शिशु

नवजात शिशु को बाहर कब से ले जाना शुरू करें

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हाल ही में बनी माँ और उसके बच्चे को कई सप्ताह तक घर में ही रहना चाहिए। हालांकि ऐसा करने के लिए मेडिकल परमिशन की जरूरत नहीं है। तो आप बच्चे को कब से बाहर ले जाना शुरू कर सकती हैं? खैर इससे संबंधित कई सवालों के जवाब यहाँ बताए गए हैं, जानने के लिए आगे पढ़ें। 

छोटे बच्चों को बाहर पब्लिक में कब ले जाना चाहिए?

क्या आप सोचती हैं कि बच्चे को पहली बार बाहर कब ले जाना चाहिए? यदि बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे स्वास्थ्य संबंधी ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसकी वजह से घर के भीतर ही रहना पड़े तो आप उसे बाहर ले जा सकती हैं। यदि बच्चा प्रीमैच्योर है, उसे इम्युनिटी से संबंधित समस्याएं हैं या अन्य कोई समस्या है जिसके कारण घर के भीतर रहने की जरूरत है तो जब तक डॉक्टर न कहें तब तक आप खुद व बच्चा दोनों घर में रहें। जब भी आपको लगता है कि बच्चा अब बाहर जाने के लिए तैयार है तभी आप उसे घर से बाहर घुमाने लेकर जाएं। 

ADVERTISEMENTS

छोटे बच्चे को घर से बाहर ले जाने से संबंधित टिप्स

बच्चे को पहली बार घर से बाहर ले जाने में पेरेंट्स को अक्सर चिंता होती ही है। बच्चे को घर से बाहर ले जाते समय आपकी चिंताओं को कम करने के लिए यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं, आइए जानें;

1. बच्चे को कपड़े ठीक से पहनाएं

बच्चे को घर से बाहर ले जाते समय उसे उचित कपड़े पहनाना बहुत जरूरी है। सर्दियों में बच्चे को बहुत सारी लेयर वाले कपड़े पहनाने चाहिए ताकि उसके पैर, हाथ और सिर अच्छी तरह से ढके रहें। गर्मियों के दौरान दोपहर में बाहर निकलने से बचें और उसे ढीले व कॉटन के कपड़े पहनाएं। 

ADVERTISEMENTS

2. बच्चे की जरूरी चीजें साथ रखें

आप बच्चे के साथ कितनी देर तक बाहर हैं इससे फर्क नहीं पड़ता है पर आप साथ में उसका बैग ले जाना न भूलें जिसमें उसकी सभी आवश्यक चीजें रखी होनी चाहिए, जैसे डायपर, बर्प क्लॉथ, चेंजिंग शीट, ब्रेस्टफीडिंग कवर आदि। इस बात का ध्यान रखें कि बाहर जाने के लिए बच्चे के बैग में सभी आवश्यक चीजें हों व बैग छोटा होना चाहिए। 

3. थोड़ी देर के लिए बाहर जाना शुरू करें

आप जब भी न्यू बॉर्न बेबी को पहली बार बाहर ले जाने का प्लान बनाएं तब आप उसके साथ कहीं पास में ही जाएं पूरे दिन की ट्रिप का प्लान बनाने से बचें। एक बार जब बच्चा कम्फर्टेबल महसूस करने लगे तो आप दूर जाने का प्लान भी बना सकती हैं। पहले दिन आप बच्चे को पार्क में ले जाएं या उसके साथ ऐसे ही कहीं घूमने जाएं। 

ADVERTISEMENTS

4. भीड़ से दूर रहें

इस बात पर कोई शक नहीं है कि जन्म के बाद कुछ महीनों तक बच्चे की इम्युनिटी बहुत कमजोर रहती है और उसे कहीं भी ले जाने से अलग-अलग लोग संपर्क में आएंगे जिसकी वजह से कीटाणुओं के संपर्क में आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए आप बच्चे को भीड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें। 

5. तेज धूप में न आएं

न्यू बॉर्न बच्चों की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है और उन्हें सीधे धूप में ले जाने से सनबर्न भी हो सकता है। बच्चों के लिए सूर्य की किरणें अच्छी होती हैं पर इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे सीधे धूप में न ले जाएं ताकि कड़ी धूप का असर बच्चे की त्वचा पर न पड़े। 

ADVERTISEMENTS

6. बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचें

इस फैक्ट को समझना इतना कठिन नहीं है कि बच्चों को बीमार लोगों से दूर रखना चाहिए क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप बच्चे को बीमार लोगों से दूर ही रखें। यदि आप नियमित जांच के लिए बच्चे को अस्पताल भी ले जाती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह बीमार बच्चों के संपर्क में न आए। 

छोटे बच्चे को बाहर ले जाने के फायदे

यद्यपि कुछ लोग सोचते हैं कि बच्चों को घर के भीतर हेल्दी व कम्फर्टेबल वातावरण में ही रहना चाहिए पर डॉक्टर कुछ अन्य चीजों की ही सलाह देते हैं। डॉक्टर के अनुसार बच्चे को घर से बाहर ले जाना उसके लिए फायदेमंद है। बच्चे को घर से बाहर ले जाने के कुछ फायदे निम्नलिखित हैं, जैसे; 

ADVERTISEMENTS

  • बच्चे को थोड़ी देर के लिए घर रसे बाहर धूप में ले जाने से उसे विटामिन डी मिलता है। यह बढ़ते बच्चे की हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
  • बच्चे के साथ घर से बाहर घूमने से माँ को भी फायदे मिलते हैं क्योंकि इससे पोस्टपार्टम डिप्रेशन से लड़ने में मदद मिलती है। इससे माँ को खुश और सकारात्मक महसूस करने में मदद मिलती है जिससे वह बच्चे की अच्छी देखभाल कर पाती है।

क्या छोटे बच्चे को बाहर पब्लिक में ले जाने से कोई खतरा भी हो सकता है?

यद्यपि बच्चे को बाहर पब्लिक में ले जाना सुरक्षित है पर फिर भी आपको अन्य लोगों के संपर्क आने से होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि छोटे बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर और अब तक विकसित हो रहा है जिसकी वजह से उसे स्वास्थ्य संबंधी अनेकों समस्याएं या इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए जब भी आप बच्चे को बाहर लेकर जाएं तो इस बात का खयाल रखें कि वो बीमार लोगों के संपर्क में न आए। 

पेरेंट्स होने के नाते न्यू बॉर्न बेबी को घर से बाहर ले जाने से पहले आपको बहुत सारी सावधानियां बरतनी चाहिए। इसके अलावा बच्चे को पहली बार घर से बाहर ले जाते समय आप ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो जरूर करें। आप अपने ट्रिप्स को एन्जॉय करें पर पूरी सावधानी व सुरक्षा के साथ। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: शिशु के साथ सफर करना – किन चीजों को नजरअंदाज न करें

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago