लड़कों के लिए 25 यूनिक बर्थडे पार्टी थीम्स

लड़कों के लिए यूनिक बर्थडे पार्टी थीम्स
ADVERTISEMENTS

बच्चे अपने जन्मदिन के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं और वे अपने इस खास मौके के लिए सबसे बेस्ट चाहते हैं। खासकर लड़कों को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बहुत उम्मीदें होती हैं, क्योंकि वे हमेशा ही चाहते हैं, कि उनकी बर्थडे पार्टी उनके द्वारा अटेंड की गई पिछली बर्थडे पार्टी से बेहतर हो। अपने बेटे को खुश करना कई बार बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक ऑर्गनाइज्ड प्लान और एक अच्छी बर्थडे पार्टी थीम के साथ आप उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट ला सकते हैं। 

लड़कों के लिए 25 क्रिएटिव बर्थडे पार्टी थीम आइडियाज 

लड़कों के लिए एक्साइटिंग और आसानी से अरेंज होने जाने वाली बर्थडे पार्टी थीम्स नीचे दी गई हैं: 

1. पोकेमॉन पार्टी 

बच्चों को पोकेमॉन बहुत अच्छा लगता है और इसकी लोकप्रियता और पसंद को देखते हुए आप अपने लड़के के लिए पोकेमॉन थीम की पार्टी थ्रो कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • आसपास की जगह को सजाने के लिए कुछ पोकेमॉन कैरेक्टर्स के पेपर कटिंग तैयार करें। 
  • अपने बच्चे के लिए पोकेमॉन कॉस्टयूम खरीदें। 
  • आप पोकेमॉन की तस्वीरों वाले कस्टमाइज्ड गुब्बारे और एक पोकेमॉन थीम केक भी ऑर्डर कर सकते हैं। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पोकेमॉन कैरेक्टर्स की तस्वीरों वाले मग प्रिंट करवा कर बच्चों में बांट सकते हैं। 

2. हैरी पॉटर पार्टी

न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के बीच भी हैरी पॉटर और जादुई हौगवर्ट्स की दुनिया का बहुत क्रेज है। हैरी पॉटर थीम्ड पार्टी एक्साइटिंग और एडवेंचरस बर्थडे के लिए बेहतरीन हो सकती है। 

ADVERTISEMENTS

 आइडियाज: 

  • हौगवर्ट्स सील स्टैंप्स तैयार करें जिसे आप इन्विटेशन कार्ड पर चिपका सकते हैं। 
  • गुब्बारों पर उल्लू की ड्राइंग बनाएं और इन्हें हर कोने में सजा दें। 
  • विज़ार्ड हैट खरीदें जो कि बाजार में आसानी से उपलब्ध होती हैं। 
  • आप फरेरो रोचेर चॉकलेट्स में पंख चिपका कर आराम से गोल्डन स्निचस भी बना सकते हैं। 
  • केक में हैरी पॉटर की फोटो डिजाइन करवाकर उसे भी कस्टमाइज करें। 
  • अपने मेहमानों के लिए जादू की छड़ी भी बनाएं इससे वे पूरी तरह से कैरेक्टर को महसूस कर पाएंगे। 

3. मिनियन पार्टी

कुछ समय से मिनियंस काफी लोकप्रिय हो गए हैं और यह बच्चों के बीच चर्चा का विषय भी होते हैं। मिनियन थीम की पार्टी आपके बेटे का सपना हो सकती है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  •  नीले और पीले गुब्बारों के साथ पार्टी की जगह को सजाएं। 
  •  मिनियन पार्टी हैट खरीदें जो कि बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। 
  •  नीले और पीले रंगों और मिनियंस की आकृति के साथ अपने केक को कस्टमाइज करें। 
  •  आप अपने बर्थडे बॉय के लिए मिनियन्स की एक पोशाक भी तैयार कर सकते हैं। 
  •  रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मिनियन के खिलौने और की-चेन बच्चों में बांटें। 

4. पायरेट पार्टी

पायरेट यानी समुद्री डाकू हमेशा से ही रहस्यमयी और अनोखे लगते हैं और लड़कों को ये दोनों ही खासियतें पसंद आती हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • डेंजर के साइन वाले प्रिंट किए हुए काले हैट उनमें बांटें। 
  • अपने केक को जहाज की आकृति में बनवाएं और कैप्टन की तस्वीर के साथ उसे कस्टमाइज करें। 
  • यहाँ-वहाँ बिखरे क्लूज़ के साथ खजाने ढूंढने वाले गेम ऑर्गनाइज करें। 
  • पार्टी की जगह को काले गुब्बारों से सजाएं। 
  • बच्चों के लिए सिर पर लपेटने के लिए आई पैच वाले लाल बंदाना तैयार करें। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दूरबीन बांटें। 

5. सुपर हीरो पार्टी

स्पाइडर मैन हो या सुपरमैन, हल्क हो या बैटमैन, लड़कों को सुपर हीरो बहुत पसंद आते हैं। क्यों न आप अपने बेटे के लिए भी सुपर हीरो थीम की पार्टी प्लान करें। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • एक ड्रेस कोड तय करें, जहाँ सारे बच्चे अपने पसंदीदा सुपर हीरो की तरह तैयार होकर आएंगे। 
  • आप एक लेवल वाले केक कस्टमाइज कर सकते हैं, जिसकी हर परत पर एक सुपर हीरो का लोगो बना हो। 
  • प्रसिद्ध सुपर हीरो के मास्क तैयार करें, जिससे कि यह और भी असली लगे। 
  • अपने पसंदीदा सुपर हीरो की तरह तैयार हुए बच्चों के लिए एक फोटो शूट ऑर्गनाइज करें। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बच्चों को सुपर हीरो के खिलौने दें। सुपर हीरो पार्टी

6. मॉडर्न एलीफेंट पार्टी

अगर आपके लड़के का यह पहला जन्मदिन है, तो उसकी पार्टी के लिए यह बेहतरीन थीम है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • हाथी की आकार के कस्टमाइज्ड इन्विटेशन कार्ड तैयार करें। 
  • पार्टी की जगह को नीले और सफेद रंग से सजाएं। 
  • घर की सजावट और बच्चों में बांटने के लिए हाथी के कुछ छोटे खिलौने खरीदें। 
  • आप हाथी के आकार के बिस्किट या चॉकलेट भी सर्व कर सकते हैं। 
  • अपने बेटे के पहले साल के हर महीने की तस्वीरों से घर को सजाएं। 

7. एंग्री बर्ड्स पार्टी

एंग्री बर्ड्स गेम्स और उस पर आधारित फिल्म के कारण एंग्री बर्ड्स एक पॉपुलर थीम है और यह बच्चों के बीच लोकप्रिय भी है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  •  अलग-अलग प्रकार के एंग्री बर्ड्स प्रिंट किए हुए गुब्बारों से अपने घर की सजावट करें। 
  •  इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए बच्चों के बीच एंग्री बर्ड्स के बैज बांटें। 
  •  एंग्री बर्ड की तस्वीर वाली केक को कस्टमाइज करें। 
  •  गिफ्ट के तौर पर एंग्री बर्ड्स के खिलौने या उनकी तस्वीरों वाले पेंसिल बॉक्स बांटें। 

8. स्पेस पार्टी

इन दिनों अंतरिक्ष की थीम की पार्टी बहुत प्रचलित है, क्योंकि हर किसी को अंतरिक्ष और इसके आसपास मौजूद रहस्य बहुत रोमांचित करते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  •  अपने घर को तारों और ग्रहों की पेपर कटिंग से सजाएं। 
  •  अपने बच्चे को अंतरिक्ष यात्री की तरह तैयार करें। 
  •  पृथ्वी की आकृति का केक बनवाएं। 
  •  बर्थडे हैट पर रॉकेट के प्रिंट करवाएं। 
  •  रिटर्न गिफ्ट के तौर पर नासा के प्रिंट वाले मग्स बांटें। 

9. कार रेस पार्टी

लड़कों को अलग-अलग तरह की गाड़ियां हमेशा से ही आकर्षित करती हैं, इसलिए आपको कार थीम की बर्थडे पार्टी प्लान करनी चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • अपने घर को कार के डिजाइन के पेपर कटिंग और कार के प्रिंट वाले गुब्बारों से सजाएं। 
  • रेस ट्रैक गेम्स खरीदें, जो कि आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं, इससे पार्टी का मजा दोगुना हो जाएगा। 
  • कार की आकृति वाले केक बनवाएं। 
  • बर्थडे हैट पर अलग-अलग कारों के साथ उनके नामों को प्रिंट करवाएं। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर टॉय कार सेट बांटें। कार रेस पार्टी

10. कंस्ट्रक्शन पार्टी

लगभग हर लड़के को ‘बॉब द बिल्डर’ बहुत अच्छा लगता है। अपने बेटे के लिए एक कंस्ट्रक्शन थीम की पार्टी ऑर्गेनाइज करें और उसे एक दिन के लिए आर्किटेक्ट बनने का मौका दें। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • इस जगह को सजाने के लिए कुछ क्रेन और ट्रैक्टर वाले खिलौने खरीदें। बाद में आप इन खिलौनों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बांट सकते हैं। 
  • बच्चों के लिए चॉकलेट डोनट्स बनाएं, क्योंकि इसे देखकर नट बोल्ट का एहसास होता है। 
  • सजावट के लिए कॉशन या अंडर कंस्ट्रक्शन के साइन बनाएं। 
  • क्रेन की आकार का केक कस्टमाइज करें या केक के ऊपर एक आर्किटेक्ट की तस्वीर लगाएं। 
  • अपने मेहमानों के बीच पीले कंस्ट्रक्शन हैट बांटें। 

11. एयरप्लेन पार्टी

लड़कों को एरोप्लेन से बहुत प्यार होता है, और उन्हें तब और ज्यादा खुशी मिलती है जब वे इन्हें अपने सामने देखते हैं। एरोप्लेन बर्थडे पार्टी को तैयार करना आसान है और इसलिए यह एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • बर्थडे बॉय और अन्य मेहमानों के लिए पायलट हैट खरीदें। 
  • पार्टी की जगह को एरोप्लेन के पेपर कटिंग और आसमान के वॉलपेपर से सजाएं। 
  • सजावट के लिए थोड़े एरोप्लेन के खिलौने खरीदें और बाद में उन्हें रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बच्चों में बांट दें। 
  • अपने प्यारे बच्चे के लिए एरोप्लेन की आकार का केक कस्टमाइज करें। 

12. मारियो पार्टी

वीडियो गेम कैरेक्टर मारियो आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना यह पहले के समय हुआ करता था। मारियो के थीम की पार्टी ऑर्गनाइज करना न केवल आपके बच्चे को खुश कर देगा, बल्कि आपकी पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  •  बत्तखों और मारियो की पेपर कटिंग से अपने घर की सजावट करें। 
  •  मारियो के प्रिंट वाले टी-शर्ट मेहमानों के बीच बांटें। 
  •  अगर आपके पास एक गेमिंग कंसोल है, तो बच्चों के लिए एक मारियो गेम पार्टी ऑर्गेनाइज करें। 
  •  अपने मेहमानों को मारियो की आकृति वाले कप केक्स सर्व करें। 
  •  रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मारियो के प्रिंट वाले मग्स या पेंसिल स्टैंड्स बांटें। 

13. जुरासिक पार्क पार्टी

डायनासोर्स तो अब विलुप्त हो चुके हैं, पर उनसे जुड़ी हुई उत्सुकता आज भी बरकरार है। जुरासिक थीम की पार्टी आपके बच्चे को खुश करने के लिए एक बहुत ही अच्छा तरीका है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • लड़कों के बर्थडे की सजावट के लिए डायनासोर की पेपर कटिंग को पूरे घर में लटकाया जा सकता है, इससे पार्टी की जगह एक जंगल की तरह नजर आएगी। 
  • बच्चों को डायनासोर के प्रिंट वाली कुकीज या कपकेक सर्व करें। 
  • बैकग्राउंड में डायनासोर की दहाड़ के साउंड इफेक्ट्स लगा सकते हैं। 
  • एंट्री वाली जगह पर ‘वेलकम टू द जुरासिक पार्क’ का पेपर कटिंग लगाएं। 
  • डायनासोर की तस्वीर वाला केक बनवाएं। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर डायनासोर के खिलौने बांटें। 

14. एनिमल पार्टी

एनिमल थीम की पार्टी एक बहुत ही अच्छा तरीका है। इससे न केवल आपकी पार्टी बहुत ही मजेदार बनेगी बल्कि इससे बच्चों को विभिन्न प्रकार के जानवरों के बारे में जानकारी भी मिलेगी। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  •  पार्टी वाली जगह को अलग-अलग तरह के जानवरों और पेड़ों की पेपर कटिंग से सजाएं। 
  •  विभिन्न जानवरों की तस्वीरों की प्रिंट वाले हैट तैयार करें जिसमें उनके नाम भी लिखे हों। 
  •  एक प्रोजेक्टर पर अलग-अलग तरह के जानवरों का स्लाइड शो चलाएं। 
  •  अपने बच्चे के पसंदीदा जानवर की तस्वीर वाला केक बनवाएं। 
  •  रिटर्न गिफ्ट के तौर पर जानवरों के आकार की चॉकलेट और बैज बांटें। 

15. सर्कस पार्टी

बच्चों को जादू और जादुई ट्रिक्स बहुत प्रभावित करती हैं। उनका भोलापन और जादू के प्रति उनका विश्वास सर्कस की थीम वाली पार्टी को और भी मजेदार बना देगा। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • इस तरह के इन्विटेशन कार्ड बांटें जो सर्कस के टिकट और पास जैसे दिखते हों। 
  • अपने बच्चे को सर्कस के जादूगर की तरह तैयार करें। 
  • पार्टी की जगह को रंगीन गुब्बारों से सजाएं। 
  • बच्चों को पॉपकॉर्न सर्व करें, जिससे अगले जादू का इंतजार करने का उनका मजा दोगुना हो जाए। 
  • पार्टी के लिए एक जादूगर बुलाएं, जो अपने करतब से बच्चों को खुश कर सके। 
  • आप खुद भी जोकर की तरह तैयार हों या किसी ऐसे व्यक्ति को बुलाएं जो जोकर बन सके। 
  • गिफ्ट के तौर पर जोकर वाले खिलौने बांटें। 

16. बो पार्टी

बो थीम की बर्थडे पार्टी एक साल के बच्चों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यह बर्थडे सेलिब्रेशन का एक बहुत ही प्यारा और सिंपल तरीका है, जिसे आसानी से प्लान किया जा सकता है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • अपने बच्चे को सूट पहनाएँ जिसके कॉलर पर एक छोटा और प्यारा सा बो लगा हो। 
  • दूसरे बच्चों को भी इन्विटेशन कार्ड के साथ-साथ मेल खाता हुआ कस्टमाइज्ड बो भेजें। 
  • पार्टी की जगह को बो के पेपर कटिंग से सजाएं। 
  • मेहमानों को बो के आकार के कपकेक या कैंडीज़ सर्व करें। 
  • अपने बच्चे के लिए बो की आकार का केक कस्टमाइज करें। 
  • बच्चों के लिए एक फोटो शूट की व्यवस्था करें। बो पार्टी

17. अंडर वॉटर पार्टी

अगर आपके बेटे को पानी से प्यार है और वह मछलियों को देखकर हमेशा खुश हो जाता है, तो अंडर वाटर थीम की पार्टी एक बेहतरीन विकल्प है। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  •  समुद्र के किनारे पर पार्टी को ऑर्गेनाइज करें या फिर आप किसी इंडोर जगह पर भी जा सकते हैं। 
  •  पार्टी की जगह को मछलियों, नावों, व्हेल, शार्क और जहाज के पेपर कटिंग से सजाएं। 
  •  पार्टी की जगह को नीला दिखाने के लिए नीले रंग के वॉलपेपर से बैकग्राउंड को सजाना ना भूलें। 
  •  डॉल्फिन की तस्वीर वाला ब्लू केक बनवाएं। 
  •  आप एक प्रोजेक्टर पर ‘फाइंडिंग नेमो’ फिल्म भी दिखा सकते हैं। 
  •  रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बच्चों के बीच समुद्री जानवरों के खिलौने बांटें। 

18. विंटर पार्टी

सर्दियां शांत और सुंदर होती हैं। सर्दियों की थीम की पार्टी से आपके बच्चे को इस मौसम से प्यार हो जाएगा। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  • घर को सफेद गुब्बारों और क्रिसमस ट्री से सजाएं और उस पर रुई के गोले रख दें। 
  • स्नो फ्लेक्स की आकृति के साथ केक बनवाएं। 
  • हर 10 मिनट में सफेद फोम की बारिश की व्यवस्था करें, जिससे यह बिल्कुल असली लगे। 
  • बच्चों को हॉट चॉकलेट सर्व करें। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर स्नो-मैन के खिलौने बांटें। 

19. मिकी माउस पार्टी

मिकी माउस हर बच्चे का पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर है। एक मिकी माउस की थीम की बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करके आप हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आइडियाज: 

  •  बड़े-बड़े गोल कानों के साथ मिकी माउस के हैट बनाएं। 
  •  मिकी माउस की प्रिंट वाले गुब्बारों के साथ पार्टी की जगह की सजावट करें। 
  •  सजावट के लिए मिकी माउस ग्लाइडिंग एयर बलून खरीदें। 
  •  मिकी माउस की आकृति के कुकीज या कप केक सर्व करें। 
  •  मिकी माउस की आकृति का केक बनवाएं। 
  •  रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बच्चों के बीच मिकी माउस के प्रिंट के टीशर्ट या पेंसिल बॉक्स बांटें। 

20. एवेंजर्स पार्टी

लड़कों को एक्शन बहुत पसंद होता है। तो ऐसे में आपके बेटे के लिए एवेंजर्स थीम की पार्टी से अच्छा और क्या हो सकता है जो दुनिया को बचाना चाहते हैं। 

आइडियाज: 

  • बच्चों के लिए एवेंजर वाले मास्क बनाएं। 
  • पार्टी की जगह को एवेंजर गुब्बारों से सजाएं। 
  • बर्थडे बॉय के लिए एक एवेंजर ड्रेस तैयार करें। 
  • कैप्टेन अमेरिका की शील्ड के आकार का केक बनवाएं। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एवेंजर के स्टिकर्स बांटें। 

21. डबल्यू डबल्यू ई पार्टी

लड़कों को रेसलिंग बहुत पसंद होती है और आपका बेटा किसी न किसी डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर को जरूर पसंद करता होगा। 

आइडियाज: 

  • डब्ल्यू डब्ल्यू ई के लोगो वाले कैप और टीशर्ट बांटें। 
  • पार्टी की जगह को प्रसिद्ध रेसलर के पोस्टर से सजाएं। 
  • एक छोटा सा रेस्लिंग रिंग बनाएं, जहाँ पर बच्चे अपने पसंदीदा रेसलर की नकल करते हुए एन्जॉय कर सकते हैं। 
  • अपने बच्चे की पसंदीदा रेसलर की तस्वीर वाले केक को कस्टमाइज करें। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर ट्रंप कार्ड बांटें। 

22. फुटबॉल पार्टी

फुटबॉल एक ऐसा गेम है जिसे दुनिया में हर कोई पसंद करता है और इसमें बच्चे भी शामिल हैं। 

आइडियाज: 

  • फुटबॉल के आकार के हैट तैयार करें और बच्चों में बांटें। 
  • फुटबॉल के पेपर कटिंग और प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों के पोस्टर से पार्टी की जगह को सजाएं। 
  • अगर आपके पास एक खुला बगीचा है, तो आप एक फुटबॉल का गेम भी आयोजित कर सकते हैं। 
  • फुटबॉल पिच की आकृति का केक बनवाएं। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर फुटबॉल के आकार के कैंडी बांटें। 

23. स्टार वॉर्स पार्टी

स्टार वॉर्स एक जबरदस्त थीम है, जो आपके बच्चे को एक अलग ही दुनिया का अनुभव देगी। 

आइडियाज: 

  • पार्टी की जगह को केवल लाल और नीले और स्टार वॉर्स के पोस्टर से सजाएं। 
  • स्टार वॉर्स के प्रिंट वाले हैट और टीशर्ट बच्चों में बांटें। 
  • बच्चों के लिए स्टार वॉर्स मास्क बनाएं। 
  • केक को आईसी स्टार वॉर्स डेकोरेशन से सजाएं जो कि आसानी से बाजार में उपलब्ध है। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर स्टार वॉर्स स्टेशनरी बांटें। 

24. निन्जा टर्टल पार्टी

इस अनोखे थीम की बर्थडे पार्टी के साथ निन्जा बन जाएं और पार्टी को नीले और हरे रंग में रंग दें। 

आइडियाज: 

  • पार्टी की जगह को अंदर और बाहर से पूरी तरह से नीले और हरे गुब्बारों से सजाएं।
  • बच्चों के लिए टर्टल निन्जा मास्क तैयार करें। 
  • बच्चों को हरे निन्जा रिस्टबैन्ड्स बांटें। 
  • स्नैक में बच्चों को पिज्जा सर्व करें। 
  • नीले और हरे रंग में केक बनवाएं और उसपर निन्जा की तस्वीर बनवाएं। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर निन्जा टर्टल के प्रिंट वाले मग्स या स्टेशनरी बांटें। निन्जा टर्टल पार्टी

25. कैंपिंग पार्टी 

अगर आपके बेटे को कैंपिंग पसंद है, तो उसके इस खास दिन पर एक रोमांचक अनुभव के लिए यह थीम बेहतरीन है। 

आइडियाज: 

  • इन्विटेशन कार्ड के साथ-साथ एक पौधे का बीज भी भेजें। 
  • पार्टी को बगीचे या पास के किसी पार्क में आयोजित करें। 
  • बच्चों के लिए छोटे-छोटे टेंट बनाएं। 
  • बच्चों को लुका-छुपी या खजाना ढूंढने जैसे खेल खेलने दें। 
  • टेंट और पेड़ों की तस्वीरों वाला केक बनवाएं। 
  • रिटर्न गिफ्ट के तौर पर कागज के बने बैग में कैंडीज और कुकीज डाल कर दें। 

ये थी कुछ अनोखे बर्थडे पार्टी थीम्स आपके बेटे के लिए, जो कि अपने इस खास दिन को हमेशा याद रखेगा और यह याद करके खुश होगा कि इसी दिन आपने उसकी फेवरेट काल्पनिक दुनिया को जीवंत कर दिया था। 

यह भी पढ़ें:

बच्चे की पहली बर्थडे पार्टी के लिए 17 बेहतरीन रिटर्न गिफ्ट आइडियाज