मैगज़ीन

9 फल जिसे सर्दी के दिनों में जरूर खाना चाहिए

हर मौसम अपने 2-3 महीनों में फलों व सब्जियों का एक अलग स्वाद व मिठास लाता है। हालांकि लोग पूरी दुनिया में अलग-अलग चीजों का अनुभव लेते ही हैं और हमारे शरीर का यह एक सबसे बेहतरीन अनुभव है। चाहे सर्दी हो या गर्मी हर व्यक्ति खुद को प्रकृति के नियमों के अनुसार खुद को ढालता है। जैसे गर्मी में खाद्य पदार्थ, सब्जियां व फलों की उत्पत्ति और स्वाद अलग होते हैं बिलकुल वैसे ही ठंड से प्रभावित जगहों में खाद्य पदार्थ, फल व सब्जियां अलग होती हैं। 

सर्दियों में अक्सर लोग अलग ढंग से रहना पसंद करते और अगर कपड़ों की बात की जाए तो जी हाँ! आपके कपड़े, जूते व गर्म पहनावा कुछ अलग ही दिखता है। बिलकुल वैसे ही अगर हम बात करें सर्दियों में फूड आइटम की तो वह भी मौसम के हिसाब से ही खाने चाहिए। हमारा शरीर कुछ ऐसे तत्वों से मिलकर बना है जिसे पूर्ण करने के लिए हमें प्रकृति के अनुकूल ही काम करने चाहिए। शारीरिक लाभ के लिए हम उन सभी चीजों का उपयोग करते हैं जो मौसम के हिसाब से हमारे शरीर को फायदे देता है। 

ADVERTISEMENTS

9 सीजनल फल जो आपको अपने डायट में शामिल करने चाहिए

जैसा की हम जानते हैं फलों का सेवन हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है और इसके सेवन से हम खुद में ही खुश और स्वस्थ महसूस करते हैं। गर्मियों में फलों के अनेक विकल्प हैं पर सर्दियोंमें फलों को चुनना थोड़ा सा मुश्किल होता है। अगर आप भी इसी मुश्किल में घिरे हुए हैं तो फिक्र न करें। इस आर्टिकल में बताया गया है कि सर्दियों में कौन सा फल आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, जानने के लिए आगे पढ़ें;  

1. संतरा या ऑरेंज

विटामिन ‘सी’ से भरपूर संतरे, वैसे तो यह फल बहुत ठंडा होता है और यही कारण है कि भारत के पूर्व इलाकों में इस फल का सेवन सर्दियों में बहुत कम किया जाता है। यहाँ पर बहुत ज्यादा सर्दी होती है जिसकी वजह से यह फल खाने से जुकाम, खांसी की समस्याएं होती हैं। यहाँ के लोग इसका सेवन तभी करते हैं जब धूप निकली हो या फिर गर्मियों में पर देश के अन्य जगहों में जहाँ सर्दी कम होती है वहाँ पर इस फल को बहुत शौक से खाया जाता है। 

ADVERTISEMENTS

संतरे में मौजूद विटामिन ‘सी’ सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में फायदेमंद होता है। खासकर सर्दियों में संतरे का स्वाद बहुत रसीला तथा मीठा होता है और गर्मियों में संतरे का स्वाद थोड़ा सा सूखा हुआ और खट्टा रहता है। अगर आपने अब तक संतरे नहीं चखें हैं तो सर्दियां खत्म होने से पहले एक बार इस फल का सेवन जरूर करें, आपको सेहत तथा एक अलग स्वाद जरूर मिलेगा। 

2. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी सर्दियों का सबसे खास फल है और यह फल रसीला होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होत है। स्ट्रॉबेरी ब्लड प्रेशर व खून के प्रवाह को नियंत्रित करता है और इससे खून में शुगर की मात्रा भी सही बनी रहती है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और इससे दिल की समस्याएं कम होती हैं। स्ट्रॉबेरी सर्दियों में सिर्फ दवा का ही काम नहीं करती बल्कि ज्यादातर लोगों को इस फल की खेती भी बहुत अच्छी लगती है। 

ADVERTISEMENTS

3. शरीफा

ज्यादातर लोग शरीफे का सेवन सिर्फ उसमें बहुत ज्यादा बीज होने के कारण नहीं करते हैं पर इस फल का रसीला स्वाद और बेहतरीन गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है जो खासकर सर्दियों में कई बीमारियों से बचाते हैं। यह फल डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों में भी बहुत लाभदायक है। 

4. अंजीर

यह फल विटामिन ‘बी’, ‘बी1’, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि से भरपूर है जो हमारे शरीर को सर्दियों से बचाए रखता है। इसमें विशेष रूप से आयरन बहुत ज्यादा होता है। अंजीर में मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत करता है तथा फाइबर वजन कम करने में मदद करता है। हालांकि इस फल से पुरुषों का यौन स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। 

ADVERTISEMENTS

5. अनानास

विटामिन ‘सी’ तत्वों से परिपूर्ण यह फल आपको उपयुक्त रूप से न्यूट्रिशन देता है। यह फल हमारे शरीर की इम्युनिटी और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। अनानास में सिट्रिक एसिड हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है और यह फल सर्दियों में भी फायदे पहुँचाता है। अगर आपको संतरे पसंद नहीं हैं तो आप अनानास का सेवन कर सकतें हैं। इसका स्वाद व फायदे लगभग एक जैसे ही होते हैं। 

6. चीकू

चीकू में  विटामिन ‘ए’ बहुत ज्यादा होता है जो बच्चों के लिए फायदेमंद है। चीकू पाचन शक्ति को बढ़ाता है और जुकाम व खांसी से निजात दिलाता है। इस फल में मौजूद न्यूट्रिशन हमारी आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इस फल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स नर्व्ज व मसल्स को नष्ट होने से बचाते हैं। 

ADVERTISEMENTS

7. मौसंबी

संतरे की तरह लगने वाला यह फल भी विटामिन ‘सी’ से परिपूर्ण है, सर्दियों में यह फल गठिया जैसी समस्याओं से मुक्त करता है। मौसंबी गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है साथ ही यह फल कैंसर, डिहाइड्रेशन, जॉन्डिस और खट्टी डकार जैसी समस्याओं को दूर करता है। इस फल से बालों को भी काफी फायदे होते हैं।  

8. कमरख

आपके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए कमरख बहुत उपयोगी है और यह हमारे शरीर में फैट की मसल्स को बढ़ने से रोकता है जिसकी मदद से शरीर का मोटापा नहीं बढ़ता है। यह फल पाचन शक्ति तो बढ़ता ही है और साथ ही शरीर में शुगर मात्रा को भी नियंत्रित रखता है और दिल की बीमारियों को खत्म करता है।

ADVERTISEMENTS

9. पपीता

पपीता पौराणिक जड़ी बूटियों में भी गिना जाता है। यह फल स्वाद, शारीरिक इलाज के साथ साथ त्वचा में खूबसूरती के लिए भी प्रचलित है। यह फल कैंसर, पेट खराब, डेंगू, मधुमेह जैसी बीमारियों को तो ठीक करता ही है साथ ही यह फल सर्दियों में त्वचा की देखभाल भी करता है। इस फल का उपयोग आप पाक कला, फलों के सलाद और अपनी त्वचा व् बालों के लिए पैक बनाने में भी कर सकते हैं। पपीता एक ऐसा फल है जिसके कई गुणकारी तत्वों के कारण उसे सर्वगुणसंपन्न फलों में से एक माना जाता है। 

कुछ अन्य फलों के नाम

ऊपर बताए गए फलों के अलावा प्रकृति ने हमें और भी ऐसे अनेक फल प्रदान किए हैं जिनका स्वाद व गुण शरीर के लिए फायदेमंद हैं। खासकर सर्दियों में यह फल हमारी त्वचा में नमी बनाए रखते हैं साथ ही शरीर की सारी समस्याओं को दूर करते हैं। आप सर्दियों में निम्नलिखित फलों का सेवन भी कर सकते हैं, आइए जानें; 

ADVERTISEMENTS

1. खजूर

यह फल खाने में मीठा होने के साथ शरीर को सर्दियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। खजूर शारीरिक खून की वृद्धि के लिए खास माना जाता है और इस फल के सेवन से गठिया, कब्ज, दिल की बीमारी, अस्थमा जैसी बीमारियां ठीक होती हैं। इसे अक्सर ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए किया जो है जिससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है। खजूर को गुनगुने दूध के साथ खाने से शरीर में एनर्जी और न्यूट्रिशन मिलता है। इसमें कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मिनरल्स, विटामिन ‘बी6’ जैसे गुण हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और इसके सेवन से सर्दियों के कीटाणु व ठंडी हवा से भी शरीर कोई हानि नहीं होती है। 

2. सेब

सेब के गुण अक्सर सभी को पता है और ज्यादातर लोग यही फल खाते हैं। सेब में मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा पेट को साफ व स्वस्थ रखती है। इस फल को सर्दियों में खाने से काफी फायदे मिलते हैं क्योंकि सर्दियों में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं और यह शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। सेब खाने से शरीर में लगभग 14% विटामिन ‘सी’ मिलता है जो बहुत जरूरी है। सेब खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है, डायरिया, दांत में दर्द जैसी समस्याएं दूर होती हैं व यह फल कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। 

ADVERTISEMENTS

3. केला

न्यूट्रिशन से भरपूर यह फल भी बहुत आसानी से मिलता है।इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ‘बी6’ तथा आयरन जैसे तत्व हमारे शरीर की पाचन शक्ति बढ़ाते हैं। यह फल दिल की बीमारियों व पाचन को ठीक करने में और ब्लड फ्लो को नियंत्रित करने में और एनीमिया जैसे रोगों से भी लड़ने में सक्षम है। यदि आप केला और दूध खाते हैं तो इससे शरीर में एनर्जी आती है। 

4. अमरूद

अमरूद सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है और इसके गुणकारी तत्व हमारे शरीर को बहुत से फायदे पहुँचाते हैं। इस फल में मौजूद फॉलिक एसिड शरीर की मसल्स को आराम देते हैं और साथ स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करते हैं। यह फल आंखों के लिए बेहतर है, इम्युनिटी को मजबूत करता है और वजन भी कम करता है और साथ ही यह पेट साफ रखता है और त्वचा की देखभाल भी करता है। 

ADVERTISEMENTS

इन फलों को ऐसे ही खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। आप चाहें तो कभी-कभी शेक या जूस भी बना लें पर चीनी के उपयोग से इन फलों के गुणों को कम करता है। जूस बनाते समय ध्यान रहे कि आप चीनी का उपयोग कम से कम करें। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

सर्दियों के लिए 6 स्पेशल मीठे व्यंजन की रेसिपीज
सर्दियों में होने वाली सात कॉमन प्रॉब्लम का हर्बल उपचार
सर्दियों में अंडे से बनी 5 बेहतरीन गरमा गर्म ब्रेकफास्ट रेसिपीज

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago