क्रिसमस पर टॉप 120 कोट्स, मैसेज और ग्रीटिंग्स

मेरी क्रिसमस 2020

क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है और बस कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने ही वाला है। इस दौरान बच्चों को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व फैमिली के लिए क्रिसमस कार्ड बनाने का बहुत शौक होता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि हम सभी अपने नियर एंड डियर वन, फैमिली और फ्रेंड्स को 25 दिसंबर पर क्रिसमस डे शायरी, कोट्स, विशेस और मैसेज भेजना पसंद करते हैं। सिर्फ यही नहीं हम व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकॉउंट में मेरी क्रिसमस पर शायरी, कोट्स और ग्रीटिंग्स के स्टेटस व पोस्ट भी अपडेट करते हैं। इस दिन सिर्फ एक के पास ही नहीं बल्कि सभी के पास मेरी क्रिसमस संदेश के रूप में प्रियजनों का बहुत सारा प्यार आता है। वैसे तो अक्सर लोग क्रिसमस, न्यू ईयर, होली, दीवाली के संदेश, विशेस और मैसेज अंग्रेजी भाषा में भेजते हैं पर आज कल हिंदी भाषा भी ट्रेंडिंग है और लोग अपने प्रियजनों को हिंदी में क्रिसमस कोट्स और क्रिसमस विशेस भेजते हैं।

यदि आप भी अपने प्रियजनों को क्रिसमस डे पर हिंदी में कोट्स, मैसेज, शायरी और विशेस भेजना चाहते हैं या किसी बेहतरीन शायरी के रूप में मेरी क्रिसमस स्टेटस लगाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। फर्स्टक्राई पेरेंटिंग हिंदी के इस आर्टिकल में क्रिसमस डे पर विशेष टॉप 120 कोट्स, विशेस, ग्रीटिंग्स और मैसेज की लिस्ट दी हुई है  जिन्हें आप अपने प्रियजनों को एस.एम.एस., व्हाट्सऐप, मैसेज, ग्रीटिंग कार्ड्स में लिख कर भेज सकते हैं। मेरी क्रिसमस पर टॉप 120 संदेश कौन से हैं, जानने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।

क्रिसमस 2023 पर 120 बेस्ट विशेस,कोट्स और मैसेज

यदि आप भी साल 2022 के इन त्योहारों के इन दिनों में विशेष क्रिसमस पर किसी को स्पेशल तरीके से मेरी क्रिसमस कहना चाहते हैं या किसी को एक बेहतरीन क्रिसमस डे मैसेज, मेरी क्रिसमस संदेश और कोट्स भेजना चाहते हैं तो यहाँ पर आपके लिए हिंदी में मेरी क्रिसमस संदेश, कोट्स और मैसेज की लिस्ट दी हुई है, आइए जानते है;

1. दिल से दिल मिलने लगें हैं हर चमन में फूल खिलने लगे हैं, झोलियों में भरकर सांता तोहफे ला रहा क्योंकि क्रिसमस का त्योहार नजदीक आ रहा है।

2. मैं उम्मीद करती हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आपका यह क्रिसमस उन क्षणों से भरा रहे जिन्हें आप हमेशा याद रखना चाहेंगे। हैप्पी क्रिस्मस!

3. सफेद दाढ़ी, लाल पोशाक पहने खुशियों का पिटारा खोलता है, सबकी ख्वाहिशों को पूरा कर वो नजर से ओझल हो जाता है। बच्चों के मनपसंद क्रिस्मस के त्योहार पर उन्हें बहुत प्यार और आशीर्वाद। हैप्पी क्रिसमस!

4. जैसे सांता क्रिसमस के दिन न जाने कहां से आकर हमारे लिए सौगात लेकर आता है, वैसे ही पूरे वर्ष हमारा जीवन पर यीशु की कृपा बनी रहती है। यीशु के जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. जैसे क्रिसमस ट्री को सितारों से सजाया जाता है वैसे ही आपके जीवन भी चमकते सितारों सा रौशन हो यही यीशु से प्रार्थना है। आप के समस्त परिवार को मेरे और मेरे पूरे परिवार की ओर से क्रिसमस की बधाइयां।

6. क्रिसमस आता है खुशियों की बहारें लेकर, तोहफे और हजारों सौगाते लेकर, घरों की यह जगमगाती सजावट बताती है क्रिसमस में कोई आ रहा है उपहार की बहार ले कर। हैप्पी मेरी क्रिसमस 2023!

7. यह क्रिसमस जो उमंग और उत्सव से भरा हुआ है वो आपके परिवार को भी नई उमंगों और उत्सव से भर दे। क्रिसमस 2023 की आपको बहुत बधाई!

8. इस बार लगी है जो रौनक, हर बार वो रौनक लगी रहे, क्रिसमस में जैसे खिलता है जग सारा, हर साल मेरा संसार यूं ही खिलता रहे। हैप्पी क्रिसमस!

9. जैसे हम सब चर्च में जाकर मोमबत्ती जलाकर यीशु के सामने अपनी मुरादें मांगते हैं वैसे ही एक मोमबत्ती मैंने आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे इसलिए जलाई है। मेरे प्रिय दोस्त को क्रिसमस की शुभकामनाएं!

10. कोई ला रहा है तोहफे, तो कोई भेज रहा है कार्ड, मैं भेजा है यह संदेश कि रहे आपके जीवन में सुखों की बहार। हैप्पी क्रिसमस!

11. दिल से दिल की यही दुआ है, यीशु मसीह रहे सदा साथ तुम्हारे, उनकी कृपा बनी रहे। क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. यीशु आपको कामयाब करें आपके जीवन से हर दुःख-परेशानी दूर हों, आपको और आपके परिवार को क्रिसमस की बहुत सारी शुभकामनाएं!

13. सारी जमीन आपसे है, सारा आसमान आपसे है।
आप रहे हमेशा खुशहाल, मेरा सारा जहान आपसे है। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

14. ईश्वर मेरी दुआओं को करे कबूल, आप हमेशा रहें खुशियों में मशगूल। मेरी क्रिसमस।

15. फूलों से, कलियों से और सभी सितारों से, प्रभु रखे हमेशा आपको खुशियों की बहारों में।
आप रहें हमेशा संतुष्ट और रहें दूर सभी विवादों से। मेरी क्रिसमस

16. क्रिसमस लाए आपके जीवन में रोशन भरी जिंदगी, आप रहें हमेशा मस्त और न हो कोई नाराजगी। मेरी क्रिसमस।

17. नव वर्ष है आया, गाते हैं हम क्रिसमस का तराना, आपका प्यार बरसे हमेशा, न हो कभी नाराजगी और न पड़े किसी को भी मनाना। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

18. खुशियों के गीत हम गाते हैं, क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं।
जब आपका प्यार बरसता है तो जन्नत के सितारे जमीन पर आ जाते हैं। हैप्पी क्रिसमस, 2023

19. अपनों के साथ हर दिन में है खुशहाली और हर रात में है क्रिसमस का त्योहार। मेरी क्रिसमस, 2023

20. आपका प्यार मिले मुझे सालों साल और बस यही है ईश्वर से फरियाद कि हम मनाएं क्रिसमस हमेशा साथ। मेरी क्रिसमस।

21. सर्दी की छुट्टियों में करें हम क्रिसमस की तैयारी, रोशन हुई है नगरी और प्रभु ने जन्नत है जमीन पर उतारी। मेरी क्रिसमस।

22. झिलमिल रोशनी से सजाएं घर आप, बना रहे यूं ही सबका साथ,
पूरी हो जाएं सभी ख्वाहिशें आपकी, सब मिलकर मनाएं क्रिसमस का त्योहार। मेरी क्रिसमस।

23. प्रभु का भेजा हुआ फरिश्ता आएगा, ढेर सारी खुशियां दे जाएगा
क्रिसमस के इस पवित्र दिन में, आपकी इच्छाएं पूरी कर जाएगा। मेरी क्रिसमस, 2022

24. प्रभु की कृपा बनी रहे आपके वास्ते, खुशियां ही खुशियां हों आपके रास्ते,
खुशियों के फूल खिले रहें हमेशा, बस मेरा है यही संदेशा। मेरी क्रिसमस।

25. लो आ गया है सैंटा इस बार, लाया खुशियां हजार,
सब मिल कर मनाएं खुशियां, यह पल आए बार-बार। मेरी क्रिसमस।

26. क्रिसमस का त्योहार है, सभी के दिल में प्यार है।
प्रभु दे सभी को खुशियां और रखता सबका खयाल है। मेरी क्रिसमस।

27. क्रिसमस का पावन दिन है, खुशियों की लड़ियां न बने आपके बिन है।
जल्दी आ जाओ आप यहाँ, क्रिस्मस मना रहा सारा जहान। मेरी क्रिसमस।

28. नव वर्ष आया अपने साथ खुशियां लाया, सेंटा ने जब रथ चलाया तो हर किसी ने यह अवसर मनाया। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

29. फूलों की तरह यूं ही महकें आप, खुशियों ऐसे ही चहकें आप, न हो कभी गम बरसात, प्रभु रहे हमेशा आपके साथ। मेरी क्रिसमस।

30. क्रिसमस में खुशियां रहें अपार और आने वाले साल में सफलता मिले आपको बार-बार। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

31. क्रिसमस एक ऐसा है त्योहार जो सबके जीवन में लाए खुशियां बार बार। मेरी क्रिसमस।

32. क्रिसमस की डेकोरेशन से ज्यादा जरूरी है अपनों का प्यार, यदि रहे परिवार साथ तो होता है सबसे बड़ा त्योहार। मेरी क्रिसमस।

33. क्रिसमस की रात सैंटा लाए आपके घर में खुशियों की बहार। मेरी क्रिसमस।

34. क्रिसमस के इस पवित्र दिन को आप पूरे परिवार के साथ मनाएं। आपको और आपके पूरे परिवार को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरी क्रिसमस।

35. क्रिसमस के इस त्योहार में अपनी यादों को ताजा करें और सबके साथ खुशियां मनाएं। मेरी क्रिसमस।

36. ईश्वर आप पर अपनी कृपा बरसाए और आपको सभी खुशियों से वाकिफ करे। मेरी किसमस।

37. अपनों के बीच हंसने, मुस्कुराने और खुशियां मनाने से ही क्रिसमस का त्योहार पूरा होता है। मेरी क्रिसमस।

A kid dressed as Santa Claus writes a letter

38. जैसे क्रिसमस पर हम अपने घरों को रोशन करते हैं, वैसे यह दिन आपके जीवन में भी रोशन करे। मेरी क्रिसमस!

39. कार्ड और फूलों के साथ इस क्रिसमस आपके लिए प्यार भेज रहा हूँ। मेरी क्रिसमस!

40. आशा है मेरा भेजा हुआ क्रिसमस का यह तोहफा आपके आने वाले सालों को खुशियों से भर दे।

41. एक नई बहार है क्रिसमस का त्योहार है, सैंटा के झोले में खुशियों की बहार है।

42. लाल पोशाक में सैंटा का रूप लिए हम शेयर करने आएं हैं! आपके पूरे परिवार को मेरी क्रिसमस।

43. अपनों की क्रिसमस विशेस और ब्लेसिंग्स ही इस त्योहार का सबसे बेहतरीन तोहफा है। मेरी क्रिसमस।

44. आप क्रिसमस कैसे मना रहे हैं इससे ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि आप क्रिसमस अपनों के साथ मना रहे हैं। आशा है, आप अपने पूरे परिवार के साथ इस पवित्र दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। मेरी क्रिसमस।

45. क्रिसमस प्यार और अपनापन मनाने का दिन है और इस दिन हम सभी एक दूसरे से पवित्रता और खुशियां बांटते हैं। मेरी क्रिसमस।

46. आओ इस बार दिसंबर में सब साथ में क्रिसमस मनाएं और खुशियों की बौछार सभी पर बरसाएं। मेरी क्रिसमस।

47. तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो और क्रिसमस में सबसे प्यारा तोहफा यही है। इसके अलावा सैंटा से कुछ और नहीं चाहिए। मेरी क्रिसमस।

48. झिलमिलाते हुए दिन और झिलमिलाते हुए रास्ते कर रहे हैं हमारा इंतजार क्योंकि इस बार क्रिसमस में होने जा रहा है कोई अद्भुत चमत्कार। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

49. क्रिसमस का जादू सब पर चढ़ता है और ईश्वर करे इस दिन की शांति व खुशियां आपको भी मिलें। हैप्पी क्रिसमस।

50. सब पर प्यार बरसाएं और इस क्रिसमस को साल का सबसे स्पेशल दिन बनाएं। हैप्पी क्रिसमस।

51. क्रिसमस सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं बल्कि जीवन भर का प्यार है। मेरी क्रिसमस।

52. इस दिन की खुशियों व प्यार को अपने जीवन में लाएं और मैं कामना करती हूँ कि प्रभु मेरे हिस्से की भी खुशियां आप पर बरसाए। मेरी क्रिसमस।

53. क्रिसमस दिलों में खुशियां और प्यार बढ़ाने का त्योहार है ताकि हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। हैप्पी क्रिसमस।

54. आपको मिले अनंत खुशियों, प्यार व समृद्धि का तोहफा और आप रहें हमेशा खुशहाल व मनाएं क्रिसमस सालों साल। मेरी क्रिसमस।

55. ईश्वर करे इस क्रिसमस में आपको मिलें खुशियां हजार और जीवन में पाएं सफलता हर बार। मेरी क्रिसमस।

56. यह पल है खुशियों का और दिन में बरसता है प्यार, क्रिसमस के दिन आए आपके जीवन में समृद्धि अपार। मेरी क्रिसमस।

57. आइए इस क्रिसमस बनाएं बहुत स्पेशल ताकि यह दिन रहे याद सालों साल। मेरी क्रिसमस।

58. आने वाला साल दे आपको सफलता और प्यार। रहे प्रभु की कृपा आप पर और आपको मिलें खुशियां अपार। मेरी क्रिसमस और है न्यू ईयर।

59. इस बार क्रिसमस में आपको मिले सबका प्यार और आप रहे हमेशा खुशहाल। मेरी क्रिसमस।

60. क्रिसमस में कोई न रह जाए अकेला इसलिए इस बार सभी मनाएं क्रिसमस अपने परिवार के साथ। आपको और आपके परिवार को क्रिसमस की शुभकामनाएं। मेरी क्रिसमस।

61. क्रिसमस का त्योहार बिना ट्री और सैंटा के मनाया जा सकता है पर बिना परिवार और दोस्तों के यह त्योहार अधूरा है। मेरी क्रिसमस।

62. आपका साथ ही है क्रिसमस का बेहतरीन तोहफा। आप रहें हमेशा खुश और आपको मिले शांति व प्यार। मेरी क्रिसमस।

63. ईश्वर करे आपके सभी दिन रोशन, प्यार, खुशियां, केक और चेरी से भरे रहें। मेरी क्रिसमस।

64. आप क्रिसमस की खुशियों को मनाएं पूरे साल। आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं। मेरी क्रिसमस।

65. क्रिसमस की खुशियां सेलिब्रेट करने से आती हैं तो इस साल मनाएं क्रिसमस अपने पूरे परिवार के साथ। मेरी क्रिसमस।

66. ईश्वर करे सैंटा आए हर साल और लाए खुशियां व तोहफों का भंडार। मेरी क्रिसमस।

67. 25 दिसंबर को रहें सब एक साथ मनाएं खुशियां और बांटें प्यार। मेरी क्रिसमस।

A Christmas wish

68. क्रिसमस वो त्योहार है जो हम सब को बिना किसी भेद भाव के एक साथ लेकर आता है। मेरी क्रिसमस!

69. अपनी ख्वाहिशों का पिटारा खोल कर क्रिसमस का यह जश्न मनाएं, सब साथ मिलकर शमा जलाएं। मेरी क्रिसमस!

70. अपनों के साथ रहना, मिल बांट कर खाना और खुशियां मानाना ही तो है क्रिसमस का त्योहार। मेरी क्रिसमस।

71. जीवन में आने वाला साल बने आपके लिए आशीर्वाद और आप रहें हमेशा प्रभु कृपा के पात्र। आपको और आपके परिवार को मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

72. यह पवित्र सभी एक दिलों में यूं ही भरता रहे प्यार, दोस्ती और विश्वास व रहे प्रभु की कृपा सालों साल। मेरी क्रिसमस।

73. यूं ही हमेशा सब में बांटें खुशियां और प्यार। पवित्र रहे आपका दिन और जगमगाती रहे रात क्योंकि ये है क्रिसमस का त्योहार। मेरी क्रिसमस।

74. क्रिसमस है नाचने, गाने और खुशियां मनाने का त्योहार। आइए मिलकर मनाएं हर पल और बनाएं जीवन को खुशहाल। मेरी क्रिसमस।

75. यह पर्व तभी होता है जब हर दिल प्यार, विश्वास और निष्ठा की आस जगमगाती है। आपको और पूरे परिवार को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरी क्रिसमस

76. क्रिसमस में केक की मिठास के साथ बांटें प्यार और विश्वास की आस। मेरी क्रिसमस।

77. क्रिसमस में गिफ्ट चाहे जितने भी हों पर लोगों का साथ हमें समृद्ध बनाता है। इस साल मनाएं यह त्योहार अपनों के साथ। मेरी क्रिसमस।

78. इस क्रिसमस के गिफ्ट में कुछ खुशियां और प्यार बटोरकर आपको भेजा है। जब भी खोलें तो याद जरूर करिएगा। मेरी क्रिसमस।

79. आपका क्रिसमस खुशियों व प्यार से भरा रहे। आपको और परिवार को क्रिसमस व नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

80. इस बार सभी को तोहफे में दें प्यार और खुशी का एहसास। यही है जीवन का सबसे बड़ा विश्वास। मेरी क्रिसमस।

81. क्रिसमस के लिए बड़ा ट्री नहीं बल्कि दोस्तों और अपनों का प्यार चाहिए। ईश्वर करे आपको दोनों ही हमेशा मिले। मेरी क्रिसमस।

82. तोहफे हमेशा के लिए नहीं होते हैं पर प्यार और विश्वास हमेशा साथ रहता है इसलिए इसकी छांव में रहें आप हमेशा और हर साल।मेरी क्रिसमस।

83. क्रिसमस की रात लाए सैंटा तोहफे हजार, दे आपको खुशियां और बनाए आपका जीवन खुशहाल। मेरी क्रिसमस।

84. क्रिसमस के दिन न दुखाएं किसी का दिल, बांटें खुशियों के तोहफे और लाएं जीवन में प्यार। मेरी क्रिसमस।

85. मेरे जीवन में आप जैसे अपनों का प्यार ही क्रिसमस का सबसे बड़ा तोहफा है। मेरी क्रिसमस।

86. दिन को खुशियों ने बांधा है और समय के रैपर तोहफों का ठिकाना है। जल्दी करो आ गया है क्रिसमस, बस यही समय जिसमें हर पल को विशेष बनाना है। मेरी क्रिसमस।

87. क्रिसमस ट्री पर लगा चमकता सितारा आपके जीवन में लाए खुशियां हजार और आपका नव वर्ष खुशियों से भरा रहे हर साल। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

88. ठंडी रातों में आग के सामने बैठकर हम करते हैं क्रिसमस का इंतजार। शुरू करो तैयारी बस आ ही गया है क्रिसमस का त्योहार। मेरी क्रिसमस।

89. सबका साथ, जीवन में और भेजें क्रिसमस सौगात अपनों के पास। इससे ही बनता है क्रिसमस स्पेशल हर बार। मेरी क्रिसमस।

90. अपनों के साथ मनाएं क्रिसमस का त्योहार खिलाएं सबको कूकीज और बांटें केक की मिठास। मेरी क्रिसमस।

91. क्रिसमस की सबसे बड़ी सीख दोस्ती और प्यार का तोहफा है जो पूरी दुनिया को बदल सकता है। इस सीख को हमेशा याद रखें और सबमें प्यार बरसाएं। मेरी क्रिसमस।

92. बेल बजते ही दिल गाने लगता है, क्रिसमस के त्योहार में मौसम भी मुस्कुराने लगता है। मेरी क्रिसमस।

93. इस बार क्रिसमस में सबको प्यार और विश्वास का तोहफा दें। दुखों को दूर करें और खुशियों को जीवन में आने का एक मौका दें। मेरी क्रिसमस।

94. फरिश्ते आपके परिवार को खुशियां दें, आपके घर में आए समृद्धि व प्यार और आप मुस्कुराते रहें हर साल। मेरी क्रिसमस।

Christmas card and decorations

95. इस क्रिसमस आपको सैंटा खुशियों का तोहफा दे और आपका आने वाला साल सफल और खुशियों से भरा हो।

96. क्रिसमस यादों की बौछार है, अपनों का प्यार है और सबके लिए विश्वास का भंडार है। मेरी क्रिसमस!

97. क्रिसमस के दिन हम सभी से प्यार व दोस्ती शेयर करते हैं और मैंने यह आपके साथ किया है। मेरी क्रिसमस।

98. आपके जीवन में हंसी-खुशी बनी रहे, हो हमेशा प्यार की बरसात और रहे दोस्ती का साथ। मेरी क्रिसमस।

99. सिर्फ क्रिसमस ही नहीं बल्कि आपका प्यार व विश्वास मेरी मुस्कराहट का कारण है। मेरी क्रिसमस।

100. आओ इस बार हम मिलकर क्रिसमस का स्वागत करें और सब में प्यार व शांति फैलाएं। मेरी क्रिसमस।

101. टेबल सेट है और मिठाइयां तैयार है, लाइट्स चमक रही हैं और ठंडी बहार है। बस इस मैसेज से सिर्फ आपकी मुस्कराहट आने का इंतजार है। मेरी क्रिसमस।

102. सुबह-सुबह गाएं क्रिसमस का तराना अपनों के साथ और ईश्वर करे आपकी खुशियों में हो वृद्धि और आपको मिले हमेशा प्यार। मेरी क्रिसमस।

103. ईश्वर करे इस बार क्रिसमस में सैंटा और लाए आपके लिए खुशियां हजार। मेरी क्रिसमस।

104. क्रिसमस में भले गिफ्ट्स न मिलें हजार पर आपकी सिर्फ एक मुस्कराहट ले आई खुशियां और प्यार। मेरी क्रिसमस।

105. दोस्ती, प्यार और विश्वास है क्रिसमस का त्योहार, चलो मनाएं क्रिसमस हम सब एक साथ। मेरी क्रिसमस।

106. आप एक मुस्कराहट से हर क्रिसमस बनता है स्पेशल और बनता है पूरा जीवन खुशहाल। मेरी क्रिसमस।

107. ठंड के इस मौसम में क्रिसमस पर मिले आपको ढेर सारे तोहफे और खूब सारा प्यार। आपके जीवन में आए हमेशा खुशियों की बहार। मेरी क्रिसमस।

108. क्रिसमस का मतलब ही खुशियां, प्यार और आस, इसके दिन जीवन की मिठास है तो रात में सैंटा के आने का विश्वास है। मेरी क्रिसमस।

109. आप मिलकर यीशु का स्वागत करें और इस पवित्र दिन में प्यार व विश्वास हर किसी में बांटें। मेरी क्रिसमस।

110. यीशु का जन्म और उनकी सीख अपने आप में ही एक चमत्कार हैं तो हमारे दिल, आत्मा और विश्वास को दृढ़ बनाती है। ईश्वर करे आपकी यह दृढ़ता हमेशा बनी रहे और आप शांति का अनुभव करें। मेरी क्रिसमस।

111. क्रिसमस के तराने गूंजते हैं हर साल, जब आता दिसंबर में सैंटा लेकर तोहफे हजार। आओ मिलकर गाएं क्रिसमस का गाना और बनाएं खुशियों व शांति को जीवन का तराना। मेरी क्रिसमस, 2022।

112. नव वर्ष में मिले आपको खुशियां हजार और प्रभु दें आपको संपूर्ण सफलता व ढेरों प्यार। मेरे और मेरे पूरे परिवार की तरफ से आप क्रिसमस व न्यू ईयर की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी क्रिसमस, 2022 और हैप्पी न्यू ईयर, 2022।

113. क्रिसमस की रात सैंटा लाए आपके लिए खुशियों के सभी तोहफे और ढेर सारा प्यार। मेरी क्रिसमस, 2022।

114. हम सब करें एक दूसरे से प्यार, साल का हर दिन हो खुशियों का त्योहार,
प्यार की उम्मीद जागें और भूल जायें सारे गम, आओ मिलकर करें सेंटा का वेलकम। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर

115. क्रिसमस का दिन है बच्चों का दिन, इस संता जरूर आएगा, इस दिन सेंटा आएगा, ढेरों खुशियां दे जाएगा।
सेंटा को करना शुक्रिया अदा, फैलाना प्यार और खुश रहना सदा। मेरी क्रिसमस

116. क्रिसमस की प्यारी सी सौगात है, खुशियों का त्योहार है। आपको और आपके परिवार को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।          ईश्वर आपकी हर कामना को पूरा करे। मेरी क्रिसमस।

117. क्रिसमस का सबसे बेहतरीन तोहफा शांति है और नव वर्ष का विश्वास एक आस है। प्रभु करे आपके जीवन में दोनों ही बनी रहे। मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर।

118. क्रिसमस एक खुशियों का त्योहार है और मेरा ये मैसेज आपके लिए शुभकामनाओं की सौगात है। मेरी क्रिसमस।

119. क्रिसमस के दिन ही यीशु का जन्म हुआ था और उन्होंने सभी को प्रेम व अपनेपन की सीख दी थी। आइए इस सीख को हमेशा याद रखें। मेरी क्रिसमस।

120. आओ मिलकर मनाएं क्रिसमस, मनाएं खुशियां और जलाएं कैंडल। मेरी क्रिसमस।

अब आपके पास लगभग 110 सीक्रेट सैंटा मैसेज और कोट्स हैं जिनकी मदद से आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की ऊपर दी हुई लिस्ट में से बेहतरीन विशेस और मैसेज चुनें और इन्हें मेरी क्रिसमस संदेश और हैप्पी न्यू ईयर संदेश के रूप में अपने ग्रीटिंग कार्ड, व्हाट्स ऐप स्टेटस और फेसबुक पोस्ट या एस.एम.एस में लिख कर अन्य लोगों तक अपने दिल की बात जरूर पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें:

क्रिसमस ट्री ड्रॉ करने का आसान तरीका बच्चों के लिए
बच्चों के लिए क्रिसमस के बारे में रोचक तथ्य और जानकारी