गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान केक खाना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को अलग-अलग तरह की क्रेविंग्स होती हैं। यह क्रेविंग कुछ तीखा या कुछ मीठा खाने तक कुछ भी हो सकती है। यदि आपको कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है तो हो सकता है कि केक और पेस्ट्रीज का नाम सुनते ही आपके मुँह में पानी आ जाए। केक खाने से मना करना सच में बहुत मुश्किल होता है पर क्या आप इसे गर्भावस्था के दौरान खा सकती हैं? जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

क्या एक गर्भवती महिला केक खा सकती है?

गर्भावस्था के दौरान आप कभी-कभी केक का एक पीस खा सकती हैं क्योंकि संयमित मात्रा में इसे खाने से आपके बच्चे को कोई भी हानि नहीं होगी। परंतु गर्भावस्था में आपको बहुत ज्यादा केक और जंक फूड नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

यदि आप गर्भवती हैं तो आपको हेल्दी फूड और बैलेंस्ड डाइट का ही सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे आपके बच्चे को ऐसे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं जिनसे उसके विकास में मदद मिलती है। मॉर्निंग सिकनेस की वजह से भी आपको शारीरिक रूप से समस्या हो सकती है इसलिए इस समय आपको सिर्फ न्यूट्रिशियस भोजन ही करना चाहिए और बहुत सारा पानी पीना चाहिए। आप कभी-कभी एक बार केक खा सकती हैं पर इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं। केक में बिलकुल भी न्यूट्रिशन नहीं होता है और इससे थोड़ी देर के लिए ही भूख मिटती है। इसमें सिर्फ कैलोरी, रिफाइंड शुगर और सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जिससे आपको जेस्टेशनल डायबिटीज भी हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन न ही करें तो बेहतर होगा।

गर्भावस्था के दौरान आपको केक क्यों नहीं खाना चाहिए?

केक खाने से आपके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। यहाँ बताया गया है कि गर्भावस्था के दौरान आपको केक क्यों नहीं खाना चाहिए, आइए जानते हैं;

ADVERTISEMENTS

1. केक में बैक्टीरिया हो सकते हैं

गर्भावस्था के दौरान आपका इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए वे सब चीजें न खाएं जिससे आपको इन्फेक्शन हो सकता है। यहाँ तक कि यदि केक को घर पर ही बनाया गया है तो भी उसमें बैक्टीरिया होने की संभावनाएं होती हैं, जैसे सैल्मोनिला, ई-कोलाई, टॉक्सोप्लाज्मा इत्यादि। यदि इसमें से कोई भी बैक्टीरिया आपके शरीर में चला जाता है तो इससे कई कॉम्प्लीकेशंस हो सकते हैं। कभी-कभी केक के बैटर में भी बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं इसलिए गर्भावस्था के दौरान केक खाने से बचें।

2. केक खाने से वजन बढ़ता है

हाँ, गर्भावस्था के दौरान आपको वजन बढ़ाने की जरूरत है पर वह हेल्दी और न्यूट्रिशियस भोजन करके बढ़ाना चाहिए। केक, पेस्ट्रीज और अन्य जंक फूड खाने से आपके शरीर में सिर्फ कैलोरीज ही जाती हैं। इस वजह से गर्भावस्था में आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ सकता है और इससे आपको कई कठिनाइयां हो सकती हैं। इसलिए अभी आप इन चीजों का सेवन न करें। आप चाहें तो बेबी शॉवर फंक्शन में चॉकलेट – वॉलनट केक का एक पीस खा सकती हैं पर स्वाद के लिए इसका दूसरा पीस खाने का प्रयास बिलकुल भी न करें। इसके अलावा आप वो केक खाने से भी बचें जिसमें सैकरीन मिलाया जाता है क्योंकि यह आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को हानि पहुँचा सकता है। गर्भावस्था के दौरान आप सिर्फ हेल्दी डाइट खाएं और बच्चे की वृद्धि व विकास के लिए स्वस्थ रूप से अपना वजन बढ़ाएं।

ADVERTISEMENTS

3. केक में एल्कोहोल हो सकता है

कई केक में एल्कोहोल हो सकता है, जैसे रम जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं है। फिर भी यह माना जाता है कि केक को बनाते समय इसका एल्कोहोल उड़ जाता है पर यह पूरा सच नहीं है। एल्कोहोल से केक का फ्लेवर बढ़ता है जो प्लेसेंटा से बच्चे तक जा सकता है और उसे हानि पहुँचा सकता है। इससे आपकी समय से पहले डिलीवरी हो सकती है या जन्म के समय पर बच्चे को समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए यदि आप केक का एक पीस भी खाना चाहती हैं, वो भी जिसमें एल्कोहोल है तो एक बार बच्चे के बारे में सोचें और अभी इसका स्वाद न लें।

4. केक में अनहेल्दी सप्लीमेंट्स हो सकते हैं

मार्केट में इंस्टेंट केक बनाने का बैटर उपलब्ध है और स्टोर से खरीदे हुए केक में फ्लेवर या स्वाद बढ़ाने वाली चीजों के रूप में अनहेल्दी सप्लीमेंट्स हो सकते हैं जिससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को हानि हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान आप कौन से केक खा सकती हैं?

यदि आपको मीठा अच्छा लगता है और आप केक खाना पसंद करती हैं तो आप इसे कभी-कभी एक बार खा सकती हैं। हालांकि हम सलाह देंगे कि गर्भावस्था के दौरान आप हेल्दी केक ही खाएं और वो भी बहुत थोड़ी मात्रा में। गर्भावस्था में आप निम्नलिखित केक खा सकती हैं, आइए जानें;

1. एंजेल फूड केक

एंजेल फूड केक में फैट नहीं होता है और यह गर्भावस्था में आपकी क्रेविंग्स को संतुष्ट भी कर सकता है। आप इस केक को बटर के बजाय अंडे का सफेद भाग फेंट कर भी बना सकती हैं। इसका टेक्सचर बहुत हल्का और मुलायम होता है इसलिए संयमित मात्रा में इसे खाने से आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा। हालांकि यदि आप इसमें चीनी मिलाती हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

नोट: यदि आपको जेस्टेशनल डायबिटीज है तो आप यह केक न खाएं।

2. डार्क चॉकलेट केक

डार्क चॉकलेट और बिना मीठा मिलाए हुए कोको में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। इसलिए गर्भावस्था में आप इस केक का एक या दो पीस खा सकती हैं। हालांकि यदि आप यह केक खरीदती हैं तो ध्यान दें कि इसमें अल्कोहल न मिलाया गया हो।

ADVERTISEMENTS

3. योगर्ट केक

योगर्ट यानि दही, एक गर्भवती महिला की डाइट का सबसे जरूरी हिस्सा होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो सही पाचन में मदद करते हैं। आप केक को बनाने के लिए दही का उपयोग कर सकती हैं पर इस बात का खयाल रखें कि आप इसे तुरंत खत्म कर दें क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाता है और इसमें बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। यदि आपको जेस्टेशनल डायबिटीज है तो आप इस केक का सेवन न करें।

गर्भावस्था के दौरान केक खाने से संबंधित सावधानियां

गर्भावस्था के दौरान केक खाने से पहले कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको याद रखना चाहिए, जैसे;

ADVERTISEMENTS

  • कुछ लोग सोचते हैं कि गर्भावस्था के दौरान अंडे वाला केक खाने से बच्चे को हानि हो सकती है पर यह सच नहीं है। अंडा गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक नहीं होता है इसलिए आप वह केक भी खा सकती हैं जिसमें अंडा मिलाया गया हो। हालांकि खाने से पहले यह जरूर देख लें कि अंडों के अलावा इसमें अन्य कोई भी प्रिजर्वेटिव्स का उपयोग नहीं किया गया है क्योंकि यह बच्चे को नुकसान पहुँचा सकता है।
  • यदि आप केक खाना ही चाहती हैं तो आप बाजार से मंगाने के बजाय घर में बनाया हुआ केक भी खा सकती हैं।
  • यदि आप घर में केक नहीं बनाना चाहती हैं और बेकरी से केक लेने की सोच रही हैं तो आप केक में डाली गई न्यूट्रिशनल और सामान्य सामग्रियों के बारे में एक बार जरूर जान लें।

गर्भावस्था के दौरान थोड़ी मात्रा में केक खाने से बच्चे को कोई भी नुकसान नहीं होगा पर ध्यान रहे कि आप इसे बहुत ज्यादा न खाएं। आप चाहें तो इसे खाने से पहले एक बार डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से जरूर पूछ लें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी के दौरान आइसक्रीम खाना
प्रेगनेंसी में इंस्टेंट नूडल्स का सेवन

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago