शिशु

मेघा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Megha Name Meaning in Hindi

आप अपने आस पास देखते होंगे कि एक ही मां के दो बच्चे होते हुए भी उनके हाव भाव, व्यवहार, बोलने के तरीके में काफी अंतर होता है। एक बच्चा पूरब होता है तो एक पश्चिम तो ऐसी कौन सी वजह है जो एक ही मां होने के बावजूद इन्हें एक दूसरे से भिन्न करता है? इसका उत्तर यही है कि इनका नाम इन्हें एक दूसरे से अलग करता है। हर नाम का अपना एक महत्व होता है और उसी तरह से बच्चे के व्यक्तित्व का विकास होता है। इसलिए नाम रखने वक्त माता पिता काफी सावधानी बरतते हैं। ‘मेघा’ लड़कियों का काफी खूबसूरत नाम है जो हमेशा ट्रेंड में रहता है। यदि आपको यह नाम पसंद है और आप इस नाम के अर्थ, राशिफल, व्यक्तित्व आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो इसे आखिर तक अवश्य पढ़ें।

मेघा नाम का मतलब और राशि

मेघा एक सदाबहार नाम है जो पहले भी चलन में था और आज भी चलन में है। लेकिन ऐसी क्या वजह है जो यह नाम आज भी लोकप्रिय है, इसके बारे में जानकारी आपको लेख पढ़कर ही मिलेगी। मेघा नाम का मतलब बादल और बारिश के बादल होता है। जिसके कारण बारिश आता हो और जिस वजह से वातावरण चहचहा उठता हो अगर आप वो नाम अपनी बेटी के लिए चुनते हैं तो इसका प्रभाव आपकी बेटी पर जरूर देखने को मिलेगा। इस नाम की राशि सिंह होती है। यदि आप मेघा नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो विस्तार से जानने के लिए आगे अवश्य पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम मेघा
अर्थ बादल, बारिश के बादल
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 7
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मी मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग सुनहरा, चमकदार नारंगी और सफेद
शुभ रत्न माणिक्य, रेड ओपल या गार्नेट

मेघा नाम का अर्थ क्या है?

मेघा लड़कियों का एक सकारात्मक नाम है जिसका अर्थ बादल या बारिश के बादल होता है। बारिश के बादल काफी अच्छे माने जाते हैं जिसका प्रभाव आपको मेघा नाम की लड़कियों के स्वभाव में दिखने को मिल सकता है। जैसा कि नाम से प्रतीत होता है ये लड़कियां खूबसूरत होती हैं। मेघा नाम की लड़कियां काफी अक्लमंद और निडर भी होती हैं। इन्हें कोई दबा नहीं सकता बल्कि ये औरों पर अपना दबदबा बना कर रखती हैं और हर जगह अपनी बात को चलने देना चाहती हैं। जैसे बदल गरजते हैं उसी तरह का स्वभाव इन लड़कियों में भी देखा जा सकता है।

मेघा नाम का राशिफल

मेघा नाम की राशि सिंह होती है। इस राशि की जातिका निर्भय, सही आचरण करने वाली होती हैं। ये जीवन को अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं। इन्हें अलग अलग कामों को करने में रुचि होती हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों को ये मौके के रूप में देखती हैं। तीव्र उत्तेजित हो जाना इनके स्वभाव में होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये दूसरों को हानि पहुंचाए। इन्हें अपने आपको कहां कंट्रोल करना बखूबी आता है।

ADVERTISEMENTS

मेघा नाम का नक्षत्र क्या है?

जिन लड़कियों का नाम मेघा होता है उसका जन्म नक्षत्र मघा होता है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हल है और इस नक्षत्र के अंतर्गत आने वाले अन्य अक्षर हैं – मा, मी, मू, मे।

मेघा जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

सिंह राशि के अंतर्गत आने वाले मुख्य अक्षर म और ट हैं। यदि आप इन अक्षरों से भी लड़कियों के कुछ नाम जानना चाहते हैं तो ये रहे कुछ नाम, इन्हें पढ़िए।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
मान्या (Manya) टिया (Tiya)
टीना (Tina) मिशा (Misha)
ट्यूलिप (Tulip) मेनका (Menka)
टुकटुक (Tuktuk) मीठी (Mithi)
मीता (Mita) टियारा (Tiyara)
मौनी (Mauni) ट्विंकल (Twinkle)

मेघा नाम से मिलते जुलते और भी नाम

मेघा काफी प्यारा नाम है। पर यदि आप अपनी बेटी का नाम यह न रखकर इससे कुछ मिलते जुलते नाम रखना चाहते हैं तो एक बार आपको हमारी नीचे की लिस्ट को जरूर पढ़ना चाहिए।

नाम नाम
वर्षा (Varsha) मनीषा (Manisha)
अनघा (Angha) मोनिका (Monika)
मघा (Magha) माया (Maya)
मायरा (Mayra) मानसी (Mansi)
मिश्का (Mishka) मधु (Madhu)
मेधा (Medha) मिया (Mia)

मेघा नाम के प्रसिद्ध लोग

मेघा नाम आपने अपने आस पास जरूर सुना होगा। हम अपने लेख में नाम से प्रसिद्ध हस्तियों की जानकारी लाते हैं ताकि कल को आप ये न कहें कि हमारी साइट में अधूरी जानकारी दी जाती है। आज के लेख में हम मेघा नाम की प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में जानेंगे जो कुछ इस प्रकार हैं –

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
मेघा चटर्जी होस्ट व अभिनेत्री
मेघा शेट्टी अभिनेत्री
मेघा सूद लेखिका
मेघा रे अभिनेत्री
मेघा श्रीराम डाल्टन गायिका
मेघा कडाकिया फिल्म निर्माता
मेघा राव कवयित्री
मेघा गुप्ता अभिनेत्री
मेघा यूट्यूबर
मेघा आकाश अभिनेत्री

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘म’ अक्षर से रखना चाहते हैं, तो आपकी सुविधा के लिए हमने नाम और अर्थ दोनों के बारे में संक्षेप में बताया है। आप इसमें से भी कोई अच्छा नाम पसंद कर सकते हैं।

नाम अर्थ
मेघना (Meghna) बादल, गंगा नदी
मैत्री (Maitri) सद्भावना, मित्रता
मीरा (Meera) भगवान श्री कृष्ण, सागर, कवयित्री
मैथली (Maithili) भगवान श्री राम की पत्नी
महक (Mehak) खुशबू, सुगंध
मौली (Mauli) भगवान शिव का एक नाम
माधवी (Madhvi) फूलों वाली एक लता
माही (Mahi) एक नदी का नाम, सबकी प्यारी
मानवी (Manvi) इंसानियत, परोपकार
मृणाल (Mrinal) कमल, अद्भुत

आज के लेख में हमने आपको बताया कि मेघा लड़कियों का काफी प्यारा नाम है जो आज से नहीं बहुत पहले से ही पसंद किया जाता रहा है। साथ ही हमने मेघा नाम के व्यक्तित्व और राशिफल के बारे में भी आपको विस्तार से बताया। अब यदि आप इस नाम को लेकर निश्चिंत हैं कि मेघा नाम आपकी बेटी के लिए बिल्कुल सही रहेगा तो इसे जरूर चुनें। साथ ही अगर आपको यह लेख पढ़कर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

मंजू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Manju Name Meaning in Hindi
माहि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Maahi Name Meaning in Hindi
मुस्कान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Muskan Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago