शिशु

नवजात शिशु के लिए रूम टेम्परेचर – सुरक्षित तापमान क्या है?

ADVERTISEMENTS

न्यूबॉर्न बच्चे माँ के गर्भ के सुरक्षित और गर्म वातावरण से बाहर निकलकर, तुरंत इस कठोर दुनिया में आते हैं, जहाँ किसी भी चीज पर नियंत्रण नहीं होता है, वहीं, गर्भ में माँ का शरीर इस बात का ध्यान रखता है, कि बच्चे को हर समय आराम मिले। लेकिन एक बार जब शिशु बाहर आ जाता है, तो उसे एक ऐसे उचित टेम्परेचर में रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है, जो कि न केवल आरामदायक हो बल्कि सुरक्षित भी हो। 

अलग-अलग मौसम में न्यूबॉर्न बेबी के लिए आदर्श रूम टेम्परेचर क्या होना चाहिए?

आपको समय और मौसम के अनुसार अपने बच्चे के रूम टेम्परेचर पर ध्यान देने की जरूरत होगी। 

गर्मियां

गर्मियां कभी-कभी परेशानी में डाल देती हैं, पर इसका मतलब यह नहीं है, कि घर को बिल्कुल ही ठंडा कर दें। अगर बच्चे को बाहर ले जाया जाए, तो तापमान में अचानक आने वाला बदलाव उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्मियों में बच्चे के कमरे के लिए सही तापमान 22 डिग्री के आसपास या इससे थोड़ा अधिक होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें, कि तापमान 20 डिग्री से कम ना हो, क्योंकि इससे भी बच्चा बीमार हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

सर्दियां

चूंकि सर्दियों में बच्चा गर्म और मुलायम स्वेटर, कंबल आदि से ढका होता है, इसलिए यह मौसम खुशनुमा लगता है।  फिर भी आसपास के तापमान को सही तरह से मेंटेन करना जरूरी है। सर्दियों में बच्चे के कमरे के लिए उचित तापमान 23-24 डिग्री के आसपास होता है। दिन के समय के लिए 18 से 23 डिग्री के बीच का तापमान अच्छा होता है। रात के समय चूंकि बच्चा गर्म कंबल के अंदर होता है, इसलिए तापमान को कम किया जा सकता है। 

बारिश

एक बच्चे के लिए बारिश का मौसम काफी रोमांचक होता है। बारिश की बूंदों की आवाज, बादलों का गरजना और बिजली का चमकना और सुंदर शामें, बच्चे के लिए काफी मजेदार होने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं। मॉनसून के दौरान तापमान काफी अनियमित होता है। दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंड हो जाती है। घर का तापमान 19 से 22 डिग्री की आरामदायक रेंज के आसपास सेट किया जा सकता है। बच्चे को ताजी हवा में सांस लेना मजेदार लग सकता है, पर ध्यान रखें कि अगर रातें काफी ठंडी हों, तो खिड़कियां बंद रखें। 

ADVERTISEMENTS

दिन भर में बेबी के कमरे का सही तापमान

आपके बच्चे के लिए कमरे का उचित तापमान दिन भर भी अलग-अलग हो सकता है।

दिन के समय का तापमान

बच्चे के कमरे का तापमान दिन भर स्थिर होना चाहिए। तापमान में बार-बार आने वाले बदलावों से बच्चे की साइकिल खराब हो सकती है। सर्दियों में ढेर सारे कपड़े पहनने के कारण कभी-कभी बच्चे को पसीना भी आ सकता है, इसके साथ ही उसके हाथ ठंडे भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तापमान को थोड़ा बढ़ा देना चाहिए और उसके कपड़े थोड़े कम कर देने चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

रात के समय तापमान

रात के समय कमरे का तापमान कम रखना ही अच्छा होता है, क्योंकि इससे बच्चे का शरीर शांत होता है और वह आराम से सो पाता है और पूरी रात उसे आराम भी मिलता है। आमतौर पर बड़ों की तुलना में बच्चे बिना कंबल के आराम से सोते हैं, इसलिए अगर वह बिना कंबल के अच्छी तरह से सो रहा है, तो उसे कंबल ओढ़ने के लिए दबाव ना डालें। कमरे का तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रखा जा सकता है, जिससे अच्छी नींद आती है। 

कैसे पता करें कि बच्चे को ठंड लग रही है या गर्मी?

बच्चे को आराम मिल रहा है या नहीं या कहीं उसे ठंड या गर्मी तो नहीं लग रही, यह जानने के लिए बच्चे के शरीर के कुछ हिस्सों के तापमान की जांच करके आसानी से पता लगाया जा सकता है, जैसे बच्चे के कान और छाती। अगर इनमें पसीना आ रहा है और बच्चा थोड़ा परेशान दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि उसे गर्मी लग रही है। सिर के ऊपर डिहाइड्रेशन से थोड़ा डिप्रेशन भी हो सकता है। 

ADVERTISEMENTS

कभी-कभी सब कुछ बिल्कुल ठीक होने के बावजूद बच्चे के हाथ और पैर ठंडे लग सकते हैं। यह सामान्य है, क्योंकि बच्चे का सरकुलेटरी सिस्टम अभी भी बढ़ रहा होता है और उसे पूरे शरीर में एक समान तापमान को मेंटेन करने के लिए समय चाहिए होता है। 

इसकी जांच करने का एक फुलप्रूफ तरीका है, खुद महसूस करना। अगर आपको बच्चे के कमरे में अधिक ठंड लग रही है, तो संभव है कि बच्चे को भी ठंड लग रही होगी। इसलिए या तो तापमान बढ़ा दें या उसपर एक छोटा कंबल डाल दें। 

ADVERTISEMENTS

अपने न्यूबॉर्न बेबी को नींद के दौरान सुरक्षित और आरामदायक रखने के लिए टिप्स:

  • अगर बच्चे को अधिक गर्मी लग रही है, तो उसकी छाती और बाल पसीने से भीग जाएंगे, गाल थोड़े गुलाबी हो जाएंगे और वह जल्दी-जल्दी छोटी-छोटी सांस लेगा, नींद में बेचैन होगा। कमरे के तापमान को थोड़ा कम कर दें और बच्चे के शरीर पर मौजूद कंबल हटा दें।
  • बच्चे को पूरी तरह से पैक न करें, खासकर सर्दियों में। कपड़ों की कुछ परतें ही काफी हैं। अगर आपका बच्चा बीमार है, तो एक या दो परतों को कम कर देना अच्छा है, क्योंकि बुखार में शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
  • बच्चे के क्रिब में बहुत सारा सामान न रखें। उसे खाली रखें और केवल उसके 1-2 पसंदीदा खिलौने ही रखें।
  • एयर कंडीशनर के बजाय पंखे का इस्तेमाल करें। पंखा बिना अधिक ठंडा किए हवा को घुमाता रहता है, जिससे शिशु के लिए सुरक्षित तापमान मेंटेन हो जाता है।
  • अगर संभव हो, तो बच्चे के कमरे में ही एक साथ सोएं। खासकर बच्चे के विकास के शुरुआती कुछ महीनों के दौरान उसे अपने साथ ही सुलाएं, इससे न केवल उचित तापमान बना रहता है, बल्कि बच्चे को सुरक्षित भी महसूस होता है।
  • बच्चे को उसकी पीठ के बल ही सोने दें, क्योंकि यह सबसे बेहतर और सबसे आरामदायक पोजीशन है।

बच्चे के विकास की साइकिल में नींद बहुत जरूरी है। कमरे का तापमान सही रखकर और कमरे में सोने की स्थितियों का ध्यान रखकर, आपका बच्चा किसी भी मौसम में अच्छी नींद का आनंद ले सकता है। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

सर्दियों में बच्चों को गर्माहट कैसे दें
गर्मियों में नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें
गर्मियों में छोटे बच्चों को कपड़े पहनाने के टिप्स

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

9 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

9 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

9 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

9 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

9 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

9 months ago