गर्भधारण

क्या उम्र पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर प्रभाव डालती है | Kya Umar Purusho Ki Prajanan Kshamata Par Prabhav Dalti Hai

महिलाओं में प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याएं होना आम हैं और अगर कोई महिला गर्भधारण करने में असमर्थ है तो अक्सर इस बात को लेकर महिलाएं डॉक्टर को जरूर मिलती हैं। हालांकि, कोई भी पुरुषों में होने वाली प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात नहीं करता है। पुरुषों को भी प्रजनन क्षमता संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उम्र के साथ इन समस्याओं के सामने आने की संभावना बहुत अधिक होती है। जहां बढ़ती उम्र को रोकना संभव नहीं है, तो कुछ ऐसे उपाय हैं जो आप यह ध्यान में रखने के लिए उठा सकते हैं कि आपकी प्रजनन क्षमता बरकरार रहे।

पुरुष की प्रजनन क्षमता किस उम्र में सबसे अधिक होती है

पुरुष प्रजनन क्षमता पर काफी शोध हो चुके हैं और अलग-अलग अध्ययनों में अलग-अलग परिणाम सामने आए हैं। ऐसे कई कारक हैं जो एक आदमी के लिए बच्चे को जन्म देने के लिए सही उम्र क्या होनी चाहिए यह तय करते हैं। पुरुषों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले मुख्य कारकों में से एक टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर है। 30 साल की उम्र के बाद पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर हर साल 1% कम होता जाता है। इस हार्मोन में कमी शुक्राणुओं की संख्या को काफी हद तक प्रभावित करती है। यह भी देखा गया है कि 35 साल की उम्र के बाद पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने लगता है।

शुक्राणुओं की संख्या के अलावा, एक अन्य कारक है जो पुरुषों के प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है, वह है उत्पादित शुक्राणु की गतिशीलता यानी (मोटिलिटी)। शुक्राणु की गतिशीलता अंडे को फर्टिलाइज करने के लिए गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब के रास्ते से यात्रा करने की शुक्राणु की क्षमता होती है। 25 साल की उम्र में एक आदमी की शुक्राणु गतिशीलता सबसे अच्छी होती है और फिर धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह 55 साल की उम्र तक 50% तक गिरकर सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकती है।

35 साल की उम्र के बाद, गर्भधारण हो सकता है। लेकिन कई कम मामलों में एक संभावना यह भी होती है कि जीवनशैली से जुड़ी आदतें किसी व्यक्ति की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। धूम्रपान, शराब पीना, तंग अंडरवियर पहनना और अनिद्रा पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

जिस उम्र में पुरुष की प्रजनन क्षमता सबसे ज्यादा होती है वह 22 से 25 साल के बीच है। यह सुझाव दिया जाता है कि आप 35 साल की उम्र से पहले बच्चा पैदा करने का प्रयास करें। इस उम्र के बाद, पुरुषों की प्रजनन क्षमता उम्र के साथ कम होने लगती है।

उम्र और पुरुष प्रजनन क्षमता क्षमता से जुड़े तथ्य

आपकी उम्र और प्रजनन क्षमता को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे। तो, यहां उम्र और पुरुष प्रजनन क्षमता के बीच संबंधों के बारे में कुछ तथ्य दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से जरूर पढ़ें और अपनी शंकाओं को दूर करें।

  1. आपकी उम्र बढ़ना स्वाभाविक है और जब एक पुरुष की उम्र बढ़ती है, तो उसे अपनी जीवनसाथी को गर्भवती करने में कठिनाई हो सकती है।
  2. यदि पुरुष की उम्र 45 साल से अधिक है, तो गर्भपात की संभावना बहुत अधिक होती है, चाहे गर्भवती महिला की उम्र कुछ भी हो।
  3. यदि पुरुष की उम्र 45 साल से अधिक है, तो बच्चा होने के बाद उसमें ऑटिज्म, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और सीखने की अक्षमता होने का खतरा अधिक होता है।
  4. 25 साल की उम्र में सफल गर्भधारण का औसत समय केवल 4.5 महीने ही होता है। 40 साल की उम्र के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 2 साल हो जाता है। यानी बढ़ती उम्र के साथ गर्भाधान होने में भी ज्यादा समय लग सकता है।
  5. जिन जोड़ों ने आईवीएफ का विकल्प चुना है, उनके गर्भधारण की संभावना पांच गुना कम है यदि पुरुष की उम्र 45 साल से अधिक हो।
  6. 45 साल से अधिक उम्र के पुरुष साथी के साथ महिला के लिए गर्भपात का जोखिम 25 साल के साथी की तुलना में दोगुना होता है।
  7. 45 साल से अधिक उम्र में पिता बनने वाले पुरुषों के बच्चों को ऑटिज़्म का खतरा 5 गुना अधिक होता है।

अक्सर हमने देखा है कि गर्भधारण की प्रक्रिया में पुरुष प्रजनन क्षमता की भूमिका पर अधिक जोर नहीं दिया जाता है। परिवार शुरू करने के बारे में सोचते समय, यह सबसे अच्छा है कि आप ऊपर बताए गए सभी कारकों को ध्यान में रखें। जबकि उम्र आपके शरीर के सिस्टम को धीमा कर सकती है, आपकी जीवनशैली कैसी है और आप क्या विकल्प चुनते हैं वह भी आपकी प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

यदि आप प्रजनन क्षमता के बारे में परेशान हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर आपको पुरुष प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहतर विकल्प बताएंगे। इसके अलावा, आपको अपनी जीवनशैली में उस मामले में बदलाव करना होगा, जो आपकी प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। इसमें धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन शामिल है।

पुरुषों में बांझपन डिप्रेशन के मुख्य कारणों में से एक है। यदि आप या आपका साथी बांझपन की समस्या से ग्रस्त हैं या आपको इस बारे में संदेह है, तो कृपया अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाना चाहिए, आप काउंसलर और मनोचिकित्सकों से संपर्क कर सकते हैं। अपने विकल्पों के बारे में विस्तार से अपने डॉक्टरों से खुलकर बात करें, यदि आप सक्षम न हों तो आप सरोगेट ढूंढ सकते हैं या बच्चा गोद ले सकते हैं।

यदि आप और आपका साथी प्रजनन क्षमता की समस्याओं के कारण भावनात्मक दौर से गुजर रहे हों, तो यह सलाह दी जाती है कि आप दोनों अपने थेरेपिस्ट से खुलकर बात करें। इस कठिन समय के दौरान आपके आसपास दोस्तों और परिवार वालों का होना भी मदद करता है। आपको अपने संघर्षों को छिपाने की जरूरत महसूस जरूर होगी लेकिन उनके बारे में खुलकर बात करने से मदद मिलेगी। आपका परिवार और दोस्त आपको कई तरह के जरूरी और बहुमूल्य सुझाव देंगे और जो कि इस चुनौतीपूर्ण समय से निकलने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ जड़ी बूटियाँ
पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रभावी खाद्य पदार्थ
पुरुषों और महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय

समर नक़वी

Recent Posts

करवा चौथ के लिए सरगी की थाली में इन चीजों को शामिल करें

हिंदू संस्कृति में व्रत और उपवास का बहुत महत्व है और करवा चौथ एक ऐसा…

3 days ago

प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत कैसे रखें

भारतीय संस्कृति में उपवास की एक अहम मान्यता है। पूरे भारत में किसी न किसी…

3 days ago

2024 करवा चौथ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां

करवा चौथ को लेकर महिलाएं हमेशा से ही उत्साहित रहती हैं। आखिर क्यों न हो?…

3 days ago

बच्चों के लिए बादाम – फायदे और नुकसान | Bacchon Ke Liye Badam – Fayde aur Nuksan

माँ के लिए अपने बच्चे की सेहत को लेकर चिंता करना आम बात है। आप…

4 days ago

बच्चों में एन्सेफलाइटिस – कारण, लक्षण, निदान और उपचार | Baccho Mein Encephalitis – Kaaran, Lakshan Aur Upchar

बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं क्योंकि उनकी बीमारी से लड़ने की क्षमता अभी पूरी…

4 days ago

क्या बच्चों को कॉड लिवर आयल दे सकते हैं | Kya Bacchon Ko Cod Liver Oil Dena Surakshit Ha

माता-पिता के रूप में आप हमेशा कोशिश करते हैं कि आपके बच्चे को सही पोषण…

4 days ago