शिशु

मिस्टी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Misty Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

कुछ नामों को सुनकर मन बहुत प्रसन्न हो जाता है। जैसा कि आज का हमारा विषय लड़कियों के प्यारे नाम ‘मिस्टी’ के बारे में है जिसे सुनकर दिल गार्डन गार्डन हो जाता है। मिस्टी लड़कियों का बड़ा प्यार भरा नाम है जिसे अपनाने की चाह हर पेरेंट्स को होती होगी। तो यदि आप अपनी बेटी का नाम कुछ ऐसा ही रखने की सोच रहे थे तो यह नाम आपको जरूर पसंद आया होगा। नाम के साथ ही हमने इस लेख में इसके अर्थ, राशि, नक्षत्र इत्यादि की भी जानकारी दी है। इसके अलावा अगर आप मिस्टी नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो हमारे लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और इससे जुड़ी तमाम जानकारी प्राप्त करें।

मिस्टी नाम का मतलब और राशि

नाम हमारे जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा होता है। जिसके बिना जीवन की कल्पना करना असंभव सा लगता है। आज के लेख में हम लड़कियों के बेहद स्वीट नाम के बारे में जानेंगें। मिस्टी लड़कियों का प्यार भरा नाम है जिसका अर्थ शल्य चिकित्सा, मीठा, धुंध होता है। मिस्टी नाम की राशि सिंह होती है। यदि आपको यह नाम पसंद है और आप अपनी बेटी का नाम मिस्टी रखने की सोच रहें हैं तो उसके पहले आपको नाम से सम्बंधित सभी जानकारी होना आवश्यक है। यदि आप मिस्टी नाम के लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो हमने यहाँ इसके बारे में विस्तार से बताया है, इसे अवश्य पढ़ें।

नाम मिस्टी
अर्थ मीठा व्यक्तित्व, धुंध
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 5
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मे, मू, मी)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग सुनहरा, चमकदार नारंगी और सफेद
शुभ रत्न माणिक, रेड ओपल या गार्नेट

मिस्टी नाम का अर्थ क्या है?

मिस्टी लड़कियों का बड़ा ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ मिठास से भरी, मीठा व्यक्तित्व और धुन्ध होता है। मीठी नाम की लड़कियां बेहद सरल और शांत स्वभाव की होती हैं। इनका मन बहुत साफ होता है। मिस्टी नाम की लड़कियां बच्चों और बड़ों, सबसे नम्रता से पेश आती हैं। इनकी मुस्कान भी बड़ी प्यारी होती है। इनका मन बिल्कुल साफ होता है। मिस्टी नाम की लड़कियों को खुद पर काफी विश्वास और भरोसा होता है। इन लोगों को अपना सम्मान करना भी बराबर आता है। मिस्टी नाम की लड़कियों का जीवन सादगी से भरपूर और खुशहाल होता है।

ADVERTISEMENTS

मिस्टी नाम का राशिफल

मिस्टी नाम की राशि सिंह और शुभ दिन रविवार होता है। सिंह राशि की मिस्टी नाम की लड़कियां गुस्से वाली होती हैं जीवन में हमेशा अपने मन की करती हैं। मिस्टी नाम की लड़कियों की विचारधारा खानदानी होती है। इन लड़कियों को उकसाने के लिए केवल तीली ही काफी होती है। इन्हें अपने आप पर काबू नहीं होता है लेकिन समय के साथ ये खुद पर काम करती रहती है और अपनी बुरी आदतों को पीछे छोड़ती चली जाती हैं। मिस्टी नाम की ये लड़कियां अपने काम को लेकर मेहनती और ईमानदार होती हैं।

मिस्टी नाम का नक्षत्र क्या है?

ज्योतिष के अनुसार मिस्टी नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र मघा होता है, जिसका प्रतीक चिन्ह हल है। मिस्टी के अलावा अन्य नाम जो इस नक्षत्र में जन्मे हुए माने जाते हैं वो नाम मा, मे, मू, मी से शुरू होते हैं।

ADVERTISEMENTS

मिस्टी जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

बच्चों के नाम रखते समय हर माता पिता की कुछ प्राथमिकताएं होती हैं। यदि उनमे से एक प्राथमिकता राशि है और आप अपनी बेटी का नाम सिंह राशि से रखना चाहते हैं तो आपको नीचे की सारणी से मदद मिल सकती है। सिंह राशि के मुख्य अक्षर म और ट होते हैं।

नाम नाम
मीनू (Minu) मनीषा (Manisha)
माही (Mahi) मेनका (Menka)
टिया (Tiya) मोना (Mona)
टुकटुक (Tuktuk) मनाली (Manali)
टीना (Tina) मिताली (Mitali)
ट्विंकल (Twinkle) ट्यूलिप (Tulip)

मिस्टी नाम से मिलते जुलते और भी नाम

मिस्टी लड़कियों का प्यारा और स्वीट नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी के लिए इससे भी क्यूट नाम की तलाश  में हैं तो आपको नीचे की टेबल को जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें मिस्टी से मिलते जुलते नामों का उल्लेख है।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
सृष्टि (Srishti) कृति (Kriti)
दृष्टि (Drishti) कीर्ती (Keerti)
वृष्टि (Vrishti) किट्टी (Kitty)
बिट्टी (Bitti) बंटी (Bunty)
स्वीटी (Sweety) प्रिटी (Preity)

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कियों  के नाम

मिस्टी के अलावा ‘म’ अक्षर से लड़कियों के और भी प्यारे और यूनिक नाम होते हैं तो यदि आप मिस्टी के अलावा ‘म’ अक्षर से और भी नाम जानना चाहते हैं आपको आगे की तालिका अवश्य पढ़नी चाहिए जिसमें नाम के साथ साथ उसके अर्थ के बारे में भी बताया गया है।

नाम अर्थ
मीरा (Meera) भगवान कृष्ण की भक्त
मीनल (Minal) अनमोल रत्न
मैत्री (Maitri) सद्भावना, मित्रता, दया, दोस्ती
मिश्का (Mishka) प्यार का उपहार
मीठी (Mithi) सच्चा, मित्र
मायरा (Mayra) प्रिया, अनुकूल, प्रशंसनीय, अद्भुत
मान्या (Manya) शांत, सम्मान के योग्य, आदरणीय, माननीय
मिश्री (Mishri) मिठाई
मानवी (Manvi) बेहतरीन गुण, मानवता से पूर्ण
मौली (Mouli) भगवान शिव

आज के लेख में हमने लड़कियों के एक ऐसे नाम के बारे में जाना जो सकारात्मक भी है और स्वाभिमानी भी है। इस लेख में हमने आपको मिस्टी नाम के बारे में बताया जो स्वाभाव से काफी गुणी होती हैं। मिस्टी नाम की लड़कियां सुशील और संस्कारी भी होती हैं। इनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि ये नाम ज्यादातर पेरेंट्स को पसंद आती हैं। यदि आप चाहते हैं की आपकी बेटी का व्यक्तित्व भी ऐसा ही हो तो जल्दी से अपनी लाड़ली का नामकरण कर लें। साथ ही अगर आपको आज का हमारा लेख पसंद आया हो तो कमेंट करके जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

माया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Maya Name Meaning in Hindi
मानसी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mansi Name Meaning in Hindi
मोनिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल -Monika Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago