In this Article
स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज बेहद पौष्टिक और कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के लिए जाने जाते हैं। इसे पका हुआ या कच्चा, दोनों तरह से खाया जा सकता है। लेकिन यदि आप गर्भावस्था के दौरान स्प्राउट्स को अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रही हों तो थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। ऐसा करने से पहले आपको अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से बात करनी चाहिए। स्प्राउट्स में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया गर्भावस्था के दौरान विभिन्न प्रकार के साइड इफेक्ट्स पैदा कर सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान कच्चे स्प्राउट्स खाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। इस तथ्य में अल्फाल्फा, मूली, क्लोवर, मूंग अंकुरित बीन्स, आदि जैसे सभी प्रकार के स्प्राउट्स शामिल हैं। लिस्टेरिया, साल्मोनेला, और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया खोल में दरारों के माध्यम से स्प्राउट के बीज में पहुँच सकते हैं और एक बार जब वे बीज के अंदर होते हैं, तो वे उसी ह्यूमिड (नम) और गर्म परिस्थितियों में बढ़ते हैं जो स्प्राउट बनने यानी बीज को अंकुरित होने के लिए आवश्यक होते हैं। ये बैक्टीरिया गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जोखिम भरी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। लिस्टरियोसिस नवजात बच्चों में स्टिलबर्थ, मिसकैरेज, जानलेवा इन्फेक्शन और समय से पहले जन्म का कारण बन सकता है। साल्मोनेला और ई कोलाई उन बीमारियों को जन्म दे सकते हैं जो घातक भी हो सकती हैं।
यदि आपको स्प्राउट्स खाना बहुत पसंद है, तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बीमारी के खतरे को कम करने के लिए ठीक से पके हुए हों। स्प्राउट्स को धीमी आंच में पकाना मददगार नहीं होगा क्योंकि हल्का पकाने से इन जीवाणुओं को मारने के लिए पर्याप्त गर्मी नहीं दी जा सकेगी।
गर्भावस्था के दौरान स्प्राउट्स खाने से होने वाले प्रभाव इस प्रकार हैं:
यदि आपको स्प्राउट्स खाने की बहुत तेज क्रेविंग होती है तो नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:
यदि आप गर्भावस्था के दौरान स्प्राउट्स खरीदने, स्टोर करने या खाने की सोच रही हैं तो यहाँ कुछ आम टिप्स दिए गए हैं:
कच्चे स्प्राउट्स से कुछ बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स जुड़ी होती हैं और गर्भावस्था के दौरान इन्हें नहीं खाना चाहिए। गर्भवती होने पर स्प्राउट्स से बचना बेहतर है। हालांकि, यदि आप स्प्राउट्स क बहुत शौकीन हैं और आपको इसकी तेज क्रेविंग होती है तो इस बात का ध्यान रखें कि यह ठीक से पकाया गया हो ताकि इसमें मौजूद बैक्टीरिया पूरी तरह से नष्ट हो जाएं।
यह भी पढ़ें:
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…
भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…
शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…
शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…
ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…