गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान एप्पल साइडर विनेगर – फायदे और नुकसान

गर्भावस्था के दौरान आपको एक्स्ट्रा सावधानी और देखभाल की जरूरत होती है। इस दौरान एक महिला का शरीर बहुत सारे बदलावों से होते हुए गुजरता है जैसे कि हार्मोनल इम्बैलेन्स और इम्यून सिस्टम का कमजोर हो जाना आदि। प्रेगनेंसी के दौरान इन सभी परिवर्तनों का सामना करने लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना अच्छी तरह से खयाल रखें। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, तो आइए जानते हैं कि आप इसका सेवन कैसे कर सकती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर क्या है?

एप्पल साइडर विनेगर (एसीवी) सिरके के कई प्रकारों में से एक है। इसे साइडर से बनाया जाता है, एक प्रकार का कन्सन्ट्रेटेड एप्पल जिसे कुछ समय के तक फर्मेन्ट होने के लिए छोड़ दिया जाता है। यह साइडर एसिटिक एसिड में बदलने से पहले अल्कोहल में फर्मेन्ट होता है। पाश्चुरीकृत सिरके का सेवन करना ज्यादा सुरक्षित होता है, क्योंकि यह हानिकारक बैक्टीरिया से मुक्त होता है जो गर्भावस्था में ई-कोलाई का कारण बन सकता है।

इस बेहतरीन इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल आप सलाद, सैंडविच और मिक्सर में भी कर सकती हैं। हालांकि, रोजाना एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। याद रखें कि अनफिल्टर्ड, अपाश्चुरीकृत ऐप्पल साइडर विनेगर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है अगर इसका सेवन बिना पानी या जूस में मिलाकर न किया जाए तो यह भोजन नलिका को जला सकता है। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिलाकर या जूस में मिलाकर इसका सेवन करें।

क्या गर्भावस्था के दौरान क्या एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना सुरक्षित है?

प्रेगनेंसी के दौरान एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना आपके लिए तब तक सुरक्षित है, जब तक इसे पाश्चुरीकृत करके या पानी या जूस के साथ मिला कर के इसका सेवन किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान रॉ (कच्चा)  ऐप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने क लिए खासतौर पर मना किया जाता है, क्योंकि इसमें  हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं और प्रेगनेंसी के समय आपकी इम्युनिटी कमजोर होती है, इस प्रकार यह आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। अपाश्चुरीकृत एसीवी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया उन लोगों के लिए हेल्दी होते है जो प्रेगनंट नहीं है और उनका इम्यून भी मजबूत है। गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती हैं, क्योंकि बच्चे को उसके विकास के लिए अलग-अलग चीजों की जरूरत होती है। एक और बात जिसे ध्यान में रखना चाहिए वो यह कि प्रेगनेंसी के दौरान एंटीबॉडी आपकी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए बहुत ज्यादा काम करता है और इस प्रकार के बैक्टीरिया के प्रभावों का सामना करने में यह नाकाम हो सकता है, इसलिए आप सतर्क रहें। 

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

गर्भावस्था के दौरान एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और इसके कई हेल्थ बेनिफिट भी हैं जो आपको नीचे बताए गए हैं:

  • यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को होने से रोकता है – एप्पल साइडर विनेगर में एंजाइम और मिनरल्स पाए जाते हैं जो यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन को होने से रोकता है और इसका इलाज करने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर को किसी चीज साथ मिलाकर इसका सेवन करें, आप 1 चम्मच  एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर दिन में दो बार पी सकती हैं।
  • सीने में जलन को रोकता है – गर्भावस्था के 12वें सप्ताह के आसपास गर्भवती महिलाओं को सीने में जलन की समस्या होने लगती है। एप्पल साइडर विनेगर सीने में जलन को कम करने और तुरंत राहत प्रदान में मदद करता है।
  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है – एसीवी में मौजूद एंजाइम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओं में ब्लड शुगर की समस्या होती है, वे अक्सर इसे कंट्रोल में लाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करती हैं।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है – एसीवी में ऐसे मिनरल और एंजाइम होते हैं जो साथ मिलकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं ब्लड प्रेशर की समस्या को ददोर करते हैं जो तीसरी तिमाही के दौरान बहुत कॉमन होता है।
  • सर्दी-जुकाम ठीक करने में मदद करता है – गर्भावस्था के दौरान सर्दी और नाक ब्लॉक हो जाना एक आम समस्या है। गुनगुने पानी में एसीवी को मिलाकर पीने से कॉमन कोल्ड, वायरल, साइनस इन्फेक्शन से छुटकारा पाने में माद करता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखता है – एप्पल साइडर विनेगर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, इससे आप एक्टिव रहती हैं, खासकर प्रेगनेंसी के समय में, क्योंकि दूसरी तिमाही के दौरान आप ज्यादा सुस्त महसूस करती हैं।
  • सूजन और पेट फूलना कम करता है – गर्भावस्था की तीसरी तिमाही के दौरान महिलाओं में सूजन की समस्या आम होती है। एसीवी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन को रोकने और इसे कम करने में मदद करते हैं।
  • मुँहासे को कम करता है – गर्भावस्था के दौरान होने वाली एक और आम समस्या है, जिसमें आपको मुँहासे होने लगते हैं यह और भी बढ़ जाता है अगर आपको पहले से मुँहासे होते हैं। एसीवी आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है जो इसे साफ करने और मुँहासे की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान एप्पल साइडर विनेगर कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता और साथ ही आपकी इम्युनिटी को भी बेहतर करता है।

गर्भावस्था के दौरान एप्पल साइडर विनेगर का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए?

जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वो दिन में 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं, आप इसे एक या आधे गिलास पानी में मिलाकर दिन में 2 बार तक पी सकती हैं। 

पाश्चुरीकृत या अपाश्चुरीकृत विनेगर – किसका इस्तेमाल बेहतर है?

सबसे पहली बात यह है कि आप गर्भावस्था के दौरान पाश्चुरीकृत एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। पाश्चुरीकृत एसीवी का सेवन करने की सलाह इसलिए भी दी जाती है क्योंकि आपको इससे फायदा ज्यादा होता है।

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से क्या खतरा हो सकता है

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से आपको नीचे बताए गए जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर को बिना किसी चीज में मिलकर पीने से यह आपके पाचन तंत्र के विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुँचा सकता है, क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो भोजन नलिका को जला सकता हैं। यदि एप्पल साइडर विनेगर का रॉ फॉर्म का उपयोग किया जाता है तो इसके एसिडिक होने के कारण यह आपके दाँतों को भी नुकसान पहुँचा सकता है।

एसीवी इंसुलिन जैसी दवाओं और कुछ डाइयुरेटिक्स के साथ मिलाकर हानिकारक प्रभाव देता है। इसलिए अगर यह दवाएं ले रही हों, तो एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करें कि यह आपकी दवाओं के साथ रिएक्ट तो नहीं करेगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए टिप्स

प्रेगनेंसी के दौरान एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

  • एप्पल साइडर विनेगर कैप्सूल या सप्लीमेंट्स का सेवन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें, इसके बाद इस इनका सेवन करें।
  • अपने डॉक्टर से पूछ कर एप्पल साइडर विनेगर का सीमित मात्रा में सेवन करें।
  • एप्पल साइडर विनेगर को दूसरे विनेगर के साथ मिलाकर इसका सेवन बिलकुल न करें। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है।
  • किसी भी दवा के बदले एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल न करें, जब तक कि आपका डॉक्टर इसे लेने की सलाह न दे।
  • यदि एप्पल साइडर विनेगर मॉकटेल का सेवन करने जा रही हैं, तो इसे लेते समय सावधानी बरतें।
  • इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए ऑर्गनिक एप्पल साइडर विनेगर खरीदें।
  • पानी या फ्रूट जूस में एप्पल साइडर विनेगर को मिलाए बिना इसका सेवन न करें, क्योंकि इससे आपके  दाँतों के इनैमल और भोजन नलिका पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसे पानी या बिना एसिड वाले किसी लिक्विड के साथ ही पिएं।
  • दाँतों के इनैमल को खराब होने से बचाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने के तुरंत बाद अपने मुँह को पानी से धो लें।
  • यदि आप पेट की किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन न करें, जब तक आपके डॉक्टर इसे लेने की सलाह नहीं देते हैं।
  • कॉफी या चाय पीने से 30 मिनट पहले या बाद में एप्पल साइडर विनेगर के सेवन करने से बचें।

डॉक्टर से कब परामर्श करें

यदि आपको एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने के नीचे बताए गए इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने डॉक्टर के पास फौरन जाना चाहिए:

  • आपके चेहरे पर लाल, जलन करने वाले और खुजलीदार चकत्ते पड़ सकते हैं
  • एसिडिटी, अपच या पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है
  • आपको मतली और उल्टी महसूस हो सकती है
  • चक्कर आ सकता है

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कैसे करें

  • एक गिलास फिल्टर वाटर में या नारियल के पानी में एक चम्मच एसीवी (एप्पल साइडर विनेगर) डालें और इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं इसे अच्छे से मिक्स कर लें फिर पिएं।
  • एक गिलास फ्रूट जूस (कम-एसिड वाले जूस) में एक चम्मच एसीवी डालकर आप इसे पी सकती हैं। यदि आवश्यक हो, तो आप इसमें एक चम्मच शहद मिला सकती हैं।

सेब का सिरका आपके शरीर के लिए फायदेमंद है, खासकर प्रेगनेंसी के समय में। इसका सेवन आपके लिए काफी हद तक सुरक्षित होता है और आपको इससे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। गर्भवती महिलाओं को पाश्चुरीकृत एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। एक छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, एक ग्लास पानी के साथ मिलाकर आप दिन एक से दो बार इसे ले सकती हैं, या फिर आपके डॉक्टर ने इसका जितनी मात्रा में सेवन करने के लिए कहा है आप उसके अनुसार इसका सेवन करें।

संसाधन और संदर्भ:

स्रोत १
स्रोत २

यह भी पढ़ें:

प्रेगनेंसी के दौरान आइस टी पीना
प्रेगनेंसी के दौरान एलोवेरा का जूस पीना

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

19 hours ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

19 hours ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

19 hours ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

19 hours ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

19 hours ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

19 hours ago