मैगज़ीन

हाथ से खाना खाने के 10 फायदे

कई लोग मानते हैं कि हाथ से खाना खाने से खाने का स्वाद अलग ही लगता है। आयुर्वेद के अनुसार हमारी पाँच उंगलियां पाँच तत्वों के समान हैं और जब आप भोजन खाने के लिए पाँचों उंगलियों का उपयोग करते हैं तो शरीर के पाँचों तत्व (भूमि, जल, अग्नि, आकाश, वायु) जागृत हो जाते हैं जिसकी वजह से भोजन के स्वाद का अधिक आनंद आता है। इस प्रकार आप सिर्फ भूख से ही नहीं बल्कि मन से भी तृप्त हो सकते हैं। 

हमें हाथ से खाना क्यों खाना चाहिए?

भारत में अक्सर लोग हाथ से ही भोजन क्यों करते हैं? इसके पीछे की वजह आप जरूर जानना चाहेंगे। यहाँ पर हाथ से खाना खाने के कुछ फायदे बताए गए हैं, आइए जानें;

1. पाचन ठीक रहता है

भोजन को छूते ही हमारे मस्तिष्क में इसका संकेत जाता है जिसकी वजह से पाचन तंत्र आवश्यक एन्जाइम और डाइजेस्टिव जूस को तैयार करना शुरू कर देता है ताकि हमारा पाचन ठीक रहे। खाते समय भोजन को छूने से हमें इसकी बनावट और तापमान का अंदाजा हो जाता है और हमारा दिमाग खाना खाने से पहले ही उपयुक्त डाइजेस्टिव जूस बनाना शुरू कर देता है। 

2. मानसिक जागरुकता बढ़ती है

हाथ से खाना खाते समय आपका पूरा ध्यान भोजन पर होता है जिसकी वजह से यह ज्यादा स्वादिष्ट और अच्छा लगता है। कांटे व चम्मच के बजाय हाथ से खाने से व्यक्ति का उसके भोजन से एक जुड़ाव बन जाता है। इसके अलावा आपका शांत व जागृत मन पाचन को ठीक रखने के साथ-साथ बेहतर न्यूट्रिएंट्स बनाने में भी मदद करता है। 

3. सभी इंद्रियां एक्टिव हो जाती हैं

कटलरी या चम्मच से भोजन करते समय इसके स्वाद का अनुभव सिर्फ मुँह तक ही रहता है पर हाथ से भोजन करते समय आपकी सभी इंद्रियां जागृत हो जाती हैं और आप पूरे मन से खाने का स्वाद लेते हैं। 

4. स्वस्थ बैक्टीरिया प्रदान करता है

हमारे हाथ की त्वचा में बहुत सारे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं। ये हेल्दी जीव बाहरी हानिकारक बैक्टीरिया से हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं। इसलिए हाथ से खाना खाने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहता है। हालांकि हाथ से खाना खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ जरूर धोएं और नाखून काट लें। 

5. जीभ नहीं जलती है

आपके हाथ टेम्परेचर सेंसर का काम भी करते हैं। जब कोई चम्मच से खाना खाता है तो उसे भोजन की गर्माहट का अंदाजा नहीं होता है और वह भोजन को प्लेट से सीधे अपने मुँह में डाल लेता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप हाथ से खाना खाते हैं तो आपको इसके तापमान का पता चलता है और इससे आपकी जीभ जलने से बच जाती है। 

6. शारीरिक चक्र के लिए भी फायदेमंद है

खाना खाते समय हमारी उंगलियां यौगिक मुद्रा में होती हैं जो सेंसरी अंगों को उत्तेजित करती है और प्राण संतुलन बनाए रखती है। वेदों के अनुसार हमरी उंगलियों के पोर तीसरी आँख, दिल, गले, सोलर प्लेक्सस, सेक्शुअल, रूट चक्र से संबंधित होते हैं। इसलिए हाथ से खाना खाते समय स्पर्श करने से चक्र उत्तेजित हो जाते हैं और इससे कई फायदे मिलते हैं।

7. यह नेचुरल है

विशेषकर भारत में हाथ से भोजन करना बहुत नॉर्मल है क्योंकि भारतीय भोजन का स्वाद एक नेचुरल भावना उत्पन्न करता है। सोच कर देखिए कि आप दाल और रोटी कांटे और चम्मच से खा रहे हैं? या आप नॉनवेज टेस्ट का आनंद कांटे और चम्मच से ले रहे हैं? यह संभव नहीं है। इसलिए हमारे हाथ सबसे बेहतरीन कटलरी हैं।   

8. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

हाथ से भोजन करना हेल्दी है क्योंकि इससे मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है। हाथों के मूवमेंट से खून का प्रवाह बेहतर होता है और यह शरीर के पूरे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। 

9. ओवर-ईटिंग की आदत घटती है

हाथ से खाना खाते समय आप धीमे-धीमे और आराम से भोजन करते हैं जिसकी वजह से कम खाने पर भी पेट भरा-भरा लगता है और ओवरईटिंग करने की आदत व वजन बढ़ने की संभावना कम होती है। इससे आपको वह संतुष्टि मिलती है जो कटलरी से खाने में नहीं मिलती है। 

10. टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है

रिसर्च के अनुसार डायबिटीज टाइप 2 के मरीज बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि सामान्य की तुलना में डायबिटीज के मरीज खाने के लिए कटलरी का उपयोग करते हैं। जल्दी-जल्दी भोजन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर पर अंतर आता है जो टाइप 2 डायबिटीज से ही संबंधित है।  

खाने के मामले में या पकाने के मामले में भारतीय भोजन के महत्व से जुड़े हुए हैं। जब खाना खाने की बात आती है तो ज्यादातर लोग वेस्टर्न कल्चर को छोड़कर भारतीय संस्कृति के अनुसार हाथ से खाना खाते हैं। इससे कई फायदे भी होते हैं। इसलिए यदि अगली बार आप खाने का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो कटलरी के बजाय हाथ से खाना खाएं। 

यह भी पढ़ें: 

ब्लैक कॉफी पीने के 10 फायदे
तांबे की अंगूठी पहनने के अद्भुत फायदे
आपके हेल्थ के लिए गर्म पानी पीने के बेहतरीन फायदे

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 weeks ago