मिसकैरेज के बाद पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट – क्या यह नॉर्मल है?

मिसकैरेज के बाद पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट

हर साल होने वाले  लाखों मिसकैरेज में से, 20 प्रतिशत से भी कम वास्तविक गर्भधारण होते हैं, जबकि बाकी सभी केमिकल गर्भधारण के रूप में जाने जाते हैं। इसका मतलब यह है कि गर्भधारण का पता चलने या पुष्टि होने से पहले गर्भावस्था खत्म हो गई थी। हालांकि, कभी-कभी मिसकैरेज के बाद भी महिलाओं में गर्भावस्था के लक्षण जैसे मॉर्निंग सिकनेस आदि दिख सकते हैं। इस मामले में, वे प्रेगनेंसी टेस्ट लेने के लिए सोच सकती हैं। इस आर्टिकल में आपको बताया गया है कि मिसकैरेज होने के बाद पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट का क्या मतलब होता है।

क्या मिसकैरेज के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव परिणाम दे सकता है?

यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन मिसकैरेज के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव होना वास्तव में संभव है। हालांकि, लगभग सभी मामलों में, यह फॉल्स-पॉजिटिव यानी गलत-सकारात्मक परिणाम होता है।

मिसकैरेज के बाद फॉल्स पॉजिटिव टेस्ट के सामान्य कारण

गर्भावस्था खत्म होने के बाद फॉल्स पॉजिटिव टेस्ट होने के कुछ सामान्य कारण नीचे दिए गए हैं।

1. एचसीजी हार्मोन की उपस्थिति 

गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा द्वारा लगातार एचसीजी हार्मोन बनता है और यह फीटस के शुरुआती विकास को मेंटेन रखने के लिए जिम्मेदार होता है। हालांकि, चूंकि मिसकैरेज आमतौर पर अचानक हो जाता है, शरीर के सिस्टम को रीसेट होने के लिए कुछ समय की जरूरत पड़ती है। इस अवधि के दौरान, अभी भी एचसीजी बनता रह सकता है और इसके कारण प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव मिल सकता है।

2. अपूर्ण मिसकैरेज 

कुछ मामलों में, मिसकैरेज अधूरा हो सकता है। यानी, ओवम (डिंब) का एक अंश अभी भी यूटरस में हो सकता है। ऐसा होने पर भी फॉल्स-पॉजिटिव परिणाम मिल सकता है। मिसकैरेज के 8 हफ्ते बाद एक प्रेगनेंसी टेस्ट का पॉजिटिव होना यह दर्शाता है कि यह पूरी तरह नहीं हुआ था।

3. मोलर प्रेगनेंसी 

एक दुर्लभ स्थिति जिसे मोलर रोग या मोलर गर्भावस्था के रूप में जाना जाता है, प्रेगनेंसी टेस्ट के गलत पॉजिटिव परिणाम मिलने का कारण हो सकती है। यह स्थिति एक प्रकार की जेस्टेशनल ट्रोफोब्लास्टिक बीमारी है और यह दो प्रकार की होती है। एक पूरी मोलर गर्भावस्था में, एम्ब्र्यो (भ्रूण) या नॉर्मल प्लासेंटल टिश्यू अनुपस्थित होते हैं। आंशिक मोलर गर्भावस्था में, एम्ब्र्यो और नॉर्मल प्लासेंटल टिश्यू मौजूद होते हैं, लेकिन एम्ब्र्यो असामान्य और विकृत होता है। मोलर गर्भधारण में कैंसर सहित खतरनाक कॉम्प्लीकेशन्स होते हैं, और इसे तुरंत उपचार की जरूरत होती है।

मिसकैरेज के बाद पॉजिटिव टेस्ट मिलने के अन्य संभावित कारण

मिसकैरेज के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट के पॉजिटिव परिणाम मिलने के कुछ अन्य कारण इस प्रकार हैं:

  • यदि आप मिसकैरेज के बाद के समय में सेक्शुअली एक्टिव रही हैं तो मिसकैरेज के बाद फिर से गर्भवती होना संभव है, खासकर पहले पीरियड साइकल में। इस मामले में, आपको वास्तव में प्रेगनेंसी टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव मिल सकता है, लेकिन ब्लड टेस्ट के साथ इसकी पुष्टि करने की जरूरत होती है।
  • प्रेगनील या प्रोफासी जैसी कुछ दवाओं से भी गर्भावस्था के टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आ सकता है, क्योंकि इन दवाओं में एचसीजी होता है।
  • पेशाब में प्रोटीन के स्राव के कारण किडनी की बीमारी एक कारण हो सकती है।

अगर मिसकैरेज के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव हो तो क्या करें?

आइडियली, आपको अलग-अलग कंपनियों की स्ट्रिप्स का उपयोग करके गर्भावस्था का परीक्षण करके क्रॉस-चेक करना चाहिए। दूसरा, आप अपने डॉक्टर से ब्लड टेस्ट के लिए पूछ सकती हैं, जिसमें आपके शरीर में एचसीजी हार्मोन की अनुपस्थिति या उपस्थिति को मापा जाता है, और वर्तमान में उसके लेवल की भी जांच की जाती है। यह टेस्ट मिसकैरेज के लगभग दो सप्ताह बाद किया जाना चाहिए। बहुत ही दुर्लभ स्थितियों में, मिसकैरेज के बाद भी एक प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आ सकता है, जिसका मतलब यह हो सकता है कि आपको एकाधिक गर्भावस्था थी, जिसमें केवल एक बच्चे का मिसकैरेज हुआ था, लेकिन दूसरा अभी भी जीवित है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मिसकैरेज के 12 सप्ताह बाद पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट का मतलब क्या होता है?

मिसकैरेज के 12 सप्ताह बाद एक पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट लगभग निश्चित रूप से होता है क्योंकि आप फिर से गर्भवती होती हैं। हालांकि, यह केवल तभी लागू होता है जब आप सेक्शुअली एक्टिव रही हों और गर्भधारण करने का लक्ष्य रखकर चली हों।

2. मिसकैरेज के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट कब तक पॉजिटिव रहेगा?

प्रेगनेंसी स्ट्रिप का स्टैंडर्ड ऑपरेशन विजुअल होता है। यानी एक बार जब आप इस पर अपनी पेशाब के ड्रॉप्स डालती हैं, तो एक लाइन का मतलब है कि आप गर्भवती नहीं हैं, जबकि दो लाइन्स का मतलब है कि आप गर्भवती हैं। चूंकि मॉर्डन प्रेगनेंसी स्ट्रिप्स बहुत सटीक होती हैं, इसलिए वे शरीर में एचसीजी सर्कुलेशन की बेहद कम मात्रा के कारण मिसकैरेज के हफ्तों बाद भी पॉजिटिव परिणाम दिखा सकती हैं।

3. मिसकैरेज होने के बाद आप कब गर्भवती हो सकती हैं?

मिसकैरेज के बाद गर्भवती होना मुश्किल नहीं है। वास्तव में, मिसकैरेज के तुरंत बाद गर्भधारण की संभावना केवल 5 प्रतिशत ही घटती है। पहले, ऐसा माना जाता था कि मिसकैरेज के 6 महीने के भीतर गर्भवती होना स्टिलबर्थ और टॉक्सिमिया जैसे कॉम्प्लीकेशन्स से जुड़ा है। हालांकि, मॉर्डन स्टडीज बताती हैं कि मिसकैरेज के तुरंत बाद गर्भधारण से जुड़ा कोई जोखिम नहीं होता है।

यदि मिसकैरेज होने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट लगातार पॉजिटिव परिणाम दिखाते हैं, तो बेहतर है कि आप अपने डॉक्टर की सलाह लें। ज्यादातर मामलों में, यह एक गलत पॉजिटिव टेस्ट होता है और इसमें कोई कॉम्प्लीकेशन्स नहीं होंगे। हालांकि, जैसा कि लेख में बताया गया है, कुछ दुर्लभ मामले हैं जो आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए पूरी जांच करना जरूरी है। इसके अलावा, यदि आपको लगातार ब्लीडिंग, वजाइनल डिस्चार्ज, बुखार या पेल्विक दर्द होता है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें, क्योंकि यह इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 

मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड