मैगज़ीन

घर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए यह 10 प्रभावी उपाय

आंगन में शाम का आनंद लेना या शाम की ठंडी हवा आने के लिए खिड़कियों को खोलना असंभव है अगर आपका घर हर दिन मच्छरों से घिरा रहता है। मच्छरों से निपटना काफी कष्टप्रद हो सकता है, खासकर उनके लगातार भिनभिनाने, काटने और उनके द्वारा आने वाली बिमारियों के कारण। डेंगू, मलेरिया और पीला बुखार जैसी कई बीमारियां है जिन्हें वह फैलाने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए, अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अपने घर को इन बिन बुलाए मेहमानों से बचाना अनिवार्य हो जाता है।

घर पर मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं

प्राकृतिक रूप से घर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कई विकल्प हैं। यहाँ उनमें से कुछ आपको बताए गए हैं:

1. लहसुन

लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। आपको केवल लहसुन के कुछ टुकड़ों को मसलने की जरूरत है, उन्हें पानी में उबालें और पूरे घर में इसकी महक फैला दें। आप इस घोल को बोतल में भर कर रख सकती हैं और मच्छरों को दूर रखने के लिए अपने घर में इससे स्प्रे कर सकती हैं।

2. तुलसी

तुलसी की प्राकृतिक खुशबू मच्छरों के लिए एक विकर्षक के रूप में कार्य करती है। तुलसी के पौधों को अपने घर के चारों ओर लगा दें या इसकी डंठल को प्रत्येक खिड़की के बगल में रखें। यह जड़ी बूटी मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है और साथ ही साथ मच्छरों के काटने पर इलाज का काम भी करती है।

3. लौंग और नींबू

यह उपाय मच्छरों को दूर रखने के सबसे अच्छा तरीकों में से एक है, यह काफी सरल उपाय भी है। कुछ नींबू लें और उनके दो टुकड़े करें, प्रत्येक टुकड़े में लौंग लगाए। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए इन्हें अपने घर के चारों तरफ रखें।

4. नीम और लैवेंडर का तेल

नीम और लैवेंडर के तेल को 1:1 के अनुपात में मिलाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। बाजार के कॉइल के मुकाबले नीम का तेल मच्छरों को ज्यादा बेहतर तरीके से दूर रख सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, जो आपकी त्वचा को सुरक्षित और संरक्षित रखता है।

5. पुदीने का तेल

एक कप पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूँदें डालें और स्प्रे बोतल में भरें। इस घोल को अपनी त्वचा पर स्प्रे करें। पेपरमिंट ऑयल में रासायनिक मिश्रण होते हैं जो मच्छरों को दूर रखते हैं, जिससे की आप ताजा और पुदीने की तरह महकेंगे। 

6. कपूर का तेल

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कपूर सबसे भरोसेमंद उपाय है। आपको बस बंद कमरे में हल्का सा कपूर देना है और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ देना है। न केवल यह आपको लंबे समय तक प्राकृतिक रूप से मच्छरों से बचाएगा, बल्कि आप मच्छरों को अपने फर्श पर मृत देखकर हैरान होंगे।

7. कॉफी पाउडर

स्थिर पानी के पोखर या तालाब मच्छरों के लिए प्रजनन का आधार बनाते हैं। यदि आपके घर के आसपास या छत पर पोखर हैं, तो उसमें कॉफी डाल दें। यदि मच्छर प्रजनन की अवस्था में है तो उनके अंडे खुद ही सतह पर तैरने लगेंगे और जब उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिलेगा, तो वह मर जाएंगे – इस प्रकार, यह मच्छरों को आपके घर पर आने से रोकते हैं। 

8. पौधे जो मच्छरों को दूर रखते है

कुछ पौधों जैसे फीवरफ्यू, सिट्रोनेला और कैटनीप मच्छरों को भगाने के लिए जाने जाता है। आप अपने बगीचे में इन पौधों को लगा सकती हैं, घर में मच्छरों को रोकने के लिए आप इसे अपने घर की खिड़की और दरवाजों के बाहर लगा सकती है।

9. टी ट्री ऑइल

टी ट्री ऑइल की कुछ बूंदों को थोड़े से पानी में घोलें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। यह एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तेल न केवल मच्छरों को दूर करने के लिए उत्कृष्ट है, बल्कि यह मच्छरों के काटने का भी इलाज करता है।

10. रोजमेरी के पौधे

मच्छरों को दूर रखने में रोजमेरी  के डंठल बहुत असरदार हैं। बस घर के अंदर इसके कुछ डंठल जलाएं, और आप प्रभावी रूप से अपने घर में मच्छरों से छुटकारा पा सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यहाँ अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों और उनके समाधानों के बारे में बताया गया है :

1. मच्छर के काटने से कैसे बचें?

मच्छरों के काटने से बचने के लिए अपनी खिड़कियों पर मच्छरदानी लगाए और फुल स्लीव वाले मोटे कपड़े पहने। आप शाम के समय बाहर जाने से बचे। अगर आपको बाहर जाना है, तो सुरक्षित रहने के लिए कुछ प्राकृतिक मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें। मच्छर कार्बन डाइऑक्साइड के प्रति आकर्षित होते हैं और शराब का सेवन करने से आपके शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है और यह आपकी त्वचा की बैक्टीरियल कम्पोजीशन में वृद्धि करता है। यह बदले में, मच्छरों को आकर्षित करता है। इसलिए शराब के सेवन को कम करने की कोशिश करें या इससे पूरी तरह दूर रहे। आपको अपने घर के आसपास स्थिर पानी को साफ करने की जरूरत है और नियमित रूप से स्नान करें, खासकर जब आपको बहुत पसीना आता हो।

2. क्या एप्पल साइडर विनेगर से मच्छर मरते हैं?

एप्पल साइडर विनेगर जब मच्छरों के लार्वा पर छिड़का जाता है, तो वह उन्हें मार सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ समय लगता है, यह आपके घर के आसपास मौजूद मच्छरों को मारने का एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है। स्थिर पानी में लार्वा को मारने के लिए आपको अच्छी तरह सेब से बने सिरके का उपयोग करना होगा। मच्छरों से सुरक्षित रहने के लिए आप अपनी त्वचा पर सेब के सिरके का छिड़काव भी कर सकते है।

3. मच्छरों से बचने के लिए क्या खाएं?

लहसुन और प्याज का सेवन करते समय आपके छिद्रों के माध्यम से एलिसिन नामक एक मिश्रण जारी होता हैं। इसकी प्राकृतिक महक मच्छरों को आपसे दूर रखती है। मच्छरों को सिरका की गंध पसंद नहीं होती है, इसलिए यदि आप ज्यादा मात्रा में सिरका का सेवन करते हैं तो वह आपसे दूर रहेंगे । शिमला मिर्च मच्छरों को परेशान करता है जो उन्हें आपसे दूर रखता है। थायमिन से भरपूर खाने जैसे दाल, बीन्स, टमाटर आदि की महक मच्छरों को दूर करती है। अंगूर जैसे खट्टे फलों में नॉटकोटोन नामक मिश्रण होता है जो कीटनाशकों के रूप में इस्तेमाल होने वाली एक समाग्री है।

4. मच्छर किससे आकर्षित होते हैं?

आपके शरीर द्वारा उत्पादित होने वाला लैक्टिक एसिड मच्छरों के लिए आकर्षण का एक प्रमुख कारण है। नमकीन भोजन खाने से लैक्टिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। सांस लेने के दौरान एसीटोन निकलता है और एस्ट्रैडियोल एस्ट्रोजेन के भंग होने के दौरान बनता है जो मच्छरों को आकर्षित करता है। वे शरीर में मेटाबोलिज्म के परिणामस्वरूप कार्बन-डाइऑक्साइड से भी आकर्षित होते हैं। यह इनके मुख्य आकर्षणों में से एक है। मच्छर भी रंग के प्रति आकर्षित होते हैं – काले, लाल, नीले, आदि जैसे गहरे रंगों को पहनने वाले लोग उनको पहले दिखते है।

मच्छर वास्तव में एक बड़ी असुविधा का कारण बन सकते है जिसे सही रेमेडी ऑप्शन की आवश्यकता है। यहाँ बताए गए मच्छरों को मारने के कई घरेलू उपाय आपके घर को मच्छर मुक्त रखने में काम आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

घर को साफ रखने के 12 प्रभावी तरीके
घर को धूल मुक्त रखने के 8 आसान तरीके
इन 10 प्रभावी तरीकों से घर में मौजूद कॉकरोच से छुटकारा पाएं

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago