मैगज़ीन

गणतंत्र दिवस पर बेस्ट कोट्स, विशेस और मैसेज

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है और यह दिन भारत के सभी लोगों के लिए बहुत स्पेशल है। इसी दिन 26, जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था और देश को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक यानी प्रजातांत्रिक गणतंत्र घोषित किया गया था। इस दिन राजधानी दिल्ली में आर्मी, एयर फोर्स, नेवी, पुलिस और पैरामिलिटरी की परेड होती है और साथ ही पूरा देश इस उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाता है। इस दिन लेटेस्ट एयरक्राफ्ट, वेपन और मिसाइल के माध्यम से दुनिया को देश की ताकत दिखाई जाती है। सभी लोग भारत की विरासत, सुंदरता और ट्रेडिशनल पहनावे के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं व साथ ही मिठाइयां बांटते हैं, तिरंगे को सलाम करते हैं और राष्ट्र गान गाते हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कोट्स और विशेस की मदद से इस दिन को सेलिब्रेट करके आप बच्चों के मन देश के लिए सम्मान जगा सकते हैं। यदि आप अपने बड़ों, बच्चों, रिश्तेदारों व दोस्तों को गणतंत्र दिवस पर बेहतरीन कोट्स या मैसेज भेजना चाहते हैं तो ऐसे ही सबसे नए और बेस्ट कोट्स, मैसेज और विशेस जानने के लिए आगे पढ़ें।

गणतंत्र दिवस पर इंस्पिरेशनल कोट्स

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमिली में किसी को गणतंत्र दिवस पर बेहतरीन कोट्स भेजना चाहते हैं या अपने व्हाट्स ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर देशभक्ति का एक बेहतरीन स्टेटस लगाना चाहते हैं तो यहाँ गणतंत्र दिवस पर पैट्रियॉटिक कोट्स की लिस्ट दी हुई है, आइए जानें;

  • देश की महानता प्यार और त्याग के आदर्शों पर निहित है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरत करती है। – सरोजिनी नायडू
  • देशभक्ति एक धर्म है और यह धर्म भारत के लिए प्यार है।- बंकिम चंद्र चटर्जी

  • यदि अब भी न खौला खून तुम्हारा, तो खून नहीं वो पानी है, जो देश के काम न आए वो बेकार जवानी है।- चंद्र शेखर आज़ाद
  • हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास को मानते हैं।- लाल बहादुर शास्त्री
  • यदि लोग सामान्य सुख व शांति के लिए जनतंत्र का उपयोग न कर पाए तो इसका अर्थ ही व्यर्थ है।- चंद्र शेखर आज़ाद
  • हर भारतीय को यह भूल जाना चाहिए कि वह राजपूत, सिख या जाट है। उसे सिर्फ इतना याद रखना चाहिए कि वह भारतीय है।- सरदार पटेल
  • स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।-  लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
  • बहुत साल पहले, हमने भाग्य के साथ एक प्रयास किया और अब समय आ गया है जब हम अपनी प्रतिज्ञा पूरी करें। आधी रात के समय, जब दुनिया सोती है, भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जागेगा।”- जवाहर लाल नेहरू
  • शुरू से अंत तक हम सिर्फ भारतीय ही हैं।- डॉ. बी आर अंबेडकर
  • यदि आप कुछ बदलना चाहते हैं तो पहले खुद में बदलाव करें।- महात्मा गाँधी
  • नए देश में नई पहचान बने, यहाँ हर किसान का घर बढ़े, खेतों में फसल उगे और हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिले।- स्वामी विवेकानंद
  • हर नागरिक को देश की सेवा करनी चाहिए।- जवाहर लाल नेहरू
  • अब सभी को शांति, सुख और वृद्धि की यात्रा का एक मुख्य हिस्सा बनना जरूरी है।- अटल बिहारी वाजपेयी
  • बम और बंदूकें क्रांति नहीं लाते हैं। क्रांति की तलवार योजनाओं से तराशी जाती है।- भगत सिंह
  • हमेशा विचार, वचन और कर्म का सामंजस्य बनाए रखें। आप अपने विचार शुद्ध रखें और सब कुछ ठीक हो जाएगा।- महात्मा गाँधी

  • भारत में बहादुर युवाओं की कमी नहीं है और अवसर मिलने पर हम अंतरिक्ष की खोज में अन्य देशों से आगे भी पहुँच सकते हैं और इनमें से कोई न कोई एक अपने सपनों को पूरा जरूर करेगा।- अटल बिहारी वाजपेयी
  • हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर खतरे न आएं, बल्कि हम यह प्रार्थना करें कि हम उन खतरों का निडरता से सामना करें।- रवीन्द्रनाथ टैगोर
  • उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य पूरा न हो जाए।- स्वामी विवेकानंद
  • स्वतंत्रता जल्दी डर जाने वालों के लिए नहीं होती है।- विजय लक्ष्मी पंडित
  • राष्ट्र की परंपराएं लोगों के दिलों और आत्मा में बसती हैं।- महात्मा गाँधी
  • भारत में राष्ट्रवाद ने एक ऐसी शक्ति का संचार किया है जो सदियों से लोगों के दिलों में निष्क्रिय पड़ी थी।- डॉ. बी आर अंबेडकर
  • स्वतंत्रता मिलती नहीं है, लेनी पड़ती है।- नेताजी सुभाष चंद्र बोस
  • दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे।- चंद्र शेखर आजाद
  • देश की रक्षा करना सिर्फ सेनानियों का काम नहीं है, इसके लिए पूरे देश को मजबूत बनना चाहिए।- लाल बहादुर शास्त्री
  • संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।-  पं. जवाहर लाल नेहरू

गणतंत्र दिवस पर बेस्ट विशेस और मैसेज

इस बार गणतंत्र दिवस पर आप अपने परिवार और दोस्तों को बेहतरीन मैसेज और विशेस भेजें। यदि आप अपने लोगों को बेस्ट विशेस और मैसेज भेजना चाहते हैं तो यहाँ पर सबसे लेटेस्ट मैसेज व बेहतरीन विशेस की लिस्ट दी हुई है, आइए जानें;

  • एक राष्ट्र, एक दृष्टि, एक पहचान, यही है भारत की शान! हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • अलग है भाषा, अलग है धर्म और अलग है यहाँ सबके नाम पर एक सबका गौरव और एक है सबकी पहचान!
    हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025

  • देशभक्ती के बलिदान से, तिरंगे की शान से, स्वतंत्र भारत की शान हैं हम, इस देश की एक अनूठी पहचान हैं हम। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • सलाम है उनको जिनसे बना हमारा संसार है, खुशनसीब है वो माँ जिसका बेटा देश की पहचान है। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • देश का सम्मान है तू, सबके दिलों का मान है तू।तुझ से है शान देश की, एक नई पहचान है तू। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • देश के लिए खून बहाने को, माँ के आँसू पी जाने को, जो रहता है तैनात सरहद पर, दिल से करें सलाम उसी को। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • हवा का वेग है यहाँ, धूप का तेज है यहाँ, बादलों की गर्जन में खेलते हैं हम, मिट्टी की सोंधी खुशबू का प्रेम है यहाँ। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • सारे जहाँ में है भारत के गणतंत्र का मान, पुराणों में भी गूंजे है देश की अद्भुत शान, सभी धर्म से मिलकर बना है यहाँ का इतिहास, इसी में छिपा है सबका अटूट विश्वास। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • देश के सम्मान में शहीदों की याद में, आओ मिलकर नमन करें भारत के बेटों को, रहे यह वो गाथा देश के जन-जन को। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025

  • न छूटे देश की पहचान, न रूठे रिश्तों को मान, इस देश में बसती है हमारी जान, हिन्दुस्तान से ही है हमारी शान। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • इस देश की बुलंद है आवाज, बुलंद है इसका संविधान रोके से न रुके इसकी शान, तोड़ने से न टूटे इसका मान ऐसा है मेरा देश महान। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • यहीं है कान्हा, यहीं पर बसे राम हैं, चाहे जहाँ भी जाकर देख लो सबसे उच्च यहाँ का संविधान है। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • वो शमा हूँ मैं, जल जाना मेरा काम है, बस यही ज़मीर है मेरा जो देश के लिए कुर्बान है। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • आत्मा में शांति, शब्दों में मजबूती, खून में शुध्दता और मन में ये अभिमान,भारत देश है मेरा और इसी से मेरी शान है। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • देश के लिए खून बहाता, सरहद पर वीर जवान है।उसका त्याग बना है जीवन, उसके खून से लिखा संविधान है। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • जब वीरों ने अपने खून से लिखी आजादी की दास्तान, तब बना भारत देश का संविधान। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • जिसने रचा इतिहास है, उसी के नाम भारत का संविधान है। हैप्पी रिपब्लिक डे।
  • तिरंगे में बस्ती वीरों की जान, इसी से बना है हमारा हिंदुस्तान,न होते वीर तो न बनता संविधान, न बनती यह जिंदगी और न होती हमारी पहचान। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • ये देश है मेरा, यहाँ के हम स्वतंत्र वासी हैं,यहाँ जन्मे हैं कृष्ण-सुदामा, यहाँ हर मन के राम निवासी हैं। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • कलियों सा खिलता रहे, फूलों सा महकता रहेसूरज सा चमकता रहे, यह कामना है मेरा देश हर ऊंची उड़ान भरता रहे। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025

  • हम दें सलामी तिरंगे को, इसी से हमारी शान है,सबसे ऊंचा लहरे हर दम, इसी से हमारी पहचान है, हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • आओ मिलकर मनाएं गणतंत्र दिवस और खुशियों से भर दें सबका मन। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • आज हम करें उन सेनानियों को याद,जिन्होंने भारत को माना अपना सब कुछ औरजिनसे बनी है हमारी पहचान। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • भारत एक गान है जो हमें गाना चाहिए, भारत एक स्वप्न है जो हमें देखना चाहिए ! हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025
  • इस राष्ट्र की खुशियों को मनाएं और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद रखें। हैप्पी रिपब्लिक डे, 2025

गणतंत्र दिवस का समय है और इस दौरान हर जगह पर देश भक्ति ही दिखाई दे रही है। इस पावन अवसर पर आप भी अपने फ्रेंड्स और फैमिली को बेहतरीन कोट्स और मैसेज भेज कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें और सम्मान दें।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर निबन्ध
बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस से जुड़ी जानकारियां
बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन रंगों वाली डिश

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 month ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 month ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

1 month ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

1 month ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

1 month ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

1 month ago