENTS

3. मसाज

मसाज से आपके शरीर को दर्द से राहत मिलती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलती है। गर्भवती महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्पा में बीन बैग ऑफर किए जाते हैं या उनके लिए विशेष कुर्सी का इंतजाम किया जाता है, ताकि आपको आपके पेट के बल लेटने की जरूरत न पड़े।

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

ADVERTISEMENTS

गर्भवती महिलाओं के लिए हर तरह के मसाज सुरक्षित नहीं होते हैं। इसके अलावा यह किसी एक्सपर्ट द्वारा ही कराया जाना चाहिए, क्योंकि बिना ट्रेनिंग किए गए किसी भी इंसान से गर्भवती महिला का मसाज कराने से बच्चे को नुकसान पहुँच सकता है। आमतौर पर, गर्भावस्था के शुरूआती समय में मालिश से बचना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इस दौरान ट्रीटमेंट में उपयोग किए जाने वाले कई तेल आपकी असुविधा का कारण बन सकते हैं। जब तक आप कि आपकी गर्भावस्था 12 सप्ताह से ज्यादा की नहीं हो जाती, तब तक आपको कुछ प्रकार के स्पा ट्रीटमेंट लेने के लिए मना किया जाता है।

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

ADVERTISEMENTS

सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप वो मसाज ट्रीटमेंट चुने जो विशेष रूप से गर्भवती महिला के लिए बनाया गया हो। आप एक आप उन मसाज थेरेपिस्ट से पूछ सकती हैं, जो ट्रेन और अनुभवी हों।आप हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर हैं या प्री-एक्लेमप्सिया व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित जो तो ऐसी कंडीशन में आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

4. फेशियल

प्रेगनेंसी के दौरान आप सिंपल फेशियल करा सकती हैं, यह त्वचा की मसाजिंग, क्लींजिंग और मॉइस्चराइजिंग भी करता है। कई गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान नेचुरल ग्लो का भी अनुभव होता है। वही दूसरी ओर कुछ महिलाओं को त्वचा में रूखेपन, मुँहासे और रेडनेस जैसी कुछ कॉमन प्रेगनेंसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है और सिर्फ फेशियल करने आपको आपको काफी बेहतर महसूस हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

प्रेगनेंसी के दौरान आप सिंपल फेशियल ट्रीटमेंट ले सकती हैं। हार्श ट्रीटमेंट जैसे कुछ प्रकार के केमिकल पील और माइक्रोडर्माब्रेशन फायदा पहुँचाने से नुकसान पहुँचा सकते हैं। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान आपकी त्वचा सेंसेटिव हो जाती है, इसलिए हार्श प्रोसीजर से आपके चेहरे पर दाने आ सकते हैं और आपको जलन का अनुभव हो सकता है। नेचुरल इंग्रीडिएंट से बने जेंटल एक्सफोलिएटिंग स्क्रब आपके लिए सुरक्षित और अच्छा रहेगा।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

अपने फेशियल ट्रीटमेंट में मौजूद इंग्रीडिएंट को दोबारा चेक कर लें, क्योंकि कोई भी टोक्सिंस और कंपाउंड आपकी प्रेगनेंसी के लिए हानिकारक हो सकते हैं। फेशियल स्क्रब में पाए जाने वाला एक कॉमन इंग्रीडिएंट सैलिसिलिक एसिड जो एक बीटा हाइड्रॉक्सिल एसिड (बीएचए) होता है। बीएचए का ओरल फॉर्म बच्चे के लिए हानिकारक माना जाता है। इसलिए इससे बचाना ही ज्यादा बेहतर है। अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) जैसे लैक्टिक एसिड और फलों से प्राप्त होने वाले ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग करने वाले ट्रीटमेंट आपके लिए प्रेगनेंसी के दौरान सुरक्षित माने जाते हैं।

ADVERTISEMENTS

5. मैनीक्योर और पेडीक्योर

अपने हाथों और पैरों को हमेशा साफ रखने से आपको अच्छा महसूस होगा। कुछ महिलाएं यह चाहती हैं कि जब वो अपने बच्चे के साथ पहली तस्वीर लें तो उनके नाखून अच्छे दिखें। हाँ कभी-कभी मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाना अपना केयर करने का एक अच्छा तरीका है।

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

ADVERTISEMENTS

वे ज्यादातर सुरक्षित होता है जब तक कि इसमें बच्चे को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल न मिले हों। क्यूटिकल कटिंग से बचें, ऐक्रेलिक और पॉलिश जिनमें डाइब्यूटिल थैलेट (डीबीपी) होता है। डीबीपी मैमल्स में जन्मजात विकलांगता का कारण बन सकता है।

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

ADVERTISEMENTS

अगर आप अपना खुद का सामान स्पा में ला सकती हैं तब तो ठीक हैं, या फिर जो आपका ट्रीटमेंट ले रहा हो उससे फ्रेश सामानों का इस्तेमाल करने के लिए कहें। हालांकि उपकरण के माध्यम से इन्फेक्शन बहुत ही कम होता है, लेकिन किसी भी जोखिम से बचना ज्यादा बेहतर है। ऐसी नेल पॉलिश ब्रांड चुनें जो टोल्यूइन डीबीपी और फॉर्मेल्डिहाइड से मुक्त हों। गर्भावस्था के दौरान एक फुट स्पा तब तक ठीक रहता है जब तक कि मसाज के दौरान इसमें रिफ्लेक्सोलॉजी शामिल न की गई हो। गर्भवती महिलाओं के लिए रिफ्लेक्सोलॉजी सुरक्षित नहीं मानी जाती है।

6. वैक्सिंग करना

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल चेंजेस से आपके बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ सकती है। हो सकता है कि आप अनचाहे जगहों पर भी बालों की ग्रोथ देखें। वैक्सिंग और थ्रेडिंग के कारण आपको कुछ समय के लिए इससे छुटकारा मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

गर्भावस्था के दौरान अपने पैरों को वैक्स या शेव करना सुरक्षित माना जाता है। इस प्रक्रिया में आपको पहले से ज्यादा दर्द का अनुभव हो सकता है क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान आपकी त्वचा सेंसेटिव हो जाती है।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

स्पा में यह बता दें कि आप गर्भवती हैं ताकि इस प्रक्रिया को जारी रखने के पहले वो आपको सही सीट उपलब्ध करा सकें। वैक्सिंग से एक दिन पहले, अपनी त्वचा पर जेंटल एक्सफोलिएंट और मॉइस्चराइजर का उपयोग करें ताकि वैक्स पील आसानी से हो सके। वैक्स कराने के बाद एलोवेरा जेल, कोई कॉमन कोल्ड प्रेस या नारियल तेल जैसी का उपयोग करें।

ADVERTISEMENTS

7. हॉट टब और टैनिंग बेड

हॉट टब ट्रीटमेंट लेने से शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो सकता है, ठीक सॉना बाथ की तरह, जिससे आपको बचना चाहिए। टैनिंग बेड में अल्ट्रावायलेट लाइट का इस्तेमाल करके के त्वचा पर टैन को प्रेरित किया जाता है। त्वचा का यूवी-रेज के संपर्क में लंबे समय तक रहने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है और एजिंग की समस्या तेजी बढ़ने लगती है।

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान हॉट टब और टैनिंग बेड दोनों ही असुरक्षित माने जाते हैं। हॉट टब आपके शरीर के नॉर्मल तापमान को काफी बढ़ा सकता है, जिससे बच्चे में बर्थ डिफेक्ट जैसे न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और हर्निया का खतरा हो सकता है। फीटस पर पड़ने वाला यूवी रेज का प्रभाव पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। हालांकि, कुछ स्टडी से पता चलता है कि लंबे समय तक  यूवी रेज के संपर्क में बने रहने से शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो सकती है। यूवी रेज फोलिक एसिड को शरीर में ब्रेकडाउन कर देती है, जिसकी वजह से कांजेनिटल अब्नोर्मलिटी देखी जा सकती है।

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान आपको इनसे बचना है।

8. बॉडी रैप

एक बॉडी रैप एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपकी त्वचा पर एक हर्बल मिक्सचर लगाया जाता है। इसे अपनी जगह पर रखने के लिए शरीर को कपड़े या एक चादर की सेस्ट्रिप्स में लपेट दिया जाता है। यह प्रक्रिया आपकी त्वचा को कई लाभ प्रदान करती है, जैसे त्वचा को सॉफ्ट बनाना, कसाव पैदा करना, डिटोक्स करना और और कुछ समय के लिए वजन कम करना आदि शामिल है।

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

गर्भावस्था के दौरान बॉडी रैप असुरक्षित माना जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान ज्यादा पसीना लाने के लिए आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। क्योंकि यह आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है, इसलिए यह बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

गर्भावस्था के दौरान इस उपचार से बचना आपके लिए सबसे बेहतर है।

9. बालों का ट्रीटमेंट

दूसरी तीसरी तिमाही से आपको अपनी छोटी-छोटी चीजों की केयर करने के लिए काफी कुछ दिमाग में आएगा  और आपके बाल उन्ही में से एक हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आपको बालों में रुसी की समस्या का अनुभव होगा  और हेयर स्पा से आपको काफी बेहतर महसूस होगा।

गर्भावस्था के दौरान क्या सुरक्षित है और क्या असुरक्षित है 

हेयर ट्रीटमेंट तब तक सुरक्षित होते हैं जब तक इसमें किसी भी सुगंधित तेल को शामिल नहीं किया जाता है, क्योंकि इससे बच्चे को नुकसान पहुँच सकता है। आपको हेयर कलर, डाई और रिलैक्सेंट से बचना चाहिए क्योंकि इनमें हानिकारक केमिकल होते हैं।

आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

गर्भावस्था के दौरान कोई स्पा ट्रीटमेंट लेने के लिए किसी ट्रेन एक्सपर्ट की मदद लें। अगर आप अपने बालों को हाईलाइट कराना चाहती हैं, तो अमोनिया फ्री, नेचुरल या वेजिटेबल डाई का ऑप्शन चुने। इस समय के दौरान सभी सुगंधित तेल आपके लिए अच्छे नहीं होते है इसलिए आप तनाव से राहत पाने के लिए कैमोमाइल, चमेली या पहाड़ी पुदीना का ही तेल हेयर ट्रीटमेंट के लिए चुनें।

अपनी देखभाल करने के लिए प्रेगनेंसी एक बेहतरीन समय है, हालांकि आपको कोई भी कदम उठाने के लिए या डाउट होने पर अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान रेकी
क्या प्रेगनेंसी के दौरान एयरपोर्ट सिक्यूरिटी स्कैनर से गुजरना सुरक्षित है?

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 months ago