शिशु

नवजात शिशु में वेजाइनल ब्लीडिंग – क्या यह चिंताजनक है?

ADVERTISEMENTS

अगर आपके जीवन में अभी-अभी एक बेबी गर्ल ने कदम रखा है और आप उसके डायपर में लाल या गुलाबी रंग का डिस्चार्ज देखते हैं, तो आपको चिंता होना स्वाभाविक है। लेकिन क्या आपको वाकई इसके लिए चिंता करने की जरूरत है? शायद नहीं! 2 से 10 दिनों के बीच की आयु की छोटी बच्ची के वजाइना से हल्की ब्लीडिंग हो सकती है और यह बिल्कुल सामान्य है। 

क्या न्यूबॉर्न बच्चियों की वजाइना से ब्लीडिंग होना सामान्य है?

नए पेरेंट्स होने के नाते अगर आपकी बच्ची के वजाइना से आपको खून आता हुआ दिखे, तो निश्चित रूप से आपको चिंता होगी ही। लेकिन नवजात बच्चियों में वेजाइनल ब्लीडिंग होना एक आम बात है। आमतौर पर जन्म के बाद शुरुआती 2 या 3 दिनों के दौरान नवजात बच्चियों को माहवारी होती है। अगर आप अपनी बेबी की वजाइना से ब्लीडिंग होता हुआ देखते हैं, तो आपको यह याद रखना चाहिए, कि जब बच्चा गर्भ में होता है, तो कई तरह के हॉर्मोन्स से उसका संपर्क होता है और वजाइना से होने वाली ब्लीडिंग गर्भ से बाहर निकलने के बाद उसके शरीर से निकलने वाले रीप्रोडक्टिव हॉर्मोन्स का एक संकेत मात्र है। आपके रिप्रोडक्टिव हॉर्मोन्स, जब बच्चे तक पहुँच जाते हैं, तो स्यूडोमेंस्ट्रुएशन द्वारा बच्चे का शरीर केवल उसे बाहर निकाल रहा होता है। 

शिशुओं में वेजाइनल ब्लीडिंग क्यों होती है?

शिशुओं में वेजाइनल ब्लीडिंग के कुछ खास कारण होते हैं, जो कि नीचे दिए गए हैं: 

ADVERTISEMENTS
  • नैपी रैश, जिससे त्वचा कट सकती है
  • उसके जेनिटल में बाहरी चीजें डालने से ब्लीडिंग हो सकती है
  • आसपास फैली गंदगी से बैक्टीरिया पनप सकता है, जिससे ब्लीडिंग हो सकती है

शिशु की देखभाल कैसे करें?

अगर आपको अपने बच्चे की वजाइना से ब्लीडिंग होती हुई दिखती है, तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। लेबिया (भगोष्ठ) को फैला कर जेनिटल एरिया को साफ करें और सिल्वटों को हल्के हाथों से पोंछ दें। इसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और हमेशा आगे से पीछे की ओर सफाई करें। इससे वेजाइनल इन्फेक्शन से बचाव होगा। 

इसे लेकर चिंतित कब होना चाहिए?

हालांकि, नवजात बेबी गर्ल्स में वेजाइनल ब्लीडिंग होना आम बात है, पर कुछ मामलों में आपको बिना समय गवाएं डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर कई दिनों के बाद भी ब्लीडिंग बंद न हो या आपको उसकी वजाइना से दुर्गंध आती हुई महसूस हो, तो ऐसे में पेडिअट्रिशन से परामर्श लें या अपनी नन्ही परी को किसी अच्छे क्लीनिक या हॉस्पिटल में लेकर जाएं। 

ADVERTISEMENTS

न्यूबॉर्न बेबीज में वेजाइनल ब्लीडिंग एक सामान्य चरण है, जो कि कई नवजात बच्चियों में देखा जाता है। लेकिन चिंता न करें, आपकी नन्ही बच्ची को पीरियड्स आने में अभी कम से कम 10 साल हैं। जिसका मतलब है कि अभी के लिए यह उसका पहला और आखिरी पीरियड है। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

शिशुओं और बच्चों में हर्निया
क्या बच्चों के हाथ और पैर ठंडे होना आम हैं?
नवजात शिशु की देखभाल – माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago