शिशु

रजत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rajat Name Meaning in Hindi

हर माता पिता की यही इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग हो जो उसे एक अलग पहचान बनाने में मदद करे। ऐसे में एक ऐसा नाम ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यदि आपको अपने बेटे के लिए कुछ नाम समझ न आ रहा हो तो इसके लिए चिंता न करें। हम हमारे आर्टिकल में लड़कों के ऐसे ऐसे नाम बताते हैं जिसे केवल सुनकर ही आप इस नाम से आकर्षित हो जाएंगे। आज का लेख ‘रजत’ नाम के बारे में हैं। अगर आपको यह नाम पसंद है और आप रजत नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो इसके लिए हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

रजत नाम का मतलब और राशि

रजत एक ऐसा नाम है जिसे माता पिता और आपके सगे संबंधियों ने जरूर सुन रखा होगा। रजत लड़कों का एक सरल मगर प्रभावी नाम है। आपके मन में जरूर सवाल उठे होंगे कि यह नाम सरल है तो प्रभावी कैसे हो सकता है? आपके सवाल का जवाब हमारे पास है। रजत नाम का अर्थ और राशि के बारे में जानकर आपके सारे सवालों के जवाब मिल जायेंगे। रजत का मतलब चांदी या साहस, संस्कृत में श्वेताभ, चांदी का रंग या चमक से है और इसकी राशि तुला है। यदि आप रजत नाम के बारे में और विस्तार से जानने के इच्छुक हैं तो आगे जरूर पढ़ें।

नाम रजत
अर्थ चांदी या साहस, संस्कृत में इसका मतलब है श्वेताभ, चांदी का रंग या चमक
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 5
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद और हल्का नीला
शुभ रत्न ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज

रजत नाम का अर्थ क्या है?

रजत नाम का अर्थ चांदी या साहस, संस्कृत में श्वेताभ, चांदी का रंग या चमक होता है। जिसका प्रभाव रजत नाम के लड़कों के व्यक्तित्व में देखने को मिल सकता है। रजत नाम के लड़के सुंदर और आकर्षक होते हैं। रजत नाम के खुले दिल के मस्तमौला इंसान होते हैं। इनका व्यवहार मनोहर होता है। रजत नाम के लड़के आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। इन लड़कों को साफ सफाई के मामले में जरा भी असंतुलन बर्दाश्त नहीं होता है। इन्हें अलग अलग जगह घूमने का शौक होता है। इनके जीवन में लक्ष्मी की कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों में धीरज भी बहुत होता है।

रजत नाम का राशिफल

रजत नाम की राशि तुला होती है जिसका प्रतीक चिन्ह तराजू होता है। रजत नाम के लड़के होते तो समझदार हैं लेकिन जीवन के ज्यादातर हिस्सों में ये केवल अपने बारे में सोचते हैं। इसलिए इन लोगों को मतलबी भी कहा जाता है। तुला राशि के रजत नाम के लड़के बातें बड़ी सोच कर बोलते हैं और संवाद करते समय ये बड़ी दूर की सोच कर बोलते हैं। तर्क वितर्क करने में ये लड़के सबको पीछे छोड़ने की काबिलियत रखते हैं। रजत नाम के लड़के निडर और साहसी होते हैं।

रजत नाम का नक्षत्र क्या है?

ज्योतिष के अनुसार रजत नाम के लड़कों का जन्म चित्रा नक्षत्र में होता है, जिसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम पे, पो, र, रा, री अक्षरों से शुरू होते हैं।

रजत जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

रजत लड़कों का बेहद प्यारा नाम है। लेकिन यदि आप अपने बेटे का नाम रजत न रखकर तुला राशि के हिसाब से लड़कों के अन्य नाम जानने की इच्छा है तो नीचे की टेबल को आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

नाम नाम
रणविजय (Ranvijay) तन्मय (Tanmay)
रवि (Ravi) तरुण (Tarun)
राकेश (Rakesh) तेज (Tej)
राजेश (Rajesh) तत्सम (Tatsam)
रोनित (Ronit) तेजस (Tejas)
रोमिल (Romil) तुषार (Tushar)

रजत नाम से मिलते जुलते और भी नाम

रजत ऐसा नाम है जो अधिकांश माता पिता को पसंद आता ही है। लेकिन यदि आप उन चुनिंदा पेरेंट्स में से है जिन्हें अपने बेटे का नाम रजत न रखकर इससे कुछ मिलता जुलता नाम रखना है तो आगे की सूची को एक बार जरूर पढ़ें।

नाम नाम
जगत (Jagat) रजतांशु (Rajatanshu)
अक्षत (Akshat) रतन (Ratan)
भगत (Bhagat) रक्षित (Rakshit)
राजस (Rajas) राजन (Rajan)
संजीत (Sanjit) रचित (Rachit)
मंजीत (Manjit) अर्जित (Arjit)

रजत नाम के प्रसिद्ध लोग

रजत शर्मा का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। आज की तारीख में भारत का बच्चा बच्चा रजत शर्मा के नाम से परिचित हैं। ऐसे और भी लोग हैं जो रजत नाम से प्रसिद्ध हैं। ये रहे कुछ महत्वपूर्ण नाम –

नाम पेशा
रजत शर्मा पत्रकार
रजत टोकस अभिनेता
रजत गुप्ता भारतीय-अमेरिकी उद्यमी
रजत ढोलकिया संगीतकार
रजत कपूर अभिनेता
रजत अरोड़ा पटकथा लेखक
रजत पोद्दार कला निर्देशक
रजत पाटीदार क्रिकेटर
रजत चौहान तीरंदाज
रजत सूद हास्य कलाकार

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

रजत लड़कों का एक लुभावना नाम है। लेकिन यदि आप अपने बेटे का नाम रजत न रखकर ‘र’ अक्षर से अन्य नाम रखना चाहते हैं तो इसके लिए हमने ‘र’ अक्षर से कुछ बेहतरीन नामों की लिस्ट तैयार की है, जो नीचे दी गई है।

नाम अर्थ
रणवीर (Ranveer) युद्ध जीतने वाला
रुद्र (Rudra) भगवान शिव का एक नाम
रिधान (Ridhan) खोजकर्ता, अन्वेषक
राहुल (Rahul) एक कुशल व्यक्ति
राज (Raj) राजा, शासक
राजीव (Rajeev) कमल
रतुल (Ratul) सच की खोज करने वाला
रितुराज (Rituraj) ऋतुओं का राजा
रागेश (Ragesh) मधुर गाने वाला
रिदम (Ridam) लय, ताल

रजत लड़कों का बेहद सरल और प्यारा नाम है। इस लेख में हमने जाना कि रजत नाम के लड़कों का व्यक्तित्व काफी बेहतरीन होता है। यदि आप चाहते हैं आपके बेटे का भी व्यक्तित्व रजत नाम के लड़कों जैसा हो तो आपको अपने बेटे का नाम रजत अवश्य रखना चाहिए। निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते हैं कि रजत नाम ऐसा है जिसे आप अपने सगे संबंधियों को भी सुझा सकते हैं। यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक करना न भूलें।

यह भी पढ़ें:

रोहन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rohan Name Meaning in Hindi
रोशन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Roshan Name Meaning in Hindi
राकेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rakesh Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

रबीन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध (Rabindranath Tagore Essay In Hindi)

भारत के इतिहास में कई प्रसिद्ध और महान कवि और लेखक रहे हैं, जिनमें रबीन्द्रनाथ…

3 days ago

मदर्स डे पर 30 फनी व मजेदार लाइन्स जो ला दे आपकी माँ के चेहरे पर मुस्कान

माँ एक परिवार के दिल की धड़कन होती है। यह वो प्राकृतिक ताकत है जो…

3 days ago

अक्षय तृतीया पर क्या करने से मिलेगा ज्यादा से ज्यादा लाभ

अक्षय तृतीया एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है, जो आमतौर पर वैशाख के महीने में शुक्ल…

3 days ago

मातृ दिवस पर निबंध (Essay on Mother’s Day in Hindi)

माँ अपने में ही एक संपूर्ण शब्द है। इस संसार में माँ से ज्यादा बच्चे…

3 days ago

इस साल मदर्स डे सेलिब्रेट कैसे करें?

मदर्स डे पर हर बार वही ग्रीटिंग कार्ड और फूल गिफ्ट करना बहुत कॉमन हो…

3 days ago

30 सबसे अलग माँ के लिए गिफ्ट आइडियाज

माएं हमेशा अपने बच्चों की इच्छाओं और जरूरतों को समझ जाती हैं, और इसलिए यह…

3 days ago