सफेद कपड़ों को साफ तरीके से धोने के 10 टिप्स

सफेद कपड़ों को साफ तरीके से धोने के 10 टिप्स

क्या आपने कभी अपने किसी दोस्त को चमकती सफेद शर्ट या पूरी तरह से सफेद पैंट पहने देखा है? क्या आपने उन्हें देख कर यह सोचा है, काश! मेरे कपड़ों में भी वैसी सफेद चमक होती। कुछ घरेलु तरीकों से आप भी बिलकुल ऐसी ही सफेदी अपने कपड़ों में भी पा सकती हैं। इस आर्टिकल में बताए गए कुछ तरीकों से आइए जानते हैं, कैसे आप अपने कपड़ों को सफेद और चमकदार बना सकती हैं।

सफेद कपड़े साफ करने के 10 प्रभावी तरीके

आप अपने कपड़ों को नई जैसी चमक देने के लिए नीचे बताए गए तरीकों का उपयोग जरूर करें, आइए जानें;

सफेद कपड़े साफ करने के 10 प्रभावी तरीके

1. अपने सफेद कपड़ों को अलग रखें

यह गलती अक्सर लोगों से होती है, वे अपने सफेद कपड़ों और रंगीन कपड़ों को एक साथ ही धोने के लिए डालते हैं। आपके गाढ़े रंग के कपड़ों का रंग सफेद कपड़ों में भी चढ़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि सफेद रंग के कपड़ों को अलग धोएं और रंगीन कपड़ों को अलग से धोने को डालें।

2. कम डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

अधिक मात्रा में डिटर्जेंट के उपयोग का मतलब सफेद कपड़े साफ करना नहीं होता है। अधिक डिटर्जेंट या फैब्रिक सॉफ्टनर वास्तव में गंदे कपड़ों की सफाई के लिए उपयोग किए जाते हैं जो एक निवारक के रूप में काम करता है। यह सारे कपड़ों में चारों तरफ से फैल कर उन पर लगी गंदगी में चुम्बक की तरह चिपक जाता है इसलिए सफेद कपड़ों की सफाई करते समय उपयुक्त रूप से डिटर्जेंट की मात्रा का उपयोग करें और अंत में कपड़ों को साफ  पानी में अच्छी तरह खगालें।

3. नील का उपयोग करें

यह गंदे व दाग वाले सफेद कपड़ों में एक नीले रंग का स्पर्श प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं कि पीला और नीला रंग एक दूसरे के पूरक हैं। जिस कारण नील, सफेद रंग के कपड़ों से पीले रंग के दाग या धब्बों को खत्म करने में मदद करता है और कपड़ों को एक बार फिर चमकदार सफेद और नया जैसा बनाता है। इसे सीधे कपड़ों पर न डालें, इसका इस्तेमाल पानी में मिला कर या फिर वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट के साथ मिलाकर ही उपयोग करें।

4. कम ताप का उपयोग करें

जब आप अपने सफेद कपड़ों को ड्रायर में सुखा रही हों, तो कम गर्माहट का उपयोग करें और उन्हें पूरी तरह सूखने से पहले ही मशीन से बाहर निकाल दें, और उनमें हल्की नमी रहने दें। मध्य से उच्च गर्मी कपड़े को झुलसा सकती है जिस कारण सफेद कपड़ों में पीलापन दिखाई देता है।

5. ब्लीच का इस्तेमाल सिर्फ कॉटन के कपड़ों में करें

ब्लीच का इस्तेमाल सिर्फ कॉटन के कपड़ों में करें

क्लोरीन ब्लीच कुछ कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और इसकी वजह से सफेद कपड़ों में पीले व हल्के ग्रे रंग का दाग पड़ सकता है। आप ब्लीच का उपयोग कपास पर सुरक्षित रूप से कर सकते हैं, लेकिन अन्य कपड़ों के लिए इसका उपयोग करने से बचें।

6. डिटर्जेंट के साथ नींबू का भी उपयोग करें

नींबू का रस एक जैविक ब्लीचिंग एजेंट है और यह सफेद कपड़ों पर बहुत अच्छा काम करता है। आधा कप नींबू का रस, गर्म पानी में मिलाएं और उस पानी में कपड़ों को एक रात के लिए भिगो कर रखें और अगले दिन धोएं। इसके अलावा एक और तरीका है, आप सफेद कपड़े साफ करने के लिए सिरके का उपयोग भी कर सकती हैं, जो नींबू की तरह ही काम करता है। बस कपड़े धोने से पहले उसके ढेर में एक-चौथाई से आधा कप तक सफेद सिरका मिलाएं।

7. बोरेक्स का उपयोग करें

बोरेक्स एक प्राकृतिक बूस्टिंग एजेंट है जो कठोर व भारी पानी को हल्का व नर्म बना देता है और सफेद कपड़ों से किसी भी तरह की गंदगी को निकालने में मदद करता है और उन्हें दिखने में सफेद और साफ बनाता है, बोरेक्स का उपयोग करते समय निर्देशों का पालन करें। बोरेक्स के बजाय, आप सफेद कपड़े धोने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग भी कर सकती हैं।

8. डिशवॉशिंग लिक्विड का उपयोग करें

डिशवॉशिंग लिक्विड में ब्राइटेनर्स होते हैं और यह अंडरवियर व बच्चों के मोजे धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, कपड़े धोते समय कुछ चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड पानी में मिलाएं।

9. व्हाइट ब्राइट का उपयोग करें

व्हाइट ब्राइट एक व्यावसायिक वाइटनर होता है जिसका उपयोग सफ़ेद कपड़ों से पीले रंग के दाग, मैल और यहाँ तक कि लोहे की जंग के धब्बे हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, आप इससे रंगीन कपड़े भी धो सकती हैं।

10. हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग करें

कपड़ों के दाग-धब्बों के लिए शानदार रिमूवर बनाने के लिए आप एक भाग डिशवॉशिंग लिक्विड और दो भाग हाइड्रोजन पेरोक्साइड को मिलाएं। धोने से पहले इसे अपने कपड़ों के अंडरआर्म्स, कॉलर या किसी भी दाग ​​धब्बों पर रगड़ें।

कपड़ों को सफेद रखने के लिए अन्य टिप्स 

कपड़ों को सफेद रखने के लिए अन्य टिप्स 

सफेद कपड़ों में अक्सर यह समस्या होती है कि वे समय के साथ फीके पड़ जाते हैं या पीले पड़ जाते हैं। यहाँ कुछ युक्तियाँ दी गई हैं जिनका उपयोग आप सफेद कपड़ों से पीलेपन – धब्बों को खत्म करने के लिए कर सकती हैं

  • यदि आप उनमें से एक हैं जो हाथ से कपड़े नहीं धोते हैं, तो फिर सुनिश्चित करें कि हर तीन महीने में आप अपनी वॉशिंग मशीन को साफ करती हैं। एक गंदी वॉशिंग मशीन आपके सफेद कपड़ों पर नकारात्मक परिणाम दे सकती है, जिससे वे पीले या मटमैले हो सकते हैं। 
  • कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट की मात्रा को कम करें जो आप हर ढेर के लिए लगभग 2 चम्मच डिटर्जेंट इस्तेमाल करती हैं।
  • यदि आपके घर में कठोर व भारी पानी आता है तो आप पानी को नर्म करने का सिस्टम स्थापित करें या फिर कपड़े धोते समय पानी में सॉफ्टनर का उपयोग करें। कठोर पानी में मौजूद मिनरल सफेद कपड़ों को खराब करते हैं।
  • एक बार भी पहने हुए सफेद कपड़ों को बिना धुले ही सुखाएं, ऐसा करने से कपड़े में से पसीना या शारीरिक तेल सूख जाएगा और आपके सफेद कपड़ों में पीला दाग नहीं लगेगा।
  • सफेद सूती कपड़ों पर क्लोरीन ब्लीच का अधिक प्रयोग न करें क्योंकि इससे सूती कपड़ा अधिक पीला हो सकता है।
  • एक ऐसा डिटर्जेंट चुनें जिसमें पहले से ही ब्लीच मौजूद हो और आपको उसमें अलग से ब्लीच मिलाने की जरूरत न पड़े क्योंकि ब्लीच के ज्यादा उपयोग न करने से कपड़े पीले पड़ने का ख़तरा कम होता है।
  • सफेद कपड़ों को उनके लेबल में लिखे निर्देशों के हिसाब से ही सुखाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

यहाँ सफेद कपड़ों को साफ करने के घरेलू उपायों से संबंधित पूछे गए कुछ सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं, आइए जानें;

1. क्या गर्म पानी में सफेद कपड़े धोना ठीक है?

पानी जितना ज्यादा गर्म होगा कपड़ों में चिपके कीटाणु उतनी ही जल्दी निकलेंगे। गर्म पानी कपड़ों से मिट्टी को हटाने में भी मदद करता है। आप इसके लिए फैब्रिक केयर लेबल या टैग पर लिखे निर्देशों से सभी जानकारी पा सकती हैं। निर्देशों के अनुसार सफेद कपड़े धोने के लिए गर्म पानी का ही उपयोग करना ही बेहतर है। कपड़ों में ज्यादा चमक और सफेदी के लिए आप कपड़ों को धोते समय बेकिंग सोडा या बोरेक्स का उपयोग भी कर सकती हैं।

2. सफेद कपड़ों से पीलेपन को कैसे निकाला जा सकता है?

सूती कपड़ों को सफेद करने के लिए क्लोरीन ब्लीच का उपयोग न करें क्योंकि इससे वे और अधिक पीले हो जाएंगे, इसके लिए ऑक्सीजनआधारित ब्लीच बेहतर रहेगा। यह रेशम और ऊन को छोड़कर सभी कपड़ों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ ऑक्सीजन ब्लीच और ठंडे पानी को पैकेट में लिखे निर्देशों के अनुसार ही मिलाएं और अपने पीले धब्बों वाले सफेद कपड़ों को लगभग 4 घंटों तक भिगो दें। कपड़े धोने से पहले इसे छान लें, और फिर हमेशा की तरह अपने कपड़े धोएं, इससे आपके सफेद कपड़ों का पीलापन निकल जाएगा। आप सफेद कपड़ों से धब्बों व पीलेपन को साफ करने के लिए नील (बलुइन्ग एजेंट) का उपयोग भी कर सकती हैं।

इन युक्तियों की मदद से आप सफेद चादरें, तौलिया और यहाँ तक कि पर्दे भी साफ कर सकती हैं, तो फिर देर किस बात की इन उपायों का इस्तेमाल करके अपने घर के हर सफेद कपड़े को नए जैसा बनाएं।