मैगज़ीन

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी के साथ किया बेबी बॉय का वेलकम!

टेलीविजन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और पति रोहित रेड्डी पहली बार पैरेंट बने हैं, 9 फरवरी को इस क्यूट कपल ने अपने बेबी बॉय का स्वागत किया। इसके साथ रोहित रेड्डी ने एक प्राउड फादर होने के नाते यह गुड न्यूज इंस्टाग्रम पर शेयर की और अनीता के साथ खुद की एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “ओह बॉय!”

नीचे दी गई उनकी पोस्ट को चेक करें:

ADVERTISEMENTS

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CLE9PoIh_PV/

जैसे ही उन्होंने ये खबर शेयर की, उनके सभी दोस्तों और सहयोगियों से बधाई के संदेश मिलने शुरू हो गए। उनकी क्लोज फ्रेंड एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अनीता हसनंदानी के बेटे को जन्म देने की बात कही और इस पल को उनके जीवन का दूसरे सबसे बेस्ट मोमेंट बताया!

ADVERTISEMENTS

अनीता ने पिछले साल अक्टूबर में एक वीडियो के जरिए से अपनी प्रेगनेंसी की खबर को शेयर किया था, जहाँ उन्होंने अपनी सगाई से लेकर अपनी शादी तक के सफर को एक शार्ट वीडियो के जरिए शेयर किया था। वीडियो में एक जगह रोहित अनिता के बेबी बम्प पर किस करते हुए भी नजर आए थे। 

दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद गोवा में 2013 को शादी के बंधन में बंध गए। अनीता ने एक बार बताया था कि उन पर कभी भी परिवार की तरफ से बच्चे पैदा करने का कोई प्रेशर नहीं डाला गया। हालांकि, डांस रियलिटी शो में भाग लेने के बाद ही उन्हें लगा कि वे पैरेंटहूड के लिए तैयार हैं। और पिछले साल लॉकडाउन की वजह से उन्हें काफी समय एक दूसरे के साथ बिताने को मिला, इसलिए यह टाइम उनके लिए परफेक्ट था। अनीता की प्रेगनेंसी की खबर सुन के लॉकडाउन फैंस लिए ब्लेसिंग की तरह लग रहा है, जी हाँ क्योंकि इस दौरान फैंस को अनिता की प्रेगनेंसी जर्नी देखने को मिली। आप खुद ही देखें!

ADVERTISEMENTS

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CK1L7rNBF_5/

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CIdhjfaAlP4/

ADVERTISEMENTS

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CGw3fZrBQeW/

स्रोत: https://www.instagram.com/p/CJBj6RAhmeq/

ADVERTISEMENTS

अनीता उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं जिन्होंने 35 के बाद बच्चे की प्लानिंग की है। उन्होंने इस बात स्वीकार किया कि 30 साल से ऊपर की उम्र हो जाने के बाद प्रेगनेंसी प्लान करने को लेकर वह शुरुआत में थोड़ा घबराई हुई थी। अनिता ने कहा था कि ऐज फैक्टर वाली चीज उनके दिमाग में चल रही थी, और कई लोगों ने उन्हें कहा था कि उनके लिए यह सफर मुश्किल हो सकता है। लेकिन एक बार जब मैंने नेचुरली कंसीव कर लिया था तो मुझे इस बात का अहसास हुआ कि ऐज इज जस्ट अ नंबर। बस आपको फिजिकली और मेंटली फिट होना चाहिए बाकी चीजें अपने आप ही वर्क करने लगती हैं। आज के टाइम में मैं और रोहित दोनों ही वेल सेटल्ड हैं और हम फाइनैंशली भी स्टेबल हैं जहाँ हम बच्चे के बारे में सोच सकते हैं। 

अनीता और रोहित की तरह ही ऐसे कई कपल हैं, जिन्होंने अपने 30 साल की उम्र हो जाने के बाद बच्चा प्लान किया है। यह एक अच्छा आइडिया है कि जब कपल वेल सेटल्ड हो जाएं और दोनों ही मेंटली और फाइनैंशली स्ट्रांग हो जाएं, तब बेबी प्लान करें। हालांकि प्रेगनेंसी के लिए जितना ज्यादा लेट होगा आपको कॉम्प्लिकेशन होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। जो अपने भी जरूर सुना होगा। 

ADVERTISEMENTS

लेकिन, अगर आपको लगता है कि आप इन नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार हैं, तो आप अपनी लाइफस्टाइल में चेंजेस करके हेल्थ प्रेगनेंसी की लिए आगे बढ़ सकती हैं। और जैसा की अनिता ने कहा अगर आप मेंटली और फिजिकली फिट हैं तो सब कुछ अपने आप ही ठीक से वर्क करता है। 

अनीता और रोहित ने पहली बार पैरेंट बनने की जर्नी भी बहुत सारे उतार चढ़ाव से गुजरी है, जिसमें एक्साइटमेंट और एंग्जायटी वाले कई सारे मोमेंट आए होंगे, लेकिन वो इस खूबसूरत को हमेशा याद रखना चाहेंगे। फर्स्टक्राई पैरेंटिंग की ओर से अनिता और रोहित को न्यू पैरेंट बनने की खूब सारी बधाइयां और हम कामना करते हैं कि आप और आपके बच्चे की सेहत बनी रह!

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago