शिशु

मीनाक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Meenakshi Name Meaning in Hindi

इन दिनों पेरेंट्स के लिए बच्चे का अच्छा नाम ढूंढना बड़ा काम हो गया है। लोगों को यह चाहिए कि नाम ट्रेंडिंग हो मगर सुनने में सुंदर और अर्थपूर्ण भी हों। ऐसे में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो भले ही सालों पुराने हों लेकिन सदाबहार होते हैं। इस लेख में हम लड़कियों के लोकप्रिय नाम मीनाक्षी के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपके परिवार में बेटी ने जन्म लिया है, तो यह नाम आपके लिए एक बेहतर सुझाव होगा। आइए मीनाक्षी नाम से हर वो जानकारी इस लेख की मदद से प्राप्त करते हैं, जो बच्चे का नाम रखने से पहले माता पिता को पता होना चाहिए। मीनाक्षी नाम का मतलब, राशि और स्वभाव जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

मीनाक्षी नाम का मतलब और राशि

मीनाक्षी एक ऐसा नाम है जो 80 और 90 के दशक में बहुत लोकप्रिय था। इस नाम की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री उस दौरान बहुत प्रसिद्ध हुई थीं। जिसकी वजह से लोगों को यह नाम बहुत पसंद आया और उन्होंने प्रभावित होकर अपनी बेटियों को भी यह नाम दिया। लेकिन लोग अब बच्चे का नाम रखने के दौरान उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करते हैं। मीनाक्षी बहुत ही प्यारा नाम है, जिससे सुनने के बाद माता पिता इसकी तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। लेकिन इससे पहले आप यह नाम रखें इसका मतलब जानना आपके लिए जरूरी है। मीनाक्षी खूबसूरत आंखों वाली लड़की, कुबेर की पुत्री है। आपको बता दें कि इस नाम की शुरुआत म अक्षर से होती है जिसकी वजह से यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम मीनाक्षी
अर्थ खूबसूरत आंखों वाली लड़की, कुबेर की पुत्री
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 4
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग नारंगी, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा और पुखराज

मीनाक्षी नाम का अर्थ क्या है?

मीनाक्षी जैसा खूबसूरत नाम अपनी बेटी का रखकर आप उसकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगाने का काम करते है। यह बहुत प्यारा नाम है और इसके अर्थ को जानने के बाद बहुत कम ही लोग होते हैं जो इसे अपनाते नहीं है। इस नाम का खूबसूरत आंखों वाली लड़की होता है। इस नाम की लड़कियां अपने नाम के मतलब की तरह ही होती है। इन लड़कियों की आंखें बेहद खूबसूरत और बिना कुछ बोले सब कुछ बयां करने वाली होती है। इन लड़कियों में कई तरह की खूबियां होती है, जो समय के साथ उजागर होती हैं। ये महिलाएं भरोसेमंद होती हैं और साथ ही इनकी ईमानदारी पर किसी को भी शक नहीं होता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बुरी से बुरी परिस्थिति में भी ये आपा नहीं खोती हैं और कार्य को शांतिपूर्वक संभालती हैं।

मीनाक्षी नाम का राशिफल

मीनाक्षी नाम की राशि सिंह है। इस राशि की लड़कियां हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करती हैं। इस राशि की लड़कियां बातों की बहुत शौकीन होती हैं और ये हर किसी से दिल खोलकर अपनी बात करती हैं। ये दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनकी बुद्धि की चर्चा सारे समाज में होती क्योंकि बाकियों के मुकाबले इनका इनका दिमाग काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से ये पीछे नहीं हटती हैं। ये लड़कियां खुली किताब की तरह होती हैं, इन्हें किसी से कुछ छुपाने की जरूरत नहीं होती है।  इस राशि के मुख्य अक्षर म, ट को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

मीनाक्षी नाम का नक्षत्र क्या है?

मीनाक्षी नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – मा, मी, मू, मे।

मीनाक्षी जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

मीनाक्षी नाम अपने मतलब की वजह से हर किसी को पसंद आता है और यह नाम म अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि के अंदर आता है। सिंह राशि के हिसाब से और भी अन्य लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
मंदना (Mandana) महक (Mahek)
मेशा (Mesha) मंजुला (Manjula)
मंजरी (Manjari) मिशका (Mishka)
मिताली (Mitali) मायरा (Mayra)
टीना (Tina) ट्विंकल (Twinkle)
ट्विशा (Twisha) टिप्सी (Tipsy)

मीनाक्षी नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

मीनाक्षी बहुत ही प्यारा नाम है और हर कोई इसे आसानी से अपनाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन फिर भी आपको इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश है, तो आप हमारा द्वारा तैयार की गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख सकते हैं।

नाम नाम
सोनाक्षी (Sonakshi) सताक्षी (Satakshi)
लक्षी (Lakshi) दक्षि (Dakshi)
मोक्षी (Mokshi) साक्षी (Sakshi)
अक्षि (Akshi) शिवाक्षी (Shivakshi)
मीनल (Meenal) मिनारा (Minara)
मनीषा (Manisha) मणिका (Manika)

मीनाक्षी नाम के प्रसिद्ध लोग

मीनाक्षी नाम के कई सेलिब्रिटी हमारे देश में मौजूद हैं जिनके बारे में हम आपको बताएंगे ताकि इन्हीं लोगों से प्रभावित होकर आप अपनी बेटी के लिए यह नाम चुन सकें।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
मीनाक्षी शेषाद्री अभिनेत्री एवं मॉडल
मीनाक्षी चौधरी अभिनेत्री एवं मॉडल
मीनाक्षी गोपीनाथ शिक्षाविद
मीनाक्षी लेखी वकील व राजनीतिज्ञ
मीनाक्षी कंडवाल पत्रकार, एंकर
मीनाक्षी मुखर्जी लेखिका
मीनाक्षी रवीन्द्रन अभिनेत्री
मीनाक्षी सागर फिल्म निर्माता
मीनाक्षी उपाध्याय लेखिका
मीनाक्षी वाधवा वैज्ञानिक

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

‘म’ अक्षर से लड़कियों के ऐसे कई यूनीक और ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। हमने ऐसे नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उस पर जरूर डालें।

नाम अर्थ
माही (Mahi) दोस्त, नदी, स्वर्ग, पृथ्वी
मायरा (Mayra) प्रिय, अनुकूल, प्रशंसनीय, अद्भुत
मंदिरा (Mandira) घर, पवित्र स्थान
मयांशी (Mayanshi) देवी लक्ष्मी से संबंधित
मनिका (Manika) आभूषण
मुग्धा (Mugdha) सुंदर, सम्मोहित करने वाली
मुक्ति (Mukti) स्वतंत्र, मोक्ष
मंदिरा (Mandira) परिवार
मिषा (Misha) मुस्कान
मौसमी (Mausami) सुंदरता, वर्षा ऋतु लड़की

मीनाक्षी लड़कियों का बहुत ही प्यारा और प्रसिद्ध नामों में से एक है। इस आर्टिकल के जरिए हमने इस नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी लाड़ली को मीनाक्षी नाम देना चाहते हैं और इस लेख ने आपकी नाम चुनने में मदद की है, तो हमें यह जानकार बेहद खुशी होगी। यदि लेख में मीनाक्षी नाम की दी गई जानकारी पसंद आई तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

‘म’ अक्षर से हिन्दू लड़कियों के नाम अर्थ सहित
मेघा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Megha Name Meaning in Hindi
मीना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Meena Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago