मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड

मिसकैरेज के बाद पहला मासिक धर्म (पीरियड)

यदि हाल ही में आपका मिसकैरेज हुआ है, तो आपके शरीर को पहले की तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा। मिसकैरेज आपके लिए एक ऐसा समय ला सकता है जिसे आप दोबारा अनुभव नहीं करना चाहेंगी लेकिन यदि आप भविष्य में माँ बनना चाहती हैं तो आपको अपने आप को पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए समय देना होगा। एक गहरी सांस लें, इस दौरान हुए सभी बदलावों को दोबारा से ठीक होने दें और अपने शरीर का पूरा-पूरा खयाल रखें। क्योंकि स्वस्थ होने के लिए आपको पूरी देखभाल की आवश्यकता है।

मिसकैरेज के बाद पहली बार पीरियड की उम्मीद कब की जा सकती है?

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स का इंतजार करना अत्यंत चिंताजनक हो सकता है। अब तक आपने बहुत कुछ सहन किया है और अब शरीर को ठीक होने व वापस सामान्य रूप में आने में समय लगेगा। मिसकैरेज का बाद इस समय आपका पहला पीरियड पूरी तरह से आप पर और आपके शरीर पर निर्भर करता है।

सामान्यतः मिसकैरेज के लगभग 4-6 सप्ताह के बाद से पीरियड्स शुरू होने की संभावना होती है। अर्थात जब आपका शरीर भ्रूण के खत्म होने के बाद दोबारा से पूरी तरह ठीक हो जाता है तब आपका पहला मासिक धर्म शुरू हो सकता है। यदि मिसकैरेज के बाद पीरियड इससे पहले शुरू हो जाता है तो घबराएं नहीं लेकिन यदि इसे शुरू होने में देरी होती है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। यदि मिसकैरेज और प्रेगनेंसी से पहले आपके पीरियड की अवधि नियमित थी तो 4 से 6 सप्ताह का अंतराल पीरियड्स शुरू होने के लिए सही माना जाता है। आगे किसी भी प्रकार की देरी पर नजर रखें और यदि ऐसा कुछ भी होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मिसकैरेज के बाद आपका पहला पीरियड कैसा हो सकता है?

मिसकैरेज के बाद आपका पहला पीरियड बहुत असामान्य हो सकता है क्योंकि इस दौरान आपका शरीर बहुत सारे बदलावों से उबरता है। इस समय आपके हॉर्मोन पूरी तरह से असंतुलित होंगे और मिसकैरेज के बाद एचसीजी हॉर्मोन का स्तर जीरो पर पहुँचने को होगा। कभी-कभी आपका शरीर मिसकैरेज को भी पीरियड के समान ही समझ सकता है और आपका अगला मासिक धर्म बस कुछ दिनों के बाद ही शुरू हो सकता है।

आप अपेक्षा कर सकती हैं कि मिसकैरेज के बाद पहली बार होने वाले पीरियड में ब्लीडिंग बहुत ज्यादा या बहुत कम हो सकती है। मिसकैरेज के बाद पहली बार पीरियड होने पर अत्यधिक ब्लीडिंग होना पूरी तरह से स्वाभाविक है। आपको प्री-मेन्सट्रूअल सिंड्रोम के लक्षण और अपने शरीर में बहुत सी असामान्य चीजें दिखाई दे सकती हैं, जैसे अलग-अलग रंग का सर्वाइकल म्यूकस और ब्लड क्लॉट्स। इस डिस्चार्ज में बहुत तेज दुर्गंध भी आ सकती है। इसके अलावा दर्द के लिए भी खुद को तैयार कर लें क्योंकि मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड में आपको अत्यधिक दर्द हो सकता है। मिसकैरेज के बाद ब्लीडिंग जल्दी ही बंद हो जाती है जिसके बाद आपको कुछ दिनों के लिए थोड़ी बहुत स्पॉटिंग ही दिखाई देगी। फिर कुछ हफ्तों के बाद आपको हेवी ब्लीडिंग के साथ ऐंठन और स्पॉटिंग का भी अनुभव हो सकता है।

मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड कब तक रहता है?

How Long Does the First Period Last after Miscarriage

यह हर किसी में अलग हो सकता है और आप सामान्यतः इसे 4-7 दिनों में खत्म होने की अपेक्षा कर सकती हैं। चूंकि यह महिलाओं में अलग-अलग होता है इसलिए इसका निश्चित समय बता पाना मुश्किल है। यह हर एक स्थिति में अलग हो सकता है, जैसे या तो आपका अचानक से मिसकैरेज हुआ हो या फिर आपने अबॉर्शन की योजना बनाई हो, पहले आपके पीरियड्स नॉर्मल थे या नहीं, मिसकैरेज से पहले आपकी गर्भावस्था कितने समय तक थी और अन्य स्थिति जिसका अनुभव आपने किया हो। इस दौरान आप एक महीने के लिए ब्लड स्पॉट का अनुभव कर सकती हैं और हाँ यह बहुत अजीब सी प्रक्रिया हो सकती है! पर आप किसी भी बात से न घबराएं। अपने शरीर को एडजस्ट करने के लिए समय दें और यह अपने आप ही ठीक हो जाएगा। इसमें समस्याएं बहुत कम होती हैं।

मिसकैरेज के बाद पहले पीरियड में दर्द को कम करने के उपाय

चूंकि मिसकैरेज के बाद पहली बार पीरियड होना आपके लिए शारीरिक रूप से कठिन हो सकता है। पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए यहाँ कुछ उपाय दिए हुए हैं, आइए जानते हैं;

  • दर्द को कम करने के लिए जितना संभव हो उतना हीटिंग पैड या हॉट वाटर बॉटल (गर्म पानी की बोतल) का उपयोग करें।
  • थोड़े दिनों के लिए सेक्स से परहेज करें क्योंकि इससे आपको अधिक दर्द हो सकता है। पीरियड्स के दौरान लगभग दो सप्ताह तक सेक्स न करने की सलाह दी जाती है।
  • टेम्पोन के उपयोग से बचें।
  • डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पेन किलर दवाएं या प्राकृतिक उपचार का उपयोग करें।

पहली बार पीरियड आने से पहले रिकवरी

इस समय आपने एक दर्दनाक समस्या अनुभव की है – मिसकैरेज – हुआ है और अब आपको पीरियड्स का इंतजार है। ऐसा करते समय खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव न दें। पीएमएस के लक्षणों से आपको जो बताने का प्रयास किया जा रहा है उसे, जिन भावनात्मक स्थितियों का आप अनुभव कर रही हैं और इस अवधि में आपके द्वारा सामना की गई हर चीज के बारे में सब कुछ सुनें। अपने बदलावों को अपनाएं और शारीरिक उतार-चढ़ाव, अन्य लक्षणों से बिलकुल भी परेशान न हों। कुछ हफ्तों में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद करें और नए मासिक चक्र की तैयारी करें।

असामान्य रिकवरी पर नजर रखें

ब्लड स्पॉटिंग के बाद आपको अत्यधिक ब्लीडिंग हो सकती है लेकिन कभी-कभी हफ्तों के बाद भी स्पॉटिंग बंद नहीं हो सकती है। एक बार ब्लीडिंग बंद होकर दोबारा से शुरू हो सकती है। कुछ मामलों में आप प्रेगनेंसी टेस्ट भी करवा सकती हैं और इससे सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे सकते हैं।इसका मतलब है कि आपके शरीर में एचसीजी हॉर्मोन वापस 0 नहीं हुआ है और अब आपको एक विश्वासनीय डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है जो बहुत अच्छी तरह से आपको गाइड कर सकते हैं।

मासिक धर्म चक्र समस्या को कब इंगित करता है?

यदि बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो यह एक समस्या हो सकती है। यदि आपने एचसीजी हॉर्मोन के स्तर की जांच करवाई है और यह 500 या इससे अधिक है तो आपको इससे समस्या हो सकती है।डॉक्टर आपको प्रोजेस्ट्रोन की दवा लेने की सलाह दे सकते हैं। जब प्रोजेस्ट्रोन की खुराक पूरी हो जाती है तो यह आपके शरीर के लिए दोबारा से पीरियड्स शुरू होने का एक संकेत होता है।इस दौरान ब्लीडिंग बहुत ज्यादा और बहुत कम भी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो दोबारा गर्भधारण करने का प्रयास करने से पहले एक पूरा चक्र खत्म होने का इंतजार करें। इस समय आप अपने डॉक्टर की सुनें क्योंकि उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं।

क्या मिसकैरेज के बाद पीरियड्स न होना सामान्य है?

इसका सरल उत्तर है ‘हाँ’। यदि कुछ महीने हो चुके हैं और आप इस अवधि में यौन रूप से सक्रिय थी तो आपके दोबारा से गर्भवती होने की संभावना है। बहुत दुर्लभ मामलों में एशरमन सिंड्रोम की जांच करवाने की जरूरत हो सकती है, खासतौर पर तब, जब आपके गर्भपात में डायलेशन और क्यूरेटेज प्रक्रिया इस्तेमाल हुई थी क्योंकि हो सकता है इससे आपके गर्भाशय में घाव हो गया हो। दरअसल यह भी मासिक धर्म न होने का एक लक्षण होता है।

मिसकैरेज के बाद अनियमित पीरियड्स होना क्या दर्शाता है?

सबसे पहले, यह एक सामान्य घटना है। आपका शरीर इस समय सामान्य स्थिति में नहीं है। गर्भावस्था और मिसकैरेज से पहले चीजें नियमित रूप से हुई भी हों पर मिसकैरेज के बाद चीजों को ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। यदि आप स्पॉटिंग जैसी समस्याओं का अनुभव करती भी हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें और प्रोजेस्टेरोन की खुराक के लिए पूछें।

मिसकैरेज के बाद पहली बार पीरियड होने की प्रतीक्षा करते समय अपनी भावनाओं को कैसे नियंत्रित करें

मिसकैरेज के बाद का समय बच्चे के खोने का दुःख और शरीर में होने वाली अलग-अलग चीजों के कारण आप भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकती हैं। जाहिर है, मिसकैरेज के तुरंत बाद अपने सामान्य रूप में वापिस आना आपके लिए कठिन होगा, लेकिन यहाँ कुछ चीजें बताई गई हैं जो आपकी इस स्थिति को सुधारने में मदद कर सकती हैं, आइए जानते हैं;

  • अपने साथी और परिवार का पूरा साथ लें। अपने आप को उन लोगों के साथ रखें जो आपको उस दर्द से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। अपने साथी, माँ या सबसे अच्छे दोस्त से बात करें। हो सकता है वे न समझ पाएं कि आपके साथ क्या हो रहा है पर यदि आप अपनी चीजों को लोगों से शेयर करेंगी तो बहुत हल्का महसूस करेंगी। इस बात का हमेशा खयाल रखें कि इसमें आपकी कोई भी गलती नहीं थी और आप जो भी महसूस कर रही हैं वह स्वाभाविक है।
  • कभी-कभी शारीरिक पीड़ा को सहन कर पाना कठिन होता है और परिणामस्वरूप आपकी मानसिक स्थिति पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में सलाह दी जाती है कि अपने शारीरिक लक्षणों को समझें और विश्वास करें कि आप अपनी इस समस्या को कम कर सकती हैं। इस दौरान आवश्यक सावधानी बरतें और डॉक्टर की सलाह पर भी ध्यान दें।
  • इस समय भी आप संतुलित आहार बनाए रखें, हल्का व्यायाम करें और एक्टिव रहें। यदि आप सबसे अलग और सबसे छिपकर रहती हैं तो यह आपकी स्थिति को और ज्यादा खराब कर सकता है। बताई हुई चीजें करने से आप जल्द ही दोबारा स्वस्थ हो सकती हैं, विशेषकर तब जब आप एक बार फिर से गर्भधारण करने के प्रयास करना चाहती हैं। इस समय आपको अपने शरीर का पूरा खयाल रखने की आवश्यकता है। आखिरकार आपके शरीर ने बहुत कुछ सहन किया है और आपके शरीर के अजीब से बदलाव वास्तव में आपको इसकी देखभाल करने के संकेत दे रहे हैं।

आपके शरीर में जो भी बदलाव या आपने जो कुछ भी अनुभव किया है उन सभी चीजों को अपनाएं और इसके हर एक स्टेप को समझने का प्रयास करें। चाहे आपका मिसकैरेज हो या अबॉर्शन, इस समय आपके रिप्रोडक्टिव सिस्टम की स्थिति बहुत नाजुक है और इसे देखभाल की बहुत ज्यादा जरूरत है। इस दौरान आपके शरीर को उन सभी बदलावों का अनुभव करने की आवश्यकता है जो मिसकैरेज के बाद आमतौर पर होती है और शायद किसी डॉक्टर की मदद से आप इसे बहुत अच्छी तरह से मैनेज कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

18 खाद्य पदार्थ जो प्रेग्नेंसी के शुरुआती समय में मिसकैरेज का कारण बन सकते हैं
मिसकैरेज (गर्भस्राव) – कारण, लक्षण और रोकथाम