गर्भधारण

महिलाओं के लिए प्रजनन की दवाइयां – लाभ और दुष्प्रभाव

महिलाओं में बांझपन की समस्या होने पर चिकित्सक गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने के लिए प्रजनन की दवाइयां निर्धारित करते हैं। हालांकि इन दवाओं को लेने से फायदा और नुक्सान दोनों ही हैं, तो आइए जानते हैं इन दवाओं के लाभ और इनका उपयोग करने से क्या दुष्प्रभाव होते हैं।

प्रजनन की दवा क्या है?

महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने वाली दवाओं को प्रजनन की दवा कहा जाता है। प्रजनन की दवा का उपयोग उन हॉर्मोन को सक्रिय करने के लिए किया जाता है जो अंडाशय से डिंब मुक्त करते हैं – इसे डिंबोत्सर्जन की प्रक्रिया कहते हैं।

किन स्वास्थ्य स्थितियों के लिए प्रजनन दवाओं का प्रयोग किया जाता है?

प्रजनन दवाएं अधिकतर महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं के लिए निर्धारित की जाती हैं। हालांकि, इसका उपयोग अन्य स्वास्थ्य स्थितियों में भी किया जा सकता है जैसे:

  • पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पी.सी.ओ.एस.)
  • अंडोत्सर्ग संबंधी समस्याएं
  • वज़न कम होना, वज़न अधिक होना, अत्यधिक व्यायाम करना
  • थायरॉयड समस्याएं
  • अनियमित भोजन

महिलाओं के लिए प्रजनन की दवाओं के लाभ?

प्रजनन की दवाएं निम्नलिखित लाभ प्रदान करती हैं:

  • यह उन हॉर्मोन के उत्पादन को बढ़ाती हैं जो प्रजनन प्रक्रिया में मदद करते हैं।
  • प्रजनन दवाओं के इस्तेमाल से अंडोत्सर्ग चक्र नियंत्रित होता है।
  • प्रजनन दवाओं में विटामिन और खनिज होते हैं जो भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक होते हैं जिससे गर्भपात की संभावना कम हो जाती है।
  • यह अंडाशय में डिंब से युक्त फॉलीकल्स के उत्पादन में वृद्धि करता है। जब यह फॉलिकल्स बड़े हो जाते हैं तो अंडोत्सर्ग में मदद करते हैं।

महिलाओं के लिए प्रजनन की दवाओं का उपयोग करने के दुष्प्रभाव?

दुर्भाग्य से, महिलाओं को प्रजनन की दवाओं का उपयोग करने से गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

1. मिजाज़ बदलना

इन दवाओं के सेवन से महिलाओं का मिजाज बदलता रह सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी प्रजनन दवाएं शरीर में हॉर्मोन के स्तर को बदलती हैं, विशेष रूप से एस्ट्रोजेन के। इसकी की उच्च खुराक मिजाज़ में बदलाव और अवसाद का कारण बनती हैं।

2. जुड़वा या उससे ज़्यादा बच्चे

जुड़वा या उससे ज़्याद बच्चे, माँ के लिए तथा बच्चों के लिए खतरा हो सकते हैं। जन्म के समय शिशु का बहुत कम वज़न हो सकता है जो दीर्घ-कालिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करता है और कुछ मामलों में घातक भी साबित हो सकता है।

3. समय से पहले बच्चे का जन्म

यदि प्रजनन दवाओं का उपयोग किया जाता है तो एकाधिक जन्म आम है जिसके कारण समय से पूर्व प्रसव हो सकता है और इस कारण बच्चे के पैदा होने पर कई समस्याएं हो सकती हैं।

4. ओवेरियन हाइपर स्टिमुलेशन सिंड्रोम (.एच.एस.एस.)

यदि हॉर्मोन इंजेक्शन की प्रतिक्रिया के कारण अंडाशय सूज जाता है, तो यह ओ.एच.एस.एस. का कारण बन सकता है। इस स्थिति में दर्द, तेजी से वज़न बढ़ना, पेशाब कम आना, मतली, उल्टी और सांस लेने में समस्या होती है। गंभीर मामलों में यह समस्याएं, महिलाओं के लिए घातक साबित हो सकती हैं।

5. अस्थानिक गर्भावस्था का खतरा

प्रजनन की दवाओं से अस्थानिक गर्भधारण का खतरा चार गुना बढ़ जाता है। यह एस्ट्रोजेन के उच्च स्तर और बहु- अंडाणु के कारण होता है।

प्रजनन की दवाओं के प्रकार

प्रजनन दवाओं को केवल तभी लिया जाना चाहिए जब आप एक साल से अधिक समय तक प्रयास करने के बाद भी गर्भधारण करने में असमर्थ हों। हालांकि, 1 वर्ष तक कोशिश करने के बाद, डॉक्टर निम्नलिखित प्रजनन दवाएं दे सकते हैं।

1. क्लोमिड

यह बाज़ार में उपलब्ध सबसे आम प्रजनन की दवा है और संभवत: यह पहली प्रजनन दवा है जो डॉक्टर आपको बता सकते हैं। यह दवा लोकप्रिय है क्योंकि यह काफी सस्ती है और इसे लेने वाले 80% लोगों को दवा लेने के 6 महीने के भीतर गर्भधारण होता है। इंजेक्शन से दी जाने वाली दवाओं के विपरीत, यह खाने की गोली है जिसे लेना सरल है।

2. ब्रोमोक्रिप्टीन

यह आमतौर पर दी जाने वाली ऐसी प्रजनन की दवा है जो महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी दी जा सकती है। इसका उपयोग प्रोलैक्टिन हॉर्मोन के अधिक उत्पादन को रोकने के लिए किया जाता है। महिलाओं में, यह मासिक धर्म की समस्याओं के इलाज के लिए भी प्रयोग किया जाता है। पुरुषों में, प्रोलैक्टिन के उच्च स्तर के कारण कम शुक्राणु या कम टेस्टोस्टेरॉन की समस्याओं में मदद करता है।

इसके अलावा पार्किंसन रोग का इलाज करने के लिए, पिट्यूटरी ट्यूमर के विकास को धीमा करने के लिए और कई बार टाइप 2 मधुमेह के लिए भी इस दवा का उपयोग किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए उपलब्ध सामान्य प्रजनन दवाएं

बाज़ार में महिलाओं के लिए कई प्रकार की प्रजनन दवाएं उपलब्ध हैं। लेकिन आमतौर पर जो दवाएं दी जाती हैं वे निम्नलिखित हैं:

1. क्लोमीफीन साइट्रेट

मुख्य रूप से यह उन महिलाओं को दी जाती है जो अंडोत्सर्ग की समस्या से पीड़ित होती हैं। यह पी.सी.ओ.एस. से पीड़ित महिलाओं को भी दी जा सकती है और जिन महिलाओं में नियमित अंडोत्सर्ग होता है उनमें डिंब के उत्पादन में वृद्धि के लिए भी दी जाती है।

2. लेट्रोज़ोल

यह दवा प्रोजेस्टेरोन के स्तर को कम कर के फॉलिकल बढ़ाने वाले हॉर्मोन (एफ.एस.एच.) के अधिक उत्पादन के लिए मस्तिष्क को प्रेरित करती है जिससे अधिक अंडोत्सर्ग होता है और अधिक डिंब का भी निर्माण होता है। यह पी.सी. से पीड़ित महिलाओं और सामान्य अंडोत्सर्ग करने वाली महिलाओं में डिंब की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।

3. ह्यूमन मेनोपॉज़ल गोनैडोट्रोपिन

यह दवा दो हॉर्मोन से बनी है, जिनका नाम है फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन (एफ.एस.एच.) और ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन (एल.एच.)। दोनों अंडाशय को अच्छी गुणवत्ता वाले डिंब का उत्पादन करने में मदद करते हैं और डिंब विकसित करने में भी मदद करते हैं।

4. ह्यूमन क्रेयॉनिक गोनाडोट्रोपिन

यह दवा इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध है और यह डिंब को परिपक्व होने में मदद करती है। यह ज़्यादातर पी.सी.ओ.एस से पीड़ित महिलाओं के लिए निर्धारित की जाती है या यदि क्लोमीफीन दवा काम नहीं करती है तब दी जाती है या फिर बांझ महिला अगर आई.वी.एफ. उपचार करा रही है, तब इस दवा का उपयोग किया जाता है।

5. गोनाडोट्रोपिनविमोचन हॉर्मोन विरोधी

यह दवा आई.वी.एफ. के साथ-साथ नियंत्रित अंडाशय की उत्तेजना तकनीक से उपचार हेतु महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है। यह एल.एच. और एफ.एस.एच. को बाधित करके प्रेरित अंडोत्सर्ग को रोकता है और आई.वी.एफ. के समय में ही डिंब को विकसित करने देता है।

6. मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड

अधिकांश प्रजनन दवाओं की तरह, यह पी.सी.ओ.एस. से पीड़ित महिलाओं में अंडोत्सर्ग की समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। यह एस्ट्रोजेन स्तर और टेस्टोस्टेरोन स्तर को बराबर करने में मदद करता है, जिससे शरीर को नियमित रूप से अंडोत्सर्ग करने में मदद मिलती है।

7. ब्रोमोक्रिप्टीन

इस दवा से प्रोलैक्टिन हॉर्मोन के अत्यधिक उत्पादन की समस्या के कारण अंडोत्सर्ग में समस्याओं का इलाज किया जाता है। यह गोली/टैबलेट के रूप में या योनि सपोसिटरी के रूप में उपलब्ध है।

प्रजनन क्षमता की दवाएं एक दूसरे से कैसे भिन्न होती हैं?

प्रजनन की दवाएं एक दूसरे से रूपों में भिन्न हो सकती हैं, कुछ टैबलेट/गोलियों के रूप में हैं और कुछ इंजेक्शन के रूप में।

क्लोमिफीन जैसी कुछ प्रजनन की दवाएं पी.सी.ओ.एस. से पीड़ित महिलाओं को अंडोत्सर्ग करने में मदद कर सकती हैं, जबकि कुछ महिलाएं को मेटफ़ॉर्मिन से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ के लिए, दोनों दवाओं का एक संयोजन अच्छी तरह से कार्य करता है।

प्रोलैक्टिन हॉर्मोन के उच्च स्तर से पीड़ित महिलाओं को अंडोत्सर्ग समस्याओं के उपचार के लिए ब्रोमोक्रिप्टीन या कैबर्जोलिन की सलाह दी जाती है।

प्रजनन चिकित्सा के लिए उचित खुराक तय करें

प्रजनन की दवा की एक उचित खुराक महिलाओं में प्रजनन समस्याओं के सफलतापूर्वक इलाज में महत्वपूर्ण होती है। खुराक और प्रजनन दवा का प्रकार समस्या के कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है। दवा की कम खुराक आपकी सफल परिणाम प्राप्त करने की संभावनाओं को दूर कर सकती है और उच्च खुराक के परिणामस्वरूप ओ.एच.एस.एस. जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

महिलाओं में बांझपन के उपचार में प्रजनन की दवा चिकित्सा का पहला चरण है। कई अत्यधिक फायदेमंद दवाएं हैं जो आपको गर्भ-धारण करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर से बेझिझक बात करें और उनके द्वारा निर्धारित प्रजनन की दवाओं का उपयोग करें। सही खुराक के साथ सही प्रजनन की दवा आपको गर्भ-धारण करने में मदद करेगी।

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

2 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

2 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

2 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago