बालों के लिए दही – 10 आसान घरेलू उपाय

बालों के लिए दही - 10 आसान घरेलू उपाय

मजबूत और चमकदार बाल मिलना कई लोगों के लिए एक सपने जैसा हो सकता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। हाँ, शैम्पू, कंडीशनर और सीरम जो बाजार में मिलते हैं, वो काम तो करते हैं लेकिन वह समस्या की जड़ पर काम करने के बजाय सिर्फ इसके लक्षणों को कम करते हैं। सच्चाई यह है कि आपके बालों को पोषण की आवश्यकता होती है, हालांकि आप कंडीशनर का उपयोग करके रूसी को छिपा सकती हैं, लेकिन यह तब तक खुद से ठीक होने वाला नहीं है जब तक आप इस पर पूरी तरह से ध्यान नहीं देती।

आपके बाल को पोषण कैसे मिलेगा? जवाब है दही। फैटी एसिड और विभिन्न विटामिनों से भरपूर, दही आपके बालों के बढ़ने में सहायता करता है और इन्हें चमकदार भी बनता है।

बालों के लिए दही के फायदे

दही न केवल आपके शरीर और सामान्य स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। बालों के डेवलपमेंट के लिए दही के कुछ लाभ नीचे दिए गए हैं।

1. इम्युनिटी बढ़ाता है

दही में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। खराब इम्युनिटी के कारण बाल लगातार या तेजी से झड़ने लगते है, लेकिन एक कप दही के प्रयोग के बाद, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

2. प्रोटीन से भरपूर

आपके बालों के रोम को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अपने सिर में थोड़ा दही लगाएं, इस तरह यह आपको बालों को पोषण प्रदान करने में मदद करेगा। प्रोटीन मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है और यह आपके बालों के विकास को भी सीधे प्रभावित करता है।

3. आपके सिर की त्वचा को हाइड्रेट करता है

दही आपकी सिर की त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेट करने के लिए जाना जाता है। यह आपके बालों के रोम को फिर से जीवंत कर देता है और विशेष रूप से सर्दियों के महीनों में रूखेपन से छुटकारा दिलाता है।

4. घुंघराले बालों को ठीक करता है

घुंघरालें बालों वाले लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दही आपके बालों को सॉफ्ट करता है और यह आपके बालों के लिए एक बेहतरीन सामग्री के रूप में काम करता है। यह आपके बालों की स्टाइल को बनाए रखता है।

5. रूसी को खत्म करता है

बालों में सफेद परतदार रूसी देखने में खराब लगती है, लेकिन आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस दही लगाएं और इसे 40 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें फिर इसे धो लें ऐसा करने से आपकी रूसी खत्म हो जाएगी। 

6. बालों की चमक में सुधार करता है

जी हाँ, दही आपके बालों में चमक लाता है और इन्हेंरेशमी बनाता है। दही का मास्क बनाकर आधे घंटे के लिए अपने बालों में लगाने से वह बालों की जड़ों में जादू का काम करता है। आपके बालों से बना जूड़ा खूबसूरत दिखेगा और आप बाद में इसे शैम्पू से धो सकती हैं।

7. आपके बाल मजबूत बनाता है

क्या आपके रोम छिद्र बहुत कमजोर हैं और आसानी से अलग हो जाते हैं? यदि हाँ, तो आपको ऑलिव ऑयल, करी और तुलसी के पत्तों के पेस्ट के साथ दही को मिलाकर अपने बालों में लगाने के बारे में सोचना चाहिए। यह आपके बालों के रोम को पोषक तत्वों का सही मिश्रण प्रदान करता  है।

8. अपने बालों को कंडीशन करें 

जी हाँ, दही नेचुरल हेयर कंडीशनर का भी काम करता है। यह आपके सिर में खुजली और जलन को समाप्त करता है और इसे दो चम्मच शहद के साथ मिलाकर लगाने पर यह और भी बेहतर काम करता है। इस मिश्रण से आपके बाल सॉफ्ट और रेशमी हो जाएंगे और यह आपके सिर की त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है, जिससे नेचुरली रूखापन दूर हो जाएगा।

लंबे और चमकदार बालों के लिए दही का उपयोग करने के सर्वोत्तम तरीके

आपको लंबे और चमकदार बालों के लिए दही का उपयोग करने वाले कुछ बेहतरीन घरेलू उपचारों की तलाश है? तो नीचे दिए गए इन उपचारों का उपयोग करें।

1. अंडा और दही 

यह एक आसान उपाय है जो सरल और प्रभावी दोनों है।

 आपको चाहिए 

  • एक पूरा अंडा
  • दो बड़े चम्मच ताजा दही

कैसे उपयोग करें 

  • अंडे को अच्छी तरह से फेंटे  जब तक उसकी जर्दी और सफेदी अच्छी तरह से न मिल जाए और एक बहता हुआ मिश्रण न तैयार हो जाए। चिकना पेस्ट बनाने के लिए इसमें दही मिलाएं। इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर नीचे तक लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • शैम्पू और ठंडे पानी का उपयोग करके इसे धो लें।

कितनी बार करना है

  • इसे हर हफ्ते में दो बार करें।

2. केला और दही 

यह एक सरल उपाय है जो बेहतरीन काम करता है।

आपको चाहिए 

  • आधा पका केला
  • तीन चम्मच शहद
  • एक बड़ा चम्मच दही
  • एक चम्मच नींबू का रस

कैसे उपयोग करें 

  • केले को मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रह जाए फिर उसमें सभी सामग्रियों को मिलाएं। इसे 30 मिनट के लिए रख दें। 
  • अपने बालों पर इस मिश्रण का प्रयोग करें और इसे जड़ों से लेकर नीचे तक लगाएं।
  • इसे 30 मिनट तक लगाकर बैठें, शैम्पू और ठंडे पानी का उपयोग करके बालों को धो लें।       

कितनी बार करना है

  • सप्ताह में दो बार इस विधि का उपयोग करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।

3. ऑलिव ऑयल के साथ दही

ऑलिव ऑयल बालों के लिए सबसे अच्छे नेचुरल ऑयल में से एक माना जाता है और जब इसे दही के साथ मिलाया जाता है, तो यह आपके बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

आपको चाहिए 

  • एक बड़ा चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑयल 
  • एक कप ताजा दही
  • नींबू का रस एक बड़ा चम्मच
  • दो कप पानी

कैसे उपयोग करें 

  • एक कटोरे में तेल और दही को फेंटें।
  • एक जग लें और उसमें नींबू के रस और पानी को मिलाएं।
  • शैम्पू का उपयोग करके अपने बालों को धोएं और एक्स्ट्रा पानी को बालों से निचोड़कर कर निकाल दें।
  • अपने सिर के रोम छिद्रों में दही और तेल का मिश्रण लगाएं और इसे 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
  • गुनगुने पानी का उपयोग करके इसे धो लें, फिर नींबू के रस और पानी को मिलाकर लगा लें और बस हो गया।

कितनी बार करना है

  • इसे हफ्ते में दो बार करें।

4. दही और हनी पैक

आप अपने सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना चाहती हैं? तो इस नेचुरल मिक्सचर को आजमाएं।

आपको चाहिए 

  • आधा कप दही
  • ऑलिव ऑयल के दो बड़े चम्मच
  • तीन चम्मच शहद

कैसे उपयोग करें 

  • अपने बालों के लिए पैक बनाने के लिए ऊपर दी गई सामग्री को मिलाएं।
  • इसे अपने सिर में लगाएं और 30 मिनट तक के लिए लगा रहने दें।
  • शैम्पू और वॉयला का उपयोग करके बालों को धो लें। आपके बाल रेशमी और चमकदार हो जाएंगे। 

कितनी बार करना है

  • इस उपाय का प्रयोग हफ्ते में कम से कम एक बार करें।

5. दही और एलोवेरा

एलोवेरा विटामिन ‘ई’ से भरपूर होता है जो लंबे और चमकदार बालों के लिए एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है। इसमें थोड़ा दही मिलाएं और यह आपके बालों के लिए एक बेहतरीन नुस्खा है।

आपको चाहिए 

  • दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल 
  • दो बड़े चम्मच दही 
  • एक चम्मच ऑलिव ऑयल
  • एक चम्मच शहद

कैसे उपयोग करें 

  • सबसे पहले एलोवेरा जेल और दही को फेंटें।
  • शहद को ऑलिव ऑयल के साथ मिलाएं।
  • इन दोनों मिश्रणों को एक साथ मिलाएं और अपने बालों में लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर शैम्पू और पानी का प्रयोग करके सिर धो लें। 

कितनी बार करना है

  • बेहतरीन रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में एक बार इस नुस्खे का उपयोग कर सकती हैं।

6. दही और नींबू का रस

दही आपके बालों को प्रोटीन और पोषक तत्व देता है, जबकि नींबू में मौजूद विटामिन ‘सी’ की मात्रा उनकी कार्यक्षमता और अब्सॉर्ब करने की क्षमता को बढ़ाती है। यहाँ बताया गया है कि आप इस दही के हेयर पैक का उपयोग कैसे कर सकती हैं।

आपको चाहिए 

  • दही के दो बड़े चम्मच
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें
  • एक चम्मच शहद

कैसे उपयोग करें 

  • दही और शहद को नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस नेचुरल हेयर पैक का उपयोग करने के लिए इसे पूरे सिर में अच्छी तरह से लगाएं और शॉवर कैप के साथ सिर को ढक दें।
  • इसे 30 मिनट तक के लिए लगाए रहें फिर ठंडे पानी से सिर धो लें। 

कितनी बार करना है

  • आप इस उपाय को  हफ्ते में एक से दो बार आजमा सकती हैं।

7. दही और एवोकाडो मास्क

क्या आप रूसी के लिए दही का उपयोग करना चाहती हैं? तो इस हेयर मास्क को जरूर आजमाएं।

आपको चाहिए 

  • एक कप दही
  • आधा एवोकाडो (पका हुआ)
  • ऑलिव ऑयल के दो बड़े चम्मच
  • एक बड़ा चम्मच शहद

कैसे उपयोग करें 

  • एवोकाडो को मसल लें और चिकना पेस्ट तैयार करने के लिए बाकी की सामग्री को साथ मिलाएं।  
  • इसे अपने बालों में लगाएं और 20 मिनट तक के लिए लगा रहने दें।
  • शैम्पू और ठंडे पानी का उपयोग करके इसे धो लें।

कितनी बार करना है

  • इस विधि का उपयोग सप्ताह में एक बार करना चाहिए।

8. दही और करी पत्ता

दही और करी पत्ते बालों को चिकने और चमकदार करने के लिए जाने जाते हैं।

आपको चाहिए 

  • एक कप दही
  • कुछ ताजे करी पत्ते (मुट्ठी भर)

कैसे उपयोग करें 

  • एक महीन पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंडर के माध्यम से करी पत्ते को पीस लें।
  • एक कटोरे में दही डालकर मिलाएं।
  • इसे अपने बालों पर प्रयोग करें और 30 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने  दें।
  • ठंडे पानी का उपयोग करके बालों को धो लें।

कितनी बार करना है

  • बालों के बेहतरीन विकास के लिए इस विधि का उपयोग सप्ताह में एक बार करें।

9. नारियल दूध के साथ दही

आप एक रानी की तरह महसूस करना चाहती हैं? तो इस हेयर मास्क को लगाकर आप राजसी गौरव जैसा महसूस कर सकती हैं। 

आपको चाहिए 

  • एक कप नारियल का दूध
  • आधा कप दही
  • कपूर तेल के दो बड़े चम्मच

कैसे उपयोग करें 

  • पेस्ट बनाने के लिए एक बाउल में सामग्री को मिला लें।
  • इससे अपने सिर का मसाज करें, यह सिर के हर भाग में काम करेगा।
  • इसे कम से कम दो घंटे के लिए लगाए रखें।
  • फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

कितनी बार करना है

  • इस उपाय को सप्ताह में एक बार आजमाएं।

10. दही और मेथी दाना

मेथी दाना बालों के रोम को मजबूत करने और बालों को नुकसान से बचाने के लिए जाना जाता है। बालों का मास्क बनाने के लिए दही के साथ इसे आजमाएं।

आपको चाहिए 

  • एक कप दही
  • एक चम्मच मेथी दाना

कैसे उपयोग करें 

  • मेथी के दानों को रात भर भिगोकर रखें और सुबह दही के साथ इसे पीस लें।
  • इस पेस्ट का प्रयोग अपने बालों पर करें और इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।

कितनी बार करना है

  • बेहतरीन रिजल्ट के लिए सप्ताह में दो बार इस उपाय को आजमाएं।

इन दही-आधारित हेयर मास्क का उपयोग करने से आपके बालों को एक अलग सी चमक मिलेगी और इनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी। लेकिन आप सिर्फ हमारे शब्दों पर न जाएं बल्कि इन्हें खुद आजमाएं और इनके बेहतरीन रिजल्ट देखें।

यह भी पढ़ें:

बालों के लिए शिकाकाई – फायदे और उपयोग के तरीके
सर्दियों में बालों में नेचुरल शाइन के लिए शहद के 7 फायदे
बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पेपरमिंट ऑयल के फायदे