मैगज़ीन

अक्षय तृतीया पर क्या करने से मिलेगा ज्यादा से ज्यादा लाभ

ADVERTISEMENTS

अक्षय तृतीया एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है, जो आमतौर पर वैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू शास्त्रों और पुराणों के अनुसार चार युग का चक्र होता है, जिसे सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन सतयुग जिसे इंसान के जीवन का सुनहरा दौर कहा जाता है वो समाप्त हो जाता है और त्रेतायुग शुरू हो जाता है। इसलिए, अक्षय तृतीया को युगादि तिथि भी कहा जाता है और ज्यादातर हिंदू परिवारों के लिए ये दिन बहुत ज्यादा महत्व रखता है। अक्षय शब्द का अर्थ होता है ‘कभी न मिटने या कम होने होने वाला’। इसलिए इस दिन जप, यज्ञ, दान-पुण्य करने से इसका लाभ कभी कम नहीं होता है और इस दिन किए गए इंसान के हर अच्छे काम उसके साथ सारे जीवन बने रहते हैं, यहाँ तक माना जाता है, इस दिन किए गए कर्मों का लाभ मृत्यु के बाद भी आपको मिलता रहेगा।

अक्षय तृतीया के बारे में आपको क्या जानना चाहिए

यहाँ कुछ चीजें हैं जो आपको अक्षय तृतीया के बारे में जाननी चाहिए।

  • अक्षय तृतीया में आप कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे कर सकते हैं।
  • अक्षय तृतीया पर, कई लोग सोना खरीदते हैं क्योंकि सोना धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
  • लोग इस दिन विभिन्न चीजों का दान करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह आपको समृद्ध बनाता है और आपके जीवन काल को बढ़ाता है।
  • अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आती है।
  • इस दिन भगवान परशुराम का जन्म भी मनाया जाता है जो भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं।
  • महर्षि वेदव्यास ने इस दिन महाभारत लिखना शुरू किया था।
  • नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह दिन सबसे शुभ दिन माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सूर्य और चंद्रमा सबसे ज्यादा प्रकाशमान रहते हैं।

अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या न करें

आपको ये बात याद रखना चाहिए कि आप अक्षय तृतीया पर जो कुछ भी करते हैं, उसका सकारात्मक और  नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है, ये प्रभाव भविष्य में दस गुना बढ़ जाएगा, आपने जो किया है वो आपको पलटकर मिलेगा और इसका परिणाम इस बात पर निर्भर करता है कि आपने इस दिन क्या किया है। इसलिए आप इस दिन जो भी करें या कहें, उसके प्रति सावधान रहें। यहाँ त्योहार से संबंधित कुछ चीजे हैं जो करनी चाहिए और कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS

क्या करें

नीचे आपको उन चीजों की एक लिस्ट दी गई है, जो आपको अक्षय तृतीया पर करनी चाहिए।

  1. सोना खरीदें – अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना एक परंपरा बन गई है और अगर आपने इस दिन पहले कभी सोना नहीं खरीदा है तो आपको इसे खरीदने पर भी विचार करना चाहिए। ये एक अच्छा निवेश होने के अलावा, समृद्धि का भी प्रतीक है। इस दिन सोना खरीदना भी सौभाग्य और खुशहाली आती है। सोना खरीदना पवित्र माना जाता है क्योंकि परिवार में आर्थिक खुशहाली भी लाने का कारण बनता है।

  2. नया वेंचर शुरू करें – चाहे आप एक नया बिजनेस, वेबसाइट, कंपनी या आप जो अपनी जीवन में चाहते हैं उसे इस समय शुरू करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन कोई भी नई शुरुआत भविष्य में आपको निश्चित रूप से लाभ पहुंचाएगी।
  3. वाहन खरीदें – अगर आप कार या मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो इस अच्छे काम के लिए अक्षय तृतीया का दिन चुने। इस दिन वाहन खरीदना दीर्घायु का प्रतीक है। इससे जब भी आप अपने वाहन से यात्रा करेंगे, तो सुरक्षित रहेंगे। कई कार और ऑटोमोबाइल कंपनियां अक्षय तृतीया पर शानदार डील पेश करती हैं, इसलिए इस दिन वाहन खरीदने पर विचार करें।
  4. नया घर खरीदें – नया घर खरीदने के लिए अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शानदार है। इस दिन एक नया घर खरीदने वाले जोड़े को आशीर्वाद मिलता है, और यह गृहप्रवेश ’समारोह करने के लिए एक अच्छा दिन है। इस दिन बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं और घर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस दिन नई संपत्ति खरीदना आपके घर में एक पॉजिटिव वाइब्स ला सकता है जिससे आप उस घर में एक समृद्ध और स्वस्थ जीवन जीते हैं।

क्या न करें

यहाँ उन चीजों की एक लिस्ट दी गई है जो आपको अक्षय तृतीया पर नहीं करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
  1. जनेऊ संस्कार न करें – यह विशेष रूप से हिंदू ब्राह्मण लड़कों के लिए है। इस दिन जनेऊ या उपनयन संस्कार न करें और जनेऊ न पहनें क्योंकि यह अच्छा नहीं माना जाता है।
  2. इस दिन अपना उपवास न तोड़ें – यदि आप काफी समय से किसी उपवास का पालन कर रहे हैं और अक्षय तृतीया से कुछ दिन पहले इसे नहीं तोड़ते है। तो फिर इस दिन अपना व्रत न तोड़े और इसके लिए समारोह करना भी अशुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया से जुड़ी कथा

वैसे तो कई सारी मान्यताएं इस दिन से जुड़ी हुई हैं, जिसके आधार पर अक्षय तृतीया मनाते हैं और ऐसी ही प्रचलित कथा है महाभारत के समय की – जब पांडवों को 12 साल का वनवास और 1 साल का अज्ञातवास दिया गया उस दौरान ऋषि दुर्वासा ने पांडवों के शरणस्थान में गमन किया। द्रौपदी ने उनका सेवा-सत्कार किया, जिससे खुश हो कर उन्होंने पांडवों को अक्षय पात्र भेंट किया और उनसे कहा कि आज के दिन जो भी भगवान विष्णु की पूजा सभी विधि-विधानों के साथ करेगा उसका भंडार हमेशा भरा रहेगा। 

अक्षय तृतीया पर किन अनुष्ठानों का पालन किया जाता है?

इस दिन कोई भी पूजा करने से पहले, अपने घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करें। पूजा के लिए तुलसी के कुछ पत्ते, प्रसाद और फूल तैयार रखें। नीचे आपको बताया गया है कि इस शुभ दिन आप कौन सी पूजा कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

1. लक्ष्मी पूजा और विष्णु पूजा

देवी लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी हैं, जबकि भगवान विष्णु धन के रक्षक हैं। देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रार्थना करने और अपने घर में लक्ष्मी और विष्णु पूजा करने से, आपके घर में हमेशा धन और खुशियां बनी रहेंगी।

2. सूर्य पूजा

अक्षय तृतीया के दिन सूर्य पूजन का भी बहुत महत्व है, कहते हैं इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से लोगों के पाप धुल जाते हैं, आप स्नान के बाद अक्षत, पुष्प, धूप-दीप, नैवेद्य के सूर्य पूजा करें।

ADVERTISEMENTS

2. अश्व पूजा

अश्व का अर्थ है एक घोड़ा। अश्व पूजा घोड़ों के लिए की जाती है। यदि आप अच्छी भाग्य का आशीर्वाद लेना चाहते हैं और अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बनाएं रखना चाहते हैं, तो घोड़े की पूजा करें। यह मंगल का शिष्य माना जाता है और शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होता है।

3. गज पूजा

हाथी की स्तुति करना और गज पूजा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाओं और कठिनाइयों को दूर कर देगा। यह भविष्य में आने वाली किसी भी चुनौतियों को आसानी से पार करने में आपकी मदद करेगा, जब भी कभी आप किसी मुश्किल की घड़ी में होंगे।

ADVERTISEMENTS

4. गौ पूजा

पूरे भारत में लाखों हिंदू गाय की पूजा करते हैं। गाय को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है और वे स्वभाव से प्यार करने वाली होती है, प्राकृतिक रूप से पोषण देने वाली होती हैं। इसलिए इनकी पूजा का इतना महत्व है।

जैसे कि हमने पहले भी  इस बात का उल्लेख किया है, कि अक्षय तृतीया वाले दिन हमारे हर कार्य सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ता है, इसलिए यदि हम पूजा अर्चना में दिन बिताएंगे तो वैसे ही लाभ मिलेगा। 

ADVERTISEMENTS

अक्षय तृतीया पर क्या चीजें दान कर सकते हैं

यहाँ आपको समृद्धि और घर खुशहाली बनाएं रखने के लिए अक्षय तृतीया पर कुछ चीजें दान करने के लिए बताई गई गई हैं। इसके अलावा आप ब्राह्मणों को आज के दिन भोजन कराएं और उनसे आशीर्वाद लें। आपको क्या-क्या चीजें दान करनी चाहिए नीचे बताया है: 

1. जल के साथ सुपारी

जल में सुपारी डालकर ब्राह्मण या पुजारी जी को दान करना आपको समृद्धि देता है।

ADVERTISEMENTS

2. नारियल

इस दिन ब्राह्मणों को नारियल दान करने से आपके पूर्वजों को उनके पिछले पापों से छुटकारा मिल सकता है।

3. कपड़े

ऐसा माना जाता है कि जरूरतमंदों को कपड़े देने से आपकी उम्र लंबी होती है।

ADVERTISEMENTS

4. हाथ का पंखा

हाथ का पंखा दान करने से दोगुना लाभ प्राप्त होता है।

5. खड़ाऊं

यदि आप अक्षय तृतीया पर किसी को खड़ाऊं दान करते हैं, तो यह आपको मृत्यु के बाद नरक में जाने से रोकेगा।

ADVERTISEMENTS

6. सत्तू

सत्तू गर्मियों में सेवन किए जाने के लिए बहुत फायदेमंद होता, यज्ञ कार्य में सत्तू को प्रजापति कहा है गया है, इसलिए सत्तू दान करें ।

7. खरबूज और ककड़ी

इसे दान करने से न केवल आपको पुण्य मिलता है, बल्कि आपके अच्छे कर्मों के बदलें मरने के बाद आपको मोक्ष भी प्राप्त होता है। 

ADVERTISEMENTS

8.चने की दाल

अक्षय तृतीया के कोई भी पीली चीज दान करना शुभ माना जाता है, इसलिए आप चने की दाल दान कर सकती हैं। 

9. नमक

इस दिन नमक दान जरूर किया जाता है, क्योंकि इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

ADVERTISEMENTS

10. घी

माना जाता है कि घी दान करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

11. गुड़

गुड़ दान करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

ADVERTISEMENTS

12. छाता

कहते हैं इंसान के मृत्यु के बाद का सफर बहुत मुश्किल होता है और छाता दान करने से मृत्यु के बाद यह कष्ट कम करेगा। 

13. दही चावल

किसी को दही चावल दान करने से आप अपने जीवन में नकारात्मकता से छुटकारा पा सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

14. बेल का शरबत

 बेल का शरबत दान करने के लिए शुभ माना जाता, जो भी चीज किसी का पेट भर सकते उसकी जरूरतों को पूरा करे उस दान का महत्व बहुत अधिक होता है। 

15. बिस्तर

इस दिन बिस्तर दान करने से आपके जीवन में दीर्घायु और खुशहाली आएगी।

ADVERTISEMENTS

16. चंदन

दुर्घटनाओं के खतरे से बचने के लिए चंदन को गरीबों को दान किया जाता है।

17. छाछ

इस दिन अपने बच्चों को छाछ दान करने के लिए कहें क्योंकि अक्षय तृतीया पर छाछ दान करने से आपका बच्चा अपने अकादमिक क्षेत्र में सफल होगा।

ADVERTISEMENTS

18. उदकुंभ दान

जो लोग शादी करना चाहते हैं या बच्चे करना चाहते हैं, उनके लिए गरीबों को पीतल या चांदी के बर्तन में पानी दान करना सबसे अहम दान माना जाता है। पानी में कपूर, केसर, तुलसी के पत्तों और सुपारी के साथ मिलाया जाता है।

19. कुमकुम

यदि आप कुमकुम दान करेंगी, तो यह आपके पति को लंबी आयु और समृद्धि के लिए बहुत शुभ है।

ADVERTISEMENTS

20. मिट्टी का घड़ा

मिट्टी का घड़ा दान करने से बीमारी और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 

अक्षय तृतीया के दिन जाप करने के लिए मंत्र

लक्ष्मी बीज मंत्र

ADVERTISEMENTS

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

अक्षय तृतीया पर आप इस मंत्र का 108 बार जप करें, इससे आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और और देवी लक्ष्मी आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाएं रहेंगी।

ADVERTISEMENTS

महालक्ष्मी मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

ADVERTISEMENTS

इस मंत्र का जप करने से आपके ऊपर चढ़ा सभी कर्ज जल्द से जल्द उतर जाएगा।

अक्षय तृतीया भारत में बहुत प्रसिद्ध त्योहार है। इसे सही तरीके से मनाने से आपके जीवन में धन और खुशियां आ सकती हैं। इसलिए, सभी विधि-विधान के साथ पूजा करें और जरूरतमंदों को चीजें दान करें।

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

6 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

6 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

6 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

6 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

6 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 months ago