गर्भधारण

नमक से गर्भावस्था की जांच कैसे करें

ADVERTISEMENTS

गर्भधारण के लिए प्लानिंग और प्रयास करने के बाद जब आप गर्भवती हो जाएंगी तब आपको इसके बारे में पूरी जानकारी भी मिल जाएगी। पर आप अपनी इस उत्सुकता को बहुत देर तक रोक कर नहीं रख पाएंगी और जब भी आपके पीरियड्स मिस होंगे तब-तब आप अपने गर्भधारण की जांच जरूर करना चाहेंगी। यहाँ पर एक तरीका दिया हुआ है जिसकी मदद से आप प्रेगनेंसी टेस्ट किट में बिना पैसे खर्च किए अपनी गर्भावस्था के बारे में जान सकती हैं। 

ज्यादातर सभी महिलाओं के लिए उनके जीवन में माँ बनना सबसे बड़ा पल होता है पर इस चरण के शुरू होने से पहले बहुत सारा प्रयास, धैर्य और तैयारी की जरूरत होती है। कई महिलाओं के लिए गर्भधारण करना बहुत ट्रिकी हो सकता है और जिससे उनका धैर्य भी कम होने लगता है। ऐसे समय में हर कपल पेरेंट्स बनने का मुमकिन से मुमकिन प्रयास करते हैं, जैसे सही आहार लेना, सोने का सही पैटर्न, ओवुलेशन का ट्रैक रखना, सेक्स के दौरान पोजीशन सही रखना इत्यादि। फिर भी कुछ के लिए गर्भधारण करना सरल नहीं हो पाता है। कुछ को दवाओं की, वजन कम करने की या गर्भधारण करने के अन्य उपाय खोजने की भी जरूरत होती है। पीरियड्स मिस होना गर्भावस्था का एक सबसे मुख्य संकेत है पर कभी-कभी आपकी उत्सुकता मिस्ड पीरियड्स की डेट आने से पहले ही गर्भावस्था की जांच करनेवाली किट खरीदने पर मजबूर कर सकती है। हालांकि यदि आप गर्भवती होने का प्रयास कई बार कर चुकी हैं तो आपके लिए बार-बार प्रेगनेंसी किट खरीदना कठिन और महंगा भी हो सकता है। कई बार कपल्स गर्भावस्था की जांच के लिए ज्यादा खर्च ना करते हुए कुछ सस्ते विकल्पों का उपयोग करते हैं। वास्तव में बिना टेस्ट किट का उपयोग किए भी गर्भावस्था की जांच के बहुत सारे उपाय हैं। स्टोर से खरीदी हुई टेस्ट किट के साथ-साथ गर्भावस्था की जांच के लिए होममेड प्रेगनेंसी टेस्ट के भी बहुत सारे उपाय हैं जिनका उपयोग लोग बहुत सालों  से कर रहे हैं। 

वैसे तो यह टेस्ट सही निकलते हैं इसका कोई भी प्रमाण नहीं है पर फिर भी लोग इसका उपयोग करते हैं। सामान्य तौर पर गर्भावस्था की जांच के लिए लोग नमक, चीनी, ब्लीच, टूथपेस्ट, सिरका और साबुन के पानी का उपयोग भी करते हैं।

ADVERTISEMENTS

घर पर ही गर्भावस्था की जांच (होममेड प्रेगनेंसी टेस्ट) क्या है?

क्या स्टोर में मिलने वाली गर्भावस्था की टेस्ट किट से जांच ज्यादा सही और सरल है? क्या घर पर ही गर्भावस्था की जांच करना अधिक प्रभावी होगा? घर पर ही गर्भावस्था की जांच एक नॉन-मेडिकल प्रक्रिया है और इसका उपयोग तब किया जाता था जब प्रेगनेंसी टेस्ट किट उपलब्ध नहीं थी। यदि अब आपको नहीं लगता है कि यह मुमकिन है तो आगे पढ़ें। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि महिलाएं नमक, चीनी, ब्लीच और बहुत सारी सामग्रियों का उपयोग करके भी गर्भावस्था की जांच करती हैं। इन सभी जांचों का सिर्फ एक सिद्धांत होता है – यह यूरिन में एचसीजी हॉर्मोन का स्तर बताती है। 

गर्भावस्था की जांच के लिए आप जो भी सामग्री का उपयोग करती हैं वह गर्भावस्था के दौरान रिलीज हुए हॉर्मोन के साथ रिएक्ट करता है और आपको संकेत देता है कि आपने गर्भधारण किया है या नहीं। 

ADVERTISEMENTS

आइए इस आर्टिकल में हम नमक से गर्भावस्था की जांच के बारे में जानें। नमक की मदद से यूरिन में एचसीजी हॉर्मोन का कैसे पता लग सकता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें। 

आप यह जांच कब कर सकती हैं?

यदि आप गर्भावस्था की जांच के लिए यह टेस्ट करना चाहती हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि यह कब सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। यदि आप नमक से गर्भावस्था की जांच के प्रभावी परिणाम पाना चाहती हैं तो आपको ओवुलेशन के 5वें दिन इस टेस्ट का उपयोग करना चाहिए। चूंकि आप पहले से ही अपनी ओवुलेशन डेट्स को ट्रैक कर रही हैं इसलिए इसका पता लगाने में आपको कोई भी समस्या नहीं होगी। हालांकि इस मेथड का उपयोग करने से पहले आप नमक से गर्भावस्था की जांच क्या है और यह कैसे काम करता है इस बारे में अच्छी तरह से जान लें। 

ADVERTISEMENTS

नमक से गर्भावस्था की जांच कैसे की जा सकती है?

इस जांच के बारे में जानने से पहले आप यह जानकर आश्चर्यचकित हो जाएंगी कि यूरिन के साथ घर की सामान्य चीजें किस प्रकार से रिएक्ट कर सकती हैं। यद्यपि नमक से गर्भावस्था की सही जांच होना कठिन है पर यह आपके लिए फन भी हो सकता है। 

घर में ही गर्भावस्था की जांच करना बहुत सरल है। इसके लिए आपको नमक, एक ट्रांसपेरेंट कंटेनर और एक अलार्म की जरुरत है। अलार्म क्यों? वह इसलिए क्योंकि इस टेस्ट के लिए आपको सुबह-सुबह पहली बार आई यूरिन का उपयोग करना पड़ेगा जिससे आपमें एचसीजी कंसन्ट्रेटेड स्तर में पता चल सके। 

ADVERTISEMENTS

आप एक कांच का कंटेनर लें और सुबह-सुबह उसमें अपना यूरिन कलेक्ट करें। अब इस सैंपल में 3 चम्मच नमक डालें। आप लगभग 1 या 2 मिनट तक इंतजार करें और सॉल्यूशन में हो रहे बदलावों/रिएक्शन को ऑब्जर्व करें। 

इसमें आप क्या बदलाव देखना चाहती हैं? यदि आपको इसमें दूध जैसा दिखाई देता है, जैसे कर्डलिंग तो इसका मतलब है कि आपने गर्भधारण किया है। सफेद रंग के क्रम्ब जैसा टेक्सचर होने पर इस टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव होता है। 

ADVERTISEMENTS

आप इसकी पुष्टि के लिए एक और टेस्ट कर सकती हैं। 

की नोट: 

ADVERTISEMENTS
  • आप इस टेस्ट को करने के लिए दिन की पहली यूरिन का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे गर्भावस्था होने की संभावनाएं ज्यादा सटीक पता चल सकती हैं।
  • यदि आप गर्भवती हैं तो यूरिन में फोम या कर्डल्स बनना शुरू हो जाएंगे और यदि आप गर्भवती नहीं हैं तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं आएगा।
  • गर्भवती महिला के यूरिन में एचसीजी का स्तर उच्च होने से यह नमक के साथ रिएक्ट करता है जिससे फोम बनता है।

नमक से गर्भावस्था की जांच के फायदे

नमक से जांच करके गर्भावस्था के बारे में जल्दी पता चल जाता है और यह बहुत सस्ता व प्रभावी तरीका है। 

यद्यपि कुछ कपल को लगता है कि स्टोर से खरीदी हुई किट का उपयोग करने से ज्यादा सही परिणाम मिलते हैं। पर सच यही है कि होममेड प्रेगनेंसी टेस्ट की तरह ही यह स्टोर से खरीदी हुई किट भी सही परिणामों की गारंटी नहीं देती है। ये टेस्ट सिर्फ आप और आपके साथी की मर्जी से किए जाते हैं। ये टेस्ट सिर्फ आपकी उत्सुकता को कम करते हैं और चूंकि आप गर्भधारण करने का प्रयास कर रही हैं इसलिए आपको एक आस मिल जाती है। वैसे तो आप गर्भवती हैं या नहीं हैं इस बारे में आपको सही जानकारी डॉक्टर से ही मिल सकती है जो आपका अल्ट्रासाउंड करने के बाद ही बता सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। 

ADVERTISEMENTS

तब तक आप अपने साथी के साथ एक अच्छा समय बिताएं और एन्जॉय करें। आप दोनों के ये खूबसूरत पल वापस नहीं आएंगे। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी की पुष्टि के लिए रक्त परीक्षण

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago