ठंड में बच्चों के लिए 5 तरह के स्टाइलिश जूते

ठंड में बच्चों के लिए 5 तरह के स्टाइलिश जूते

सर्दियां आते ही पेरेंट्स अपने बच्चे को रोजाना स्टाइलिश कपड़े, जैसे वॉर्म पैंट्स, कोजी स्वेटर्स और क्यूट मंकी कैप्स पहनाने की तैयारी में लग जाते हैं। जाहिर है बच्चे ठंड के क्यूट व गर्म कोड़े में बहुत प्यारे लगते हैं। हालांकि ठंड में आप अपने बच्चों के पैरों की स्टाइलिंग को नजर-अंदाज कर देती होंगी। 

हमारे हाथ और पैर शरीर का वो भाग हैं जो बाहरी दुनिया के संपर्क में बहुत ज्यादा आते हैं। यह शरीर के बाहरी अंग हैं और इनसे ही गर्माहट कम होती है। इसलिए ठंड से बचने के लिए पैरों व हाथों को गर्माहट देना बहुत जरूरी है। 

सर्दियों में बच्चों के लिए 5 प्रकार के क्यूट और स्टाइलिश जूते 

यद्यपि ठंड के दौरान हाथों को आप मिटेंस और दस्तानों से ही गर्माहट दे सकती हैं पर पैरों को गर्माहट देने के कई तरीके हैं। आपकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यहाँ पर बच्चों के लिए कई स्टाइलिश जूतों के बारे में बताया गया है, आइए जानें;

1. बूट्स 

बूट्स 

सर्दियों में पहनने वाले जूते अक्सर सभी के ऊपर अच्छे लगते हैं और हर ऑउटफिट के साथ पहनें जा सकते हैं। यह जूते बच्चों के लिए काफी सही हैं क्योंकि ये जूते बहुत मजबूत होने के साथ-साथ कठोर मटेरियल से भी बने हैं। यदि आप विंटर वैकेशन में कहीं ठंडी जगह जाने की प्लानिंग कर रही हैं जहाँ स्नोफॉल होने की भी संभावना है तो बच्चे के लिए यही जूते खरीदें। 

2. स्पोर्ट्स शूज 

स्पोर्ट्स शूज 

यह विंटर फुटवियर को सर्दियों में पहनने के बजाय किसी भी मौसम में पहने जा सकते हैं। हालांकि यदि आप महंगे विंटर शूज में पैसे खर्च करना नहीं चाहती हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन है। स्पोर्ट्स शूज रोजाना पहनने वाले जूतों से थोड़े मोटे होते हैं। यदि इन जूतों को गर्म सॉक्स के साथ पहना जाए तो काफी अंतर पड़ता है। 

3. स्नीकर 

स्नीकर 

यदि बहुत ज्यादा ठंड नहीं है और बच्चा गर्म जूते पहनना नहीं चाहता है तो आप उपहनें से स्नीकर्स पहना सकती हैं इससे बच्चा सुरक्षित और सेफ रहेगा। यदि आपका बच्चा बाहर जा रहा है पर वह खेलेगा नहीं तो आप उसे स्नीकर्स पहनाएं इससे उसे फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। यदि बहुत ज्यादा ठंड है तो आप उसे स्नीकर के साथ गर्म मोजे भी पहनाएं। 

4. लोफर 

लोफर 

कभी-कभी बच्चे जूतों के फीते बांधने पर चिड़चिड़ाने लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ विशेषकर लड़कियों के लिए लेस वाले जूते हर प्रकार के कपड़ों के साथ नहीं जचते हैं। इसलिए ऐसे में आपको स्लिप ऑन या लोफर पहनने की जरूरत है। लोफर या स्लिप ऑन पहनने से बच्चे का लुक स्टाइलिश लगेगा और उसे ठंड भी नहीं लगेगी (चूंकि यह जूते पूरी तरह से बंद रहते हैं इसलिए ठंड के मौसम में  पैरों को पूरी तरह से कवर करने में मदद मिलती है)। 

5. इंडोर स्लिप ऑन 

इंडोर स्लिप ऑन 

बच्चों की देखभाल के लिए इंडोर शूज भी बहुत जरूरी हैं। आप अपने बच्चे को घर में पहनाने के लिए ऊनी स्लीपर ले सकती हैं। यह सफर के लिए भी बहुत अच्छी होती है। ठंड में मार्बल का फ्लोर अक्सर बहुत ठंडा रहता है और इन स्लीपर से पैरों को गर्माहट मिलने में मदद मिलती है। 

ठंड में बच्चों को जूते पहनाने के टिप्स 

बच्चों के कपड़ों का फैशन तेजी से बदलता है। इसलिए कई पेरेंट्स अपने बच्चे के कपड़ों में ज्यादा खर्च नहीं करते हैं। तो यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से आप सर्दियों में अपने बच्चे को रेगुलर कपड़ों के साथ स्टाइलिश जूते पहना सकती हैं, आइए जानें;

लड़कों के लिए 

बॉयज फुटवियर ज्यादातर पूरी तरह से बंद होते हैं। आप अपने बेटे के लिए मोटे मोजे खरीदें और उसे सर्दियों में रेगुलर जूतों के साथ पहनाएं। आप गर्म या मल्टी लेयर मोजे ही चुनें। शॉपिंग में जाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ठंड से बचने के लिए सिंथेटिक फाइबर की बजाय नेचुरल कॉटन फाइबर के मोजे अच्छे होते हैं। 

आप अपने बच्चे को थर्मल पैंट्स या लॉन्ग जॉन्स भी पहना सकती हैं। कई बार यह भी पैरों को पूरी तरह से कवर कर देता है और साथ ही पैरों में एक्स्ट्रा लेयर भी मिल जाती है। 

लड़कियों के लिए 

लड़कियों के पास अक्सर ज्यादा जूते होते हैं जिन्हें वे अलग रंग और स्पेशल ऑउटफिट के साथ पहन सकती हैं। यदि आपकी बेटी के पास कई प्रकार के जूते हैं तो आप कपड़ों व जूतों के रंगों के अनुसार वॉर्म सॉक्स पहनाएं। आप अपनी बेटी को विशेषकर फ्रॉक या स्कर्ट के साथ घुटनों तक के मोजे भी पहना सकती हैं। इससे आपके बच्चे के पैरों में गर्माहट रहेगी। आप बेटी को लेग वॉर्मर भी पहनाएं। यह बैले फ्लैट या अन्य स्लिप ऑन के साथ पहनने पर ट्रेंडी लगता है। 

आप बच्चे को टाइट्स भी पहना सकती हैं और इसे विभिन्न तरीकों से पहना जा सकता है। आप यह अपने बच्चे को जीन्स और पैंट या शॉर्ट्सस्कर्ट्स के साथ भी पहनाएं। इससे आप बच्चे को गर्मियों के कपड़े ठंड में भी पहना सकती हैं। 

हम अक्सर अपनी केयर की रूटीन में पैरों को नजर-अंदाज कर कर देते हैं। आप अपने व बच्चे के लिए पैरों की देखभाल करने का एक रूटीन फॉलो कर सकती हैं। आप शाम को अपने बच्चे के पैरों को गुनगुने पानी में रखें, इसे साफ कर के धोएं और मोजे पहनने से पहले एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। आप सर्दियों को एन्जॉय करने के लिए बच्चे के पैरों को गर्माहट देती रहें।