तैलीय त्वचा के लिए घर पर बनाएं 15 कमाल के स्क्रब

तैलीय त्वचा के लिए घर पर बनाएं 15 कमाल के स्क्रब
ADVERTISEMENTS

यदि आपकी तैलीय त्वचा है, तो आपकी त्वचा को क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग के अलावा ज्यादा देखभाल की जरूरत हो सकती है। स्क्रबिंग त्वचा से डैड सेल्स को हटाने का एक बेहतरीन तरीका है क्योंकि यह आपकी त्वचा के छिद्रों को खोलता है और त्वचा को साँस लेने में मदद करता है। यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो आपको अपने त्वचा पर तेल आने से रोकना होगा उसके लिए आपको सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार अपने चेहरे को स्क्रब से साफ करना होगा। आप अपनी त्वचा के अनुसार कोई भी स्क्रब बाजार से ले सकते हैं। हालांकि, आप घर पर भी बेहतरीन स्क्रब बना सकते हैं जो आपकी त्वचा को सुन्दर और चमकदार बनाने में मदद करेगा और आपके चेहरे पर तेल के उत्पादन को कम करेगा। इस लेख को पढ़ें और जाने आसान तरीकों से कैसे बनाए ऑयली स्किन के लिए स्क्रब।

15 DIY स्क्रब ऑयली स्किन के लिए 

घर का बना स्क्रब एक बेहतर तरीका है आपकी तैलीय त्वचा की देखभाल करने का। यहाँ कुछ तैलीय त्वचा के लिए घरेलू स्क्रब दिए गए हैं:

  1. कीवी स्क्रब

कीवी फल एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरा होता है, और यह त्वचा की संरचना को सुधारने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

कीवी स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 1 कीवी 
  • 2 चम्मच चीनी 
  • ऑलिव ऑयल की कुछ बूँदें

कैसे बनाएं और लगाएं   

ADVERTISEMENTS
  • कीवी के फल का गुदा अच्छी तरह निकाल लें।
  • इसमें चीनी और ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • इसे पूरे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।
  • स्क्रब को बनाने और लगाने में 10 मिनट का समय लगेगा।
  • सप्ताह में एक बार इस स्क्रब का उपयोग करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेगा।

सतर्कता के तौर पर 

यदि बहुत संवेदनशील त्वचा हो तो आप चीनी न डाले।

ADVERTISEMENTS
  1. ओट्स स्क्रब

इस स्क्रब में ओट्स एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों को प्रदान करता है, शहद त्वचा को हाइड्रेट करने और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, दही सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है।

ओट्स स्क्रब

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • 1 बड़ा चम्मच ओट्स
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच दही

कैसे बनाएं और लगाए 

  • सभी सामग्री लें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसे कुछ मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाए और हाथों को गोल घुमाते हुए मालिश करें।
  • फिर इस ठंडे पानी से मुँह धो लें।
  • पूरी प्रक्रिया में 10 से 12 मिनट का समय लगेगा ।
  • इस स्क्रब को हफ्ते में एक से दो बार लगाएं।

सतर्कता के तौर पर 

ADVERTISEMENTS

अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव है, तो दही के बजाय गुलाब जल का उपयोग करें।

  1. कॉफी स्क्रब

तैलीय त्वचा के लिए आप इस स्क्रब का उपयोग करें। यह आपको प्राकृतिक चमक देने के साथ आपके चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है। 

ADVERTISEMENTS

कॉफी स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफी बीन्स
  • 1 बड़ा चम्मच ताजा दही

कैसे बनाएं और लगाएं  

ADVERTISEMENTS
  • पिसी हुई कॉफी बीन्स और दही लें, इसे अच्छी तरह मिलाए।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे  मालिश करें।
  • अब अच्छी तरह पानी से चेहरा धो लें। 
  • पूरी प्रक्रिया में 5 से 6 मिनट का समय लगेगा ।
  • इस स्क्रब को हफ्ते में एक या दो बार लगाएं।

सतर्कता के तौर पर 

यदि आपको दूध उत्पादों से एलर्जी है, तो दही के बजाय शहद का उपयोग करें।

ADVERTISEMENTS
  1. खीरा स्क्रब

गर्मियों में तैलीय त्वचा के लिए घर का बना यह सबसे अच्छा स्क्रब है। खीरे के ठंडक देने वाले गुण आपके त्वचा के खुले रोमछिद्रों को बंद करके त्वचा को चमक देता है।

खीरा स्क्रब

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS

1 छोटा खीरा

कैसे बनाएं और लगाएं 

ADVERTISEMENTS
  • खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लें।
  • अपने चेहरे पर कसा हुआ खीरा लगाएं। 
  • एक या दो मिनट के लिए इसे गोल गति में मालिश करें फिर ठंडे पानी से मुँह धो लें। 
  • आप सप्ताह में दो बार खीरे के स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं।

सतर्कता के तौर पर 

इस स्क्रब को लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका चेहरा साफ है।

ADVERTISEMENTS
  1. नींबू का रस, अंडे और नमक से बना स्क्रब

यह स्क्रब तैलीय त्वचा पर जादू की तरह काम करता है क्योंकि नींबू का रस त्वचा को चमकदार बनाता है, अंडे का सफेद भाग त्वचा को कसने में मदद करता है और नमक डेड सेल्स को हटाने का काम अच्छी तरह से करता है।

नींबू का रस, अंडे और नमक से बना स्क्रब

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • ½ चम्मच ताजा नींबू का रस
  • 1 अंडा का सफेद भाग 
  • 2 चम्मच समुद्री नमक 

कैसे बनाएं और लगाए 

  • सभी सामग्री को मिलाएं।
  • इसे कुछ मिनट के लिए अपने चेहरे पर पर्याप्त मात्रा में लगाए और बहुत धीरे मालिश करें।
  • पूरी प्रक्रिया में 6 से 7 मिनट का समय लगेगा।
  • अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें और फिर कुछ ठंडे पानी की छींटे मारें।

सतर्कता के तौर पर 

ADVERTISEMENTS

स्क्रब को धोने के बाद सुनिश्चित करें कि आप अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज जरूरी करें।

  1. अखरोट स्क्रब

अखरोट त्वचा को साफ करने का काम करता है और शहद त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

अखरोट स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 2 से 3 पीसे हुए अखरोट
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • ½ चम्मच नींबू का रस

कैसे बनाएं और लगाए 

ADVERTISEMENTS
  • अखरोट लें और उन्हें पीस लें।
  • इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।
  • स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए धीरे मालिश करें।
  • अच्छे से गुनगुने पानी से मुँह धो लें ।
  • इसे बनाने और लगाने में 9 से 10 मिनट का समय लगेगा।
  • इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार लगाएं।

सतर्कता के तौर पर 

अखरोट को दानेदार ही रहने दे इसे ज्यादा न पीसे।  

ADVERTISEMENTS
  1. टमाटर स्क्रब

टमाटर प्राकृतिक बंधनकारी गुणों से भरपूर होते हैं, और ये त्वचा की सफाई कर उसके छिद्रों को बंद करने और  कसने में सहायक होता हैं।

टमाटर स्क्रब

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS
  • 1 टमाटर
  • 2 चम्मच चीनी

कैसे बनाएं और लगाए 

  • टमाटर का छिलका निकालकर उसे कद्दूकस कर लें। 
  • चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस टमाटर के स्क्रब को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।
  • पूरी प्रक्रिया में लगभग 6 से 7 मिनट का समय लगेगा।
  • इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार लगाएं।

सतर्कता के तौर पर 

ADVERTISEMENTS

अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है तो नींबू की जगह शहद का उपयोग करें ।

  1. चीनी स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा की डेड सेल्स को हटाने व त्वचा से अतिरिक्त तेल को कम करने के लिए सबसे आसान और उपयोगी है। 

ADVERTISEMENTS

चीनी स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 1 बड़ा चम्मच दानेदार चीनी
  • 1 चम्मच शहद

कैसे बनाएं और लगाए 

  • चीनी और शहद मिलाएं।
  • शक्कर-शहद के मिश्रण को आँखों के हिस्से को छोड़ कर पूरे चेहरे पर गोल गति से हाथों को घुमाते हुए लगाए।
  • गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • स्क्रब बनाने और लगाने में आपको 4 से 5 मिनट का समय लगेगा।
  • हफ्ते में दो बार शुगर स्क्रब लगाएं।

सतर्कता के तौर पर 

चीनी घुलनी नहीं चाहिए, इसे दानेदार रूप में होना चाहिए।

  1. पपीता स्क्रब

पपीता त्वचा को आसानी से साफ करता है और खुले छिद्रों को बंद करने में भी मदद करता है।

पपीता स्क्रब

आपको चाहिए 

  • ½ कप पपीते का गूदा
  • ½ चम्मच ताजा नींबू का रस

कैसे बनाएं और लगाए 

  • पपीते का गूदा और नींबू का रस मिलाएं।
  • इस गूदे को कुछ मिनट तक अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर मालिश करें।
  • फिर पानी से अच्छी तरह चेहरा  धो लें। 
  • इस स्क्रब को बनाने और लगाने में 7 से 8 मिनट का समय लगेगा।
  • आप पपीते के स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं।

सतर्कता के तौर पर 

अगर आपको पपीते से एलर्जी है तो इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें।

  1. मसूर दाल स्क्रब

यह स्क्रब आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल और त्वचा की डेड सेल्स को हटाने के लिए बहुत अच्छा है जो आपके चेहरे पर चमक छोड़ता है। 

मसूर दाल स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 1 बड़ा चम्मच लाल मसूर दाल का पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर

कैसे बनाएं और लगाएं  

  • मसूर की दाल का पाउडर लें और इसमें दही और हल्दी मिलाएं।
  • इस दाल-दही के पेस्ट को दो से तीन मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और इसे धीरे से रगड़ें।
  • गुनगुना पानी से मुँह धो लें।
  • इस स्क्रब को बनाने और लगाने में 8 से 9 मिनट का समय लगेगा।
  • इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। 

सतर्कता के तौर पर 

अगर दही आपको पसंद नहीं है, तो इसकी जगह शहद का इस्तेमाल करें।

  1. नींबू और चीनी से बना स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा के पी.एच. मात्रा को बैलेंस बनाए रखने में और खुली त्वचा के छिद्रों को कम करने के लिए बहुत अच्छा है।

नींबू और चीनी से बना स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 1 चम्मच ताजा नींबू का रस
  • 2 चम्मच दानेदार ब्राउन शुगर
  • ऑलिव ऑयल की कुछ बूँदें

कैसे बनाएं और लगाएं 

  • एक कटोरे में सभी सामग्री डालें, इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अंगुलियों का उपयोग करके इसे अपने चेहरे पर लगाए।
  • कुछ मिनट के लिए मालिश करें।
  • फिर गुनगुने  पानी से मुँह धोएं।
  • इस प्रक्रिया में 7 से 8 मिनट का समय लगेगा।
  • अधिकतम लाभ के लिए सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करें।

सतर्कता के तौर पर 

चीनी को दानेदार रूप में रखें; इसे पूरी तरह से न घुलने दें।

  1. शहद और बादाम से बना स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा से अतिरिक्त तेल को कम करता है साथ ही खराब हो गई त्वचा को ठीक करता है और त्वचा को खराब होने से बचाता है।  शहद और बादाम से बना स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम
  • ¼ चम्मच नींबू का रस

कैसे बनाएं और लगाएं  

  • सभी सामग्री लें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • हाथों को गोल गति में घुमाते हुए इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाए।
  • फिर गुनगुने पानी से मुँह धो लें। 
  • इस स्क्रब को बनाने और लगाने में आपको 10 से 12 मिनट का समय लगेगा।
  • अच्छा परिणाम पाने के लिए इस स्क्रब का उपयोग सप्ताह में दो बार करें।

सतर्कता के तौर पर 

बादाम को बिलकुल बारीक न पीसें, उन्हें दानेदार रूप में ही रखें।

  1. बेसन, दही और से बना नमक स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा से अशुद्धियों को साफ करने के लिए बहुत अच्छा है।

बेसन, दही और से बना नमक स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 1 बड़ा चम्मच बेसन 
  • ½ चम्मच दही
  • ½ चम्मच नमक

कैसे बनाएं और लगाएं  

  • एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाएं।
  • इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाए और हाथों से गोल गति में घुमाते हुए इस स्क्रब से मालिश करें। 
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस स्क्रब को बनाने और लगाने में आपको लगभग 6 से 7 मिनट का समय लगेगा।
  • सप्ताह में एक या दो बार इसका प्रयोग करें।

सतर्कता के तौर पर 

अगर बेसन आपकी त्वचा के अनुरूप नहीं है, तो आप इसकी जगह लाल मसूर पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

  1. सेब और ओट्स से बना स्क्रब

यह कॉम्बिनेशन गन्दगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है।

सेब और ओट्स से बना स्क्रब

आपको चाहिए 

  • ½ कप कद्दूकस किया हुआ सेब
  • 1 बड़ा चम्मच ओट्स 
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

कैसे बनाएं और लगाएं  

  • सभी सामग्री को लें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • दो मिनट तक इसे अपनी त्वचा पर धीरे-धीरे रगड़ें।
  • फिर पानी से मुँह धो लें।
  • इसे बनाने और लगाने में आपको 6 से 7 मिनट का समय लगेगा।
  • इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।

सतर्कता के तौर पर 

अपना चेहरा धोने के बाद किसी अच्छे मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।

  1. चावल स्क्रब

 चावल के दाने त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने और डेड सेल्स को हटाने के लिए सबसे बेहतरीन सामग्री है। 

चावल स्क्रब

आपको चाहिए 

  • 1 बड़ा चम्मच खुरदरा चावल का पाउडर
  • 1 चम्मच शहद
  • ¼ चम्मच बेकिंग सोडा

कैसे बनाएं और लगाएं  

  • सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
  • इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर हलके से रगड़ते हुए लगाए।
  • पानी से मुँह धो लें। 
  • इसे बनाने और लगाने की प्रक्रिया में 5 से 6 मिनट का समय लगेगा।
  • इस स्क्रब को हफ्ते में एक या दो बार लगाएं।

सतर्कता के तौर पर 

इसे लगाते समय जोर से मालिश न करें, चावल के दाने आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न इस प्रकार हैं:

क्या स्क्रब से एक्सफोलिएट करना ऑयली स्किन के लिए अच्छा है?

हाँ, यह अच्छा है क्योंकि यह अशुद्धियों, डेड स्किन सेल्स को हटाता है और छिद्रों को खोलकर आपकी त्वचा को साँस लेने में मदद करता है।

इनमें से घर के बने किसी भी स्क्रब का उपयोग करके आप एक स्वस्थ और कोमल त्वचा पा सकते है।