इस कहानी का मुख्य किरदार एक लालची कुत्ता है। एक गांव में एक कुत्ता रहता था, जो कि बहुत लालची था। उसके इस लालच से गांव के बाकी सभी कुत्ते और अन्य पशु परिचित थे। उसकी इस बुरी आदत के कारण कोई भी जानवर उससे दोस्ती नहीं करना चाहता था। बाकी के सारे कुत्ते एक दूसरे के साथ मिल बांट कर खाते थे, पर यह कुत्ता अपने लालच के कारण हमेशा सबसे अलग रहता था और खाने-पीने की हर चीज का मजा अकेले ही लिया करता था। इस कारण उसके पुराने दोस्त भी उसके दुश्मन बन गए थे। 

इसी तरह दिन बीतते जा रहे थे, कि एक दिन इस कुत्ते को गांव में कहीं से एक हड्डी मिल गई। हड्डी को देखकर वह बहुत खुश हो गया और उसे दांतों में दबाकर जंगल की ओर जाने लगा। वह जंगल में जाकर अकेले ही पूरी हड्डी का मजा लेना चाहता था। वह हड्डी के मीठे-मीठे सपने बुनते हुए जा रहा था। रास्ते में एक नदी थी, जिसके ऊपर एक पुल बना हुआ था। उसे यह पुल पार करके जंगल की ओर जाना था। वह आगे बढ़ा और पुल पार करने लगा, कि तभी उसे नदी के पानी में अपनी परछाई नजर आई। उसे पता नहीं था, कि यह उसकी खुद की ही परछाई है। उसे लगा कि पानी में कोई दूसरा कुत्ता है और उसके मुंह में भी बिल्कुल वैसी ही एक हड्डी है, जैसी कि उसके पास है।

ADVERTISEMENTS

यह देखकर उसके मन का लालच सर उठाने लगा। उसके मन में आया, कि “क्यों ना इस दूसरे कुत्ते की हड्डी भी मैं छीन लूँ, और जंगल में जाकर दो दो हड्डियों का मजा लूँ।” इस विचार की कल्पना से ही उसका मन गदगद हो उठा। उसने इस विचार को सच करने की सोची। वह दूसरे कुत्ते की हड्डी छीनने के लिए उतावला हो गया। उसने अपनी परछाईं की ओर देखा और दूसरे कुत्ते पर भौंकने के लिए जैसे ही उसने अपना मुंह खोला, कि उसके मुंह की हड्डी पानी में गिर गई। 

हड्डी को पानी में गिरता देख कुत्ते का सपना चूर-चूर हो गया और वह हड्डी की याद में सिर्फ अपनी लार टपकाता रह गया। अब उसके पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं बचा था। अब उसे समझ आ चुका था, कि लालच से किसी का भला नहीं होता। लालच का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है। उसे अपने ऊपर बहुत गुस्सा आया। वह अपने पुराने दोस्तों के पास गया और उनसे बुरा बर्ताव करने के लिए माफी मांगी और उसने अपने आप से एक वादा किया, कि अब वह कभी भी लालच नहीं करेगा। 

ADVERTISEMENTS

लालची कुत्ते की कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है, कि लालच बुरी बला है और लालच का परिणाम हमेशा बुरा ही होता है। इसलिए हमें कभी लालच नहीं करना चाहिए और सबके साथ मिल जुल कर रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

शेर और खरगोश की कहानी
बेवकूफ कौआ और चालाक लोमड़ी की कहानी

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

6 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

6 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

6 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

6 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

6 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 months ago