गर्भावस्था

क्या गर्भावस्था के दौरान हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करना चाहिए?

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान अन्य कई बदलावों के साथ आपके शरीर का साइज व शेप भी बदलता है और यह पहले से कुछ अलग दिखने लगता है। इस समय आप अपने प्रेगनेंसी ग्लो को एन्जॉय कर रही होंगी पर आपके शरीर पर बढ़ते हुए बाल आपको चिंतित कर सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान कई महिलाएं अपने शारीरिक बालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करती हैं क्योंकि इसका उपयोग करना बहुत आसान और सुविधाजनक है। हेयर रिमूवल क्रीम पहले से ही आपकी ग्रूमिंग का एक हिस्सा होगी पर क्या गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग करना सही है। गर्भवती होने पर आपको हर चीज का उपयोग करने और कुछ भी करते समय पूरी सावधानी रखनी चाहिए। गर्भावस्था में आप हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग कर सकती हैं या नहीं, आइए जानें। 

क्या आप गर्भावस्था के दौरान हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग कर सकती हैं?

हाँ, गर्भवती होने पर आप हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग कर सकती हैं क्योंकि यह सुरक्षित है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान इसे लगाने से आपकी त्वचा में जलन हो सकती है क्योंकि इस समय आपकी त्वचा बाहरी प्रोडक्ट्स के प्रति बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। हेयर रिमूवल क्रीम को डेपिलेटरी भी कहा जाता है जिसे आप सीधे त्वचा पर लगा सकती हैं। इस प्रोडक्ट को खरीदते समय पहले यह जान लें कि हेयर रिमूवल क्रीम कितनी सुरक्षित है ताकि इससे आपको और बच्चे को कोई भी हानि न हो। 

गर्भावस्था के दौरान शरीर में बाल आने के कारण

गर्भावस्था के दौरान शरीर पर बाल आने के निम्नलिखित कुछ कारण हैं, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS
  • पहली तिमाही में महिला के शरीर में एंड्रोजन का स्तर बढ़ता है जिसकी वजह से शारीरिक बालों में वृद्धि होती है। इस समय कई महिलाओं के सिर के बाल गिरना बहुत कम हो जाते हैं इसलिए वे घने व मोटे दिखाई देते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर महिलाओं को विटामिन के सप्लीमेंट्स देते हैं जिसकी वजह से बालों में तेजी से वृद्धि होती है। इस समय महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन नामक हॉर्मोन्स होने की वजह से भी बाल बढ़ते हैं। सिर के बाल कम झड़ने और घने होने का एक कारण हॉर्मोन्स भी हैं।
  • ज्यादा से ज्यादा सोने और अच्छा खाने से गर्भवती महिलाओं के शरीर का स्ट्रेस कम हो जाता है। इससे भी बालों में तेजी से वृद्धि होती है।
  • गर्भावस्था में एंड्रोजेन का अधिक उत्पादन होने से शरीर के अन्य भागों में भी बाल आते हैं। गर्भवती महिलाओं के हाथों, पैरों, पेट, चेहरे और कभी-कभी निप्पल्स पर भी बाल दिख सकते हैं जिसकी वजह से उन्हें असुविधा होती है।
  • जिन महिलाओं के सिर के बाल पहले से बड़े होते हैं उनके बालों के टेक्सचर और थिकनेस में बदलाव होता है। बच्चे के जन्म के बाद महिला के शारीरिक बाल 6-7 महीनों में गायब हो जाते हैं।

गर्भावस्था के दौरान हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करने के फायदे

वैक्सिंग, शेविंग और एपिलेटिंग की तुलना में शरीर के बाल निकालने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करना ज्यादा आसान है। इसे आप अपनी त्वचा पर बिना किसी समस्या के आसानी से लगा सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान शरीर के बाल तेजी से आते और मोटे होते हैं। अन्य तरीकों के बजाय गर्भवती महिलाएं अक्सर शरीर के बाल निकालने के लिए इसी क्रीम का उपयोग करना इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि यह क्रीम शरीर पर बालों को बार-बार आने से रोकती है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सिंग की तुलना में हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करने से दर्द कम होता है और इससे शरीर के बाल भी त्वचा से जल्दी अलग हो जाते हैं।गर्भावस्था के दौरान शरीर में बाल आने और दिखने की वजह से कई महिलाओं को एंग्जायटी होने लगती है। वैसे तो महिलाएं अपने बढ़ते शरीर (बच्चा होने की वजह से) की चिंता नहीं करती हैं लेकिन वे शरीर पर बाल आने की वजह से बहुत ज्यादा चिंतित हो जाती हैं। महिलाओं की इस चिंता को हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करके कम किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे काम करती है?

हेयर रिमूवल क्रीम में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो केराटिन पर प्रभाव डालते हैं जो बालों का स्ट्रक्चरल इंग्रेडिएंट है। इस क्रीम को लगाने से बाल टूटकर त्वचा से निकल जाता है। मैन्युफैक्चरर हेयर रिमूवल क्रीम में केमिकल की गंध को खत्म करने के लिए मास्किंग सुगंध का उपयोग करते हैं। क्रीम की सुगंध और इसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से आपको एलर्जिक रिएक्शन या त्वचा में खुजली हो सकती है। 

हेयर रिमूवल क्रीम में उपयोग किए जाने वाले केमिकल्स

हेयर रिमूवल क्रीम में ज्यादातर बेरियम सल्फाइड पाउडर और कैल्शियम थायोग्लाइकोलेट का उपयोग किया जाता है। बड़ी-बड़ी ब्रांड्स की हेयर रिमूवल क्रीम में भी बहुत प्रभावी केमिकल्स होते हैं। इन केमिकल्स से बालों में मौजूद केराटिन टूट जाता है और बाल त्वचा से अलग हो जाते हैं। यह क्रीम दो बार लगाने से आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है। अब आपको इस केमिकल के बारे में मालूम है इसलिए हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करने से पहले आप इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के दौरान हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करने के लिए सेफ्टी टिप्स

गर्भावस्था के दौरान शरीर पर हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करने से पहले आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने चाहिए, आइए जानते हैं;

  • आप चेहरे के बाल और चोट में हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग न करें।
  • यदि आपको शंका है तो खरीदने से पहले हेयर रिमूवल क्रीम में उपयोग किए हुए इंग्रेडिएंट्स जांच लें।
  • क्रीम का उपयोग करने से पहले आप इसके सभी स्पेशल नोट्स/निर्देश पढ़ लें और मैनुफैक्चरर द्वारा दिए हुए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करें।
  • हेयर रिमूवल क्रीम खरीदते समय आप वही प्रोडक्ट लें जो सेंसिटिव त्वचा के लिए अच्छा हो। यदि आपके पास इससे संबंधित कोई भी सवाल है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
  • शरीर के अन्य भागों में क्रीम का उपयोग करने से पहले अपने हाथ में इसे थोड़ा सा लगाकर देख लें। यदि आप इसका उपयोग पहले भी कर चुकी हैं पर तब भी अपनी गर्भावस्था को ध्यान में रखते हुए इसे अपने हाथ पर थोड़ा सा लगाकर एक बार फिर से चेक करें।
  • ध्यान रखें कि क्रीम का उपयोग करते समय आपके रूम का वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए क्योंकि इसकी गंध से आपको मतली और सिर चकराने जैसा महसूस हो सकता है।
  • क्रीम में दिए हुए निर्देशों के अनुसार आप इसे अपनी त्वचा में कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दें। इस निर्देश को जरूर फॉलो करें और जरूरत पड़ने पर आप टाइमर का उपयोग भी कर सकती हैं।
  • यदि हेयर रिमूवल क्रीम की गंध बहुत तेज है तो इससे आपको सिर में दर्द या उल्टी हो सकती है। खरीदने से पहले इसकी गंध चेक करना बेहतर होगा।
  • गर्भावस्था के दौरान हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करने से पहले इसके बारे में डॉक्टर से चर्चा करें और जानें कि इससे आपके बच्चे को कोई भी हानि तो नहीं होगी। गर्भावस्था की पहली तिमाही में यह करना बहुत जरूरी है क्योंकि इस समय गर्भ में पल रहे बच्चे में कई बदलाव होते हैं।

यद्यपि गर्भावस्था जिंदगी का सबसे ज्यादा खूबसूरत और रिवॉर्डिंग अनुभव होता है पर इसके लिए पूरी सावधानी और देखभाल करना बहुत जरूरी है। इस दौरान आप लोगों से मिलना चाहती होंगी या अपने पति के साथ बाहर जाना चाहती होंगी इसलिए आपका अच्छा दिखना भी जरूरी है। गर्भावस्था से संबंधित अन्य बदलावों की तरह ही इस समय आपके शरीर के बाल भी तेजी से बढ़ रहे होंगे। इसकी वजह से बिलकुल चिंता न करें। आप बहुत सुंदर व बोल्ड हैं और बहुत जल्दी ही आपका एक छोटा सा बेबी होने वाला है। इस समय आप सिर्फ अपने बच्चे के बारे में सोचें और अच्छा महसूस करें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

10 आसान और उपयोगी प्रेगनेंसी ब्यूटी टिप्स

ADVERTISEMENTS
सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago