6 नूट्रिशियस स्टीम फूड रेसिपी जो आप अपने परिवार के लिए बना सकती हैं

6 नूट्रिशियस स्टीम फूड रेसिपी जो आप अपने परिवार के लिए बना सकती हैं

हमारे न्यूट्रिशनिस्ट, डॉक्टर और बुजुर्ग हमेशा हमें एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करने के लिए कहते हैं। हम यह भी अच्छी तरह से जानते हैं कि हमें पौष्टिक भोजन खाना चाहिए और अगर हम हेल्दी और तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड में प्रिजर्वेटिव होते हैं जिसमें, शर्करा और हानिकारक कैलोरी मौजूद होती है और अगर हम हेल्दी रहना चाहते हैं तो घर का बना भोजन खाना ही सबसे अच्छा होता है, लेकिन स्टीम्ड फूड खाना ज्यादा सेहतमंद होता है। भाप में खाना पकाना सबसे आसान खाना बनाने का तरीका है। स्टीम्ड फूड के और भी कई फायदे हैं जिसकी चर्चा हमने इस लेख में की है।

स्टीम फूड आपकी हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है?

भाप में बने हुए भोजन से हेल्थ को कई फायदे होते हैं जो नीचे दिए गए हैं:

1. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है

मेमने आदि जैसे भोजन को भाप में पकाने से उसमें मौजूद फैट को आसानी से निकाला जा सकता है। बाकी किसी भी प्रकार से खाना पकाने की प्रक्रिया को अपनाकर वसा को अलग करना बहुत मुश्किल होता है फिर चाहे उसे तला जाए या भून कर बनाया जाए। स्टीम्ड फूड का सेवन करने का अर्थ है कम कैलोरी वाले भोजन का सेवन करना, जो बदले में आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। इसके अलावा, चूंकि स्टीम करने के लिए तेल के उपयोग की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए आपके पास खाने के लिए एक हेल्दी और लाइट भोजन होता है। वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में भाप में बने हुए खाद्य पदार्थों को शामिल करना एक बेहतरीन विचार है।

2. यह रंग, स्वाद और फाइबर को प्रिजर्व करने में मदद करता है

भाप में खाना पकाना एक ऐसी विधि है जो खाने के मूल स्वाद, रंग, और सब्जी की बनावट को वैसे ही बनाए रखने में मदद करती है। आप जो खाते हैं उससे सब्जी में पाई जाने वाली संपूर्ण न्यूट्रिशनल वैल्यू तो प्राप्त होती है साथ ही उसका रंग और बनावट भी बरकरार रहती है।आप चाहे तो स्वाद के लिए पानी में कुछ मसाले भी डाल सकती हैं।

3. यह माइक्रोन्यूट्रिएंट को बनाए रखने में मदद करता है

खाना पकाने के आम तरीके विटामिन और मिनरल्स को खाने में से खत्म कर देते हैं। स्टीमिंग से सब्जियों में बायोटिन, राइबोफ्लेविन, पैंटोथेनिक एसिड, विटामिन सी, बी12, नियासिन, थायमिन और विटामिन बी बने रहते हैं और आप इसका पूरा लाभ उठा पाते हैं। सब्जियों को भाप देने पर कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे मिनरल भी बरकरार रहते हैं।

4. यह खाना पकाने का एक सरल तरीका है

एक दूसरे के ऊपर परतों को रख कर भोजन को भांपना, रसोई में आपका समय बचाने में मदद करता है। यह बहुत सरल भी है क्योंकि इसके लिए बहुत तैयारी नहीं करना पड़ती है और आप एक ही हीट सोर्स से अधिकांश चीजें पका सकती हैं।

भाप में भोजन पकाने के तरीके 

ऐसा मत सोचिए कि भाप में बना हुआ भोजन उबाऊ होता है। आप कुछ आसान टिप्स के साथ अपने स्टीम्ड फूड में स्वाद मिलाकर उसका आनंद उठा सकती हैं:

1. बेहतरीन टेस्ट लाने का प्रयास करें

एक पैन में ऑलिव ऑयल, नमक और पेपरकॉर्न डालें और इसमें सब्जियां डालें। फिर स्टीमर में भाप दें। अच्छे स्वाद लाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा तेल का उपयोग करें।

2. हर्ब का प्रयोग करें

आप स्टीमिंग से पहले अजमोद, अजवायन, रोजमेरी, तुलसी, या लैवेंडर को भोजन में शामिल कर सकती हैं। पकवान परोसने से पहले उन्हें हटा दें। इस तरह से स्टीम करना चिकन को पूरी तरह से स्वादिष्ट बना सकता है।

3. स्वीट टूथ कुकिंग

स्वाभाविक रूप से मीठी सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए, आप भाप देने से पहले खाने में थोड़ा सा बालसेमिक सिरका या रेड वाइन मिला सकती हैं। आप मछली और मांस को भाप देने के लिए भी ऐसा कर सकती हैं।

4. इसे सिट्रस बनाएं

एक यूनिक स्वाद पाने के लिए अपने स्टीम्ड फूड में नींबू का रस डालें। एक सा प्रभाव पाने के लिए सब्जियों को भाप देते समय आप नींबू के स्लाइस का उपयोग कर सकती हैं।

5. इसे अनोखा बनाएं

थोड़ा सा सोया सॉस, तिल के बीज और कुछ सफेद मिर्च अपने भाप में बने हुए भोजन में मिलाकर इसे अनोखा टेस्ट दें।

हेल्दी और टेस्टी स्टीम्ड फूड रेसिपीज जो आप घर पर बना सकती हैं

यहाँ आपको कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बताया गया है जो आप घर पर आजमा सकती हैं। स्टीम्ड फूड भी स्वादिष्ट खाने के रूप में बनाया जा सकता है इसलिए इन्हें खुद ही आजमा कर देखें। 

1. स्टीम्ड फिश

स्टीम्ड फूड बनाने की शुरुआत करने के लिए यह आसान लेकिन बेहतरीन व्यंजन है। 

सामग्री

  • मध्यम आकार की मछली – 1 
  • अदरक के टुकड़े 
  • भीगे हुए काले मशरूम
  • सोया सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • तिल का तेल – 1 चम्मच
  • ऑयस्टर सॉस – 1 चम्मच
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
  • हरी प्याज 

कुल समय

तैयारी का समय: 20 मिनट

खाना पकाने का समय: 10 मिनट

सर्विंग्स 

यह 2 लोगों के लिए सर्व की जा सकती है।

तरीका

  • मछली को धोएं और साफ करें फिर इसे स्टीमिंग ट्रे पर रखें।
  • नमक और काली मिर्च जैसे मसाले डालें।
  • ऑयस्टर सॉस, तिल का तेल और सोया सॉस को एक साथ मिलाएं।
  • एक पैन गरम करें और मशरूम को हल्का सा भूनें।
  • सॉस मिश्रण को मिलाएं और उसे चलाएं।
  • इस मिश्रण को मछली के ऊपर डालें और अदरक के टुकड़े डालें।
  • 10 मिनट के लिए मछली को स्टीम दें और पकने के बाद निकाल दें।
  • हरी प्याज के साथ गार्निश करें और परोसें।

2. लहसुन की चटनी में पके हुए झींगे

यह चटखारेदार रेसिपी सी फूड खाने का एक हेल्दी तरीका है।

सामग्री

  • टाइगर झींगे – 4
  • लहसुन – 1 कप
  • वेजिटेबल ऑयल – 1 चम्मच
  • हरी प्याज – कटी हुई

कुल समय

तैयारी का समय: 10 मिनट

खाना पकाने का समय: 15 मिनट

सर्विंग्स 

यह रेसिपी 4 लोगों के लिए है।

तरीका

  • झींगे को काटें।
  • बारीक कटे हुए लहसुन को तेल में डाल कर हल्का से तल लें ।
  • झींगे को लहसुन की चटनी के साथ अच्छी तरह से मिलाएं ।
  • फिर इसे स्टीमर में रखें और 10 मिनट तक पकाएं।
  • कटी हुई हरी प्याज के साथ सजाएं और गरमा गर्म परोसें।

3. स्टीम किए हुए नींबू, लहसुन और चिकन

आप चिकन को स्टीम करके रात के खाने में परोस सकते हैं।

सामग्री

  • सिंगल ब्रेस्ट चिकन – 1
  • लहसुन के टुकड़े  – 2
  • नींबू – 1 
  • ताजे अजवायन के फूल
  • सेंधा नमक स्वाद के लिए
  • काली मिर्च
  • सूखी मिर्ची के टुकड़े 

कुल समय

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 10 मिनट

सर्विंग्स 

इस व्यंजन को 2 भागों में परोसा जा सकता है।

तरीका

  • स्टीमर तैयार करें।
  • कुचले हुए मांस में लहसुन और नमक को मिलाएं, फिर इसमें काली मिर्च और सूखी मिर्च डाल कर अच्छी तरह से चलाए ।
  • कुचले हुए चिकन के दोनों भाग में अच्छी तरह से मसाला लगाए ।
  • नींबू को ऊपर से डालने से चिकन के दोनों भागो में नींबू  को ऊपर से मिलाए और उसमें अजवाइन डाले। 
  • चिकन के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें और 10 मिनट तक या उसके पकने तक भाप में पकाए ।
  • इसे छोटे आलू या केल के साथ परोसें।

4. पात्रा

यह भारतीय मूल की बेहतरीन फूड रेसिपीज में से एक है। यह हेल्दी और यमी होती है!

सामग्री

  • अरबी की पत्तियां  – 4

बैटर

  • बेसन- 1 कप
  • इमली का पेस्ट -½ चम्मच
  • मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • भुना हुआ जीरा – एक चम्मच
  • चीनी – ½ चम्मच

मिश्रण 

  • तेल – 20 मिली
  • सरसों के बीज – 1/2 चम्मच
  • तिल के बीज – 1/2 चम्मच

कुल समय

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 40 मिनट

सर्विंग्स 

यह रेसिपी 5 लोगों के लिए है।

तरीका

  • पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें और एक तरफ रख दें।
  • बैटर बनाने के लिए आवश्यक अन्य सभी सामग्रियों को मिलाएं।
  • पत्ती को टेबल पर रखें और इसमें चिकनाई लगाए। पत्ती पर मिश्रण की एक परत फैलाएं और इसे दूसरे पत्ते के साथ ढक दें ।
  • अब दूसरी पत्ती पर एक और पतली परत फैलाएं और ढक दें। तब तक इसे दोहराएं जब तक आप सभी पत्तियों का उपयोग नहीं कर लेती ।
  • पत्तियों को किनारों से मोड़े और इसे लंबाई में रोल करें। रोल को ठीक से कसें।
  • 30 मिनट के लिए रोल को भाप में पकने दें ।
  • फिर इसे ठंडा करें और स्लाइस में काट लें।
  • बीज को पात्रा के टुकड़े  के ऊपर डालें।

5. भांपा आलू

स्टीम्ड रेसिपीज शाकाहारी होती हैं जिसे बनाना इतना मुश्किल नहीं होता है। भारतीय भोजन में भाप से बने खाद्य पदार्थों से मेजबानी की जाती है, जिसे आप रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं।

सामग्री

  • छोटे आलू – 200 ग्राम
  • सरसों का तेल -2 चम्मच
  • 5 मसाला मिश्रण- ½ चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च – 2 
  • सरसों का पेस्ट – ½ चम्मच
  • दही -1 चम्मच
  • सूखा हुआ नारियल का पेस्ट –  ½ चम्मच चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • नींबू का रस – 2 चम्मच
  • केले के पत्ते – 2 

कुल समय

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने का समय: 40 मिनट

सर्विंग्स 

इसे चार लोगों में परोसें ।

तरीका

  • आलू को छीलकर धो लें और उन्हें आंशिक रूप से उबाल लें।
  • तेल गरम करें और उसमें लाल मिर्च के साथ पाँच मसलों का मिश्रण डालें। आलू के ऊपर मिश्रण डाले  और इसे ऐसा ही छोड़ दें।
  • सरसों का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, नारियल का पेस्ट, दही और हल्दी पाउडर के साथ एक अचार तैयार करें।
  • आलू को इस मैरिनेड में मिलाएं।
  • नमक, नींबू का रस डालें और इसे  एक बार फिर मिलाएं।
  • आलू को स्टील की प्लेट में रखें, केले का पत्ता से ढक दें और इसे 6-10 मिनट के लिए भाप दें।

6. स्टीम्ड वेजिटेबल्स

आप इन सब्जियों को नाश्ते में या किसी भी समय इसे भाप में पका सकती हैं।

सामग्री

  • गाजर कटा हुआ पतला -1 
  • ब्रोकोली फूल – 1 कप
  • फूलगोभी के टुकड़े – 1 कप
  • मशरूम – 1 कप
  • नींबू का रस – 2 चम्मच
  • बटर – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक और मिर्च

कुल समय

तैयारी का समय: 20 मिनट

पकाने का समय: 10 मिनट

सर्विंग्स 

यह रेसिपी 2 लोगों के लिए है।

तरीका

  • सभी सब्जियों को काटकर धो लें।
  • 10 मिनट के लिए नमक के साथ सभी सब्जियों को भाप दें।
  • फिर इसे निकाल कर अलग रख दें।
  • एक कड़ाही में मक्खन गरम करें।
  • बटर में सब्जियों को मिलाए और उस पर काली मिर्च छिड़कें।
  • नींबू का रस डालें और परोसने से पहले इसे अच्छी तरह से मिलाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्टीम्ड फूड के बारे में कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:

1. क्या उबले हुए भोजन की तुलना में भाप पर पकाया हुआ भोजन अधिक हेल्दी होता है?

स्टीम्ड फूड 81% तक फाइबर, पोषण और टेस्ट को बरकरार रखता है, जबकि उबला हुआ भोजन केवल 34% फ्लेवोनॉयड्स और न्यूट्रिएंट्स को बरकरार रखता है। इसलिए, भाप वाले भोजन का सेवन करना बेहतर होता है।

2. वे कॉमन चीजें कौन सी हैं जिन्हें भाप में पकाया जा सकता है? 

भाप में बनाए जाने वाले आम खाद्य पदार्थ हैं:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां, मोमोज, फल
  • इडली, ढोकला, पात्रा और दालें
  • अंडे, चिकन, सैलमन और अन्य मांस

3. कब तक आपको सब्जियों को भाप देनी चाहिए?

सभी सब्जियों के पकाने का समय उनकी मोटाई और आकार के आधार पर अलग-अलग होगा। नीचे हमने कुछ सामान्य सब्जियों को उबालने का समय उल्लेख दिया है:

  • एस्परैगस (शतावरी) – 8 से 10 मिनट
  • फली – 5 से 7 मिनट
  • चुकंदर – 40 से 60 मिनट
  • बॉक चॉय डंठल – 6 मिनट
  • बॉक चॉय पत्ते – 2 मिनट
  • ब्रोकोली फ्लोरेट्स – 5 मिनट
  • फूलगोभी के फूल – 5 मिनट
  • कटा हुआ गाजर – 4 से 5 मिनट
  • मटर – 5 मिनट
  • पालक – 5 मिनट

4. भाप में खाना पकाने के लिए आप किस तरह के स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते हैं?

जो सबसे लोकप्रिय प्रकार के स्टीमर उपलब्ध हैं:

  • मेटल कोलैप्सिबल स्टीमर
  • मेटल इन्सर्ट स्टीमर
  • बैम्बू स्टीमर

मुश्किल खाना पकाने की विधि लोगों को प्रयास करने और नए रेसिपी बनाने की कोशिश करने से रोकती है। भाप में बनाया हुआ भोजन आसान होता है क्योंकि यह आसानी से पकाया जा सकता है और टेस्टी भी होता है। तो उन स्टीम्ड रेसिपीज को खाना शुरू करें जो आपकी हेल्थ को बनाए रखे।  

यह भी पढ़ें:

आपके हेल्थ के लिए गर्म पानी पीने के बेहतरीन फायदे